Corona Positive Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

छत्तीसगढ़ में थम गई कोरोना की रफ्तार, प्रदेश में केवल 18 नए केस, 237 एक्टिव मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई। प्रदेश भर में 2166 नमूनों की जांच में केवल 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वहीं 58 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी कर दी गई है। इस बीच किसी मरीज की जान नहीं गई। बढ़ते संक्रमण में मामले में एक तरह से यह छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर है, प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है और किसी भी मौत की खबर नहीं है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 6 कोरोना संक्रमित मरीज रायपुर जिले से मिले हैं। धमतरी से 2 और बिलासपुर से भी 2 मरीज मिले हैं।

इसके अलावा दुर्ग से 1,दंतेवाड़ा से 1, बालोद से 1, कांकेर से 1, सरगुजा से 1, महासमुंद से 1, बलौदाबाजार जिले से 1 और राजनांदगांव से भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है। देश में बीते तीन दिनों में मरीजों की संख्या में कमी जरूर देखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें को-मॉर्बिडिटी यानि कोरोना के अलावा किसी और गंभीर बीमारी की वजह से हुई है।

इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अतिरिक्त सतर्कता बरने के लिए कहा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी को-मॉर्बिडिटी की वजह से हो रही मौतों को लेकर चिंता जाहिर की है और स्वास्थ्य विभाग को भी मरीजों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं।

Corona Update: सक्रिय मामलों में आ रही लगातार कमी, 25 हजार से घटकर हुए इतने कम
Corona Update: भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में 1,331 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा सोमवार को 1,839 था। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 25 हजार से घटकर 22 हजार रह गई हैं।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,44,18,351 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,707 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई। साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 25,178 से घटकर 22,742 रह गई है।

220 करोड़ टीके लगाए गए

कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,72,800 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.06 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Corona Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,720 नए मामले, 20 की हुई मौत

Covid Updates: पिछले 24 घंटे में 2,380 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या घटकर 27,212
Covid Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,69,630 हो गई है। वहीं कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 30,041 से घटकर 27,212 रह गई है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत के बाद भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई है।

सामने आए आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों के कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अभी तक कुल 4,44,10,738 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,79,296 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

ये भी पढ़ें: Corona Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,720 नए मामले, 20 की हुई मौत

Covid Cases: पिछले 24 घंटों में कोरोना मामले में आई गिरावट, 36 हजार से घटकर रह गए 33,232 केस
Covid Cases: भारत में पिछले 24 घंटों में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 3,611 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा गुरुवार को 3,962 था। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 36,244 से घटकर 33,232 रह गए हैं।

महामारी को दे रहे मात

वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,99,415 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 36 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,642 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई।

220 करोड़ टीके लगे

कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,64,289 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.7 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Corona Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,325 नए मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 44,000 पार

Corona Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,720 नए मामले, 20 की हुई मौत
Corona Updates: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3,720 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 7,698 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक 4,43,84,955 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40,177 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.47 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,459 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,50,735 लोगों की जांच की गई। वहीं अबतक कुल 92.70 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: Corona Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,325 नए मामले, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 44,000 पार

Corona Virus: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,171 नए मामले, 40 मरीजों की मौत
Corona Virus: देश में आए दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,171 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.49 करोड़ के पार हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 51,314 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है। इनमें वे 15 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,43,56,693 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: COVID-19: देश में फिर बढ़े मामले, कल के मुकाबले आज केसों में 44 फीसदी का इजाफा

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 482 नए केस, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3090
छत्तीसगढ़ दो दिनों बाद फिर एक बार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 482 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या 3090 हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच में तेजी बताई जा रही है। प्रदेश में अब पॉजिटिविटी दर 9.34 प्रतिशत हो गई है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

सबसे ज्यादा 85 मामले राजधानी रायपुर में मिले हैं। इसके बाद राजनांदगांव से 40 मरीजों की पुष्टि हुई है। दुर्ग में 36, बिलासपुर में 34, कांकेर में 30, कबीरधाम में 27, बीजापुर में 25, सरगुजा में 22, बालोद में 21, महासमुंद और बेमेतरा में 18-18 मामले, धमतरी में 17, जशपुर में 14, रायगढ़ में 13, जांजगीर चांपा में 12,कोरिया और कोरबा में 11-11 सूरजपुर में 10, बलौदा बाजार में 9, गरियाबंद और दंतेवाड़ा में 7-7 गौरेला -पेंड्रा- मरवाही ,बस्तर और बलरामपुर में 4-4 मरीज मिले हैं। नारायणपुर में 3 मरीजों की पुष्टि हुई है।

बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। इस बैठक में स्पष्ट तौर पर अधिकारियों के विभाग द्वारा लगातार टेस्टिंग बढ़ाए जाने पर जोर देने की बात कही गई थी। बीते दो दिनों में टेस्टिंग की संख्या कम थी और इस वजह से संक्रमण के मामलों में भी कमी देखी गई थी, लेकिन जैसे ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की गई उसके बाद फिर एक बार प्रदेश में मामले बढ़े हैं।

ओमिक्रॉन से भी खतरनाक कोरोना का नया वैरिएंट, आंखों पर डाल रहा असर
कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट एक्सबीबी 1.16 आंखों में भी असर डाल रहा है। कोरोना के लक्षण के साथ आंखों में परेशानी के मरीज भी अस्पतालों में आने लगे हैं। कोरोना के जो भी नए मरीज मिल रहे हैं उनमें कौन कोरोना का कौन सा वैरिएंट है, इसका पता होल जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच से चलता है। कोरोना के इसी माह अभी तक 30 मरीज मिल चुके हैं,जिनमें से 27 मरीज ग्वालियर के तथा 3 मरीज दूसरे जिलों के हैं। शासन के आदेश हैं कि कोरोना के मरीजों की होल जीनोम सिक्वेंसिंग अवश्य कराई जाए।

इसके बाद भी अभी तक एक भी सैंपल होल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नहीं भेजा गया है। लिहाजा यह पता ही नहीं चल रहा है कि ग्वालियर में जो मरीज संक्रमित मिल रहे हैं उनमें कोरोना का कौन सा वैरिएंट है। कोरोना के नए वैरिएंट एक्सबीबी 1.16 के बारे में जीआरएमसी के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय पाल सिंह का कहना है कि एक्सबीबी 1.16 कोरोना का नए वैरिएंट है। इसमें कोरोना के सामान्य लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, नाक में पानी बहने के साथ ही आंखों पर भी असर आया है। आंखों में पानी आना, आंख आना, आंखों में लालपन आना जैसी परेशानी आती है।

यह माना जा रहा है कि यह वायरस ओमिक्रॉन से अधिक तेजी से फैलता है। इसलिए सावधानी ही कोरोना से बचाव है। इसके लिए मास्क का उपयोग करें। भीड़-भाड़ भरे इलाकों में जाने से बचें। अगर किसी को जुकाम, बुखार है तो तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लेकर जांच अवश्य कराएं। गर्मी के इस मौसम में एसी से तुरंत बाहर निकलकर धूप में जाने से बचें। अधिक ठंडी चीजों का सेवन न करें। गुनगुना पानी पीएं और पौष्टिक आहार लें तथा बाहर का खाना खाने से बचें।

MP में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक्टिव केस का आंकड़ा 279 हुआ
कोरोना का संक्रमण दिनों-दिन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 49 नए मरीज मिले। इनमें से 22 मरीज अकेले भोपाल में मिले हैं। इससे प्रदेश में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 279 और भोपाल में 99 हो गया है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य संचालनालय की स्टेट कोविड डेटा रिपोर्ट से हुई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।

इनमें से एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर तो दो सामान्य कोविड वार्ड में भर्ती हैं। वहीं भोपाल के दो अलग-अलग अस्पतालों में 4 कोविड संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा शेष मरीजों को घरों पर आइसोलेट किया गया है। कोविड रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश की 10 अलग-अलग लैबोरेटरी में 694 संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच की गई। इनमें से 49 की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इनमें से 77.55% मरीज प्रदेश के तीन शहरों (भोपाल, इंदौर और ग्वालियर) में मिले हैं।

स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि 39 कोरोना संदिग्धों की RTPCR जांच रिपोर्ट देर रात तक जारी होगी। इनके सैंपल को जांचने की प्रक्रिया स्टेट वायरोलॉजी लैब में जारी है। वहीं शुक्रवार को जांचे गए 694 सैंपल्स में से 11 सैंपल अमानक स्तर के निकले। इसके चलते संबंधित सैंपल्स को लैब साइंटिस्ट ने रिजेक्ट कर दिया है। साथ ही संबंधितों को दोबारा कोरोना की जांच कराने की सलाह दी है।

Corona Virus: देश में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ी चिंता
Corona Virus: भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह दस हजार नये मामले आने के बाद शुक्रवार सुबह नये मामलों की संख्या ग्यारह हजार हो गई है। इससे यह साफ हो गया है कि कोरोना एक बार फिर से हाहाकार मचाने जा रहा है। एक्टिव मामलों की संख्या भी पचास हजार के करीब पहुंच गई है।

बढ़ रहे कोरोना के मामले Corona

देश में कोरोना एक बार फिर से जिस तरह से बढ़ रहा है सरकार और आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों में बढ़त देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में  24 घंटे में कोरोना के 11,109 नये मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले 13 अप्रैल को 10,158 नये मामले सामने आए थे। उससे पहले 12 अप्रैल को केवल 7,830 नये मामले सामने आए थे। देश भर में एक्टिव मामलों की संख्या भी 50 हजार के करीब पहुंच गई है। गुरुवार को जहां एक्टिव मामलों की संख्या 44,998 थी, शुक्रवार को यह 49,622 पर पहुंच गई है।

ज्यादा खतरनाक नहीं है नया वैरिएंट Corona

कोरोना की संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। लेकिन अस्पतालों में मरीज कम भर्ती हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया म्यूटेटेड वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है। इससे बस सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं। वायरस फेफड़ों तक नहीं जाता जिससे सांस लेने में उतनी परेशानी नहीं होती है। साथ ही मरीज की मौत भी तभी होती है जब उसे बीपी, शुगर, कैंसर जैसी दूसरी गंभीर बीमारियां हों।

जानें कितने लोगों को लगी वैकसीन

देश में अब तक 2 अरब, 20 करोड़, 65 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 102.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, 95.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज और 22.72 लोगों को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लग चुकी है।

ये भी पढ़ें: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज़ पर रोक लगी