Congress Bharat Jodo Yatra Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bharat Jodo Yatra: केरल में कांग्रेस का सब्जीवाले से जबरन चंदा वसूलने का वीडियो हुआ वायरल, तीन को किया गया सस्पेंड
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। केरल के कोल्लम में एक दुकानदार ने यात्रा का चंदा नहीं देने पर उसकी दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। दुकानदार का नाम एस फवाज है और वे कोल्लम में सब्जी की दुकान चलाते हैं। तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

एस फवाज ने कहा कि 14 सितंबर को कांग्रेस के कुछ लोकल लीडर उनकी दुकान पर आकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगने लगे। दुकानदार ने 500 रुपए दिए, लेकिन उन्होंने दो हजार रुपए की मांग की। जब दुकानदार ने इतनी रकम देने से मना किया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की और सब्जी भी सड़क पर फेंक दी।

तोड़फोड़ में यूथ कांग्रेस महासचिव भी थे शामिल- शिकायत दर्ज

पीड़ित दुकानदार ने इस मामले में कुनिकोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार ने बयान में बताया है कि तोड़फोड़ करने वालों में यूथ कांग्रेस के महासचिव अनिस खान(Youth Congress General Secretary Anis Khan) भी शामिल थे। खान ही अपने पांच साथियों को लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे थे। चंदे की रकम न देने पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है।

कार्यकर्ताओं का बर्ताव स्वीकार नहीं- केरल कांग्रेस अध्यक्ष

केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा- हम दूसरी पार्टियों की तरह कॉर्पोरेट फंडिंग से पैसा नहीं लेते हैं। हम छोटे स्तर पर चंदा लेते हैं, जिसे लोग अपनी मर्जी से देते हैं। कोल्लम की घटना में शामिल 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया गया है। वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते और उनका बर्ताव जायज नहीं है।

राहुल की यात्रा के पांचवें दिन यानी 12 सितंबर को कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से खाकी की एक निक्कर की तस्वीर शेयर की थी। इसमें लिखा- देश को नफरत से मुक्त कराने में 145 दिन बाकी हैं। इस पर RSS ने कहा- इनके बाप-दादा ने संघ का बहुत तिरस्कार किया, लेकिन संघ रुका नहीं। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर सिख विरोधी दंगे भड़काने का आरोप लगाया।

यात्रा के दौरान तमिलनाडु के कन्याकुमारी में उन्होंने कैथोलिक पादरियों से मुलाकात की थी। इस दौरान जब उन्होंने पूछा कि जीजस क्राइस्ट ईश्वर का एक रूप हैं न? इस पर तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने कहा- ‘ईसा मसीह ही असली भगवान हैं।’ इस बयान पर भी जमकर विवाद हुआ था।

तामिलनाडु में राहुल के कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टीशर्ट चर्चा में रही। राहुल ने बरबेरी कंपनी की सफेद टीशर्ट पहनी थी। भाजपा ने उनकी फोटो ट्वीट करके लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। इसके जवाब में कांग्रेस ने लिखा- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कुल 150 दिन और 3,570 किमी चलेगी। राहुल गांधी के साथ 119 यात्री हर रोज 7 घंटे पैदल चल रहे हैं। इस दौरान वे 20 से 22 किमी की दूरी तय करते हैं। यात्रियों में 32 महिलाएं भी हैं। सभी के रहने, खाने-पीने और आराम करने के इंतजाम भी साथ चलते हैं। यात्रा के लिए 50 हजार एप्लिकेशन आई थीं, इनमें से सिर्फ 119 को चुना गया।

क्रांतिकारियों के सम्मान समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, तो मचा बवाल
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रोज नए विवाद खड़े हो रहें हैं। आए दिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को किसी ना किसी मामले में घेरा जा रहा है। पहले Burberry कंपनी की 41,257 कीमत की टी-शर्ट पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। इसके बाद अब एक बार फिर वो लपेटे में आ गए हैं दरअसल इस यात्रा के दौरान उन्हें एक क्रांतिकारियों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन वो इस कार्य में शामिल नहीं हुए जिसकी वजह से कार्यक्रम समिति ने उन्हें सवालों के घेरे में ले लिया है।

क्रांतिकारियों के सम्मान समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी मचा बवाल

रिपोर्ट के मुताबिक केरल के दो क्रांतिकारियों गांधीवादी केई मेमन और पद्मश्री पी गोपीनाथन नायर के स्मारक का अनावरण होना था। यह कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम स्थित NIMS अस्पताल में किया जाना था। खबर है कि परिवार की तरफ से केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुधाकरण की मौजूदगी में राहुल को निमंत्रण भी दिया गया था लेकिन निमंत्रण के बाद भी वो कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जिसके बाद कार्यक्रम समिति ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कई सवाल पूछे।

भाजपा और कांग्रेस में लगातार मचा हुआ तंज कसने का बवाल

भाजपा और कांग्रेस में लगातार तानों के सिलसिला जारी है। शुक्रवार को राहुल की पादरी जॉर्ज पोन्नया से मुलाकात के चर्चे सोशल मीडिया पर बने रहे। वहीं भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए इसपर जमकर सवाल उठाए थे। वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर के कहा था कि ‘इस शख्स को पहले भी हिंदुओं के खिलाफ नफरत के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने यह भी कहा था कि मैं जूते इसलिए पहनता हूं, ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर दें। भारत तोड़ो आइकॉन्स के साथ भारत जोड़ो?’

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंची कन्याकुमारी की महिला, सांसद जयराम ने किया खुलासा
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा(Bharat Jodo Yatra) पर हैं। आज उनकी यात्रा का चौथा दिन है। इससे पहले शनिवार दोपहर वह कन्याकुमारी के मार्तंडम की महिलाओं से मिले जो कि मनरेगा(MGNREGA) का हिस्सा हैं। उन्होनें कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी शादी से जुड़े सवालों पर उनके साथ बातचीत भी की।

कांग्रेस सांसद जयराम ने किया राहुल गांधी को लेकर किया खुलासा

महिलाओं ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वह जानती हैं उनके तमिलनाडु के प्रति प्रेम के बारे में और वह ‘उनकी शादी एक तमिल लड़की से कराने’ के लिए तैयार है। जयराम रमेश ने कहा महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान राहुल काफी खुश नजर आ रहे थे। बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर चुकी है। इस यात्रा में उन्होनें शनिवार को तमिलनाडू की यात्रा को पूरा कर लिया है।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मनरेगा(MGNREGA) की महिलाओं से की बातचीत

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी हर किसी से जुड़ने का प्रयास कर रहें हैं। इस बीच उन्होनें शनिवार को उन्होनें कन्याकुमारी के मार्तंडम की महिलाओं से मुलाकात की जो कि MGNREGA का हिस्सा हैं। पार्टी ने बयान देते हुए बताया कि शनिवार को राहुल गांधी ने एशिया की पहली महिला बस चालक 63 वर्षीय वसंतकुमारी से मुलाकात की और मार्तंडम में सफाई कर्मियों से भी बातचीत की। केरल की सीमा के पास राहुल गांधी ने तमिलनाडु यात्रा के अंत में एक चाय की दुकान के मालिक के साथ बातचीत की। यात्रा का चौथा दिन रविवार को केरल में शुरू हुआ।

भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी है जुबानी वार

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पिछले कुछ दिनों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित भाजपा नेताओं ने यात्रा की आवश्यकता पर सवाल उठाया है, क्योंकि भारत एकजुट है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राहुल गांधी की ‘विदेशी निर्मित टी-शर्ट’ पर टिप्पणी की। राहुल गांधी की बरबेरी टी-शर्ट पर अमित शाह ने कहा, “जिसने कहा कि भारत एक राष्ट्र नहीं है, वह अब विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत को एकजुट करने की यात्रा पर है।”

Rahul Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से की भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरूआत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत आज से यानि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर तक का सफर तय करेंगे। इसे कांग्रेस द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के साथ प्रतिस्पर्धा करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

चलते-फिरते कंटेनर के साथ चलेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी अगले 150 दिनों तक एक कंटेनर में रहकर इस यात्रा को पूरा करेंगे। अब बात आती है कि आखिर वो इन कंटेनरों में अपने जीवनयापन कैसे करेंगे तो आपको बता दें कि इन कंटनरों में सोने के बिस्तर और कुछ एयर कंडीशनर सभी की व्यवस्था की गई है क्योंकि देश के प्रत्येक हिस्से में तापमान अलग-अलग होगा, इसलिए रहने की व्यवस्था उसी के अनुसार की गई है। राहुल गांधी के साथ रहने वाले पूर्णकालिक यात्री एक साथ भोजन करेंगे और करीब रहेंगे।”

राहुल के खिलाफ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #GO Back Pappu कैंपेन

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा को आम लोगों से जुड़ने का जरिया मानते हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 की तैयारी मानते हैं।” वहीं सोशल मीडिया पर राहुल की इस यात्रा को लेकर #GO Back Pappu मीम तेजी से ट्रेंड करने लगा है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज़, कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों से जुड़ने की कोशिश
लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय बचा हुआ हो लेकिन सियासी बिगुल अभी से बज चुका है। 2024 के चुनाव को लेकर अभी से शंखनाद बजना शुरू हो चुका है। सभी पार्टियां अपना दमखम लगाने में लगी हुईं हैं। इस बीच कांग्रेस भी 2024 के चुनाव को लेकर अपना दमखम लगाने में लगी हुई है। पहले तो उसने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए खूब तंज कसा। वहीं आज से कांग्रेस मे भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की पहल शुरू कर दी है।

कांग्रेस को एकजुट करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए(भारत जोड़ो यात्रा)

राहुल गांधी आज से भारत जोड़ो की यात्रा शुरू कर रहें हैं। ये यात्रा यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश के 12 राज्यों से होते हुए गुजरेगी और 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस नेता और सिविल सोसायटी से जुड़े करीब 300 लोग पदयात्रा में शामिल रहेंगे। राहुल गांधी ने यात्रा से पहले ही ये साफ कर दिया था कि वो इस यात्रा के दौरान किसी भी होटल में नहीं रूकेंगे वो इस यात्रा को बहुत ही साधारण तरीके से पूरी करेंगे।

चलते-फिरते कंटेनर के साथ चलेंगे राहुल गांधी

इस यात्रा से पहले राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि वो अपनी इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसी भी होटल में नहीं रहेंगे तो ऐसे में सवाल उठने लगे कि अगर वो होटल में नहीं रहेंगे तो और कहां रहेंगे। कहां खाना खाएंगे और कहां पर रात में सोएंगे। ऐसे ही उनके साथ चलने वाले लगभग यात्रियों का खाना, रहना, सोना किस तरह से होगा तो हम आपको बता दें कि राहुल गांधी के साथ इस दौरान कई चलते-फिरते कंटेनर साथ चलेंगे जिसमें उनके रहने,सोने, खाने की सभी व्यवस्था होगीं। इस 3570 किमी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई इलाके ऐसे भी होंगे जो भीषण गर्मी वाले होंगे तो ऐसे में इन कंटेनरों में ऐसी व्यवस्था भी की गई है जिससे तापमान में लोगों के परेशानी ना झेलनी पड़े।