China Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- चीन और रूस नहीं देंगे तेहरान को हथियार, नहीं तो अंजाम बुरा होगा
Iran-US Tensions : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-चीन को सीधे चेतावनी दे डाली है। ट्रंप ने कहा कि यूएस-ईरान जंग के मध्य ना आएं, किसी भी तरह से हथियार सप्लाई व अन्य तरीके से सहायता करने का प्रयास किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में बीजिंग में हुई मुलाकात के दौरान उन्हें भरोसा दिया था कि चीन किसी भी स्थिति में ईरान को हथियार नहीं देगा। ट्रंप ने कहा कि यही बात चीनी कंपनियों पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जिनपिंग की बात पर भरोसा है।

यूक्रेन युद्ध के बावजूद पुतिन से बातचीत

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी उन्हें भरोसा दिलाया है कि रूस ईरान को हथियार नहीं बेचेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के बावजूद उनकी पुतिन से बातचीत जारी है।

अमेरिका के हथियारों को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सीधे यूक्रेन को हथियार नहीं बेचता, बल्कि नाटो देशों को हथियार उपलब्ध कराता है। नाटो देश इन हथियारों की पूरी कीमत चुकाते हैं और इसके बाद वे इन्हें कहां भेजते हैं, इसकी पूरी जानकारी अमेरिका के पास नहीं होती।

नेतन्याहू और ट्रंप की मुलाकात पर नजर

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका जाएंगे। ईरान के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद यह उनकी ट्रंप से पहली मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर भी दिख रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है और ब्रेंट क्रूड का भाव मई के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है।

कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले का दावा

ईरान ने कुवैत में मौजूद तीन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला करने का दावा किया है। इन ठिकानों में कैंप अरिफजान, कैंप दोहा और कैंप अदैरी शामिल हैं। हालांकि हमले से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान ने कहा- अमेरिका के सामने नहीं झुकेंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि ईरान धमकियों को स्वीकार नहीं करेगा। यह बयान उन्होंने किर्गिस्तान में SCO देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान दिया।

होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला

ईरान के जलक्षेत्र में एक LPG टैंकर पर हमले की खबर सामने आई है। मोजाम्बिक के झंडे वाले इस टैंकर में 28 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चीन, रूस, तेल बाजार और खाड़ी क्षेत्र की गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस इलाज पर 20.22 करोड़ रुपए खर्च किए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ट्रम्प ने भारत और चीन को “हेल होल” बताया, माइकल सैवेज की विवादित चिट्ठी को किया साझा
India US Relations : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें भारत और चीन सहित कई देशों को “हेल होल” (नरक का द्वार) कहा गया। यह पोस्ट कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज की चिट्ठी से जुड़ी हुई थी, जिसमें बर्थराइट सिटिज़नशिप (जन्म के आधार पर नागरिकता) की आलोचना की गई और इसके साथ भारत और चीन को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी।

बच्चे को जन्म देने के बाद मिल जाती है नागरिकता

सैवेज ने कहा था कि बर्थराइट सिटिज़नशिप, जिसके तहत अमेरिका में जन्मे बच्चे को स्वचालित रूप से नागरिकता मिलती है, अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। उनका कहना था कि इस प्रक्रिया से अमेरिकी नागरिकता का लाभ लेने के लिए लोग गर्भावस्था के अंतिम महीनों में अमेरिका में प्रवेश करते हैं, और अपने बच्चे को जन्म देने के बाद उन्हें नागरिकता मिल जाती है। फिर पूरा परिवार अमेरिका आकर बसता है, जिससे अमेरिकी समाज और संस्कृति पर असर पड़ता है।

प्रवासी संस्कृति से पहचान और भाषा में बदलाव

सैवेज ने बर्थराइट सिटिज़नशिप की आलोचना करते हुए यह सुझाव दिया कि इसका निर्णय अदालतों या वकीलों से नहीं, बल्कि देशव्यापी वोटिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी संविधान अब अप्रासंगिक हो चुका है, क्योंकि यह उस समय लिखा गया था जब हवाई यात्रा और इंटरनेट जैसी चीजें अस्तित्व में नहीं थीं। उनका कहना था कि अब स्थिति बदल चुकी है और अमेरिकी समाज में प्रवासी संस्कृति के प्रभाव से पहचान और भाषा में बदलाव आ रहा है।

#WATCH | Delhi | On US President Donald Trump resharing a post which called India, China, a 'hellhole on the planet', MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "We've seen some reports. That's where I'll leave it." pic.twitter.com/m46jLzsX2b
— ANI (@ANI) April 23, 2026

बाकी लोगों के लिए सीमित हो जाते हैं मौके

चिट्ठी में कैलिफोर्निया के टेक्नोलॉजी सेक्टर का भी जिक्र किया गया था, जहां भारत और चीन से आने वाले लोगों का दबदबा है। सैवेज ने आरोप लगाया कि इन देशों के नागरिकों को अमेरिकी कंपनियों में प्राथमिकता दी जाती है, जिससे बाकी लोगों के लिए मौके सीमित हो जाते हैं। इसके कारण, अमेरिकी नौकरी बाजार में कुछ खास देशों के नागरिकों को अधिक अवसर मिल रहे हैं, जबकि अन्य का हक दबा हुआ है।

अमेरिकी करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ

सैवेज ने अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) पर भी निशाना साधा, आरोप लगाते हुए कहा कि यह संगठन अवैध प्रवासियों के लिए नीतियां बनाता है, जो अमेरिकी करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ डालती हैं। उनका कहना था कि प्रवासी अधिकतर सरकारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, जिनका खर्च करदाताओं को उठाना पड़ता है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रवासी स्वास्थ्य सेवाओं का गलत लाभ उठाते हैं और छोटी बीमारियों पर भी बड़े खर्च का दावा करते हैं।

“ट्रुथ सोशल” पर चार पन्नों में किया साझा

इस मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी आई, जहां प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मंत्रालय ने इस संबंध में कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं, लेकिन इस पर फिलहाल और टिप्पणी नहीं की। यह चिट्ठी और वीडियो 1 अप्रैल को माइकल सैवेज द्वारा यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया था और ट्रम्प ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर चार पन्नों में साझा किया था।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पहले फेज में 90% मतदान, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डोकलाम पर उठे ‘सवाल’ से फिर मचा ‘बवाल’, 8 सांसद निलंबित, राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन जारी
Lok Sabha Budget Session : लोकसभा में बजट सत्र के दौरान आज भी यानी मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। आज भी राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की किताब का मुद्दा उठाया। लेकिन आज भी उन्हें इस मुद्दे पर बोलने नहीं दिया गया और सदन में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे की रफ्तार तेज होते देख आज भी कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही 8 सांसदों को निलंबित भी कर दिया गया।

8 में से 7 कांग्रेस के सांसद शामिल

निलंबित किए गए सांसदों में 7 सांसद कांग्रेस के हैं जिनमें अमरिंदर सिंह, राजा वडिंग, प्रशांत परोले, हिबी ईडन, गुरजीत औजला, डीन कोरियोकोज, मणिकम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी शामिल हैं। वहीं 1 माकपा सांसद एस वेंकटेशन शामिल हैं। कांग्रेस के सांसदों को निलंबित करने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सदन के बाहर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है।

‘डोकलाम मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते सत्ता पक्ष’

कांग्रेस से 7 निलंबित किए सांसदों में शामिल राजा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सत्ता पक्ष नेता डोकलाम मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाहते। जैसे ही PM, चीन और डोकलाम का नाम आया तो वो बीजेपी के सांसद शोर करने लगे। वहीं स्पीकर ने माइक बंद करके दूसरे सांसद को बोलने के लिए कहा। हमने कहा यह गलत है। बरार ने कहा, ‘हमें सस्पेंड कराकर आप विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं।’

राहुल गांधी के इस बयान के बाद हंगामा शुरु

उल्लेखनीय है कि बीते कल यानी सोमवार से ही राहुल गांधी द्वारा डोकलाम पर उठाए जा रहे सवाल पर बवाल हो रहा है। आज दोपहर 2 बजे राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया और कहा, ‘मुझे बोलने दिया जाए।’ उनके यह कहते ही NDA के सांसदों ने हंगामा करना शुरु कर दिया और राहुल को टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें इस मद्दे पर किसी भी तरह से बोलने नहीं दिया गया।

राहुल ने कहा, ‘मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं बस बता रहा हूं की चीन और भारत के बीच में क्या हुआ। पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।’

ये भी पढ़ें – लोकसभा में जमकर हंगामा, विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक के बीच 3 बार कार्यवाही स्थगित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक-चीन पर साधा निशाना, कहा- हमारा पड़ोसी जरा सिरफिरा…
Rajnath Singh : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर में कहा कि हमें डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा क्योंकि हमारे पड़ोसी, खासकर पाकिस्तान और चीन, (Unpredictable) जरा सिरफिरे हैं। उनका कहना था कि कभी भी हथियारों की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए हम अपने प्लेटफार्म और सब सिस्टम स्वदेशी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका 50% तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ी है, और डोमेस्टिक डिफेंस प्रोडक्शन 46,000 करोड़ से बढ़कर 1.5 लाख करोड़ हो गया है। इसके अलावा, डिफेंस एक्सपोर्ट भी बढ़कर 25,000 करोड़ से ज्यादा हो गया है, और 2030 तक इसे 50,000 करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

हमें पूरी तरह रहना होगा तैयार

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को हथियारों के उत्पादन का ग्लोबल हब बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्धों के स्वरूप और उनकी इंटेंसिटी तेजी से बदल रही है, और डिफेंस के स्तर पर हमें पूरी तरह से तैयार रहना होगा। उन्होंने नागास्त्र के उन्नत वर्जन के बारे में भी जानकारी दी, जो भविष्य में शत्रुओं के लिए घातक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- ग्रीनलैंड में Trump के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, एग्रीमेंट रोकने की तैयारी में EU

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Trump Tariff : अमेरिका भारत पर लगा सकता है 500% Tariff, बिल को ट्रम्प की मंजूरी, पूरी ख़बर पढ़ें
Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से व्यापार जारी रखने वाले देशों पर बड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

ट्रम्प ने बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल से विशेष रूप से भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश प्रभावित होंगे। ‘सेंक्शनिंग ऑफ रशिया एक्ट 2025’ नाम के इस बिल का उद्देश्य रूस के राजस्व स्रोतों को खत्म कर उसे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना है।

संसद में किया जाएगा पेश

रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि उन्होंने बुधवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से बातचीत की, जिसमें ट्रम्प ने संसद में बिल को पेश करने के लिए हामी भर दी है। इसे अगले हफ्ते संसद में वोटिंग के लिए पेश किया जाएगा। बिल का नाम ‘सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025’ है।

कच्चे तेल खरीद से मिल रही सहायता

इसका मकसद उन देशों पर दबाव बनाना है, जो यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि इससे रूस को युद्ध लड़ने में मदद मिल रही है। रूस यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने डिस्काउंटेड रूसी कच्चे तेल की बड़ी मात्रा खरीदी थी, जिसे पश्चिमी देशों ने लगातार आलोचना का निशाना बनाया है।

यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर साइन

रूस अगर 50 दिनों के भीतर यूक्रेन के साथ शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो ये कड़े प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। इसे डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों का भारी समर्थन प्राप्त है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहां अमेरिका ने भारत पर सीधे टैरिफ लगाए हैं, वहीं चीन के खिलाफ वह फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है ताकि वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, चर्च के पार्किंग लॉट में चली गोलियां, 2 की मौत, 6 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Venezuela के राष्ट्रपति को अगवा करना गलत, अमेरिका मादुरो को रिहा करे- चीन
Nicolas Maduro Arrest : अमेरिका ने वेनेजुएला (Venezuela) के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर चीन (China) ने नाराज़गी जताई है। चीन ने मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने की मांग की है। बता दें कि मादुरो और उनकी पत्नी को काराकास से पकड़कर अमेरिका ले जाया गया है।

मादुरो ने की थी भागने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार, मादुरो को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह लोहे की दीवारों से घिरे अपने सुरक्षित कमरे से निकलकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पहले उन्हें शनिवार शाम अमेरिका के एक सैन्य अड्डे पर ले जाया गया, इसके बाद न्यूयॉर्क शहर भेजा गया।

चीनी विदेश मंत्रालय ने जताई नाराज़गी

चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को इस तरह से अपने देश से बाहर ले जाना गलत है और इस मुद्दे का हल बातचीत से होना चाहिए। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे ‘युद्ध का एक क़दम’ बताया और कहा कि यह दोनों, अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन है।

मादुरो और उनकी पत्नी के हाथों में हथकड़ी

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro) और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर हथकड़ी लगाकर अमेरिका लाया गया है। अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के मुख्यालय में अधिकारियों को मादुरो को ले जाते हुए देखा जा सकता है।

Perp walked.pic.twitter.com/34iIsFUDdG
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) January 4, 2026

हथियारों और ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा

2 जनवरी की रात, अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला (Venezuela) पर हमला किया और राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और उनके खिलाफ हथियारों और ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलेगा।

ये भी पढ़ें- Sonam Bajwa का गोवा डांस बना विवाद का कारण, शॉर्ट कॉस्ट्यूम पर जताई नाराज़गी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बलूचिस्तान ने भारत को लिखा लेटर, पाक-चीन का किया पर्दाफाश लिखा- अब उखाड़ फेंकने का सही समय
India Pak Dispute : बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। बलूच नेता ने पाकिस्तान और चीन का पर्दाफाश करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा, जिसमें कई अहम जानकारियां साझा की गई।

बलूच नेता ने पत्र में कहा कि चीन पाकिस्तान में अपनी सेना तैनात कर सकता है। इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच साझेदारी भारत के लिए खतरनाक बताया। नेता मीर यार ने यह लेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी साझा किया।

चीन की सेना देखने को मिल सकती है

मीर यार ने दावा किया कि ‘यहां जब तक बलूच प्रतिरोध और रक्षा बलों को मजबूत नहीं किया जाएगा और बलूच के लोगों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा, तब आने वाले समय में इस क्षेत्र में जल्द ही चीन की सेना देखने को मिल सकती है।

भारत ने किया विरोध

पाकिस्तान और चीन ने सैन्य विस्तार के आरोपों को खारिज किया है। दोनों का कहना है कि यह परियोजना आर्थिक प्रकृति के लिए है। भारत ने भी लगातार सीपीईसी का विरोध किया है। यह जगह पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरती है, जो सुरक्षा को लेकर तनाव पैदा करती है।

Open letter to Honorable Foreign Minister of #Bharat Shri @DrSJaishankar ji

From,
Baloch Representative,
Republic of Balochistan
State.
The Honorable Dr. S. Jaishankar,
Minister of External Affairs,
Government of Bharat,
South Block, Raisina Hill,
New Delhi – 110011

January… https://t.co/WdjaACsG2V pic.twitter.com/IOEusbUsOB
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) January 1, 2026

उखाड़ फेंकने का आ गया समय

बलूच नेता ने कहा कि बलूचिस्तान सालों से आतंकवाद और मानवाधिकारों के उल्लंघन को झेल रहा है। अब समय है गंभीर समस्या को उखाड़ फेंकने का, ताकि बलूचिस्तान के लोगों की शांति और संप्रभुता सुनिश्चित हो सके।

रणनीतिक गठबंधन काफी खतरनाक

बलूच नेता ने पत्र में लिखा कि बलूचिस्तान पाक-चीन के बढ़ते विस्तार को नए खतरे की घंटी मानता है। हम चेतावनी देते हैं कि चीन ने पाकिस्तान के सहयोग से चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) को उसके अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में जीरो-टॉलरेंस नीति का असर, 4 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चीन में बना सबसे लंबा एक्सप्रेसवे टनल, 4 घंटे का सफर इतनी देर में होगा तय
China News : सभी देशों में आजकल Technology की होड़ लगी हुई है, जिसमें भारत, अमेरिका, चीन और जापान जैसे देश सबसे आगे हैं। इसी संदर्भ में बताते चलें कि चीन ने हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे टनल खोली है। जिसकी दूरी 22.13 किलोमीटर है।

20 मिनट में सफर तय होगा

चीन ने 3000KM तियानशान शेंगली टनल से पर्वतों को चीरते हुए दुनिया की सबसे लंबी सुरंग का निर्माण किया है। सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की रफ्तार पर कोई ब्रेक न लगे इसलिए चीन ने शिनजियांग क्षेत्र में नई तकनीक से एक्सप्रेसवे को बनाया है। अब इस एक्सप्रेसवे पर 4 घंटों का सफर घटकर केवल 20 मिनट का रह गया है।

टनल को बनाने में लगे इतने अरब डॉलर

यह सुरंग चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी (CCCC) ने बनाई है। कंपनी के अनुसार, इस सुरंग ने दो नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके साथ एक्सप्रेसवे में हाईवे सुरंग के लिए सबसे गहरी वर्टिकल शाफ्ट भी बनाई गई है। सुरंग का सबसे निचला हिस्सा पहाड़ की चोटी से 1112 मीटर नीचे है।

कंपनी ने इस चुनौतीपूर्ण टनल निर्माण के काम को 5 सालों में पूरा किया है। इसका निर्माण कार्य साल 2020 में शुरू हुआ था और साल 2025 में इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 6.6 अरब डॉलर का खर्च आया है।

ये भी पढ़ें- चीन की ट्रेन ने 2 सेकेंड में 700kmph की रफ्तार पकड़ी, देखें कैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चीन की ट्रेन ने 2 सेकेंड में 700kmph की रफ्तार पकड़ी, देखें कैसे
Chinese Train Speed : चीन के वैज्ञानिकों ने एक नई मैग्लेव ट्रेन का सफल परीक्षण किया है, जो केवल दो सेकंड में 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है। यह इतनी तेज है कि कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो जाती है।

चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस ट्रेन को 400 मीटर लंबे ट्रैक पर चलाकर परीक्षण किया। ट्रेन ने कुछ ही समय में रिकॉर्ड स्पीड पकड़ ली और फिर सुरक्षित तरीके से रुक भी गई।

648 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

यह ट्रेन अब तक की सबसे तेज सुपरकंडक्टिंग इलेक्ट्रिक मैग्लेव ट्रेन है। इस प्रोजेक्ट पर पिछले 10 साल से काम किया जा रहा था। इस साल जनवरी में इसी ट्रैक पर ट्रेन 648 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंची थी, लेकिन अब 700 किलोमीटर प्रति घंटे का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।

मैगनेटिक लेविटेशन ट्रेन पर परीक्षण

चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने एक मैगनेटिक लेविटेशन ट्रेन पर एक परीक्षण किया और वे लगभग एक टन (लगभग 1,000 किलोग्राम) वजन वाले वाहन को इस अविश्वसनीय गति तक बढ़ाने में कामयाब रहे।

मैग्लेव ट्रैक पर किया परीक्षण

परीक्षण 400 मीटर (1,310 फुट) मैग्लेव ट्रैक पर किया गया था, और उस गति तक पहुंचने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रोक दिया गया था, जिससे यह अब तक की सबसे तेज़ सुपरकंडक्टिंग इलेक्ट्रिक मैग्लेव ट्रेन बन गई। परीक्षण के वीडियो में ट्रेन को सिल्वर लाइटनिंग की तरह चमकते हुए दिखाया गया है, जो नंगी आंखों से देखने के लिए लगभग इतनी तेज है, और अपने पीछे एक पतली धुंधली सी लकीर छोड़ती है। यह सीधे-सीधे किसी साइंस फिक्शन फिल्म के दृश्य जैसा लगता है।

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna : क्यूट गर्लफ्रेंड नहीं, अब खूंखार योद्धा बनीं रश्मिका मंदाना, फैंस हुए सरप्राइज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.1 की रही तीव्रता, चीन, फिलीपींस और जापान तक लगे झटके
Earthquake : ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम करीब 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, इसका केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में और गहराई 11.9 किलोमीटर थी।

किसी तरह की जनहानि नहीं

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता को 1 से 7 के स्केल पर मापा जाता है। ताइतुंग काउंटी में तीव्रता स्तर 5 दर्ज किया गया, जबकि हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में स्तर 4 महसूस किया गया। ताइवान की चिप बनाने वाली कंपनी TSMC ने कहा कि भूकंप की तीव्रता इतनी नहीं थी कि पूरे द्वीप में मौजूद उसकी फैक्ट्रियों को खाली कराने की जरूरत पड़े। बता दें कि किसी के घायल होने या किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं मिली है।

फिलहाल खबर में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार ने बदला यूपी का माहौल, निवेश बढ़ा, सुरक्षा मजबूत, विपक्ष को लिया आड़े हाथों

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप