chattisgarh news Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे गयाजी, किया पिंडदान
Bhupesh Baghel in Gaya Ji: गया में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया. शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर प्रांगण में उन्होंने यह अनुष्ठान किया. स्थानीय पंडा राजू धोकड़ी द्वारा पूरे विधि-विधान से पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया संपन्न कराई गई. उनकी सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वही स्थानीय कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे.

पहली बार पहुंचे गया जी

इस संबंध में स्थानीय पंडा राजू धोकड़ी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व श्राद्ध कर्मकांड किया गया है. पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई है. उन्होंने अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी साहित अन्य कई पूर्वजों का पिंडदान किया है. भूपेश बघेल पहली बार पिंडदान करने के लिए गयाजी पहुंचे हुए हैं.

बुधवार को दोपहर बाद पहुंचे थे

गौरतलब है कि भूपेश बघेल बुधवार दोपहर बाद बोधगया पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया था. इसके बाद उन्होंने रात्रि विश्राम बोधगया में ही किया. गुरुवार को वे गया शहर के फल्गु नदी के तट पर स्थित विष्णुपद मंदिर प्रांगण में पहुंचे और अपने पूर्वजों कि मोक्ष की प्राप्ति को लेकर पूरे विधि विधान से पिंडदान कर्मकांड किया.

रिपोर्टः अभिषेक कुमार, संवाददाता, गया, बिहार

यह भी पढ़ें: Nalanda: खुशी का माहौल, ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग और अचानक सुनाई देने लगीं चीखें, जानिए क्यों…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में CRPF के एक सब इंस्पेक्टर की मौत, एक जवान घायल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले (Sukma District) में रविवार को नक्सलियों (Naxalite) के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सीआरपीएफ (CRPF) के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. वहीं एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं.

मारे गए पुलिस अधिकारी का नाम सुधाकर रेड्डी और घायल जवान का नाम रामू है. घायल जवान को एयरलिफ़्ट करके इलाज के लिए भेजा गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि यह मुठभेड़ रविवार सुबह 7 बजे जागरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई. उस दौरान सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

Sukma, Chhattisgarh | In an encounter with Naxalites at around  7am today, sub-inspector Sudhakar Reddy of CRPF 165th Battalion lost his life while constable Ramu was injured. The injured soldier is being given first aid and has been airlifted for treatment. Four suspects have…
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 17, 2023

Chattisgarh News: हिरासत में संदिग्ध

एएनआई के अनुसार, चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सीआरपीएफ, कोबरा और ज़िला पुलिस के जवान मिलकर इलाक़े की सघन जांच कर रही है. पिछले कुछ सालों में नक्सलियों का प्रभाव सीमित होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के कई इलाके अभी वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं. हालांकि केंद्र सरकार का दावा है कि अगले साल के अंत तक प्रदेश को नक्सल प्रभाव से मुक्त करा लिया जाएगा.

छत्तीसगढ़: Inter Caste Marriage करने वाले जोड़े का वीडियो Viral, सुरक्षा को लेकर चिंता जताई
छत्तीसगढ़ में एक नवविवाहित युगल का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अंतरजातीय विवाह का दावा करने वाले इस जोड़े ने वीडियो में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

कबीरधाम ज़िले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस मामले में किसी ने अब तक संपर्क नहीं किया है. लड़की और लड़का बालिग़ हैं. अगर वो या उनके परिजन या वीडियो बनाने वाले मुझसे संपर्क करेंगे तो हम नियमानुसार एसडीएम के समक्ष उनका बयान करवा देंगे.”

वीडियो में युवती अपना परिचय अजय शर्मा और वंदना शर्मा की बेटी अंजली शर्मा के रूप में दे रही हैं. इस संबंध में वीडियो में नज़र आ रहीं अंजली शर्मा और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई.

घर वाले शादी के खिलाफ थे

अंजली का कहना है कि उन्होंने अमन कुमार कोसले से प्रेम विवाह किया है. युवती ने कहा है कि उसके घर वाले शादी से इनकार कर रहे थे. क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति से हैं. युवती ने इस वीडियो में कहा, “मुझे मेरे घर वालों से कई धमकियां मिल चुकी थी कि हम तुम्हें मार देंगे या तुम्हारे पति के घर वालों को मार देंगे.”

ससुराल वालों के लिए भी लगाई मदद की गुहार

अंजली का कहना है कि अगर उनके और उनके पति के घर वालों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार उनकी होगी जो उनकी शादी के सबसे ज्यादा खिलाफ हैं.

अंजली ने इस वीडियो में कहा है कि “मैं अमन के साथ खुश हूं और आगे भी खुश रहूंगी. मेरी दिमागी हालत बिल्कुल ठीक है. पहले इसे बिगाड़ने की कोशिश की गई है. मैं बालिग हूं और अपना निर्णय मैं अपनी मर्जी से ले सकती हूं.” अंजली शर्मा ने प्रशासन और परिवारजनों से अनुरोध किया है कि “मुझे तंग न करें. मुझे चैन से रहने दें और खुद भी चैन से रहें. मैं अब घर वापस जाना नहीं चाहती.”

मानसिक रूप से प्रताड़ित महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला से एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की महिला मानसिक रूप से प्रताड़ित थी। जिसके कारण उसने घर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक महिला के पति ने इस घटना के बाद मृतका को फंदे से उतारा और डॉक्टर से चेक कराया, लेकीन तब तक देर हो चुकी थी।

मृतक महिला के परिजनों ने महिला के पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने शव को कोतबा जिले में पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और देर शाम शव को पत्थलगांव लाया गया। मृतका के परिजनों ने पुलिस से महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग की है।

(छत्तीसगढ़ से अभिषेक शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: 5 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

रायगढ़ में भूस्खलन स्थल पर खोज अभियान तीसरे दिन जारी, अभी भी 86 लोग लापता
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के भूस्खलन प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस घटना में कम से 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 86 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात भूस्खलन हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बृहस्पतिवार शाम तक मृतकों की संख्या 16 थी जो शुक्रवार को छह और शव मिलने के बाद बढ़कर 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में नौ पुरुष, नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस आपदा में एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,” राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य सरकारी एजेंसियों ने शनिवार सुबह तीसरे दिन खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया।” एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शुक्रवार शाम को करीब छह बजे खोज अभियान स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा,” आज सुबह एनडीआरएफ के चार दल और अन्य एजेंसियों ने खोज अभियान फिर से शुरू किया।” गांव के 48 में से कम से कम 17 मकान पूरी तरह से या आंशिक रूप से मलबे में दब गए।

रायगढ़ जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, गांव के 229 निवासियों में से 22 की मृत्यु हो गई है, दस घायल हुए हैं, 111 को सुरक्षित हैं और 86 व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उनमें से कुछ लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे, जबकि कुछ घटना के समय धान की रोपाई के काम से बाहर थे।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मलबे से निकाले गए छह शवों में से तीन पुरुष और तीन महिलाओं के हैं। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र छह महीने से चार वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले एक ही परिवार के नौ व्यक्तियों में से तीन वर्ष का एक बच्चा और उसकी छह महीने की बहन भी शामिल है।

हादसे में तीन पशुओं की भी मौत हो गई जबकि 21 को बचा लिया गया। पहाड़ी के नीचे से इरशालवाड़ी तक पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्र आसानी से घटनास्थल पर नहीं ले जाये जा सके।

कोंकण प्रभाग के प्रचार उप निदेशक के कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि जीवित बचे लोगों के लिए पारगमन शिविरों के रूप में उपयोग करने के लिए 60 कंटेनर की मांग की गई है और उनमें से 40 पहले ही मौके पर पहुंचाये जा चुके हैं। इसने कहा कि स्थान पर 20 अस्थायी शौचालय और इतने ही स्नाघर बनाए गए हैं।

इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ने राज्य के सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का इरशालवाड़ी गांव भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं था। रायगढ़ जिले के महाड़ तहसील के तलिये गांव में 22 जुलाई, 2021 को हुए भूस्खलन में 87 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Chattisgarh Crime: शातिर पति ने रचा खूनी खेल, पत्नी के किए 5 टुकड़े

CM केजरीवाल आज बिलासपुर में करेंगे महारैली, पंजाब सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद
आम आदमी पार्टी की आज यानी रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर महारैली है। साइंस कालेज मैदान में आयोजित सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डा. संदीप पाठक संबोधित करेंगे। इस दौरान आप के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी के अलावा प्रदेश के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

रविवार को न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महारैली को लेकर आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों और समर्थकों में उत्साह है। छत्तीसगढ़ में लोग आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल के माडल आफ गर्वनेंस को पसंद करते हैं। यहां की जनता चाहती है कि दिल्ली और पंजाब की तरह विकास माडल छत्तीसगढ़ को मिले।

संजीव झा ने कहा कि यहां की जनता आमआदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। भारतीय जनता पार्टी के तीन बार के कुशासन और उसके बाद कांग्रेस को मौका देकर अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। जनता को यह लग रहा है कि 15 साल से भाजपा के कुशासन और लूट को पांच साल में भूपेश बघेल की सरकार ने तोड़ा है। अब यहां की जनता चाहती है कि आमआदमी पार्टी एक विकल्प के तौर पर आए।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: सीएम बघेल ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का किया उद्घाटन

फिल्म आदिपुरुष के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी, हिंदू संगठनों ने मॉल में किया हनुमान चालीसा का पाठ
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी फिल्म आदिपुरुष का जमकर विरोध होने लगा है। रविवार की शाम हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकालकर मैग्नेटो मॉल में प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर मॉल के अंदर घुस गए और थिएटर के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। विरोध-प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ले गई। फिर उनके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

देशभर में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष के कुछ संवाद को लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। विरोध का स्वर लगातार तेज होते जा रहा है। फिल्म आदि पुरुष के संवाद को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। हिंदूवादी संगठनों ने इस मूवी पर बैन लगाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो माल पहुंच गए। उन्होंने मॉल के सामने नारेबाजी करते हुए फिल्म पर बैन नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

आदिपुरुष फिल्म में आपत्तिजनक और अशोभनीय डायलॉग को लेकर विरोध कर रहे संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि, आदिपुरुष फिल्म के विरोध में हिंदू एकता संगठन के कुछ लोग मॉल में जाकर हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और एक दर्जन युवकों को पकड़ लिया।

JEE एडवांस में बिलासपुर के स्टूडेंट्स का दबदबा, 25 से अधिक छात्रों ने किया क्वालिफाई
IIT जैसी प्रतिष्ठित संस्थामें एडमिशन के लिए आयोजित JEE एडवांस एग्जाम के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें बिलासपुर के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। इस बार शहर के 25 से अधिक स्टूडेंट्स ने JEE एडवांस में क्वालिफाई किया है। चयनित स्टूडेंट्स का कहना है कि अब शहर में ऐसी कई कोचिंग सेंटर है, जहां उन्हें बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। ऐसे में स्टूडेंट्स को कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ता। यही वजह है कि शहर के कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

अलग-अलग संस्थानों में पढ़ रहे 25 से अधिक छात्रों ने अखिल भारतीय स्तर पर रैंक हासिल कर अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है। जेईई एडवांस 2023 का के रिजल्ट में शहर के ध्रुव जैन ने ऑल इंडिया रैंक 36 हासिल कर छत्तीसगढ़ और खड़गपुर जोन के टॉपर बने हैं। वे आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस लेकर पढ़ाई करेंगे। ध्रुव जैन ने जेईई मेन-1 और जेईई मेन-2 में ऑल इंडिया रैंक 8वां हासिल किया था। जेईई एडवांस में भी ध्रुव ने परचम लहराया है।

इन्होंने किया क्वालिफाई

छात्र सौरभ वर्मा

तनिष्क सुरा

बी साई प्रणब,

सृष्टि स्वरूपा,

विधान सिंह वैश्य

आशुतोष देवांगन

एंजेल माधवानी

तरंग श्रीवास्तव

गौरव बैरागी और आदित्य प्रताप सहित अन्य स्टूडेंट्स ने JEE एडवांस क्वालिफाई किया है।

मायावती ने भतीजे आकाश को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इन चार राज्यों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
बसपा सुप्रियो मायावती ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को चार राज्यों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने आकाश को राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव की जिम्मेदारी दी है। राजस्थान-छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। चार राज्यों की जिम्मेदारी मिलने के बाद आकाश आनंद ने मायावती का आभार जताया और कहा कि मायावती जी ने कहा है कि हम दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों का हर स्तर पर हो रहे शोषण, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर आने वाले विधानसभा चुनावों में लड़ेंगे।

आगे कहा कि बहुजन मिशन और आंदोलन हम लोगों का कर्तव्य है, और जिस विश्वास के साथ मुझे इस मिशन की जिम्मेदारी दी है।म मैं शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के उसी विश्वास को कायम रखूंगा। दरअसल, मायावती ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही यह साबित करने की होड़ में लगे हैं कि कौन हिंदुत्ववादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के नाम पर धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी। मायावती ने कहा, भाजपा और कांग्रेस यह साबित करने की होड़ में लगे हैं कि कौन बड़ा हिंदुत्ववादी और हिंदू भक्त है। ऐसा करके वे देश में रहने वाले अन्य समुदायों की अनदेखी कर रहे हैं और यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को हिंदुओं समेत समुदायों के हितों पर ध्यान देना चाहिए। मायावती ने कहा कि बसपा सभी समुदायों का सम्मान करती है।

Chhattisgarh News: बघेल सरकार देगी 13 लाख परिवारों को तेंदूपत्ता संग्रहण का लाभ
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 के दौरान अब तक 12 लाख 88 हजार 241 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 16 लाख 72 हजार मानक बोरा का 77 प्रतिशत से अधिक है। इनमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 515 करोड़ रूपए से अधिक हैं। इसका संग्रहण लगभग 11 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों द्वारा किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल बीजापुर में 49 हजार 825 संग्राहकों द्वारा 32 करोड़ रूपए के 81 हजार मानक बोरा, सुकमा में 58 हजार संग्राहकों द्वारा 49 करोड़ रूपए के एक लाख 22 हजार 310 मानक बोरा, दंतेवाड़ा में 14 हजार संग्राहकों द्वारा 6 करोड़ रूपए के 15 हजार 630 मानक बोरा तथा जगदलपुर में 39 हजार संग्राहकों द्वारा 8 करोड़ 38 लाख रूपए के 20 हजार 970 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इसी तरह कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत वनमंडल दक्षिण कोण्डागांव में 29 हजार 713 संग्राहकों द्वारा 7 करोड़ 44 लाख रूपए के 18 हजार 608 मानक बोरा, केशकाल में 33 हजार 620 संग्राहकों द्वारा 10 करोड़ रूपए के 24 हजार 963 मानक बोरा, नारायणपुर में 15 हजार 978 संग्राहकों द्वारा 7.50 करोड़ रूपए के 18 हजार 610 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 30 हजार 426 संग्राहकों द्वारा 36 करोड़ रूपए के 90 हजार 649 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 15 हजार 295 संग्राहकों द्वारा 14 करोड़ रूपए के 34 हजार 884 मानक बोरा तथा कांकेर में 31 हजार 999 संग्राकों द्वारा 13 करोड़ रूपए के 33 हजार 342 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है।