cold Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

उत्तराखंड में मौसम बदला, कोहरा और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में इसके असर साफ नजर आने लगे हैं. खासकर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा गया है, जिससे दृश्यता घट गई है और सुबह-सुबह तथा देर रात लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. बदलते मौसम के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा गया है, जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों से अपील की गई है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करें. बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में मार्ग बंद होने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें.

प्रशासन ने अलर्ट मोड जारी कर दिया

खराब मौसम को देखते हुए उत्तराखंड के जिला प्रशासन ने अलर्ट मोड जारी कर दिया है. संबंधित जिलों के अधिकारियों को एहतियात बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग को भी सक्रिय रहने को कहा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य किए जा सकें.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

School Closed : ठंड और कोहरे का कहर, 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी
School Closed : उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। तापमान दिन ब दिन गिरने से ठंड बढ़ रही है। दिल्ली-NCR के गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने 8वीं क्लास तक छुट्टियां कर दी हैं। प्रशासन ने ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक 8वीं क्लास तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। बता दें कि यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। वहीं शिक्षा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

अभिभावकों से बड़ी अपील

नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी स्कूलों में छुट्टी का फैसला लिया गया है। 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर असर न पड़े। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को ठंड में बाहर जाने से बचाएं और आवश्यक सावधानियां जरुर बरतें। इस सर्दी की वजह से बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें- पंजाब सरकार के प्रयासों से ऐतिहासिक परिणाम, छतबीड़ चिड़ियाघर बना आकर्षण का केंद्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब में नए साल की शुरुआत बारिश के साथ, बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन
Punjab Weather Today : पंजाब में नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है. नए साल के पहले दिन राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. सुबह से हो रही बारिश के कारण लोगों को घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है.

पंजाब में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है, और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. जालंधर और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक राज्य के कई क्षेत्रों में घने कोहरे और कोल्ड वेव को लेकर चेतावनी जारी की है.

कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

इसके साथ ही कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें – मसौदा मतदाता सूची में नाम नहीं होने से 82 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे ने बताई पूरी सच्चाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ठंड में फर्श पर पढ़ने को मजबूर बच्चे, अनुराग ढांडा का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
Anurag Dhanda : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने रविवार को हरियाणा के सरकारी स्कूलों की गंभीर और चिंताजनक स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद हजारों छोटे बच्चे आज भी सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी या सीधे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. यह सिर्फ बदइंतजामी नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ सीधा अन्याय है.

डिमांड रिपोर्ट मंगवाई गई

अनुराग ढांडा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों से ‘डुअल डेस्क’ की जरूरत का सत्यापन कराया था और 5 मार्च 2025 तक डिमांड रिपोर्ट भी मंगवा ली गई थी. सरकार ने दावा किया था कि बच्चों को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा, लेकिन दिसंबर 2025 तक हालात में कोई बदलाव नहीं आया. सवाल यह है कि डुअल डेस्क की वह पूरी योजना आखिर कहां चली गई? क्या भाजपा सरकार के लिए बच्चों की तकलीफ सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?

कई सरकारी स्कूलों में न पर्याप्त कमरे

उन्होंने कहा कि जमीनी रिपोर्टों से साफ है कि कई सरकारी स्कूलों में न पर्याप्त कमरे हैं, न टूटे दरवाजे-खिड़कियां ठीक हुए हैं और न ही ठंड से बचाने की कोई व्यवस्था है. कई स्कूलों में बच्चे बरामदों में बैठकर पढ़ रहे हैं, कहीं बिना खिड़की वाले कमरों में ठंडी हवा के बीच जमीन पर बैठना उनकी मजबूरी है. हीटर, गर्म पानी या सर्दी से बचाव की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है.

बच्चे खुले में कक्षाएं करने को मजबूर

अनुराग ढांडा ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि कई जगह 600 बच्चों के लिए सिर्फ 3-4 कमरे हैं. कहीं 350 से ज्यादा बच्चे खुले में प्रार्थना और कक्षाएं करने को मजबूर हैं. कई सरकारी प्राथमिक स्कूलों के पास अपना भवन तक नहीं है और वे दूसरे स्कूलों में शिफ्ट होकर चल रहे हैं. यह स्थिति हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था की असली तस्वीर दिखाती है.

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं, जब छोटे-छोटे बच्चे ठंड में फर्श पर बैठकर पढ़ रहे हैं, तब सरकार क्या कर रही है? क्या यही भाजपा का ‘हरियाणा मॉडल’ और ‘वर्ल्ड क्लास एजुकेशन’ है, जिसकी बातें मंचों से की जाती हैं?

30 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली

अनुराग ढांडा ने कहा कि हालात इसलिए भी खराब हैं क्योंकि राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है. करीब 30 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली पड़े हैं. कई जिलों में 400-500 छात्रों पर एक ही शिक्षक है. लगभग 90 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर नहीं हैं, जिससे न बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल पा रहा है और न ही स्कूलों का संचालन ठीक से हो रहा है. स्थायी भर्ती करने के बजाय सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए अस्थायी व्यवस्था चला रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है.

सरकारी स्कूलों में डुअल डेस्क की मांग

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार तुरंत सभी सरकारी स्कूलों में डुअल डेस्क उपलब्ध कराए, बच्चों को फर्श पर बैठने की मजबूरी से बाहर निकाले, खाली पड़े शिक्षक और हेडमास्टर के पद तुरंत भरे, स्कूल भवनों की मरम्मत कराए और ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करे.

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की आवाज बनकर इस मुद्दे को हर प्रदेशवासी तक पहुंचाएगी. बच्चों का भविष्य फाइलों और घोषणाओं में नहीं, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कक्षाओं में बनना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया तक पड़ेगा सीधा असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठंडक
फटाफट पढ़ें

6-7 अक्टूबर बारिश की 70% संभावना है

दिल्ली-NCR व सीमांत इलाकों में तेज हवा

पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी और लखनऊ में गरज-चमक

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह के अंत तक मौसम अनिश्चित बना हुआ है, जबकि प्रदेश में मानसून समाप्त हो चुका है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई क्षेत्रों में बारिश जारी है. जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. बादलों और बारिश की वजह से दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम का तापमान 22 से 26 डिग्री तक जा रहा है. जिस कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है.

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है. विशेष रूप से पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में यह सम्भावना अधिक है.

कानपुर-वाराणसी में बादल छाए रहने के आसार

सोमवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में आंशिक बादलों के छाए रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक गिर सकता है. बीते दिन हवा की गति 15 से 30 किमी/घंटा रही, जिससे उमस बढ़ गई. पूर्वी यूपी के वाराणसी, भदोही और बलिया में कल रात से हल्की बारिश हुई है.

वहीं पश्चिमी यूपी के नोएडा और मेरठ में दिनभर धूप और बादलों की आंखमिचौली चलती रही, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने मौसम में राहत दी. कुल मिलाकर, अक्टूबर की शुरुआत मौसम के उतार-चढांव के साथ ‘गर्म-ठंडा’ बनी हुई है, जहां तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है.

तेज हवाएं चलने की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 अक्टूबर की शाम से लेकर 7 अक्टूबर की सुबह तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की लगभग 70% संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के सीमावर्ती इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. पूर्वी यूपी में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जहां कुछ इलाकों में भारी बारिश (7-11 सेमी) होने की आशंका है.

लखनऊ में आंशिक बादल छाए रहेंगे

राजधानी लखनऊ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जबकि कानपुर और प्रयागराज में गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है. इन शहरों में अधिकतम तापमान 33 से 35°C और न्यूनतम 23-25°C रहेगा.

भारतीय मौसम विभाग ने वाराणसी, भदोही, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बांदा, अयोध्या और बहराइच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पश्चिमी यूपी के 47 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. राज्य के लगभग 80% हिस्सों में बारिश के छिटपुट प्रभाव रहेंगे, लेकिन कहीं भी बाढ़ या जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनेगी.

यह भी पढ़ें : भारत-चीन संबंधों को मिलेगी नई उड़ान: अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली और UP समेत 5 राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा
Weather News:

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना विकराल रुप दिखा रही है। मध्य भारत के कई राज्य भी घने कोहरे और शीतलहर की जद में हैं। दिल्ली में तापमान 4 डिग्री से नीचे जा चुका है। आइए जानते हैं अगले 5 दिनों के मौसम का हाल।

दिल्ली समेत इन 5 राज्यों में ठंड का कहर

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के चलते कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में आज बर्फबारी की संभावना है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार में भी कोल्ड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं मध्य प्रदेश में भी सीवियर कोल्ड अलर्ट की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ठंड के कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम रही। इन्हीं वजहों से कई फ्लाइट्स लेट से चल रही हैं। बता दें इससे पहले भी बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 170 फ्लाइट्स प्रभावित होने की वजह से यात्री खासा परेशान नजर आये। मीडिया से बातचीत के दौरान एक यात्री ने बताया कि उसकी भी फ्लाइट् 2 घंटे से भी ज्यादा लेट है, लेकिन उसने कहा कि इसमें किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते और इसमें कोई क्या ही कर सकता है।

पंजाब-हरियाणा में भी ठंड बरकरार

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से अभी राहत नहीं मिलने की उम्मीद जताई है, हालांकि, धूप निकलने से दिन के तापमान में वृध्दि होने की सम्भावना जरुर है। लेकिन घना कोहरा अभी बरकरार रहेगा। आपको बता दें पंजाब और हरियाणा में भी दो से तीन दिनों तक सीवियर कोल्ड की चेतावनी जारी है। IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी तो वहीं उत्तरी भारत में ठंड बढ़ने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े: Aaaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को होगा लाभ,देखें अपना भविष्यफल

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Noida School: नोएडा में शीतलहर के कारण बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
Noida School:  यूपी समेत पूरा उत्तर भारत का शीतलहर (Cold Wave) के चलते  का बुरा हाल है। साथ ही  कोहरे और धुंध की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। जिससे परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। और तो और दिन में देर तक सूरज भी नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण  स्कूली बच्चों की छुट्टी  को  बढ़ा दिया गया है।

शीतलहर के कारण बढ़ी स्कूलों कि छुट्टियां

बता दें, जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी को 14 जनवरी तक बढ़ा दिया। क्योंकि  शीतलहर से जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यवस्त हो गया है। वहीं  तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी बढ़ने से बच्चों को बड़ी राहत मिली है।

14 जनवरी तक स्कूलों की बढ़ी  छुट्टी

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में तापमान दस डिग्री से भी कम है।  और मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी की अवधि को बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी आप 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाने के आदेश कर दिए। सात ही जिलाधिकारी का आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/state/delhi-ncr/irani-family-dispute-irani-family-clashed-with-each-other-in-noida-and-a-scandal-happened/

FOLLOW US ON:  https://twitter.com/HindiKhabar

Cold Home Remedies: बदलते मौसम में ज़ुकाम कर रहा है परेशान, तो काम आएंगे ये देसी इलाज
मौसम बदला नहीं कि सबसे पहले सर्दी, ज़ुकाम और खांसी की आवाज़ सभी घरों से आनी लगती है। जुकाम को नज़ला या cold and cough भी कहते हैं। यह श्वसन तंत्र के संक्रमण के कारण होने वाला रोग है। यह इन्फेक्शन एक इंसान से दूसरे में तेजी से फैल सकता है। जो बीमार व्यक्ति के खांसने या छींकने से आसानी से फैल जाता है। जुकाम या फ्लू वैसे वायरस से होता है, जो श्वासनली को प्रभावित करते हैं।

जुकाम के क्या लक्षण हैं?

नाक से पानी बहना

नाक में खुजली होना

गले में खराश

नाक बंद होना

सिर में दर्द और भारीपन

आंखों में जलन

खांसी

बुखार

छींक आना

लेकिन जुकाम में दवाइयां लेने से बेहतर है कि घर में रखी घरेलू चीज़ों से देसी इलाज करें क्योंकि ये शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ देसी उपाय जुकाम से निपटने के :

1. हल्दी दूध

एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पिएं। इससे बंद नाक और गले की खराश में आराम मिलता है। नाक से पानी बहना बंद हो जाता है।

2. तुलसी का सेवन

जुकाम में तुलसी अमृत के समान फल देती है। खांसी और जुकाम होने पर 8 से 10 पत्तियों को पीसकर पानी में डालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े को पिएं। छोटे बच्चों में जुकाम होने पर 6-7 बूंद अदरक और तुलसी का रस शहद में मिलाकर चटाएं। यह बंद नाक को खोलने और बहती नाक को रोकने दोनों में सहायक है।

3. मेथी और अलसी

मेथी और अलसी को 4-5 ग्राम की मात्रा में लेकर एक गिलास पानी में उबालें। जब अच्छी तरह उबल जाए, तब इसकी 4-4 बूंदें दोनों नाक में डालें। इससे जुकाम में आराम मिलता है।

4. हल्दी और अजवायन

10 ग्राम हल्दी और 10 ग्राम अजवायन को एक कप पानी में डालकर पकाएं। जब पानी आधा रह जाए, तब इसमें थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर पिएं। इससे जुकाम में तुरंत आराम मिलता है, और नाक से पानी बहना कम हो जाता है।

5. काली मिर्च

काली मिर्च के चूर्ण को शहद के साथ चाटने से जुकाम में आराम मिलता है, और नाक से पानी बहना कम होता है साथ ही आधा चम्मच काली मिर्च का चूर्ण और एक चम्मच मिश्री मिलाकर एक गिलास गर्म दूध के साथ दिन में दो बार पिएं।

6. सरसों तेल

सोते समय नाक के दोनों छिद्र में 2-2 बूंदे बादाम या सरसों के तेल की डालकर सोएं। इससे नाक का किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता।

7. अदरक

कफ वाली खांसी के लिए दूध में अदरक उबालकर पिएं। अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटने से भी जुकाम में आराम मिलता है। 1-2 अदरक के छोटे-टुकड़े, 2 काली मिर्च, 4 लौंग और 5-7 तुलसी की ताजी पत्तियां पीसकर एक गिलास पानी में उबालें। जब यह उबलकर आधा गिलास रह जाए, तब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को देसी घी में भूनकर दिन में 3-4 बार पीसकर खाएं। इससे नाक से पानी बहने की समस्या से आराम मिलता है।

8. लहसुन

लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक रसायन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल होता है। यह सर्दी-जुकाम के संक्रमण को दूर करता है। इसके लिए 6-8 लहसुन की कलियों को घी में भूनकर खाएं।

9. गाय के घी

गाय के शुद्ध देशी घी को पिघलाकर दो बूंद सुबह नाक में डालें। ऐसा नियमित रूप से तीन महीने तक करें। इससे पुराने से पुराना जुकाम भी ठीक हो जाता है।

10. मुनक्का

जुकाम के लिए 8 से 10 मुनक्के को पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तब मुनक्के को निकालकर खा लें और पानी को पी लें। इससे बहती नाक की समस्या से आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें-  PATNA: फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस से अटकी यात्रियों की सांसें, कुछ को आई चोट

देश के कई इलाकों में बढ़ने लगा ठंड का कहर, IMD ने तेज बारिश का जारी किया अलर्ट
हिमालय में बन रही द्रोणिका के कारण उत्तर पूर्व के साथ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण ठंडी का प्रकोप तेजी से बढ़ते हुए दिख रही है। बता दें पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की वजह से अब निचले राज्यों में भी ठंड ने दस्तक दे डाली है। बात करें राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी लोगों को हल्की ठिठूरन का अहसास होने लग गया है। जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को राहत दिखते हुए नहीं मिल रही है तो पूरे एनसीआर में मौसम विभाग द्वारा हल्की बारिश का भी मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। वहीं यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक ठंड बढ़ने लगी है।

राजधानी में बढ़ता ठंड का कहर

वहीं मौसम विभाग की मानें तो उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में आने वाले दिनों में तापामान में और गिरावट आएगी और ठिठुरन भी बढ़ेगी। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। बता दें तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट भी देखने को मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

हिमालय में बन रही ‘द्रोणिका’ के कारण पंजाब के कई शहरों में तेजी से गिरेगा पारा, जानें
पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। बता दें आने वाले दिनों में पंजाब के कई इलाकों में भयंकर ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार ऐसा माहौल इसलिए बन रहा है क्योंकि हिमालय के क्षेत्र में नई द्रोणिका बनी हुई है। इससे बादलों के बीच जब ठंडी व गर्म हवा आपस में मिलती है तो कम दबाव का क्षेत्र बनता है। उस सिस्टम से निकलने वाली पट्टी को द्रोणिका कहते हैं। बता दें इसमें अचानक मौसम में बदलाव होता है व तेज हवा के साथ बारिश होती है।

हालांकि इस बदलाव में नया पश्चिम विक्षोभ विकसित हो रहा है, जिससे पंजाब सहित आसपास के राज्यों में बारिश संभव है। वहीं इसी कारण पंजाब के कई शहरों में तेजी से पारा भी गिरेगा। तो आइए नजर डालते है किन शहरों में आने वाले दिनों में  कितना रहेगा तापमान-

शहर                           दिन                   रात

अमृतसर                    25.3                   8.4

जालंधर                      25.1                   5.7

लुधियाना                   26.2                   9.0

चंडीगढ़                       26.8                  10.4