covid guideline Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

COVID 19: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच जारी हुई गाइडलाइन, कहा- ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट एंड वैक्सीनेशन’ पर दें ध्यान
कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है । चीन, जापान और अमेरिका सहित कई देशों में कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है । भारत सरकार भी अब इसे लेकर सर्तक हो गई है।

भारत में कोविड के नए सब वेरिएंट बीएफ7 BF7 के चार केस आ चुके है । इसको देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने तैयारी शुरू कर दी है । इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड-19 की रोकथाम की तैयारियों को लेकर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मीटिंग के बाद शुक्रवार 23 दिसंबर को जरूरी गाइडलाइन जारी की ।  इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं इसलिए खास ध्यान दें । साथ ही टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और ट्रेसिंग पर जोर देने की भी सलाह दी है ।

राज्यों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी लोग प्रिकॉशन डोज लें।

वहीं पीएम मोदी ने भी अपनी बैठक में कहा कि मजबूत निगरानी की जरूरत है और जांच बढ़ाई जाए। साथ ही उन्होंने मास्क पहनने की सलाह दी और कहा कि अभी कोविड खत्म नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ाने पर भी पीएम मोदी ने जोर दिया।

चुनावी रैलियों पर Election Commission ने बढ़ाई पाबंदियां, 22 जनवरी तक रहेगी रोक
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पाबंदियां बढ़ाई है. चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर रोक लगाई है. इससे पहले 15 जनवरी तक रोक थी. बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर यह फैसला लिया गया है.

22 जनवरी को स्थिति की समीक्षा करेगा आयोग

आपको बता दे कि, चुनाव आयोग 22 जनवरी को फिर स्थिति की समीक्षा करेगा, तब तक राजनीतिक दल डिजिटल प्रचार करेंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि इनडोर सभागार में हॉल की क्षमता से आधे लोगों की सभा की जा सकती है, लेकिन अधिकतम 300 लोग ही वहां मौजूद रह सकते हैं.

COVID Guideline का किया जाए पालन- EC

इसके साथ ही, राजनीतिक दलों को आगाह किया गया है कि वो कोविड गाइडलाइन का पालन करें. राज्य और जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त सूचना दी गई है कि, कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखें. वहीं, ऑब्जर्वर्स से कहा गया है कि वो मुस्तैद रहें और जनता की नजरों में रहें, जिससे जनता को पता रहे कि उन पर निगाह है.

पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि कोविड को देखते हुए सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनर का पोलिंग बूथ पर प्रयोग होगा. सभी वोटिंग हॉल ग्राउंड फ्लोर पर होंगे. वहीं, कोविड प्रभावित या कोविड संदिग्ध के घर वीडियो टीम के साथ आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी और वोट डलवाकर आएगी. इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा. 80 वर्ष से अधिक वालों के लिए पोस्टेल बैलेट का उपयोग किया जाएगा.