cm dhami latest news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ब्रिटेन के बाद अब इन तीन देशों के दौरे पर जाएंगे CM धामी, निवेशकों के साथ करेंगे मीटिंग
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्रिटेन के बाद अब सिंगापुर, ताइवान और दुबई के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि सीएम धामी हाल ही में ब्रिटेन गए थे। लंदन दौरे पर सीएम धामी ने राज्य के लिए 12500 करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

सीएम धामी के दौरे की डिटेल्स

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी पांच अक्टूबर से सिंगापुर और ताइवान के दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी इन दोनों देशों के निवेशकों को देवभूमि उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित करेंगे। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक दुबई के दौरे पर जाएंगे। यहां निवेशकों के साथ बैठक के अलावा रोड शो में भी शामिल होंगे। बता दें कि धामी सरकार ने आठ और नौ दिसंबर को राजधानी देहरादून में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट रखा है। इसमें राज्य में निवेश का लक्ष्य ढाई लाख करोड़ रुपए रखा है।

12500 करोड़ के निवेश पर किए साइन

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि 27 सितंबर को ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम शहर में आयोजित, उत्तराखंड में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के 250 डेलिगेशनों के साथ हुई बैठक में लगभग 12500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए। 28 सितंबर को ब्रिटेन में कार्यरत विभिन्न उद्योग समूहों के साथ हुई बैठक में पर्यटन एवं विनिर्माण क्षेत्रों में हुए करार के अंर्तगत 3300 करोड़ रुपए के अनुबंध पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए।

सीएम ने कहा कि जर्मन एंबेसी के अधिकारियों के साथ बैठक में जर्मनी द्वारा तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास के संबंध में उत्तराखंड को सहयोग देने के साथ-साथ हमारे कुशल कर्मकारों को जर्मनी में कार्य करने हेतु बुलाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। लंदन नगर निगम के लार्ड मेयर के साथ उत्तराखंड के आधारभूत ढांचे को विकसित करने के लिए वित्तीय व्यवस्था के संबंध में बॉन्ड मार्केट से फंड रेज्ड करने के लिए तकनीकी सहयोग के लिये में बैठक हुई।

ये भी पढ़ें: CM धामी का लंदन दौरा रहा सफल, 12 हजार करोड़ के MOU पर हस्ताक्षर

Uttarakhand: लैंसडाउन का नाम बदलने का सीएम धामी ने किया ऐलान, चौबट्टाखाल में आयोजित कार्यक्रम में की घोषणा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन नगर का नाम देश के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर किए जाने का ऐलान किया है। चौबट्टाखाल में विकास योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये ऐलान किया। सीएम ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को जरूरी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चौबट्टाखाल के दौरे पर रहे। जहां सीएम ने क्षेत्र की लगभग 130 करोड़ रूपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। चौबट्टाखाल से विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा के स्टालों का निरीक्षण किया और स्टालों पर लगे उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा के लिए जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है वो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। सीएम ने कार्रदाई संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाएं गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के अंदर पूरी की जाएं।

कार्यक्रम में सीएम धामी ने लैंसडाउन नगर का नाम देश के पहले सीडीएस रहे दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर किए जाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को जरूरी प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चौबट्टाखाल क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणाएं भी कीं। सीएम धामी ने चौबट्टाखाल में केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने को लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजने और राजकीय डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल में स्टेडियम निर्माण का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें:  Uttar Pradesh: कारागार विभाग के साढ़े तीन हजार रिक्त पदों को भरेगी योगी सरकार

सीएम धामी ने आपदाओं की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता,‘हिमालयी क्षेत्र में बार बार भूकंप, आपदा खतरनाक संकेत’
देहरादून के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में ‘सतत विकास के लिए हिमालय का भूविज्ञान’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सेमिनार में शामिल हुए। सेमिनार में मुख्यमंत्री ने देश के कोने कोने से आए भू वैज्ञानिकों का देवभूमि में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विज्ञान ने हमारे जीवन की कई समस्याओं को आसान कर दिया है। लेकिन प्राकृतिक संपदाओं के अंधाधुंध दोहन से कई चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं। प्राकृतिक आपदाओं की संख्या अब बढ़ने लगी है।

सीएम ने कहा कि भूकंप और प्राकृतिक आपदाएं बार बार आ रही हैं जिनसे भविष्य के लिए खतरनाक संकेत मिल रहे हैं । इन्हें रोका नहीं जा सकता लेकिन आपदा से होने वाले नुकसान को कैसे कम करें और इनसे बचाव कैसे हो इस पर वैज्ञानिकों को मंथन की जरूरत है। सीएम ने कहा कि सरकार इस दिशा में कई प्रयास कर रही है। हाल में आए जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ भी आपदा प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई है। सीएम ने कहा कि हिमालय के पर्यावरण की रक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए वैज्ञानिक भी इसमें सहयोग करें।

Uttarakhand Chunav 2022: देहरादून में बीजेपी की बैठक, मतगणना से पहले इन पहलुओं पर रणनीति तैयार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए अब महज 3 दिन बचे है. 10 मार्च को प्रदेश के चुनाव नतीजे घोषित होंगे. नतीजों से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी अगली रणनीति में जुट गए हैं, इसी कड़ी में उत्तराखंड बीजेपी की आज एक बैठक देहरादून में हुई. जिसमें मतगणना से पहले की रणनीति तैयार की गई.

सीएम ने किया प्रचंड बहुमत का दावा

सूबे के CM Pushkar Singh Dhami ने एक बार फिर से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है. सीएम का कहना है कि राज्य में बीजेपी Bhartiya Janata Party प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है. बीजेपी फिर से प्रदेश की जनता की सेवा करेगी.

कई पहलूओं पर हुई चर्चा

बैठक में CM धामी और प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और बीजेपी के प्रत्याशी शामिल हुए. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि “चुनावों के दौरान सभी ने बहुत अच्छा काम किया है. हम लोग मतगणना से पहले बैठक कर रहे हैं, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा की जा रही है. सीएम ने बताया कि मतगणना के दिन हर कोई अपने निर्धारित क्षेत्रों में होगा, जिससे वोटों की गिनती सुचारू रूप से चल सके.

कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

बता दे कि देवभूमि उत्तराखंड Uttarakhand में चुनाव 14 मार्च को हुआ था. एक चरण में ही सभी सीटों पर मतदान हो गया था. प्रदेश की 70 सीटों पर बीजेपी के अलावा कांग्रेस Congress भी जीत का दावा कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की 44-48 सीटों पर कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी. इस बार जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है.