CP Joshi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Rajasthan New CM: सीएम फेस को लेकर इस बीजेपी नेता का बड़ा बयान, कहा -‘मैं सीएम की रेस में नहीं’
Rajasthan New CM: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान से भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पर्दा उठ जाएगा। बता दें कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक भाजपा विधायक दल के साथ बैठक कर राजस्थान के नए सीएम का ऐलान करेंगे लेकिन इस बीच कयास ये है कि पिछले दोनों राज्यों की तर्ज पर बीजेपी आलाकमान इस बार भी सीएम फेस को लेकर सबको चौंका सकते है।

राजधानी जयपुर में बीजेपी आलाकमान की तरफ से राजस्थान के लिए नियुक्त किए गए तीनों पर्यवेक्षक आज जयपुर में पार्टी ऑफिस में होने वाली विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुनेंगे।

सीएम की रेस में कौन कौन शामिल ?

बता दें कि राजस्थान सीएम के लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बालकनाथ योगी, दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्रियों में गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव और प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी में से किसी एक को राजस्थान का सीएम बनाए जाने की चर्चा है।

‘मैं सीएम की रेस में नहीं’ – सीपी जोशी

राजस्थान में नए सीएम को लेकर लगातार चल रहे कयासों के बीच मीडिया से बात करते हुए राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने साफ कहा कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं। प्रदेश में सीएम फेस को लेकर सीपी जोशी का नाम पर भी सामने आ रहा है। ऐसे में  उन्होंने अब साफ इनकार कर दिया है कि वह राजस्थान की सीएम रेस से बिल्कुल बाहर है।

#WATCH | Jaipur: Rajasthan BJP chief CP Joshi says, "…The Legislature Party meet will happen today. The Observers will reach today…Everything will be clear by 5pm today…I am not in this race (to become the CM)." pic.twitter.com/5pkBNb7RPY
— ANI (@ANI) December 12, 2023

राजस्थान में बीजेपी की बंपर जीत

राजस्थान में हुए विधानसभा में चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी को 115 तो कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं, वहीं बसपा की दो, बीएपी की तीन, आरएलपी और आरएलडी के खाते एक-एक सीट आई है, जबकि निर्दलियों के हिस्से आठ सीटें आईं हैं।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/rajasthan-new-cm-who-will-be-the-new-cm-of-rajasthan-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

लूट एवं झूठ की दुकान ही कांग्रेस का असली सच : सीपी जोशी
Rajasthan : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के विरुद्ध आयकर विभाग की छापेमारी में दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद होने का जिक्र करते हुए कहा कि लूट व झूठ की दुकान ही कांग्रेस का असली चेहरा है। सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता कहने लगी है कि कांग्रेस मतलब करप्शन की दुकान। यह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनको मोहब्बत पैसों से है, इनको मोहब्बत सिर्फ लूट से है। इसलिए इस मोहब्बत की दुकान में नोटों का कितना बड़ा ढेर मिला है। यह पूरे देश की जनता ने देखा है। कि लूट एवं झूठ की दुकान ही कांग्रेस का असली सच है।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू

राहुल गांधी ने पिछले साल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केंद्र सरकार में सत्तारूढ़ बीजेपी पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं। जोशी ने कहा कि लूट ही कांग्रेस का असली सामान है, और लोग कहने लगे हैं कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस का काम है लूट, झूठ और फूट डालना तथा यही असली चेहरा कांग्रेस के पतन का कारण बनता जा रहा है। क्योंकि, उनका असली चेहरा अब जनता ने देखा लिया है।

कांग्रेस द्वारा लूटा गया पैसा जनता को लौटाई जाएगी

निवर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस का यही हाल राजस्थान की जनता ने भी पांच साल में देखा है। जहां सरकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए तो जल जीवन मिशन और पोषाहार मिशन में लूट मची रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कार्रवाई करेगी और कांग्रेस द्वारा लूटा गया पैसा जनता को लौटाएगी।

यह भी पढ़ें – गाज़ा युद्धः इजरायल ने जहां फिलिस्तीनियों को जाने को कहा वो जगह हीथ्रो से भी छोटी

Rajasthan CM: ‘खुल गई भाजपा की पोल’, सीएम चेहरे को लेकर बोले अशोक गहलोत
Rajasthan CM: राजस्थान में इस समय सीएम चेहरे को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है। चुनाव संपन्न हुए आज प्रदेश में 6 दिन बीत चुकें है। बावजूद इसके पार्टी की ओर से आधिकारीक तौर पर सीएम(Rajasthan CM) चेहरे की घोषणा नहीं की गई है। वहीं अब इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर हमलेवार है।

पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर किया हमला

कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी नेता अशोक गहलोत ने बीजपे पर बड़ा हमला किया है। अपने इस बयान में गहलोत ने कहा कि  ‘बीजेपी पोल खुलती जा रही है. 6 दिन तक जो मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहे और बात करते हैं कि हमारी पार्टी में अनुशासन है. अगर कांग्रेस ऐसा करती तो बीजेपी नेता हमारी पार्टी में झगड़ा और आपसी फूट होने के आरोप लगाते. लेकिन अब मैं पूछता हूं.. आपकी देरी की क्या वजह है? 6 दिन बाद भी बीजेपी राजस्थान के नए सीएम के नाम का ऐलान क्यों नहीं कर पाई है? आखिर इसकी क्या वजह है?’

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बोले गहलोत

अपने इस बयान में गहलोत ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा किसुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के लिए भी मुझे भारत सरकार को लिखना पड़ा कि हमें NIA जांच से कोई आपत्ति नहीं है. ये काम नए मुख्यमंत्री को करना चाहिए था. क्योंकि मुझे नए मुख्यमंत्री की शपथ तक गर्वनर साहब ने कार्यवाहक बना रखा है, इसीलिए उनका काम मुझे करना पड़ रहा है. मैं चाहता हूं भाजपा जल्दी कोई फैसला ले.’

भाजपा ने किया पलटवार

पूर्व सीएम गहलोत के इस बयानव का भाजपा विधायक  वासुदेव देवनानी ने पलटवार किया है। उन्होनें कहा कि अशोक गहलोत को यह खुद देख लेना चाहिए कि जब  पिछली बार नतीजे आए थे। तब उन्होनें सीएम कैबिनेट मंत्री और विभागों का बंटवारा तय करने में कितने दिन लगाए थे। भाजपा विधायक ने गहलोत को उनके कार्यकाल का समय याद करवाते हुए कहा कि कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई थी और सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मतभेद थे, अब जब वह कांग्रेस को जीत नहीं दिला पा रहे हैं तो यह कहकर अपनी हताशा दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/rajasthan-new-cm-who-will-become-next-cm-of-rajasthan-news-in-hindi/

Tags: Rajasthan News | हिन्दी ख़बर | News Update

जनता चल पड़ी है पीएम मोदी और बीजेपी के साथ : सीपी जोशी
Rajasthan : राज्य भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावों में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक मतदान, प्रचंड बहुमत, अभूतपूर्व भरोसा और जन समर्थन भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में मिला। उन्होंने कहा कि जनता चल पड़ी है, पीएम मोदी और बीजेपी के साथ। जनता को भरोसा है पीएम मोदी और कमल पर और यही भरोसा 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने अपनी आंखों से देखा था।

जोशी ने क्या कहा?

जोशी ने कहा कि जब लोग अपने स्वयं के साधनों से चलकर मतदान केंद्र पर आए, बीजेपी को वोट दिया और फिर घर पर चले गए। वैसा का वैसा माहौल, वैसा का वैसा वातावरण और वैसा का वैसा भरोसा अभी विधानसभा चुनाव में देखा गया।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से ऐतिहासिक मतदान हुआ है। कई वर्षों के बाद इतना मतदान हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने कई तरह के प्रयास किए, कई हथकंड़े अपनाए। अंतिम समय तक हथकंड़े अपनाने का प्रयास किया। कई फर्जी आईडी भी बनाई। जैसा कि मुझे आज जानकारी में आया। लेकिन, जब जनता मन बना लेती है कांग्रेस की विदाई का और बीजेपी के आने का तो फिर वैसे हथकंड़े नहीं चलते हैं। कांग्रेस के छुटपुट किए हाथकंड़े चले भी। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने पांच साल जो पाप किया है, उसके खिलाफ लोगों ने आक्रोश दिखाया है।

जनता ने बीजेपी के ऊपर विश्वास जताया है

जोशी ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर विश्वास जताया है। डबल इंजन की मोदी सरकार के ऊपर यही विश्वास है। जनता का यही विश्वास है कि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा और बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन से और आशीर्वाद मिला।

यह भी पढ़ें – क्यों यशस्वी जयसवाल ने ऋतुराज गायकवाड़ से सॉरी बोला, जानें वजह

सीपी जोशी बोले- कांग्रेस ने राजस्थान को बना दिया तालिबान
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार के खिलाफ चुनावी बिगुल बजाने के लिए शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने जयपुर संभाग के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उदयपुर में जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई धारा 144 को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा- मेवाड़ में महाराणा प्रताप ने भगवा पताका लेकर मुगलों को परास्त किया। कभी समझौता नहीं किया, बल्कि संघर्ष किया। उन्होंने मेवाड़ को कभी प्राधीन नहीं होने दिया। उस भगवा पताका लगाने के लिए उदयपुर में प्रतिबंध लगाने का फैसला पूरी तरह गलत है। मैं पूछना चाहता हूं यह राजस्थान है कि तालिबान है जहां एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है।

जोशी ने कहा कि एक और कोटा में पीएफआई का जुलूस निकलता है। उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। रामनवमी का जुलूस निकलता है। तो उस पर प्रतिबंध लगाया जाता है। कांग्रेस के नेता सरकार बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट खड़े कर देते हैं। लेकिन जयपुर बम ब्लास्ट मामले में कांग्रेस ने एक भी वकील को खड़ा नहीं किया। आखिर किसके दबाव में किसके प्रभाव में और किसको खुश करने के लिए सरकार इस तरह के फैसले ले रही है।

सीपी जोशी ने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेसी नेताओं को सपने में भी आरएसएस ही नजर आती है। राजस्थान के डॉक्टर अगर हड़ताल करते हैं। तो उसके लिए भी कहते हैं कि संघ वाले करवा रहे हैं। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। कांग्रेसी नेता खालिस्तान का समर्थन करते हैं। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। जिससे जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

राजस्थान में ‘ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म’ ! कांग्रेस के 82 विधायकों ने गहलोत के समर्थन में दिया इस्तीफा : सूत्र
राजस्थान के 80 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को उनके आवास पर जाकर एक विशाल देर रात चले सियासी नाटक ‘ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म’ में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने वाले सभी विधायक अध्यक्ष आवास से सीएम अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर जाएंगे।

गहलोत गुट के विधायकों ने आज शाम कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर सचिन पायलट और अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर उनकी उम्मीदवारी के खिलाफ ये स्टैंड अपनाया। गहलोत के वफादार चाहते हैं कि अगला सीएम कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने 2020 में पायलट द्वारा खुले विद्रोह के दौरान सरकार का समर्थन किया था।

सभी इस्तीफे धारीवाल के घर पर एकत्र किए गए। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का खेमा पार्टी पर भारी संकट से निपटने के लिए हरकत में आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद के सी वेणुगोपाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की, जिन्होंने पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन के साथ अशोक गहलोत से बात की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, गहलोत ने कथित तौर पर वेणुगोपाल को पहले बताया ,”मेरे हाथ में कुछ नहीं है।”

