Chhattisgarh Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Agriculture : छत्तीसगढ़ के युवा किसान कमा रहे तगड़ा मुनाफा, कम समय में खोजा कमाई का रास्ता
Agriculture : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के युवा किसान ने गर्मी के मौसम में बढ़ती हरी सब्जियों की मांग को पहचानते हुए पालक की खेती को अपनाया और इससे अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। विकास बताते हैं कि वे ‘किसान केशरी’ किस्म के बीज का उपयोग करते हैं, जो केवल 15-20 दिन में तैयार हो जाती है। इस किस्म की खासियत यह है कि जड़ काली नहीं पड़ती, जिससे इसकी गुणवत्ता बनी रहती है और बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

जुताई कर बनाई जाती हैं क्यारियां

खेती की प्रक्रिया में विकास बताते हैं कि सबसे पहले खेत की अच्छी तरह तैयारी की जाती है। खेत को वीडर से जुताई कर क्यारियां बनाई जाती हैं। बीज बोने के बाद तुरंत सिंचाई की जाती है और गर्मी में फसल को रोजाना पानी देना जरूरी होता है।

बेहतर उत्पादन के बेहतर खाद

पालक की फसल में कैटरपिलर (इल्ली) का खतरा रहता है, इसलिए नियमित निगरानी जरूरी है। बेहतर उत्पादन के लिए नाइट्रोजन युक्त खाद और 100 ग्राम NPK घोल का स्प्रे किया जाता है।

उच्च मांग के कारण लाभदायक विकल्प

कम समय में तैयार होने वाली यह फसल, कम लागत और उच्च मांग के कारण किसानों के लिए लाभदायक विकल्प बन रही है। विकास सोनकर जैसे युवा किसान आधुनिक तकनीकों और मेहनत के जरिए न सिर्फ अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण फैसले, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 15,220 की गई, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छत्तीसगढ़ CM साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पेश की बस्तर विकास का ब्लूप्रिंट
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर क्षेत्र के अगले विकास चरण के लिए अपनी दृष्टि साझा की। यह क्षेत्र पहले नक्सली हिंसा से प्रभावित था, लेकिन अब धीरे-धीरे शांति की ओर बढ़ रहा है।

बस्तर में शांति बहाली पर पीएम का आभार

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद में कमी और क्षेत्र में शांति लौटने का श्रेय प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन और नेतृत्व को जाता है।

पीएम को बस्तर आने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने मानसून के बाद पीएम मोदी को बस्तर आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए विस्तृत योजनाओं का परिचय कराया।

बस्तर के लिए परिवर्तनकारी रोडमैप

मुख्यमंत्री ने बस्तर के लिए एक व्यापक विकास रोडमैप पेश किया, जिसमें क्षेत्र की छिपी हुई क्षमता को उजागर करने और आर्थिक प्रगति को तेज करने की रणनीति शामिल है। योजना का लक्ष्य बस्तर के जीवन स्तर और समग्र विकास में सुधार लाना है।

ये भी पढ़ें – सूरत में पकड़ी गई नकली पनीर फैक्ट्री, 1401 किलो सामान जब्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शराब के लिए बेच दी दोस्त की बाइक, युवक को नग्न कर सड़क पर पिटाई
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को शराब पीने के लिए दोस्त ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसे नग्न कर दिया। घटना 27 मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शराब का आदी है पीड़ित

पीड़ित युवक अमरदास (36 वर्ष) है, जो शराब का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी सरकारी अधिकारियों के घरों में सफाई का काम करती हैं। जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास गया और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो पता चला कि उसने शराब खरीदने के लिए बाइक बेच दी है।

कपड़े उतारकर उसे नग्न किया

इसके बाद दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की, कपड़े उतारकर उसे नग्न कर दिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। राहगीरों ने जब यह देखा, तो उन्होंने युवक को बचाया और 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।

आगामी कार्रवाई में जुटी पुलिस

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक खून से लथपथ दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी। अब वीडियो के आधार पर मामला स्पष्ट होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का निवासी है और फिलहाल फरार है।

ये भी पढ़ें- गुजरात में 10 रुपये के लिए लकवाग्रस्त व्यक्ति की हत्या, गांव में मचा शोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधायकों ने साझा किए विचार, टेक्नोलॉजी और शिक्षा पर हुई चर्चा
MP News : भोपाल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन दो दिन तक चला और इसका समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह थे, जिन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया।

संकल्प के साथ तेजी से तरक्की कर सकता है देश

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना पाने में 66 साल लगे। उन्होंने यह भी बताया कि कई देशों में आज लॉकडाउन जैसे हालात हैं, लेकिन भारत धीरे-धीरे विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि सही नीतियों और संकल्प के साथ देश तेजी से तरक्की कर सकता है और लोकतंत्र में भी आर्थिक विकास संभव है। हालांकि, कांग्रेस विधायक महेश परमार ने उनके भाषण पर आपत्ति जताई और कहा कि युवा विधायक सम्मेलन में इस तरह का भाषण देना उचित नहीं था।

आधारभूत संरचना जैसे मुद्दों पर साझा किए विचार

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सम्मेलन में अलग-अलग विचारधारा के विधायकों ने आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर टेक्नोलॉजी, स्वच्छता, सोलर एनर्जी, शिक्षा और आधारभूत संरचना जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए। उन्होंने याद दिलाया कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश अलग होने के समय दोनों राज्यों के विधायकों की आंखों में आंसू थे और आज भी दोनों राज्यों के बीच आत्मीयता बनी हुई है।

राजनीति में मर्यादा और अनुशासन

सम्मेलन के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच बने रहने के लिए विनम्रता जरूरी है और राजनीति में मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत 2047 के अमृतकाल की दिशा में बढ़ रहा है और इसके लिए जिम्मेदारी से काम करना होगा।

युवा अपनी सोच से लाए सिस्टम में सुधार

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छात्र संघ चुनावों की बहाली की मांग रखी और कहा कि युवाओं में नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है। उनका मानना है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब युवा अपनी सोच और आवाज़ से सिस्टम में सुधार लाएं। सम्मेलन में तीनों राज्यों के करीब 50 युवा विधायक मौजूद थे। समापन के बाद विधायकों ने उज्जैन जाकर भगवान महाकाल के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें- ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने का फैसला, अमेरिका-इजराइल के जहाजों पर रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नक्सल खत्म करने की डेडलाइन करीब, लेकिन 13 साल बाद भी झीरम घाटी का खौफ कायम- जानें वजह
Viral News : झीरम घाटी में हुए भीषण हमले को अब 13 साल गुजर चुके हैं, लेकिन यहां के लोगों के दिलों में आज भी उसका डर और दर्द बना हुआ है. केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च तक की समयसीमा तय की है, फिर भी जमीनी हालात पूरी तरह सामान्य नजर नहीं आते.

25 मई 2013 को बस्तर के दरभा इलाके में स्थित झीरम घाटी खून से रंग गई थी. माओवादियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में राज्य के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल और विद्या चरण शुक्ल भी शामिल थे.

रणनीति में बदलाव से बदले हालात

यह घटना केवल एक हिंसक हमला नहीं था, बल्कि माओवादियों की ताकत का बड़ा प्रदर्शन भी था. उस समय बस्तर क्षेत्र रेड कॉरिडोर का अहम हिस्सा माना जाता था. घने जंगल, खराब सड़कें और प्रशासन की सीमित पहुंच के चलते नक्सलियों को खुलकर सक्रिय रहने का मौका मिला हुआ था.

हमले के बाद सरकार और सुरक्षा बलों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. बस्तर में सुरक्षा कैंप बढ़ाए गए, सड़कों का निर्माण तेज किया गया और लगातार अभियान चलाए गए. इसका असर यह हुआ कि 2026 तक हालात में काफी सुधार देखने को मिला. अब कई इलाकों में सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत हुई है और बड़े हमलों में कमी आई है.

सुधार के बावजूद चुनौतियां बरकरार

इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह सरल नहीं हुई है. झीरम घाटी और आसपास के गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. कई जगह सड़कें अधूरी हैं, स्वास्थ्य सेवाएं सीमित हैं और पानी-बिजली की दिक्कत बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जैसा डर तो कम हुआ है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

हमले के निशान आज भी मौजूद

बता दें कि घाटी में आज भी उस हमले के निशान मौजूद हैं. सड़क किनारे बना शहीद स्मारक और जंगल में पड़ा जंग लगा वाहन का दरवाजा उस दिन की भयावहता की याद दिलाते हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले के लिए जिम्मेदार दरभा डिवीजन कमेटी को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है. कई माओवादी मारे गए, गिरफ्तार किए गए या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया.

फिर भी, 13 साल बाद भी इस मामले की जांच पूरी नहीं हो पाई है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और अन्य एजेंसियों ने जांच की, लेकिन साजिश की पूरी तस्वीर अब तक सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बिलासपुर में 22 हजार से ज्यादा पक्षियों को क्यों मारा गया? जानिए वजह
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने संक्रमण रोकने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं. जिले में पाए गए संक्रमित और संदिग्ध क्षेत्रों में अब तक 22,808 पक्षियों को नष्ट किया गया है.

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तुरंत प्रतिक्रिया टीम का गठन किया गया और प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से कार्रवाई की गई. इसके अलावा 25,896 अंडों और लगभग 79 क्विंटल चारे को भी सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. यह सभी उपाय शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप किए गए.

बर्ड फ्लू निगरानी के लिए 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष

जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू की निगरानी के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा. आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध मामले या मृत पक्षियों की जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें.

संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही पर भी पाबंदी लगाई गई है और पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ा दी गई है. पशुपालकों को विशेष सतर्क रहने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं.

कोनी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पुष्टि

पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉक्टर जीएस तंवर ने बताया कि समय रहते उठाए गए ये कदम संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद करेंगे, उन्होंने आम लोगों से घबराने की बजाय सावधानी और जागरूकता बनाए रखने की अपील की है.

पहले चरण में, कोनी इलाके के एक पोल्ट्री फार्म में 4,400 मुर्गियों के नमूने जांच के लिए भोपाल और पुणे की प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से संक्रमण रोकने और नियंत्रण के आदेश जारी किए.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, धमधा इलाके में बस और बाइक की टक्कर, दो की मौत
Road Accident : दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र में कल देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच एक तेज रफ्तार मिनी बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान हरिश्चंद यादव और भोला यादव के रूप में हुई है. बताया गया है कि हरिश्चंद यादव अपने भतीजे की बारात में गिरहोला से धमधा आया था और वहां से अपने भाई के साले भोला यादव के साथ बाइक से अपने परिचित के घर जा रहा था. इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही बस ने उन्हें सामने से टक्कर मारी.

धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि 24 मार्च की शाम को दुर्घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें – जयपुर में सड़क हादसे में एक्टर हर्षिक कालिया की मौत, काम से लौटते वक्त हुआ हादसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Weather Update : बिजली गिरने से मजदूर की मौत, 25 वर्षीय रेखा घायल
Weather Update : जशपुर जिले के दुलदुला इलाके में बिजली गिरने से एक मजदूर सनऊ राम (51) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 वर्षीय रेखा घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। सनऊ अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में काम करने आया था और अस्थायी मकान में रह रहा था। वह मूल रूप से सक्ती जिले के ग्राम डोमा का निवासी था।

पानी का बहाव रोकने की कोशिश

दूसरी ओर, रायगढ़ में बिलासपुर जलाशय का गेट टूटने से पानी राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर पानी का बहाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सिंचाई के लिए गेट खोला था, और गेट की लंबे समय से खराब स्थिति भी इस घटना का कारण मानी जा रही है।

तेज हवाएं चलने की आशंका

प्रदेश में इन दिनों मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

गरज-चमक के साख हल्की बारिश

अगले 48 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस (दुर्ग) और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस (जगदलपुर) दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- सरकार ने 300 अवैध बेटिंग साइट्स और ऐप ब्लॉक किए, सट्टेबाजी पर सरकार की सख्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई में तीन मजदूरों की मौत
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. मंगलवार शाम एक निजी अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. हादसे में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.

यह घटना रायपुर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र स्थित राम कृष्ण केयर अस्पताल में हुई है. पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टैंक सफाई के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, राम कृष्ण केयर अस्पताल में तीन मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान टैंक से निकल रही जहरीली गैस से मजदूरों की सांस घुटने लगी और वे बेहोश हो गए. तीनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मजदूरों के शव बाहर निकाले. इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

जहरीली गैस से हुई मौत

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मजदूरों की मौत जहरीली गैस के संपर्क में आने से हुई है. मामले की जांच जारी है और यदि दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, हादसे में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सेप्टिक टैंक में किसी भी तरह का सुरक्षा प्रबंध नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हुआ. वहीं, मृत मजदूरों के परिजनों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आदिवासी नाबालिक छात्राओं के गर्भवती होने से राज्य में मचा हड़कंप, चार सदस्यीय समिति गठित
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक सरकारी हॉस्टल से नाबालिक छात्राओं के गर्भवती होने की खबर से राज्य में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंगालूर गांव के पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन नाबालिक छात्राएं गर्भवती पाई गईं हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने आदेश दिया कि समिति मीडिया रिपोर्ट के दावों की जांच करेगी।

7 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश

रिपोर्ट आने के बाद चार सदस्यीय टीम गठित की गई। समिति में बीजापुर के अतिरिक्त कलेक्टर, जनजातीय विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन शामिल हैं। अतिरिक्त कलेक्टर समिति को लीड करेंगे। समिति पूरे मामले की जांच करके कलेक्टर को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

विधानसभा में विपक्ष ने सरकार को घेरा

मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने विधानसभा में मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया किया सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होनें कहा कि गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया और बताया गया कि वे हॉस्टल में नहीं थी। विधायकों ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र में यह एक बेहद गंभीर मामला है। इस दौरान उन्होने सरकारी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

सरकार ने दिया जवाब

विपक्ष के आरोपों पर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का जवाब सामने आया है। उन्होनें बताया कि दो छात्राएं गंगालूर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में 11वीं और 12वीं पढ़ती हैं। वे दोनों रोजाना घर से स्कूल आती-जाती हैं, जबकि तीसरी छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है। ये हॉस्टल में रहती थी। ये छात्रा 18 अक्टूबर, 2025 को दिवाली को घर गई थी तब से वापस हॉस्टल नहीं आई।

इस दौरान मंत्री ने छात्राओं के गर्भवती होने के आरोपों पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। फिलहाल जांच समिति मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप