Counter Intelligence Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी
Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल की जांच तेज कर दी गई। भारतीय सुरक्षा एजेंसी हर पहलू की सख्ती से पड़ताल कर रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने बड़ी छापेमारी करते हुए तीन जिलों में 10 से अधिक जगहों पर रेड की। जिसमें शोपियां, गांदरबल और श्रीनगर शामिल हैं।

विदेश से ऑपरेट कर रहा नेटवर्क

अधिकारियों के मुताबिक यह जांच एक सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़ी हुई है, जिसका संचालन शब्बीर अहमद लोन कर रहा है। लोन जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र का निवासी है और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल वह विदेश से ही अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से संपर्क

जांच एजेंसियों का कहना है कि इस पूरे मामले के तार एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इस मॉड्यूल को बांग्लादेश और पाकिस्तान में बैठे LeT के संचालकों से निर्देश मिल रहे हैं।

J&K: Counter-Intelligence Kashmir (CIK) conducts raids at various locations in Kashmir. Raids are underway in the districts of Srinagar, Shopian and Ganderbal. More details awaited.

(Source: Counter-Intelligence Kashmir) pic.twitter.com/2T0pYV1xal
— ANI (@ANI) March 26, 2026

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि चल रही तलाशी कार्रवाई एक सक्षम अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत की जा रही है। यह वारंट हाल ही में CIK पुलिस स्टेशन में दर्ज एक नए आतंकी मामले की जांच के सिलसिले में जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बठिंडा में टारगेट किलिंग की वारदात टली, अरश डल्ला गैंग से जुड़े तीन व्यक्ति 4 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ तालमेल करके अरश डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को चार गैर-कानूनी पिस्तौलों समेत चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार करके समय पर कत्ल करने की एक वारदात को टाल दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बठिंडा के गिल पट्टी के निवासी कुलदीप सिंह, जो इस समय कनाडा में रह रहा है, बठिंडा के कोटशमीर का निवासी गुरविंदर सिंह और बठिंडा के गांव भोखरा के निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में एक ग्लॉक, एक ज़िगाना, एक .30 बोर का पिस्तौल और एक .32 बोर का पिस्तौल शामिल हैं। चार पिस्तौलों की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक हुंडई वरना कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे अपराधिक गतिविधियों में कर रहे थे।

टारगेट किलिंग की थी योजना

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक कुलदीप सिंह हाल ही में योजनाबद्ध गोलीबारी को अंजाम देने के लिए विशेष तौर पर कनाडा से बठिंडा आया था।

पूछताछ के दौरान खुलासा

सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) बठिंडा अमनीत कोंडल ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चल रही अंतर-गैंग दुश्मनी में अपनी संलिप्तता के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बठिंडा के पुलिस स्टेशन थर्मल में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

कार्रवाई संबंधी विवरण

ए.आई.जी. सी.आई. बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए कहा कि सी.आई. बठिंडा को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि अरश डल्ला गैंग से जुड़े शूटर्स के पास गैर-कानूनी हथियार हैं और वे टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सी.आई. बठिंडा की टीम ने जिला पुलिस बठिंडा के साथ मिलकर गोनियाना रोड पर सुच्चा सिंह नगर के पास नाका लगाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में, बठिंडा के थर्मल स्थित पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 3 दिनांक 05.01.2026 के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें – हिंन्दुओं की हत्याओं को बताया छोटी और मामूली घटना, बांग्लादेशी नेता का विवादित बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन बरामद
Chandigarh/Amritsar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब में जारी नशे के खिलाफ अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस (CI) अमृतसर ने एक बड़े नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद की गई। यह जानकारी रविवार को पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के तरनतारन रोड निवासी सुखविंदर सिंह और उनके बेटे नवजोत सिंह, अमृतसर के छेहर्टा निवासी अनिकेत, और तरनतारन के गांव शेरों निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा नशे की तस्करी में इस्तेमाल किए गए काले रंग के तीन पहिया ऑटो (PB06-AW-8034) और एक काली हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (PB02-DV-0351) को भी जब्त कर लिया है।

पाकिस्तान से जुड़ा है ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि CI अमृतसर को विश्वसनीय इनपुट मिले थे कि कुछ लोग पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के सीधे संपर्क में हैं और नशे की तस्करी में संलिप्त हैं। ये आरोपी हाल ही में अटारी क्षेत्र से ड्रग्स की खेप लाकर स्थानीय तस्करों को सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अमृतसर के नारायणगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल के पास छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और 4 किलो हेरोइन बरामद की।

विदेश में बैठा व्यक्ति चला रहा था मॉड्यूल

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गैंग का संचालन विदेश में बैठे एक व्यक्ति, भुल्लर द्वारा किया जा रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार सुखविंदर सिंह और उनके बेटे नवजोत सिंह ने अमृतसर के राजताल गांव में एक अज्ञात व्यक्ति से 4 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त की थी, जिसमें से 2 किलो नशा अनिकेत और गुरप्रीत सिंह को आगे सप्लाई करने के लिए दिया गया था।

परिवार के अन्य सदस्य भी ड्रग तस्करी में शामिल

दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी सुखविंदर सिंह का दूसरा बेटा, हरमनजीत सिंह उर्फ हैरी और अनिकेत का भाई सागर पहले ही जनवरी 2025 में SAS नगर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) द्वारा ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं और वर्तमान में अमृतसर जेल में बंद हैं।

आगे की जांच जारी, जल्द होंगी और गिरफ्तारियां

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस इस गैंग के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक’ स्थापित कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC), अमृतसर में 22 मार्च 2025 को एफआईआर नंबर 15 दर्ज की गई है। मामला NDPS एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप