Chhatrapati Shivaji memorial Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आगरा में सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन में आई तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग से बची बड़ी घटना
Uttar Pradesh : आगरा में टेकऑफ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार्टर्ड प्लेन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उस वक्त विमान आसमान में था, लेकिन पायलट की सूझबूझ से प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग खेरिया एयरपोर्ट पर कराई गई।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद बुधवार दोपहर 3:40 बजे सीएम का चार्टर्ड प्लेन आगरा से रवाना हुआ था, लेकिन टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद विमान वापस लौट आया। इस घटना के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। दिल्ली से शाम 5:42 बजे दूसरा चार्टर्ड प्लेन भेजा गया, जिसके जरिए मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए। खराबी के कारण सीएम को 1.50 घंटे एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करना पड़ा।

आगरा की पहचान ब्रज और छत्रपति शिवाजी से – सीएम योगी

इससे पहले आगरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं, बल्कि ब्रज संस्कृति, वृंदावन बिहारी, राधारानी और छत्रपति शिवाजी से है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार छत्रपति शिवाजी के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण करने जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जिनकी नकारात्मक सोच थी, वे घर के रहे न घाट के।”

विकास पर विपक्षी दलों को घेरा

सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस जब भी सत्ता में आईं, उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास को रोकने का काम किया। उन्होंने बताया कि काशी, विंध्यवासिनी, नेमिषारण्य और अयोध्या के विकास के बाद अब सरकार मथुरा में बांके बिहारी कॉरिडोर का निर्माण करने जा रही है।

उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नीति “वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया” थी, जबकि हमारी सरकार ने “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” की योजना शुरू की।

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से सपा-कांग्रेस के घरों में सन्नाटा

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गड्ढों से भरी सड़कों, दंगों और कर्फ्यू से होती थी। लेकिन अब प्रदेश सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अयोध्या में 500 साल बाद रामलला विराजमान हुए, तो पूरी दुनिया अभिभूत थी, लेकिन सपा और कांग्रेस के घरों में सन्नाटा छाया था।

दरियानाथ मंदिर में पूजा, संतों की धर्म सभा को किया संबोधित

सीएम योगी ने बुधवार को आगरा में दो प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने राजामंडी स्थित दरियानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और संतों की धर्म सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे GIC मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर करारा प्रहार किया।

सरकार की योजनाओं पर जोर दिया

आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ के विमान में आई तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टल गया। वहीं, अपने संबोधन में उन्होंने ब्रज संस्कृति, शिवाजी स्मारक और यूपी के विकास को लेकर अपनी सरकार की योजनाओं पर जोर दिया। साथ ही, सपा और कांग्रेस की नीतियों पर भी तीखा हमला बोला।

यह भी पढ़ें : नाबालिग के साथ यौन हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप