chattishgarh Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले BJP नेता रतन दुबे की हत्या, नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ चुनाव पहले एक फिर नक्सली एक्टिव हो गए हैं। राज्य में तमाम पाबंदियों को बावजूद सुरक्षा में सेंध लगाने में कामयाब नक्सलियों ने BJP नेता रतन दुबे की हत्या कर दी। हमले की बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित नारायणपुर जिले में ये हमला बीजेपी नेता रतन दुबे पर हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल होने के चलते उनकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की कोसलनार में मौत के घाट उतार दिया गया है। नारायणपुर में भाजपा नेता की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। हमला उस वक्त हुआ जब वे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने ग्राम कौशलनार में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का ऐलान, अगले पांच साल तक गरीबों को मिलता रहेगा फ्री अनाज

Raipur: पुलिसकर्मी ने धार्मिक भावनाओं को किया आहत, मंदिर के मुख्य द्वार पर किया पेशाब, Video Viral
Chattishgarh:  रायपुर में जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने मंदिर के सामने पेशाब कर दिया। यह घटना कल यानी (05 सितंबर) के रात की है। बताया जा रहा कि नशे की हालत में रायपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) ने इस कुकर्म को अंजाम दिया है। इस पुरी घटना का वीडियो एक अन्य युवक द्वारा बनाया जा रहा था। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह है पूरा मामला

यह घटना देर रात सरस्वती नगर क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता के मंदिर परिसर की है। जहां रायपुर पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल परिसर में ही सीढ़ी पर खड़े होकर पेशाब कर रहा था। बताया जा रहा कि पुलिसकर्मी नशे में धुत्त था। इस दौरान एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि रायपुर पुलिस का जवान मंदिर परिसर की सीढ़ियों पर पेशाब कर रहा है। इसके बाद वीडियो बनता देख पुलिसकर्मी वहां से फरार होता हुआ नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के आसपास के लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई की है।

बता दें कि मेंदिर परिसर में पेशाब करने वाले हेडकॉन्स्टेबल का नाम कुलभूषण सिंह है। वह सरस्वती नगर थाने में पदस्थ है। वहीं, पुलिसकर्मी की इस करतूत से आम जनता में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड

घटना का वीडियो सामने आने के बाद रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक कुलभूषण सिंह को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल अभी तक किसी भी समाजिक दलों का बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

सीएम भूपेश बघेल का हिंट कटेगा कई विधायकों का टिकट, जानें पूरी अपडेट
छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने विधायकों के टिकट काटने को लेकर बड़ा हिंट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी हाईकमान तय करेगा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मतभेद के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि टी एस सिंहदेव के साथ उनके रिश्ते सामान्य हैं और आगे भी रहेंगे। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट जीत की संभावना के आधार पर दिए जाएंगे। साथ ही कहा कि यह भी संभव है कि कुछ ‘कमजोर’ उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में नहीं उतारा जाए। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों को फिर से चुनाव मैदान में नहीं उतारा जाएगा उन्हें कुछ दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि गुटबाजी तो सब जगह होती है। हर दल में होता है। हम खुलकर बोलते हैं, लेकिन बीजेपी में कोई बोल नहीं पाता है, सब घुट-घुटकर रहते हैं। कांग्रेस नेता ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि संभव है कि पार्टी के 71 विधायकों में कुछ ‘कमजोर’ उम्मीदवारों को दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाए। उनका कहना था, पार्टी लगातार सर्वे करती है। पार्टी के पदाधिकारियों से रायशुमारी की जाती है। हो सकता कि कुछ सीटों पर हमारे उम्मीदवार कमजोर हों तो उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी सकती है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, हमारे पास 71 सीटें पहले से हैं, इससे ज्यादा का लक्ष्य है। किसानों, नौजवानों गरीबों, दलितों और आदिवासियों के लिए जो काम किया है उससे हमारे कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इसी आधार पर हम 75 पार की बात कर रहे हैं। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा 2018 में हारी तो उस हार से उबर नहीं पाई है। ये थके-हारे लोग हैं।

ये भी पढ़ें: बंगाल में ब्लैक मनी को वॉइट करने वाली कंपनी लिक, CM और भतीजे अभिषेक बनर्जी होंगे गिरफ्तार?

छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक के बाद एक मास्टरस्ट्रोक मार रहे हैं। पहले उन्होंने टी.एस सिंहदेव को राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें अपने पाले में लिया और अब इस वर्ष 15 अगस्त को सभी संविदा कर्मचारियों को पर्मानेंट भी किया जा सकता है।

वर्ष 2018 में कांग्रेस के घोषणापत्र में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का ज़िक्र था। इसी मांग को लेकर ये कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा के नेता भी इस मांग को लेकर लंबे समय से धरना और प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा नेता कर्मचारियों के धरने में पहुंचकर सत्ता में आने पर संविदा कर्मचारियों को पर्मानेंट करने की बात लगातार कह रहे थे। लेकिन अब अगर भूपेश बघेल सरकार द्वारा अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कर दिया जाता है, तो भाजपा का ये मुद्दा भी खत्म हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने विभागों और मंत्रालयों से साल 2004 से लेकर 2018 और 2019 से लेकर 2023 के बीच रखे गए कर्मचारियों का अलग-अलग ब्यौरा मांगा है। छत्तीसगढ़ के 47 विभागों में अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या करीब 50,385 है। वहीं संविदा और दूसरे श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या 36,871 है।
भाजपा का कहना है कि शिलान्यास और उद्घाटन करने और वादा पूरा करने में बड़ा अंतर होता है। बघेल सरकार केवल ऐलान करती है, वादे पूरे नहीं करती। शराबबंदी समेत कई मुद्दों में यह देखा जा चुका है। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का भी ऐलान होता है या नहीं, अगर होता है तब क्या वह नियमित किए जाते हैं यह देखना होगा।

ये भी पढ़ें:  भोजन- पानी को लेकर छात्रों ने किया हाईवे जाम, 10 किमी पैदल चलकर पहुंचे वाड्रफनगर

रायगढ़ में भूस्खलन स्थल पर खोज अभियान तीसरे दिन जारी, अभी भी 86 लोग लापता
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस घटना में कम से 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 86 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात भूस्खलन हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बृहस्पतिवार शाम तक मृतकों की संख्या 16 थी जो शुक्रवार को छह और शव मिलने के बाद बढ़कर 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में नौ पुरुष, नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस आपदा में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,” राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य सरकारी एजेंसियों ने शनिवार सुबह तीसरे दिन खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया।” एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार शाम को करीब छह बजे खोज अभियान स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा,” आज सुबह एनडीआरएफ के चार दल और अन्य एजेंसियों ने खोज अभियान फिर से शुरू किया।” गांव के 48 में से कम से कम 17 मकान पूरी तरह से या आंशिक रूप से मलबे में दब गए।

रायगढ़ जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, गांव के 229 निवासियों में से 22 की मृत्यु हो गई है, दस घायल हुए हैं, 111 को सुरक्षित हैं और 86 व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उनमें से कुछ लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे, जबकि कुछ घटना के समय धान की रोपाई के काम से बाहर थे।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मलबे से निकाले गए छह शवों में से तीन पुरुष और तीन महिलाओं के हैं। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र छह महीने से चार वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले एक ही परिवार के नौ व्यक्तियों में से तीन वर्ष का एक बच्चा और उसकी छह महीने की बहन भी शामिल है।

हादसे में तीन पशुओं की भी मौत हो गई जबकि 21 को बचा लिया गया। पहाड़ी के नीचे से इरशालवाड़ी तक पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्र आसानी से घटनास्थल पर नहीं ले जाये जा सके।

कोंकण प्रभाग के प्रचार उप निदेशक के कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि जीवित बचे लोगों के लिए पारगमन शिविरों के रूप में उपयोग करने के लिए 60 कंटेनर की मांग की गई है और उनमें से 40 पहले ही मौके पर पहुंचाये जा चुके हैं। इसने कहा कि स्थान पर 20 अस्थायी शौचालय और इतने ही स्नाघर बनाए गए हैं।

इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ने राज्य के सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का इरशालवाड़ी गांव भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं था। रायगढ़ जिले के महाड़ तहसील के तलिये गांव में 22 जुलाई, 2021 को हुए भूस्खलन में 87 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Chattisgarh Crime: शातिर पति ने रचा खूनी खेल, पत्नी के किए 5 टुकड़े

छत्तीसगढ़: जेल में महिलाओं के साथ हो रहा अमानवीय व्यवहार, कपड़े उतार कर बनाते है वीडियो
छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में महिला कैदियों के साथ अमानवीय व्यहवार किया जा रहा है। बताया जा रहा कि जेल में तैनाक महिला अधिकारी और महिला जेल प्रहरी हर महिने पैसे मांग रही और ना दे पाने पर अमानवीय व्यवहार कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेल अंबिकापुर में कथित तौर पर महिला कैदियों से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है।  एक युवक ने राज्य मानवाधिका आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के सचिव, जेल विभाग के महानिदेशक, सरगुजा कलेक्टर और केंद्रीय जेल के अधीक्षक से शिकायत की है। युवक का कहना है कि पिछले 6 माह से उसकी मौसी एक मामले में केंद्रीय जेल में बंद है। उसने वहां की आंखों देखी अपनी बहन और जीजा से कही है।

शिकायत करने वाले युवक ने बताया कि वो और उसका परिवार मौसी से मिलने समय-समय पर सेंट्रल जेल जाता है। मौसी ने बताया है कि जेल में तैनात एक महिला अधिकारी और महिला जेल प्रहरी को हर महीने पैसे देने होंगे। अगर, किसी महिला कैदी द्वारा पैसे देने से मना किया जाता है तो उनके साथ अमानवीय व्यवहार होता है। इतना ही नहीं अधिकारी और जेल प्रहरी महिला नंबरदारों से कैदियों के कपड़े उतरवाकर अमानवीय व्यवहार करती हैं। यही नहीं, महिला अधिकारी इसका अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाती है। इसके बाद कहती है कि ये वीडियो उसके विपक्षियों को भेज देंगी।

युवक का कहना है कि मौसी के साथ ऐसा ना हो इसके लिए उन्हे भी पैसे देने पड़ेंगे।  तभी वो जेल में शांति से रह पाएगी और ठीक-ठाक खाना मिल पाएगा। शिकायत में युवक ने कहा है कि उसकी मौसी से जो गुनाह हुआ है उसकी सजा तो उसे मिलेगी।

युवक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का विपक्षी दलों पर निशाना – ‘कांग्रेस में दम नहीं…’

Chhattisgarh News: बघेल सरकार देगी 13 लाख परिवारों को तेंदूपत्ता संग्रहण का लाभ
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 के दौरान अब तक 12 लाख 88 हजार 241 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 16 लाख 72 हजार मानक बोरा का 77 प्रतिशत से अधिक है। इनमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 515 करोड़ रूपए से अधिक हैं। इसका संग्रहण लगभग 11 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों द्वारा किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल बीजापुर में 49 हजार 825 संग्राहकों द्वारा 32 करोड़ रूपए के 81 हजार मानक बोरा, सुकमा में 58 हजार संग्राहकों द्वारा 49 करोड़ रूपए के एक लाख 22 हजार 310 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 14 हजार संग्राहकों द्वारा 6 करोड़ रूपए के 15 हजार 630 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 39 हजार संग्राहकों द्वारा 8 करोड़ 38 लाख रूपए के 20 हजार 970 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इसी तरह कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल दक्षिण कोण्डागांव में 29 हजार 713 संग्राहकों द्वारा 7 करोड़ 44 लाख रूपए के 18 हजार 608 मानक बोरा, केशकाल में 33 हजार 620 संग्राहकों द्वारा 10 करोड़ रूपए के 24 हजार 963 मानक बोरा, नारायणपुर में 15 हजार 978 संग्राहकों द्वारा 7.50 करोड़ रूपए के 18 हजार 610 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 30 हजार 426 संग्राहकों द्वारा 36 करोड़ रूपए के 90 हजार 649 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 15 हजार 295 संग्राहकों द्वारा 14 करोड़ रूपए के 34 हजार 884 मानक बोरा तथा कांकेर में 31 हजार 999 संग्राकों द्वारा 13 करोड़ रूपए के 33 हजार 342 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है।

CM केजरीवाल और सीएम मान जून में करेंगे छत्तीसगढ़ दौरा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जून में छत्तीसगढ़ के के दौरे पर आएंगे। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने उक्त जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर न्यू सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया। संजीव झा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा की।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, आनंद प्रकाश मिरी, गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 30 मई को प्रदेशभर के करीब पांच हजार से अधिक पदाधिकारी शपथ लेंगे। पार्टी के संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा संदीप पाठक एक साथ शपथ दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें: CM धामी ने किया भागवत कथा का शुभारंभ, G20 और वंदे भारत के लिए PM का किया शुक्रिया

4 दिन से हमले की तैयारी कर रहे थे नक्सली, डेढ़ किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डीआरजी जवानों की गाड़ी को उड़ाने की तैयारी नक्सली पिछले 4 दिनों से कर रहे थे। आखिरकार बुधवार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच 50 किलो IED से हमला किया। जिसकी आवाज करीब डेढ़ किमी तक सुनाई दी। हमले में जवानों और गाड़ी के चिथड़े उड़कर 60-70 मीटर दूर तक पहुंच गए।
इस हमले में 10 पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक की मौत हुई है।

सुरक्षाबलों के 2 अलग-अलग कैंप के बीच नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने IED ब्लास्ट करके वारदात को अंजाम दिया है। DRG जवानों की जिस टीम को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया है, वह दंतेवाड़ा की सबसे मजबूत टीम थी। दरअसल, दंतेवाड़ा समेत बस्तर में नक्सलियों के खात्मे के लिए DRG के जवानों का बड़ा योगदान होता है। क्योंकि, DRG में स्थानीय युवा और सरेंडर नक्सली होते हैं जो जल-जंगल-जमीन से वाकिफ होते हैं।

सरेंडर नक्सली, नक्सलियों के ठिकानों को अच्छी तरह से जानते हैं। जिससे फोर्स को नक्सलियों के खात्मा करने में काफी आसानी होती है। DRG के गठन के बाद से दंतेवाड़ा समेत पूरे बस्तर में नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है। अन्य फोर्स की तुलना में नक्सली DRG जवानों से खुद के लिए ज्यादा खतरा मानते हैं। दंतेवाड़ा जिले में पहली बार एक साथ इतनी संख्या में DRG के जवानों की शहादत हुई है।

80 साल पुराना पेड़ धराशायी, पति-पत्नी की दबकर मौत
छत्तीसगढ़: धमतरी जिले में सोमवार को चली तेज आंधी में 80 साल पुराना आम का पेड़ धराशायी हो गया, जिसके नीचे दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। सांकरा के साप्ताहिक बाजार में दोनों पति-पत्नी सड़क किनारे झोपड़ी के पास बैठकर चना-मुर्रा बेच रहे थे, तभी वहां 80 साल पुराना आम का पेड़ तेज आंधी में गिर गया, जिसके नीचे पति-पत्नी दब गए। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

मृत पति-पत्नी का नाम दयालु राम निषाद और ईश्वरी निषाद है। आम का पेड़ झोपड़ी के ऊपर गिरा। इसी झोपड़ी के पास पति-पत्नी भी बैठे हुए थे, उनके ऊपर भी पेड़ का हिस्सा गिर गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण धमतरी जिले में मौसम का मिजाज पिछले 3 दिनों से बदला हुआ है। सोमवार को जिले में करीब 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं नगरी इलाके में घंटेभर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। अंधड़ के कारण नगरी ब्लॉक के कई गांव में बिजली ठप हो गई है। शहर में भी अंधड़ से रुद्री रोड पर पेड़ गिर गया है। विधायक रंजना साहू ने बेमौसम बारिश से हो रहे फसल के नुकसान का आकलन कराने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग कलेक्टर को पत्र लिखकर की है।