CM Channi Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में CM Channi के भतीजे को ED ने किया गिरफ्तार, लगभग 8 घंटे तक की गई पूछताछ
जालंधर: चुनाव से ठीक पहले पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे पर अवैध बालू खनन केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। इस मामले में Bhupinder Singh Honey को ED ने गिरफ्तार कर लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद भूपिंदर को जालंधर से गिरफ्तार (ED arrest Bhupinder Singh Honey) कर लिया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अवैध रेत खनन मामले में दिन भर की पूछताछ के बाद गुरुवार शाम को जालंधर से गिरफ्तार किया: सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2022

छापेमारी के दौरान मिले करोड़ों रुपये

ईडी ने करीब दो हफ्ते पहले भूपिंदर के घर पर छापेमारी की थी। साथ ही हनी के 2 सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। ED ने तीनों के घर मिले कैश को लेकर पूछताछ की। आपको बता दें कि छापेमारी के दौरान तीनों के घर से कैश बरामद हुआ। हनी के घर से 7.8 करोड़ और इनके सहयागी संदीप कुमार के ठिकाने से 2 करोड़ रुपये मिले थे।

क्या है पूरा मामला

भूपिंदर सिंह हनी उनके सहयागियोंग द्वारा फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई, साथ ही उन पर बालू के अवैध खनन का आरोप भी शामिल है। ईडी ने खुलासा किया था कि भूपिंदर, कुदरतदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर्स ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। इस कंपनी को साल 2018 में बनाया गया था। इस कार्य को कुदरतदीप सिंह के खिलाफ अवैध खनन मामले में FIR दर्ज होने के छह महीने बाद किया गया था।

#WATCH पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने अवैध रेत खनन मामले में दिन भर की पूछताछ के बाद गुरुवार शाम को जालंधर से गिरफ्तार किया: सूत्र pic.twitter.com/bWjFU8nvqy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2022

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379, 420, 465, 467, 468 और 471 के तहत प्राथमिकी इसके अलावा खान और खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1) और 4(1) के तहत FIR दर्ज कर ईडी ने शहीद भगत सिंह नगर पुलिस स्टेशन में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

इस मामले में सियासी गर्मी हुई तेज

प्रवर्तन निदेशालय की इस छापेमारी से सियासी गर्मी तेज हो गई है। इस मामले में सीएम चन्नी को बीजेपी समेत अन्य दलों ने निशाने पर ले लिया है। जब हनी के घर पर छापेमारी (ED arrest Bhupinder Singh Honey) हुई थी, तब CM इस मामले में बयान दिया था। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित छापा बताया था, जिसमें उनको फंसाने की कोशिश का दावा किया था। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आने हैं। सीएम के भतीजे की गिरफ्तारी होने से राजनीति होना तय माना जा रहा है।

CM चन्नी ने दिया बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भतीजे पर हुई कार्रवाई पर जवाब देते हुए कहा कि कानून अपना काम करे हमें कोई ऐतराज़ नहीं है।

Punjab: सिद्धू और चन्नी गुट ने लगाई राहुल दरबार में हाजिरी, सीएम फेस के लिए किसकी लगेगी लॉटरी !
पंजाब दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलान किया कि पंजाब में कांग्रेस सीएम चेहरे के साथ चुनाव लड़ेगी. इसके बाद से ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सीएम चेहरे को लेकर जंग तेज हो गई. दोनों गुटों के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली दरबार के आगे उनका प्रस्ताव रखें इसके लिए दोनों धड़ों ने तेजी से लॉबिंग करना शुरू कर दिया. हालांकि सीएम पद के चेहरे की इस रेस में फिलहाल चन्नी सिद्धू से आगे नजर आ रहे हैं.

सीएम चन्नी दिख रहे आगे

चरणजीत सिंह चन्नी के लिए सबसे खास बात यह है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम और दलित वोट बैंक का गणित देखें तो वह सीएम के पक्ष में हैं. चन्नी न केवल विधानसभा चुनाव अपनी सीट पर जीते बल्कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को अपनी सीट से सबसे ज्यादा वोट दिलवाया. चन्नी के सहारे कांग्रेस पंजाब में 32 फीसदी दलित वोट बैंक को साध सकती है. जबकि सिद्धू जिस जाट सिख कम्युनिटी से आते हैं, उनके सिर्फ 19 फीसदी वोट हैं जिसमें अकाली दल का भी दबदबा माना जाता है.

111 दिन में ताबड़तोड़ फैसले

इसके अलावा चन्नी ने जब से सीएम पद संभाला है उसके बाद से ही चन्नी ने 111 दिन में ताबड़तोड़ फैसले लिए. कैप्टन की महाराजा छवि को तोड़ा. Vip इमेज को भी काफी कम किया. हालांकि अंतिम दिनों में उनकी साली के बेटे भूपिंदर हनी पर ईडी की रेड पड़ी, जिसके बाद से वे सवालों के घेरे में आ गए. बीजेपी और अकाली भी लगातार इस मसले पर चन्नी को घेर रहे हैं क्योंकि अवैध रेत माफिया पंजाब के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है.

तीन बार पार्षद बने चन्नी

इतना ही नहीं, चन्नी तीन बार पार्षद का चुनाव जीते. इसके अलावा वे खरड़ नगर काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे. साल 2007 में कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय जीते. इसके बाद 2012 और 2017 में चमकौर साहिब सीट से विधायक बने. उन्हें 61 हजार 60 वोट मिले. उनका वोट प्रतिशत 42.26 फीसदी रहा. 2017 में कैप्टन अमरिंदर की सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री बने.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को चमकौर साहिब से 46.99 फीसदी वोट मिले. चन्नी की पकड़ और वोट बैंक के बदौलत पार्टी को इस सीट से जीत मिली. इसी सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी सांसद हैं, जो अकसर सिद्धू पर निशाना साधते रहते हैं.

Punjab News: सीएम चन्नी के रिश्तेदार के घर ED की छापेमारी, सीएम बोले- मुझे दबाने की हो रही कोशिश
Charanjit Singh Channi: पंजाब में चुनाव के समय अवैध रेत खनन का मामला फिर से गरमा गया है. अब इस मामले को लेकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के करीबियों पर एक्शन लिया गया है. प्रवर्तन निदेशाल (ED) की टीम ने उनके रिश्तेदारों पर छापेमारी की है. जिस पर अब खुद सीएम चन्नी का जवाब आया है. सीएम का कहना है कि, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. लेकिन हम डरते नहीं हैं.

मुझे टारगेट करने की हो रही कोशिश- चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि, हमारे मंत्री और मुझे टारगेट करने की कोशिश हो रही है, साल 2018 की किसी FIR पर आज कार्रवाई हो रही है. उस समय तो सीएम भी नहीं था, ये हमें दबाने की कोशिश है, लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान भी यही सब हुआ था. छापेमारी करवाना बीजेपी की सोची समझी साजिश है.

ED ने 9 जगहों पर की छापेमारी

आपको बता दें कि, ED ने 18 जनवरी की सुबह मोहाली समेत करीब 9 जगहों पर छापेमारी शुरू की. बताया गया कि अवैध खनन को लेकर ये छापेमारी चल रही है. इसके बाद जानकारी सामने आई कि जिन लोगों पर छापेमारी चल रही है, वो सीएम चन्नी के रिश्तेदार है. इसमें उनके साले के लड़के का नाम भी शामिल बताया जा रहा है. जिसके बाद चन्नी ने केन्द्र सरकार को जिम्मेदार बताया और आरोप लगाए.

PM Modi Security Breach Case: पीएम सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, 150 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज
देश के पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में चूक का मामला पूरे देश में गरमाया हुआ है. जिसको लेकर पंजाब सरकार (Punjab Govt) पूरी तरह से हरकत है. पंजाब पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. ये FIR फिरोजपुर जिले के कुलगारी पुलिस थाने में दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 6 जनवरी को 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 283 के तहत FIR दर्ज की है.

पीएम के काफिले ने लिया था यू-टर्न

दरअसल, बुधवार को फिरोजपुर से 30 KM दूर पीएम मोदी का काफिला एक फ्लाइओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते फंस गया था. 15-20 मिनट तक इंतजार करने के बाद भी जब काफिला आगे नहीं जा पाया तो वापस यू-टर्न ले लिया गया. इस पूरी घटना को पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया जा रहा है.

पंजाब सरकार पर हमलावर बीजेपी

मामले को लेकर बीजेपी (BJP) लगातार पंजाब सरकार पर हमलावर बनी हुई है. पार्टी का कहना है कि ये सब सोची समझी साजिश थी जबकि, पंजाब की कांग्रेस सरकार लगातार इन आरोपों को खारिज कर रही है. वहीं अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की गई है.

बठिंडा SSP से की गई पूछताछ

मामले में कार्रवाई से पहले गृह मंत्रालय की टीम ने बठिंडा के SSP से पूछताछ की थी. गृह मंत्रालय की ओर से SSP को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था. SSP से क्या पूछताछ की गई इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है हालांकि, यह मुद्दा पूरे देशभर में गरमाया हुआ है.

PM Modi Security Case: सीएम चन्नी से बोलीं सोनिया गांधी, पीएम पूरे देश के हैं, कार्रवाई करे
देश में पीएम मोदी का सुरक्षा चूक (PM Modi Security Breach Case) मामला लगातार गर्माता जा रहा है. अब कांग्रेस आलाकमान (Congress High command) ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से (CM Channi) बातचीत की है. सीएम चन्नी ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूरे मामले की जानकारी दी है. सोनिया गांधी ने चन्नी से कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के पीएम है. पीएम की सुरक्षा चूक मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी. जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए.

जांच के आदेश दिए गए- चन्नी

पंजाब के सीएम चन्नी ने सोनिया गांधी को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है. अब मामले में बात का बतंगड बनाया जा रहा है. पीएम मोदी के कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव हुआ था. पीएम को जिस रास्ते से जाना था वहां किसान रास्ता रोककर बैठे थे. पीएम के काफिले को एक किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया था. इसमें खतरा कैसा ?

ये भी पढ़े- PM Modi Security Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम मोदी सुरक्षा चूक का मामला, जांच के लिए कमेटी गठित

CONGRESS CRISIS: पंजाब कांग्रेस में उठापटक, नवजोत सिद्धू और चरणजीत चन्नी को हाईकमान का झटका, अहम कमेटियों में नहीं दी जगह
पंजाब कांग्रेस में फिर उठापटक आई सामने

चुनाव को लेकर गठित की गई अहम कमेटियां

नवजोत सिद्धू और सीएम चन्नी को दिया झटका

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद भी उठापटक सामने आ रही है. पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने अहम कमेटियों का गठन किया है. जिसमें सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को जगह नहीं दी है. दोनों को जगह नहीं देने की वजह आपसी कलह बताई जा रही है. कांग्रेस पार्टी ने हालांकि इन कमेटियों में सुनील जाखड़, अंबिका सोनी और प्रकाश बाजवा जैसे दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं.

दिग्गजों को मिलीं अहम जिम्मेदारियां

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को सिर्फ स्क्रीनिंग कमेटी में ही जगह दी गई है. स्क्रीनिंग कमेटी को हालांकि हेंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता अजय माकन करेंगे. चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को आपसी कलह की वजह से हाईकमान ने अहम कमेटियों से दूर रखा है. कांग्रेस की ओर से कमेटियों को लेकर बयान जारी किया गया है कि सुनील जाखड़ चुनाव प्रचार समिति की कमान संभालेंगे. अंबिका सोनी को कॉर्डिनेशन कमेटी का हेड बनाया गया है, जबकि प्रताप सिंह बाजवा घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं.

सुनील जाखड़ की मजबूत वापसी

वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने एक बार फिर से पंजाब कांग्रेस में मजबूत तरीके से वापसी की है. सुनील जाखड़ को नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध की वजह से पंजाब के सीएम की कुर्सी नहीं मिली थी. इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू पिछले कुछ दिनों में सुनील जाखड़ पर हमले बोलते रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी टिकट बंटवारें में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं कर पाएंगे. इतना ही नहीं हाईकमान मौजूदा विधायकों में से कम से कम 20 विधायकों के टिकट काटने पर विचार कर रही है.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगीेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हुए कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। pic.twitter.com/4xaijcG3lk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2021

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। सिद्धू मूसेवाला काफी युवा हैं। वह 28 साल के हैं।

Chandigarh | Punjabi singer Sidhu Moosewala joins the Congress party, says, "One of the reasons to join Congress is to raise the voice of Punjabis." pic.twitter.com/hdRec57jh1
— ANI (@ANI) December 3, 2021

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हुए कांग्रेस में शामिल

वहीं कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने कहा कि, मुझे पार्टी का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मैं सियासी तौर पर भी पंजाब की आवाज उठाना चाहता था, तो कांग्रेस में शामिल होने की एक वजह पंजाबियों की आवाज उठाना भी है। यही वजह है कि मै पंजाब के लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ।

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला काफी बड़ा नाम

पंजाबी गायक मूसेवाला के करियर की बात करें तो पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला काफी बड़ा नाम हैं जो उनकी फैन फॉलोइंग से ही साबित होता है। उन्होंने अब तक दर्शकों को ‘295’, ‘पावर’, ‘गॉट’ जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं और इनकी काफी युवाओं में फैन फॉलोइिंग भी है। खासकर पंजाब के लोग भी इनको ज्यादा पंसद करते है।

Punjab Drugs: पंजाब में ड्रग्स को लेकर सियासी रार, सिद्धू और सुखबीर सिंह हुए आमने-सामने
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल ड्रग्स रिपोर्ट को लेकर आमने-सामने हो गए है. हालांकि आज पार्टी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास की ओर कूच किया, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने सुखबीर बादल सहित सभी सीनियर नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें सारंगपुर पुलिस स्टेशन में ले गए.

इसी बीच, सुखबीर सिंह बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा पर खुलकर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स के मुद्दे का लगातार राजनीतिकरण किया है. इसका सुबूत है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, नवजोत सिंह सिद्धू ,एडवोकेट जनरल और डीजीपी ने राजभवन के पास बने गैस्ट हाउस में बैठकर मुझे फंसाने के लिए साजिश रची थी.

हमने इसे मीडिया के सामने बेनकाब कर दिया था. अब बिक्रम सिंह मजीठिया को फंसाने के लिए एक और साजिश रची गई. उन्होंने अकाली लीडरशीप को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए कहा कि हम इस साजिश को पूरी तरह से बेनकाब करेंगें. बता दे कि बिक्रम सिंह मजीठिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई है.

दूसरी ओर, नवजोत सिंह सिद्धू ने इसी मुद्दे को लेकर सुखबीर बादल को ललकारा है. उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल एक सुबूत दे दें कि उन्होंने डीजीपी के साथ बंद कमरे में बैठक की है. जिसने 2015 में दो निर्दोष सिख युवाओं को हिरासत में लिया था और बादलों को क्लीन चिट दी थी. उन्होंने कहा कि यदि सुखबीर ऐसा कर देते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. सिद्धू ने कहा कि मैं नहीं, इन्फोरसमेंट डायरेक्टोरेट आप पर छापामारी कर रहा है और आपके सुरिंदर पहलवान के साथ खातों की जांच कर रहा है. आप केंद्र सरकार के इशारों पर नाच रहे हो क्योंकि आप हमेशा से ही उनकी कठपुतली रहे हो.

आज फिर से खोले जायेंगे करतारपुर कॉरिडोर, सीएम चन्नी बोले- हमारी प्रार्थना रंग लाई
चंडीगढ़:  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केन्द्र सरकार द्वारा करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पूरा मंत्रिमंडल 18 नवंबर को रवाना होने वाले जत्थे में शामिल रहेगा। चन्नी ने कहा, हमारी प्रार्थना रंग लाई।

आज फिर से खोले जायेंगे करतारपुर कॉरिडोर

चन्नी ने कहा , “ मैंने पीएम, गृहमंत्री से गलियारा खोलने की मांग की थी और आखिर इसे खोलने का फैसला लिया गया। इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।“

सीएम चन्नी बोले- हमारी प्रार्थना रंग लाई

चुनावी राज्य पंजाब में गुरु पर्व से ठीक पहले केन्द्र सरकार ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व से दो दिन पहले करतारपुर कॉरिडोर खोलने की घोषणा कर दी । गृहमंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट जारी कर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को बुधवार से खोलने की घोषणा की है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। शाह ने ट्वीट के जरिए कहा कि एक बड़े फैसले के तहत मोदी सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को 17 नवंबर से दोबारा खोलने का फैसला किया है। इससे बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं को लाभ होगा। यह फैसला श्री गुरु नानक देव जी और सिख समुदाय को ले कर मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

In a major decision, that will benefit large numbers of Sikh pilgrims, PM @Narendramodi govt has decided to re-open the Kartarpur Sahib Corridor from tomorrow, Nov 17.
This decision reflects the immense reverence of Modi govt towards Shri Guru Nanak Dev Ji and our Sikh community.
— Amit Shah (@AmitShah) November 16, 2021

दूसरे ट्वीट में शाह ने कहा, देश 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाने के लिए तैयार है। मुझे भरोसा है कि मोदी सरकार के इस फैसले से देश भर में आनंद में बढ़ोत्तरी होगी।

The nation is all set to celebrate the Prakash Utsav of Shri Guru Nanak Dev ji on 19th of November and I am sure that PM @NarendraModi govt’s decision to reopen the Kartarpur Sahib corridor will further boost the joy and happiness across the country.
— Amit Shah (@AmitShah) November 16, 2021

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 19 नवंबर को है। पहले जत्थे में 250 श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे। कुल 1500 लोगों को वीजा जारी की जाएगी।
पिछले साल मार्च में कोरोना महामारी के चलते इस गलियारे को बंद कर दिया गया था। 19 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के लिए श्रद्धालु पूरे कोरोना नियमों का पालन करते हुए दर्शन के लिए जा सकेंगे। सभी यात्रियों के लिए टीकाकरण और निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट जरूरी है।

बहरहाल , इस फैसले को अगले साल फरवरी – मार्च में होने वाले विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कृषि कानूनों के खिलाफ नाराज सिख समुदाय सरकार के इस फैसले से कितना खुश होती है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।