Char Dham Yatra Preparations Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Chardham Yatra: इस दिन से खुलेंगे चार धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम
उत्तराखंडः चारधाम के दर्शन के लिए देश भर से कई श्रद्धालु आते हैं। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को लेकर इस बार देश और दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों में काफी उत्साह है। इस बीच, यात्रा शुरू होने से एक महीने पहले से ही होटलों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं, गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के गेस्ट हाउसों (Guest houses) में ऑनलाइन बुकिंग पूरी कर ली गई है।

इस बीच अंदाजा लगाया जा सकता है कि दो साल बाद चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का रिकॉर्ड टूट सकता है। मालूम हो कि इस साल चारधाम यात्रा 3 मई से शुरू हो रही है। उधर, यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों के उत्साह को देखते हुए पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं।

टूट सकता है तीर्थ यात्रियों का रिकॉर्ड

इसके साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई से शुरू होगी। दरअसल साल 2020 और 2021 में कोरोना महामारी की वजह से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई थी। कोरोना काल में सीमित संख्या में ही तीर्थ यात्री चारधाम के दर्शन करने पहुंचे थे। आपको बता दें पिछले दो साल से ठीक यात्रा शुरू होने से पहले कोरोना संक्रमण फैला, जिससे यात्रा सही से संचालित नहीं हो पाई। इस बार कोविड संक्रमण रुकने से तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन के लिए काफी उत्साहित हैं।

गेस्ट हाउसों में लगभग सभी कमरों की बुकिंग फुल

इसीलिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के चारधाम यात्रा मार्गों (Chardham Yatra Routes) पर 24 गेस्ट हाउस हैं। इन सभी गेस्ट हाउसों में लगभग सभी कमरों की बुकिंग फुल हो चुकी है। जबकि निजी होटलों को भी अच्छी बुकिंग मिल रही है। केदारनाथ हेली सेवा की 15 दिनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी का कहना है कि तीर्थयात्री होटलों में एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। कोरोना के कारण पर्यटन व्यवसाय को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस बार चारधाम यात्रा को लेकर जो उत्साह है, उससे पर्यटन व्यवसायियों को काफी राहत मिलेगी।

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 70 हजार से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: राज्य में चार धाम की यात्रा को मंजूरी मिलने के बाद से ही तमाम श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। वहां देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

बता दें कि बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने के कारण लगभग सभी होटल फुल हो गए हैं। साथ ही देवस्थानम बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के लिए एक अहम घोषणा की है। जिसके तहत चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर 15 अक्टूबर तक ही किया जा सकेगा।

मालूम हो कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य में 18 सितंबर से चार धाम की यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित रखी गई है। मगर राज्य भर से चार धाम की यात्रा पर आने के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर लगातार रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार, अब तक तकरीबन 70 हजार से अधिक लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। लेकिन यात्रा के लिए संख्या सीमित रखी जानी है। इसके लिए सीमित संख्या के आधार पर ही देवस्थानम बोर्ड के माध्यम से ई-पास जारी किए जा रहे हैं।

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ के साथ बैठक में यह बताया है कि फिलहाल चार धाम यात्रा के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट 15 अक्टूबर तक खुली रहेगी। यात्रा में कोई परेशानी न हो, सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021: देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से चारों धामों हेतु 42 हजार से अधिक ई-पास जारी
देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शनिवार से शुभारंभ हो गया है। यात्रा हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनने का सिलसिला जारी है। अभी तक चारधाम हेतु  42 हजार से अधिक ई पास जारी किये जा चुके है। तथा 2530 से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है।

अभी तक 2,530 तीर्थ यात्री पहुंच गये चारधाम

उच्च न्यायालय नैनीताल ने 16 सितंबर बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा को लेकर हुई सुनवाई कर यात्रा शुरू करने हेतु  फैसला दिया। प्रदेश सरकार एवं देवस्थानम बोर्ड ने न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार एसओपी जारी की तथा कल 18 सितंबर से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया।

चार्टड हैली काप्टर सेवा से 20 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे

चार धामों श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अपने संदेश में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के सफलतापूर्वक शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई है। पर्यटन- धर्मस्व मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थयात्री चारधाम यात्रा हेतु उत्साहित है। मुख्य सचिव  डा. एस. एस. संधू लगातार चारधाम यात्रा की संचालन हेतु उच्चस्तर पर निर्दैश दे रहे है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार चारधाम यात्रा के साथ उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धर्मस्व सचिव एच. सी. सेमवाल ने कहा कि यात्रा संचालन एसओपी के तहत हो रहा है।

चारधाम यात्रा के सफलतापूर्वक शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता जताई

जैसा कि विदित है श्री केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800( आठ सौ) श्रद्धालुओं, बद्रीनाथ धाम में 1000 ( एक हजार) गंगोत्री में 600, ( छ: सौ) यमनोत्री धाम में कुल 400 ( चार सौ) श्रृद्धालुओं को जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।चारधाम  यात्रा हेतु  उत्तराखंड से बाहर के श्रृद्धालुओं हेतु  देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है तथा ई पास हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.devasthanam.uk.gov.in  या http:// badrinah- Kedarnath.uk.gov.in  प्रत्येक श्रद्धालु  को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अथवा  वैक्सीन की डबल डोज लगी होने का सर्टिफिकेट जमा करना है। उत्तराखंड  प्रदेश के लोगों को स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।

पर्यटन- धर्मस्व मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा लोग चारधाम यात्रा हेतु उत्साहित

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित धामों  होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस बल तैनात हो गये है। मुनिकीरेती,  देवप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बड़कोट, रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, सहित  चारों धामों के  प्रवेश मार्गो से पुलिस द्वारा तीर्थयात्रा पर नजर  रखी जा रही है। रिपोर्ट- अंशुमान मिश्रा

उत्तराखंड में आज से चार धाम की यात्रा कुछ पाबंदियों के साथ शुरू, जानिए क्या हैं शर्तें
नई दिल्ली: उत्तराखंड में आज से चार धाम की यात्रा शुरु हो रही है। साथ ही चार धाम की यात्रा को लेकर तमाम तैयारियां भी की जा रही है। वहीं, बद्रीनाथ नगर पंचायत ने भी यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, करीब चार महीने बाद गुरुवार को हाईकोर्ट ने चार धाम पर से प्रतिबंध हटा लिया था। प्रतिबंध हटने के बाद स्थानीय लोगों में काफी उत्साह का माहौल है।

इसके अलावा नगर पंचायत की ओर से मंदिर परिसर, तप्त कुंड सहित मंदिर के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई करवाई गई है। साथ ही साकेत तिराहे से मंदिर पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रंग-रोगन कर दूरस्थ कर दिया गया है।

बद्रीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी सुनील पुरोहित ने यह जानकारी दी है कि यात्रा शुरू होने से पहले नगर पंचायत धाम में तमाम इंतजाम करने शुरु कर दिए है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा ‘प्रदेश और देशभर के लिए ये खुशी की बात है कि चार धाम यात्रा शुरू कर दी गई है। हाईकोर्ट से सशर्त चार धाम यात्रा खोलने की परमिशन मिली है। उसी के आधार पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत चार धाम यात्रा शुरू की जाएगी। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।’

जानिए यह शर्ते

मालूम हो कि हाइकोर्ट ने चार धाम की यात्रा को कुछ पाबंदियों के साथ अनुमति दी है। जिसके अंतर्गत मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने बद्रीनाथ धाम में 1200, केदारनाथ धाम में 800, गंगोत्री में 600 और यमनोत्री धाम में 400 श्रद्धालुओं को इजाजत दी है।

इसके साथ ही चार धाम यात्रा के लिए कोर्ट ने हर प्रत्येक श्रद्धालु या यात्री को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और दो वैक्सीन का सर्टिफिकेट ले जाने को भी कहा है।