Chandrayan3 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Jharkhand: ‘चंद्रयान’ के बाद अब गायक अजीत अमन ने लांच किया ‘सूर्ययान’ का पोस्टर, कही ये बात
जमशेदपुर: चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण के बाद देशवासियों में खुशी की लहर है। वैज्ञानिकों का हौसला भी सातवें आसमान पर हैं, तो वहीं कलाकारों का सीना भी 56 इंच का हो गया है। एक के बाद एक वीडियो एलबम का निर्माण किया जा रहा है। झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने चंद्रयान-3 के बाद अब रविवार को ‘सूर्ययान’ का पोस्टर जारी किया। साकची स्थित जुबिली पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई बड़े कलाकार मौजूद थे। इस मौके पर अजीत अमन ने बताया कि इसरो चंद्रयान-3 के बाद अब मिशन आदित्य एल 1 को सफल बनाने में जुट गया है। संभवत: इसकी लांचिंग दो सितंबर को होने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘सूर्ययान’ वीडिया गीत का निर्माण किया जा रहा है।

यह गीत वैज्ञानिकों पर आधारित होगी। साथ ही यह भी दिखाया जाएगा कि हमारा देश किस तरह से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 पर निकली मेरी गीत को देशभर में काफी सराहा गया। उम्मीद है कि ‘सूर्ययान’ को भी लोग काफी पसंद करेंगे। इस एलबम के निर्देशक शहर के जाने-माने फिल्म मेकर उदय साहू और मनोज पांडे है। वहीं गीतकार अनिल वर्मा और स्टोरी अमित तिवारी की है।  इस वीडियो में रणधीर सिंह, लिजा वर्मा, हरिदर्शन सिंह, शिंटू यादव, प्रीति आदि कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। इस एलबम के निर्माता अवनीश श्रीवास्तव (नेहिष), निशांत कुमार और शिक्षक आलोक राज सिंह है। पोस्टर जारी करने के मौके पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, उदय साहू, हरि दर्शन सिंह, शिंटू यादव, राजेश तिवारी, दीपक लकड़ा आदि उपस्थित थे।

एलबम में अभिनय करने वाले रणधीर सिंह ने बताया कि इस गीत में इसरो के वैज्ञानिकों की उपलब्धि को दिखाया गया है। वहीं, निर्देशक उदय साहू और मनोज पांडे ने बताया कि इस वीडियो में वैज्ञानिकों द्वारा ‘सूर्ययान मिशन आदित्य एल1’ की झलक देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों के त्याग और संघर्ष और तिरंगा लहराते हुए दिखाया गया है।

(जमशेदपुर से बरून कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:  Jharkhand: नापतोल विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 8 दुकानदारों का इलेक्ट्रॉनिक तर्जुमा जप्त

Chandrayan 3 : ISRO प्रमुख का बयान, ‘विक्रम लैंडर चंद्रमा पर उतरने में सक्षम’
भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ करने में सक्षम होगा, भले ही इसके सभी संवेदक और दोनों इंजन काम न करें। ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने मंगलवार को यह बात कही। गैर-लाभकारी संस्था दिशा भारत द्वारा आयोजित ‘चंद्रयान-3: भारत का गौरव अंतरिक्ष मिशन’ विषय पर एक बातचीत के दौरान सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ का पूरा डिजाइन इस तरह से बनाया गया है कि यह विफलताओं को संभालने में सक्षम होगा।

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा, “अगर सब कुछ विफल हो जाता है, अगर सभी सेंसर नाकाम हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह लैंडिंग करेगा। इसे इसी तरह डिजाइन किया गया है, बशर्ते कि प्रणोदन प्रणाली अच्छी तरह से काम करे।” चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 14 जुलाई को प्रक्षेपित हुआ और यह पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसे चंद्रमा के करीब लाने के लिए तीन और डी-ऑर्बिटिंग कवायद होगी ताकि विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतर सके। सोमनाथ ने कहा कि ये डी-ऑर्बिटिंग कवायद नौ अगस्त, 14 अगस्त और 16 अगस्त को होगी।

14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 मिशन को इसरो ने लॉन्च किया था। इस मिशन का लक्ष्य है चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग। रोवर को चांद की सतह पर चलाना और चांद पर मौजूद एलिमेंट्स की जानकारी इकट्ठा करना। इस यान को तैयार करने में लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस यान का लैंडर चांद के उस हिस्से यानी चांद के वीरान हिस्सों में जाएगा और वहां मौजूद धातु तथा अन्य एलिमेंट्स की जानकारी जुटाएगा। सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च व्हीकल मार्क 3 के जरिए लॉन्च किया गया था। एलवीएम 3 की लंबाई 43.5 मीटर और वजन 640 टन है।

ये भी पढ़ें: