CM Yogi on Muzaffarnagar history Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

UP: मुजफ्फरनगर में बोले सीएम योगी…’यह इतिहास बनाने की भूमि’
CM Yogi on Muzaffarnagar history: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में लोगों से संवाद किया. उन्होंने लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान के पक्ष में वोट करने की अपील की. सीएम ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों, जनता की दशकों से मांग थी कि शुकतीर्थ को उसका पुराना वैभव वापस मिलना चाहिए, हमारी सरकार ने जनभावना के अनुरूप शुकतीर्थ विकास परिषद गठित करने के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। आपके पास हजारों वर्ष की विरासत है। देश-दुनिया के सनातन धर्मावलंबी जीवन की सच्चाई को श्रीमद्भागवत महापुराण के माध्यम से श्रवण करते हैं। 5000 वर्ष पहले शुकदेव महराज ने सबसे पहले महापुराण का वाचन यहीं किया था। यह इतिहास बनाने की भूमि है।

चौधरी साहब को सम्मान नहीं दे पाया इंडी गठबंधन

सीएम ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न मिला है। उन्हें यह सम्मान बहुत पहले मिलना चाहिए था, लेकिन किसान पिछली सरकारों के एजेंडे में नहीं था। इंडी गठबंधन आखिरकार क्या कर रहा था। 2004 से 2014 के कार्यकाल में यह लोग चौधरी साहब को सम्मान नहीं दे पाए। भारत मां के सपूत चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत-खलिहान से होकर जाता था। चौधरी साहब को भारत रत्न मिलने से यूपी गौरवान्वित हुआ है, क्योंकि यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व का निर्वहन करके उन्होंने जनता को विकास की नई धारा से जोड़ने का कार्य किया।

2017 के पहले यहां के लोग तनाव में रहते थे

सीएम ने कहा कि 2016-2017 के पहले कपिलदेव अग्रवाल की सभा में आया था तो जबर्दस्त तनाव का माहौल था। मैंने कहा कि आप तनाव में रहते हैं, मुजफ्फऱनगर को तनाव से मुक्त कीजिए। मुजफ्फरनगर के लोगों ने मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास किया। 2014, 2017, 2019, 2022 में आपका आशीर्वाद मिला। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के सरधना में ही प्रदेश का पहला विश्व स्तरीय खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। अब पारुल चौधरी जैसी बेटी को इसी लोकसभा सीट में अभ्यास करने का अवसर प्राप्त होगा। मुजफ्फरनगर की बेटी भी अंतरराष्ट्रीय, कॉमनवेल्थ, एशियाड, ओलंपिक में पदक जीतेगी तो डिप्टी एसपी की सीधी नौकरी पाएगी। उस बेटी से पूछा गया कि चीन का खिलाड़ी तुमसे आगे चल रहा है तो उसने कहा कि मुझे लगा कि डिप्टी एसपी का पद छूट जाएगा, मैंने पूरी ताकत लगा दी और उसे पछाड़कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया।

सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को दस बार सोचना होगा

सीएम योगी ने कहा कि विकास तब सार्थक है, जब सुरक्षा होगी। सुरक्षा के मुद्दे पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बेटी, व्यापारी व किसान की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को दस बार सोचना होगा कि परिणाम क्या होगा। वर्षों से मांग थी कि निजी ट्यूबवेल ऑपरेटरों को फ्री बिजली मिले, हमने 2600 करोड़ रुपये इस बजट में दिए हैं। सोलर पैनल भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मोदी जी के आने के बाद नए भारत का दर्शन हो रहा है। सपा-बसपा या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पातीं। दो महीने के भीतर डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन किया है। सम्मेलन में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार, कपिल देव अग्रवाल, विधायक राजपाल बलियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: वोट सही हाथों में तो मुजफ्फरनगर कर्फ्यू नहीं कांवड यात्रा के लिए जाना जाता है- योगी आदित्यनाथ, सीएम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप