Corona Guideline Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Corona Precautions: सरकार ने जारी की है एडवाइजरी, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान
एक बार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है । बीते काफी समय से चीन से लेकर अमेरिका तक लगातार केस बढ़ रहे हैं । अब तमाम देशों ने कोरोना को लेकर पाबंदियां लगाना भी शुरू कर दिया है । अब भारत सरकार भी इसे लेकर तैयारी कर रही है।

राज्य सरकारों ने भी कोरोना गाइडलाइन को लेकर बैठकें बुलाई हैं । कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई । आइए जानते हैं कि देश में अभी कोरोना को लेकर क्या नियम और गाइडलाइन है ।

अगर आप किसी से मिलते हैं तो बिना फिजिकल टच यानी बिना हाथ मिलाए या गले मिले उसे ग्रीट कीजिए । इसके लिए आप हाथ जोड़कर नमस्कार कर सकते हैं ।

कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताया गया है । इसके लिए दो गज की दूरी बनाने की बात कही गई थी । जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके ।

सरकार की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि हाथ से बने रीयूजेबल फेस मास्क का इस्तेमाल करें । खासतौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें।

अगर आप बाहर हैं तो अपने हाथों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें । इसके लिए आप पहले हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं । हाथों को लगातार धोते रहें ।

सरकार की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए खुले में थूकने से बचने की भी सलाह दी गई है ।

कोरोना से बचाव के लिए बहुत जरूरी होने पर ही ट्रैवल करने की सलाह दी गई है । साथ ही कहा गया है कि भीड़भाड़ वाली जगह का हिस्सा न बनें, यानी भीड़ से खुद को अलग रखें ।

बता दें कि ये सभी चीजें कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के तहत आती हैं, जो भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना को लेकर जारी किया गया था । जिनका पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है ।

तो आप कोरोना से बचने के लिए इन नियमों का पालन जरूर करें ।

Corona Guidelines: देश के कई राज्यों में मास्क पर पाबंदी खत्म, अब इन राज्यों में नहीं लगेगा जुर्माना
कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच कई राज्यों में कोरोना गाइडलाइन (corona guideline) में ढील दी जा रही है। ऐसे में हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता था। हालांकि सरकार ने यह भी सुझाव दिया है कि जनता को कोरोना गाइडलाइन (corona guideline) का पालन करना चाहिए और इसके साथ ही मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि दिल्ली में भी DDMA ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना ना लेने का फैसला किया था। इससे पहले दिल्ली में भी मास्क ना पहनने वालों को 500 रूपये का जुर्माना देना पड़ता था।

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी 2 अप्रैल से कोरोना नियमों में ढील देने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में अब मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी गई है और मास्क का अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।

24 घंटे में 1,260 नए मामले दर्ज, 81 की मौत

बता दें कि इस समय देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 13,013 है। आज देश में कोरोना के 1,096 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 345 हो गई है।

कोरोना से अबतक कुल 4 करोड़ 30 लाख 28 हजार 131 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही 4 करोड़ 24 लाख 93 हजार 773 लोगों की कोरोना से रिकवरी हो चुकी है। इसके अलावा फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या करीब 13,013 है।

Mamata Banerjee: बंगाल में 3 फरवरी से खुलेंगे स्कलू-कॉलेज, विमान सेवा भी होगी शुरू, जानिए गाइडलाइन
पश्चिम बंगाल में कोरोना के केस में कमी को लेकर ममता सरकार ने कई छूट देने का ऐलान किया है. बंगाल में 3 फरवरी से स्कूल-कॉलेज खोलने का ऐलान किया है. सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि प्रदेश में 8वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी. साथ ही 5वीं से 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फिलहाल पाड़ाय शिक्षालय के माध्यम से पढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही मुंबई और दिल्ली से अब सप्ताह में तीन दिन की बजाय प्रतिदिन विमान सेवा फिर से शुरू होगी.

विमान सेवा होगी शुरू

साथ ही ब्रिटेन से विमान सेवा पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया गया है. ममता ने कहा कि कोरोना के मामले में कमी के बाद यह फैसला किया गया है. दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बंगाल सरकार ने omicron से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्रिटेन से बंगाल के बीच 3 दिसंबर से विमान सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया था. साथ ही दिल्ली और मुंबई से कोलकाता के बीच विमान सेवा को भी सप्ताह में तीन दिन नियंत्रित कर दिया था. इस पर से अब रोक हटा ली गई है. अब इन शहरों के बीच रोजाना विमान सेवा की अनुमति होगी.

75 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे कार्यालय

प्रदेश में इसके अलावा अब सरकारी और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की सीमा भी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दी गई है. अब कार्यालय 75 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. सीएम ने इसके साथ ही बताया कि रेस्तरां में भी उपस्थिति 75 प्रतिशत कर दी गई है. राज्य में लागू काविड प्रतिबंधों को 15 फरवरी तक बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया है, हालांकि इसमें काफी छूट दी गई है. जिससे लोगों को आजीविका चलाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

चुनावी रैलियों पर Election Commission ने बढ़ाई पाबंदियां, 22 जनवरी तक रहेगी रोक
पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पाबंदियां बढ़ाई है. चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर रोक लगाई है. इससे पहले 15 जनवरी तक रोक थी. बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर यह फैसला लिया गया है.

22 जनवरी को स्थिति की समीक्षा करेगा आयोग

आपको बता दे कि, चुनाव आयोग 22 जनवरी को फिर स्थिति की समीक्षा करेगा, तब तक राजनीतिक दल डिजिटल प्रचार करेंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि इनडोर सभागार में हॉल की क्षमता से आधे लोगों की सभा की जा सकती है, लेकिन अधिकतम 300 लोग ही वहां मौजूद रह सकते हैं.

COVID Guideline का किया जाए पालन- EC

इसके साथ ही, राजनीतिक दलों को आगाह किया गया है कि वो कोविड गाइडलाइन का पालन करें. राज्य और जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त सूचना दी गई है कि, कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखें. वहीं, ऑब्जर्वर्स से कहा गया है कि वो मुस्तैद रहें और जनता की नजरों में रहें, जिससे जनता को पता रहे कि उन पर निगाह है.

पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि कोविड को देखते हुए सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनर का पोलिंग बूथ पर प्रयोग होगा. सभी वोटिंग हॉल ग्राउंड फ्लोर पर होंगे. वहीं, कोविड प्रभावित या कोविड संदिग्ध के घर वीडियो टीम के साथ आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी और वोट डलवाकर आएगी. इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा. 80 वर्ष से अधिक वालों के लिए पोस्टेल बैलेट का उपयोग किया जाएगा.

MP Corona Update: पिछले 24 घंटे में आए 22 नए मरीज, सबसे ज्यादा केस इंदौर में
भोपाल। कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे है। पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर देश में एक बार फिर से चिंता बढ़ रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। खासतौर पर चिंता की बात यह है कि नए मरीजों की मिलने की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इंदौर में कोरोना के 9 और भोपाल में 3 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में 28 अगस्त को केवल 7 पॉजिटिव मरीज ही मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जबलपुर, भोपाल और सागर में मरीजों की संख्या बढ़ती हुई दिख रही है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 122 है। पिछले 24 घंटे में मिले 22 नए मरीजों में सबसे ज्यादा 9 इंदौर, भोपाल में 3, जबलपुर में 6, अनूपपुर और धार में 2-2 मरीज मिले है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 0.0 3% पर पहुंच गई है।

57% फीसदी को लग चुका है पहला डोज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर यह है कि 57% आबादी को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। सरकार की कोशिश है कि 30 दिसंबर तक राज्य की 100% आबादी वैक्सीन का पहला डोज लगवा लें। साथ ही आधी आबादी को वैक्सीन की दूसरी दूसरी डोज से कवर किया जा सके।

सरकार की ओर से जारी की गई ये नई गाइडलाइन्स

कोरोना के इन बढ़ते आंकड़ों के बीच सरकार ने गणेशोत्सव पर्व और ताजियों के विसर्जन के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। तय किए गए गाइडलाइंस के मुताबिक धार्मिक जुलूस या चल समारोह नहीं निकाले जा सकेंगे। गणेश पंडाल भी वहीं बनाए जा सकेंगे, जहां पर्याप्त जगह होगी। गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक, छोटी जगहों पर गणेशोत्सव पंडाल नहीं बनाए जा सकेंगे। पंडाल का आकार भी 30 बाय 45 फीट का होगा। गणेश मूर्ति और ताजियों (चेहल्लुम) के विसर्जन में ज्यादा से ज्यादा केवल 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे। त्योहारों के मद्देनजर रात्रि कर्फ्यू और बाकी पाबंदियां जारी रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने के लिए आदेश दिया गया है।