सोनिया गांधी का संदेश स्पष्ट है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को पार्टी के प्रत्येक विधायक से बात करनी चाहिए।

कांग्रेस का अपने संकटमोचनों के लिए संदेश है,”भले ही पूरी रात लग जाए, लेकिन मामला आज रात तक ही सुलझ जाना चाहिए। और जो भी एक-पंक्ति वाला प्रस्ताव आप पारित करना चाहते हैं, उसे पारित करें।”

कांग्रेस के लिए इस ताजा और बढ़ते संकट के बीच, भाजपा ने अगले साल चुनाव में पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट करना शुरू कर दिया है।

राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया, “रुझान आना शुरू हो गया है। भाजपा की जय हो।”

200 सीटों वाली राज्य विधानसभा में कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं उसके बाद भाजपा के पास 70 हैं। राष्ट्रीय लोक दल के पास 1 विधायक है जबकि 14 निर्दलीय विधायक हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए अशोक गहलोत ने सीपी जोशी का नाम सीएम पद के लिए किया आगे : सूत्र
अंदरूनी सूत्रों की मानें तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सीएम पद के लिए राज्य विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) के नाम की सिफारिश की है। अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद यह कदम उठाया है। जब उन्होंने संकेत दिया कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रपति चुनाव मैदान में प्रवेश कर सकते हैं।

राज्य सरकार का आखिरी बजट पेश करने के लिए अशोक गहलोत फरवरी के अंत तक सीएम बने रह सकते हैं। हालांकि जोशी और गहलोत के बीच पहले भी खटास भरे रिश्ते थे, लेकिन जून 2020 में जोशी द्वारा गहलोत को अपनी सरकार बचाने में मदद करने के बाद नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अगुवाई में जब बागी विधायक मानेसर में डेरा डाले हुए थे, तो जोशी ने कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने का नोटिस जारी किया था।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने गहलोत से कहा कि पार्टी का अध्यक्ष चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा।

सोनिया गांधी ने गहलोत से कहा, ‘एक व्यक्ति एक पद’ का सिद्धांत तभी सामने आएगा जब उम्मीदवार को अंतिम रूप दिया जाएगा और जीत हासिल की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दौड़ तेज हो गई जब अशोक गहलोत ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह चुनाव मैदान में उतर सकते हैं और शशि थरूर पार्टी के चुनाव पैनल प्रमुख से मुलाकात कर नामांकन औपचारिकताओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसी बीच दिग्विजय सिंह भी आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे और उनके भी चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष पर बिफरे, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
जयपुर: बुधवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामें से नाराज हो गए और सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया गया है। बता दें कार्य मंत्रणा समिति के तय कार्यक्रम के मुताबिक सदन की बैठक 17 और 18 सितंबर तक होनी है।

क्या था मामला

बता दें बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोल रहे थे। इस दौरान बीच-बीच में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोबिन्द सिंह, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचारियावास बीच-बीच में बोल रहे थे। सत्ता पक्ष के बार-बार टोकने पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज हो गये। उन्होंने  संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल को बोलने से रोकते हुए कहा, ‘सदन की गरिमा बनाने की जिम्मेदारी मेरी है। आप मुझे हटाना चाहें तो हटा दें,आपको पूरा अधिकार है मुझे हटाने का, मैं अध्यक्ष रहूंगा तो कर्तव्य का पालन करूंगा। मैं सदन चलाउंगा तो नियमों से चलाउंगा।’

इससे पहले भी दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। पहली बार 30 मिनट और फिर 45 मिनट के लिए कार्यवाही रोकनी पड़ी थी।

अनिश्चितकाल तक कार्यवाही रोकने के बाद संसदीय मंत्री धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और महेश जोशी, सहित कई सदस्य जोशी से उनके कार्यालय में जाकर मिले।