Crackers Ban Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली: वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारी, लागू हुआ GRAP
Delhi Grap System: देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र  में आज से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP लागू हो गया है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इस व्यवस्था को कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने लागू करने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत कई तरह के काम पर कड़ी पाबंदी रहेगी। करीब 13 क्षेत्रों को चिह्नित किया गया हैं, जहां GRAP का सख्ती से पालन होगा। निर्देश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगेगा।

दरअसल, दिल्ली में सर्दियों आते ही प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। यहां की हवा इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने सर्दी शुरू होने से पहले ही एक्शन प्लान तैयार करके लागू कर दिया है, सर्दियों में लोग बिना किसी परेशानी के मौसम का लुत्फ उठा सकें। पर्यटक घूमने आ सकें। वायु प्रदूषण से हो रही बीमारियों पर रोक लगाया जा सके । साथ ही दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हो, जिस वजह से देश की राजधानी दिल्ली की छवि खराब न हो।

आज से निम्न बिंदु पर लिया गया निर्णय…

पटाखे जलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

खुले में कूड़ा जलाना मना है।

गाड़ी से धुंआ निकला तो कार्रवाई होगी।

डीजल जनरेटर इमरजेंसी में ही चलाने को कहा गया है।

सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी छिड़का जाएगा।

PUC के बिना गाड़ियां चलाने पर बैन लगाया गया है।

होटलों, रेस्टोरेंट में कोयले या तंदूर जलाने पर बैन है।

पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार ने दिया है।

इलेक्ट्रिक, CNG बसों, मेट्रो के रूट बढ़ाए जाएंगे।

ईंधन से चलने वाली इंडस्ट्रियां बंद की जाएगी।

माइनिंग, स्टोर क्रशर और ईंट भट्ठियां बैन रहेंगी।

BS-3,4 पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारें बैन होंगी।

ट्रकों की एंट्री बैन रहेगी। सिर्फ जरूरी सामान वाले ट्रक आएंगे-जाएंगे।

निर्माण सामग्री खुले में रखने पर बैन है।

ज्यादा ट्रैफिक वाले एरिया में ट्रैफिक पुलिस रहेगी तैनात।

निबंधित मीडियम-हैवी व्हीकल बैन हैं।

कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दफ्तरों में सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे, वर्क फ्रॉम होम पर जोर।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: दूसरे से संबंध के शक में लिव-इन पार्टनर पर चाकू से वार, लगाने पड़े 850 टांके

दिल्ली: दिवाली पर पटाखों पर रहेगा बैन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली। दिल्ली में दिवाली पर इस बार भी पटाखे बैन हो गए है। केजरीवाल सरकार ने इस साल भी दिवाली पर पटाखों पर रोक लगा दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 3 साल से दिवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह ही इस बार भी हर तरह के पटाखों के भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है। ताकि लोगों को प्रदूषण के प्रकोप से बचाया जा सके। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

सीएम केजरीवाल ने कही ये बात

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल व्यापारियों की ओर से पटाखों के भंडारण के बाद प्रदूषण की गंभीरता को देखत हुए काफी देर से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था। जिससे व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ था। इस बार सभी व्यापारियों से अपील है कि पूरी तरह से प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का वे भंडारण न करें।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1438032729635835906?s=20

आपको बता दें कि दिल्ली में हर साल सर्दियों के दौरान प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। उसको कम करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से हर बार कई प्रयास किए जाते हैं। वहीं, आने वाली सर्दियों से पहले केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर से इस परेशानी से निपटने के लिए कई बड़ी योजनाओं पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1438032729635835906?s=20

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान को लेकर सभी संबंधित विभागों के साथ 14 सिंतबर को संयुक्त बैठक की थी। इस बैठक में सभी विभागों को विंटर एक्शन प्लान तैयार करने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। इस बैठक में तीनों एमसीडी, एनडीएमसी, कैंटोनमेंट बोर्ड, डीडीए, सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग, पर्यावरण विभाग, विकास विभाग के सभी उच्च अधिकारी मौजूद रहे थे।

विंटर एक्शन प्लान करेंगे तैयार

बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा था कि, ‘बैठक का मकसद दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ इस जंग में संयुक्त कार्य योजना का निर्माण करना है। हमने अलग-अलग विभागों के लिए विशिष्ट कार्य दिए हैं। जिस पर सभी विभागों को 21 सितंबर तक अपना एक्शन प्लान बना कर पर्यावरण विभाग को सौंपना है। जिसके अनुरूप हम सरकार का विंटर एक्शन प्लान तैयार करेंगे।