congress news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

परिसीमन बिल पर सरकार ने कांग्रेस से मांगा सहयोग, राहुल गांधी ने रखी शर्त
Parliament Monsoon Session : संसद के मॉनसून सत्र में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने पहल तेज कर दी है. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा. हालांकि, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने साफ कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बिना सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकती.

सूत्रों के मुताबिक, किरेन रिजिजू और राहुल गांधी के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई. इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. बैठक में संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के साथ-साथ परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर भी चर्चा हुई.

कांग्रेस ने रखी अपनी शर्त

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि बैठक में रिजिजू ने परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर सहयोग मांगा. इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि चंदा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बिना सदन नहीं चल सकता. बैठक के बाद रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और फिर गृह मंत्री अमित शाह को पूरी जानकारी दी.

सत्र के बचे हैं केवल छह दिन

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रिजिजू प्रधानमंत्री का एजेंडा लेकर आए थे, जबकि कांग्रेस चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा चाहती है. पेपर लीक से जुड़े सख्त कानून के पारित होने के बाद विपक्ष इन्हीं मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है. मॉनसून सत्र में अब केवल छह दिन शेष हैं और बैठक के बावजूद गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा.

सरकार के सामने दो विकल्प

मौजूदा स्थिति में सरकार के सामने दो विकल्प बताए जा रहे हैं. पहला, विपक्ष के साथ सहमति बनाकर सत्र के अंतिम सप्ताह में परिसीमन विधेयक पेश किया जाए. दूसरा, 15 अगस्त के बाद मॉनसून सत्र को आगे बढ़ाया जाए. सूत्रों के अनुसार, सरकार परिसीमन विधेयक में लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का लिखित प्रावधान जोड़ सकती है. वहीं, मॉनसून सत्र के अंतिम सप्ताह में एफसीआरए विधेयक पर भी सभी की नजरें रहेंगी.

ये भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्लाबोल, 100 समर्थकों के साथ PM आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

संसद परिसर में प्रियंका गांधी और कल्याण बनर्जी के बीच मजाकिया नोकझोंक, पप्पू यादव ने भी ली चुटकी
Priyanka Gandhi : संसद के मॉनसून सत्र के बीच गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी नेताओं के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में सियासी नोकझोंक देखने को मिली. तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच हुई बातचीत में कई राजनीतिक टिप्पणियां सुनने को मिलीं. इस दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां मौजूद अन्य सांसद भी मुस्कुराते नजर आए.

बताया जा रहा है कि कल्याण बनर्जी संसद परिसर में अपने ऊपर एक बैनर लगाए हुए थे. इसी दौरान प्रियंका गांधी और पप्पू यादव भी वहां पहुंचे. कल्याण बनर्जी ने कहा कि वह 20 गद्दारों की तस्वीर लेकर आए हैं, जो संसद के अंदर बैठे हैं.

प्रियंका गांधी और कल्याण बनर्जी के बीच बातचीत

इस पर प्रियंका गांधी ने जवाब देते हुए कहा, “कुछ लोग पहले हमारे यहां से आपके यहां गए और फिर बीजेपी में चले गए.” जवाब में कल्याण बनर्जी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में आप लोगों का कुछ भी नहीं था, इसलिए आपको छोड़कर हमारे पास आ गए थे. जो लोग आपके यहां से हमारे पास आए थे, वे कांग्रेस के टिकट पर कभी भी संसद में नहीं आए थे.”

बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, “तो वो कांग्रेसी हैं ना…” इस पर कल्याण बनर्जी ने मुस्कुराते हुए कहा, “अरे, कांग्रेसी तो हम लोग भी थे.”

आप लोगों ने तो दीदी को भगा दिया था

इसके बाद कल्याण बनर्जी ने प्रियंका गांधी से कहा, “आप लोगों ने तो दीदी को भगा दिया था, अरे दीदी को नहीं भगाते तो आप लोगों का ऐसा हाल होता?” इस पर प्रियंका गांधी ने कहा, “दीदी को राजीव जी बहुत सम्मान और प्यार दिया करते थे.” जवाब में कल्याण बनर्जी ने कहा कि उस समय कांग्रेस, सीपीएम के साथ चली गई थी, जबकि उनकी पार्टी हमेशा से सीपीएम के खिलाफ रही है.

अलग दल में विलय का फैसला

आपको बता दें कि यह भी दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली और पार्टी के कई सांसदों ने अलग राजनीतिक रास्ता अपनाने का फैसला किया. इन सांसदों ने कथित तौर पर एक अलग दल में विलय कर केंद्र की एनडीए सरकार को समर्थन देने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें- विजिलेंस इन एक्शन मोड, 8 लाख रुपये रिश्वत के आरोप में एसडीओ गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर राहुल गांधी और खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, की जांच की मांग
UP News : अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखा है. पत्र में दोनों नेताओं ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है.

पत्र में कहा गया है कि ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन, नकद दान, सोना और चांदी सहित सभी चढ़ावों के प्रबंधन की जांच कराई जानी चाहिए. साथ ही जांच के नतीजों और ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को यह जानकारी मिल सके कि उनके द्वारा दिए गए चढ़ावे का उपयोग किस प्रकार किया गया.

कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पत्र में लिखा कि लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ दान दिया है और कथित वित्तीय अनियमितताओं की खबरों के बाद वे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले से भली-भांति परिचित हैं और इस विषय पर पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है.

पत्र में कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा संसद में की गई थी, जबकि इसके सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार की ओर से की गई. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के कई सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) और उनसे जुड़े संगठनों से संबद्ध हैं.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पत्र में यह भी कहा गया है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके पद या प्रभाव की परवाह किए बिना उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. राहुल गांधी और खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार और ट्रस्ट की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करेगी कि इस मामले में कितनी पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाती है.

क्या है प्रमुख मांग?

ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच.

नकद, सोना और चांदी सहित सभी चढ़ावों के प्रबंधन की जांच.

जांच रिपोर्ट और ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक किया जाए.

दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सोनम वांगचुक से मिले पवन खेड़ा, भूख हड़ताल के बीच कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Sonam Wangchuk Protest : पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. शुक्रवार (17 जुलाई) को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिलने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे. मुलाकात के बाद खेड़ा ने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद पवन खेड़ा ने कहा कि सभी लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध की भाषा को नहीं समझ रही है और ऐसी स्थिति में विरोध के तरीकों पर विचार करने की जरूरत है. खेड़ा ने कहा कि सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालकर विरोध करने से कोई परिणाम नहीं मिलेगा.

कांग्रेस ने भी की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पवन खेड़ा के जंतर-मंतर पहुंचने से पहले कांग्रेस ने भी कहा था कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन करती है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार में जवाबदेही की कमी के कारण परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी साझा की थी.

कई विपक्षी नेताओं ने की वांगचुक से मुलाकात

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में इससे पहले आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और शिवसेना के नेता भी जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वांगचुक से मुलाकात की थी और उन्हें देश का शिक्षा मंत्री बनाने की मांग भी की थी. वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और रुचि वीरा भी उनसे मिलने पहुंची थीं. शिवसेना प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने भी वांगचुक से मुलाकात की थी.

राज ठाकरे ने भी किया समर्थन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी सोनम वांगचुक की मांगों का समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सिर्फ NEET परीक्षा में ही नहीं बल्कि सभी परीक्षाओं में जरूरी है. राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की.

लगातार गिर रहा वांगचुक का स्वास्थ्य

सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उनकी तबीयत लगातार खराब होने की बात सामने आ रही है. इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार को निर्देश दिया है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए.

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, कई राज्यों में नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी
Political News : कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. पार्टी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और एआईसीसी में फेरबदल की तैयारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार, संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए कई पदों पर बदलाव किया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के करीब चार महासचिवों को जिम्मेदारी से हटाया जा सकता है. इसके साथ ही तीन से चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की संभावना है. वहीं, 6 से 7 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों को भी बदले जाने की चर्चा है. इसके अलावा करीब 26 राष्ट्रीय सचिवों की छुट्टी हो सकती है, जबकि फिलहाल पार्टी में 62 राष्ट्रीय सचिव हैं.

नए प्रभारियों की तलाश तेज

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडंकर और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को बदले जाने की संभावना है.

बीके हरिप्रसाद के कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद हरियाणा में नए प्रभारी की नियुक्ति की जा सकती है. वहीं, रमेश चेन्निथला के केरल सरकार में मंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र में भी नए प्रभारी की तलाश की जा रही है. केरल कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ के मंत्री बनने के बाद संगठन में बदलाव तय माना जा रहा है.

गिरीश चोडंकर को मिली नई जिम्मेदारी

तमिलनाडु का प्रभार संभाल रहे गिरीश चोडंकर को हाल ही में गोवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जिसके बाद एआईसीसी में उनकी भूमिका में बदलाव की संभावना जताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को बदला जा सकता है. पंजाब और उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इन राज्यों में संगठन को लेकर बदलाव को अहम माना जा रहा है. पार्टी अंदरूनी मतभेदों को कम करने और संगठन को मजबूत करने के लिए नए नेताओं को मौका दे सकती है.

ये भी पढ़ें – बुजुर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, 1.11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राजस्थान के छात्र सुसाइड मामले में राहुल गांधी ने परिवार से की बात, बंधाया ढांढस
Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदीप के परिवार से मुलाकात की और राहुल गांधी से उनकी फोन पर बात करवाई. बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने परिवार को सांत्वना देते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं निवासी प्रदीप मेघवाल पिछले तीन वर्षों से सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था. परिजनों के मुताबिक इस बार उसकी परीक्षा अच्छी गई थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में था. 15 मई को उसने सीकर के पिपराली रोड स्थित जलधारी नगर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रदीप अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था.

पेपर माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद विनोद जाखड़ रात में सीकर से करीब 60 किलोमीटर दूर प्रदीप के गांव पहुंचे और परिवार से मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने भी फोन पर करीब चार मिनट तक परिजनों से बात की. परिवार ने पेपर माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून की मांग उठाई.

हम नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं वो नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ पहले दिन से छात्रो के साथ खड़े हैं !
नीट पेपर लीक के कारण जिन परिवारों ने अपने बच्चे खोए हैं वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ में हैं।

हम विश्वास दिलाते हैं @nsui पूरे देश में पेपर… pic.twitter.com/t759wHqJTl
— VINOD JAKHAR (@VinodJakharIN) May 22, 2026

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग

इस मामले को लेकर एनएसयूआई ने सीकर में शांति मार्च भी निकाला. बता दें कि महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल से सीएलसी चौक तक निकाले गए मार्च में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “पेपर लीक बंद करो”, “एनटीए बैन करो” और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की.

विनोद जाखड़ ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. वहीं, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए संगठन का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें – भारत-इटली संबंधों में बड़ा कदम, रणनीतिक साझेदारी और सहयोग पर बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Mahalaxmi Yojana: महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे, सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश
Mahalaxmi Yojana: लोकसभा चुनाव के चौथे फेस की वोटिंग चल रही है। इसी बीच सोनिया गांधी ने महिलाओं के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कर्नाटक और तेलंगाना का उदाहरण दिया, जहां कांग्रेस की सरकार है। सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे।

महिलाओं को हर साल मिलेगा एक लाख रुपये

सोनिया गांधी ने महालक्ष्मी योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बड़ा हाथ रहा है। आज महिलाओं को भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हम क्रांतिकारी गारंटी लाए हैं। कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे।

सोनिया गांधी ने कर्नाटक और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में पहले से ही हमारी गारंटी ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, चाहे शिक्षा का अधिकार हो या फिर भोजन सुरक्षा का अधिकार हो। हमारी इन योजनओं ने लाखों परिवारों को ताकत दी है। महालक्ष्मी इस काम को आगे बढ़ाने की हमारी सबसे नई गारंटी है। आगे उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस का हाथ आपके साथ है। इस कठिन समय में कांग्रेस का हाथ ही आपकी स्थिति बदलेगा।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election phase 4 Voting LIVE: 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान शुरू, जानें सुबह 11 बजे तक 24.87% हुआ मतदान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बेरोजगारी और महंगाई से सिर्फ मोदी खुश, गरीब मर रहे…सतना में खरगे का बीजेपी पर निशाना
Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तबीयत खराब होने के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) मध्य प्रदेश के दौरे पर आए। वे सतना जिले में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में सभा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा (BJP) पर करारा हमला बोला और पीएम मोदी पर झूठ बोलेने का आरोप लगाया।

महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी

Lok Sabha Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 19 अप्रैल को देश की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि इसमें इंडिया अलायंस को भारी बहुमत मिलेगा। मैं कई जगह घूमा, जहां भी हम गए, वहां लोगों का प्रमुख मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी है। महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है और बेरोजगारी से युवा परेशान है। कोई खुश नहीं है। अगर, कोई खुश है तो सिर्फ एक ही आदमी (मोदी) खुश है।

सभा में खरगे ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी ने नारा दिया- सबका साथ और सबका विकास, बाकी लोगों का सत्यानाश। लोग पूछ रहे- कहां है तुम्हारा विकास? राजीव गांधी की पंचवर्षीय योजना में हुए काम आज भी नजर आते हैं। देश में साइंस और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर रॉकेट बनाया। इंदिरा गांधी ने इस रॉकेट को उड़ाया। आप (भाजपा) सिर्फ कांग्रेस और गांधी फैमिली को गाली देते हैं। प्रजातंत्र और लोकशाही को मोदी खत्म कर रहे हैं और कहते ये हैं कि डॉ. आंबेडकर भी ऊपर से नीचे आ जाएं तो संविधान नहीं बदलेगा।

ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना, कहा- वोट बैंक की राजनीति करने वालों से रहें दूर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
Congress candidates first list out: लोकसभा चुनावों के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपनी पहली 39 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी और भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेसी नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस लिस्ट की जानकारी दी। अभी यूपी सहित अन्य कई राज्य के उम्मीदवार इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

राजनांदगांव से ताल ठोकेंगे भूपेश बघेल

इस लिस्ट के अनुसार राहुल गांधी वायनाड, भूपेश बघेल राजनांदगांव और केसी वेणुगोपाल केरल की अलपुझा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में 15 जनरल, 24 एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कैटेगिरी के उम्मीदवार हैं. 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है.

बीजेपी ने भी जारी की थी पहली लिस्ट

इससे पहले बीजेपी भी अपने 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। इसमें बताया गया था पीएम नरेंद्र मोदी वारणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं इसके साथ हेमामालिनी मथुरा, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या एटा सहित कई नामों की घोषणा की गई थी।

जल्द हो सकती है चुनावों की घोषणा

बता दें कि कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही लोकसभा चुनावों के संबंध में घोषणा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो चुनाव सात चरणों में संपन्न होगा। ऐसे में देश में सियासी पारा चरम पर है। हर पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

यह भी पढ़ें: बिहारः आरजेडी ने की पांच विधान परिषद उम्मीदवारों की घोषणा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Bihar politics: बिहार में INDI गठबंधन को फिर लगा झटका, कांग्रेस के दो और RJD के एक विधायक ने बदला पाला
Bihar politics: बिहार में कांग्रेस के दो विधायकों और RJD की एक महिला विधायक ने NDA ज्वाइन कर लिया है। बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी ने उन्हें NDA में शामिल करवाया है। कांग्रेस के विधायक मुरारी यादव महागठबंधन के मंत्री भी रह चुके हैं। सिद्धार्थ सौरव बिक्रम विधानसभा से विधायक हैं और संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं। अब इन तीनों ने BJP ज्वाइन कर ली है।

Bihar politics: अब तक 6 विधायक बदल चुके हैं पाला

बीते मंगलवार को बिहार INDI गठबंधन के तीन विधायकों ने NDA ज्वाइन कर लिया। इससे पहले फ्लोर टेस्ट वाले दिन RJD के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। अब तक कुल 6 विधायक इंडी गठबंधन से किनारा कर चुके हैं।

‘बागी विधायकों पर होगा एक्शन’

बड़ी बात यह हैं कि पहले जिन तीन विधायकों (चेतन आनंद, नीलम देवी, प्रहलाद यादव) ने पार्टी से इस्तीफ़ा देकर पाला बदला था पार्टी ने अभी तक विधानसभा अध्यक्ष को उनकी सदस्यता रद्द करवाने के लिए नोटिस नहीं दिया था, लेकिन अब इस बार पार्टी एक्शन मोड में आ गयी है। पार्टी के विधायक और मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पत्रकारों से की बातचीत में कहा “एक दो दिन में इन सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करवाने के लिए कार्यवाही की जायेगी। बिहार विधानसभा में भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दल-बदल के लिए कानून बना है, किसी को दल बदलना है तो दो तिहाई जब तक सदस्य नहीं होंगे आप नहीं जा सकते हैं। तमाम सदस्यों पर व्हिप लागू है।”

RJD ने BJP पर लगाए आरोप

RJD ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब BJP की चाल है। इन लोगों ने खुलेआम व्हिप का उल्लंघन किया है। RJD ने आरोप लगाया कि पैसा दिया गया होगा, भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति रही है मोटा पैसा देते हैं, करोड़ों रुपए देते हैं, उस प्रलोभन में आकर ये उनके साथ चले गए। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि इस पर हम कार्रवाई के लिए शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे। लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव से बात कर आगे की प्रक्रिया करेंगे, जो भी चार सदस्य हमारी पार्टी से गए हैं उनकी सदस्यता जानी तय है।

तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी ने लगाए आरोप

Bihar politics: जहां एक तरफ RJD ने BJP पर निशाना साधते हुए उन पर पैसे देकर पार्टी बदलवाने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा “ये लुटेरे लोग हैं, पैसे के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे।  सत्ता में बैठकर भ्रष्टाचार करते रहे और उसे हथियाने के लिए पैसे का खेल खेला गया।”

Bihar politics: BJP के विनोद तावड़े ने भी RJD-कांग्रेस को घेरा

भारतीय जनता पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने भी कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “परिवारवाद के चलते कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व से उसकी पार्टी के नेताओं का भरोसा उठता जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बिहार से कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम, सिद्धार्थ सौरव एवं आरजेडी विधायक संगीता देवी जी भाजपा में शामिल हुईं। भाजपा परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। हम सभी मिलकर बिहार को विकसित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में तेजी से काम करेंगे”

परिवारवाद के चलते कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व से उसकी पार्टी के नेताओं का भरोसा उठता जा रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बिहार से कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम, सिद्धार्थ सौरव एवं आरजेडी विधायक संगीता देवी जी भाजपा में…
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) February 27, 2024

‘BJP तेजस्वी यादव से डर गयी है’

RJD नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि “BJP तेजस्वी यादव की बढ़ती हुई लोकप्रियता से डर रही है। इसलिए इस तरह के दांव पेचों का इस्तेमाल कर रही है। जिस प्रकार से तेजस्वी यादव के प्रति लोगों का अपार समर्थन बढ़ता जा रहा है और लाखों की भीड़ जुट रही है इससे BJP का केंद्रीय नेतृत्व परेशान है”

ये भी पढ़ेंः विधानसभा में देश के संविधान की धज्जी उड़ाई जा रही- अख्तरुल ईमान