Champawat Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

CM पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
चंपावत जिले के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विधानसभा चम्पावत हेतु 4469.35 लाख रुपए की 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा 258.15 लाख रुपए की 01 योजना का लोकार्पण किया।

विधानसभा लोहाघाट हेतु 779.45 लाख रुपए की कुल 4 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3321.13 लाख रुपए की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। हरेला क्लब टनकपुर द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की।

जिसमें टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किया जाएगा। राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर एवं राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखिढांग श्यामलाताल मार्ग पर हॉटमिक्स के द्वारा रोड का सुधारीकरण किया जाएगा। ललुवापानी बनलेख प्रस्तावित राज्यमार्ग का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किया जाएगा तथा ठीक प्रकार से इसका पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा।

चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तरायणी पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है।

आज के दिन भगवान सूर्य के उत्तरायण में आने से एक बेहतर शुरूआत होती है। हमारे जीवन में उत्साह एवं शक्ति प्राप्त होती है। इसी उत्साह एवं शक्ति से हम राज्य के विकास में हम आगे बढ़ेंगे। हरेला क्लब द्वारा लगातार उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी प्रकार हरेला पर्व जो हमारे पर्यावरण का प्रतीक है आज पूरे राष्ट्र के वैज्ञानिक व जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों द्वारा इस हरेला पर्व के महत्व को समझाा गया है कि यह हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे योग को अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई है। आज हमारे सभी धार्मिक स्थल विकास की ओर अग्रसर हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्वदेश दर्शन में चम्पावत जिले के गोरखनाथ, मां वाराही, मां पूर्णागिरि धाम आदि धार्मिक स्थानों को विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार में भेजा गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नमामि गंगे, निर्मल गंगा अभियान सहित अनेक अभियान चल रहे हैं।

नमामि गंगे अभियान के अतंर्गत मां शारदा नदी को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत शारदा नदी में सम्मिलित होने वाले नदी नालों में एसटीपी लगाने का प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि विकास कार्य धन की वजह से नहीं रूकेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के विकास हेतु बेहतर योजनाएं बनाएं। चंपावत को मॉडल जिला बनाए जाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और सरकार के सभी विभागों को इस काम में लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर को अन्य बड़े शहरों से रेल सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क मार्गों को ठीक किया जा रहा है। टकनपुर सितारगंज टू लेन को फोर लेन बनाने को केंद्रीय परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है। सीएम ने कहा कि आंधी आए या तूफान नहीं रूकेगा विकास का यह अभियान। यह विकास का रथ अब नहीं रूकेगा। उत्तराखंड राज्य 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी जिस तरह पहाड़ का एक द्वार है उसी तरह टनकपुर भी एक द्वार है। जिसका चहुमुंखी विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर हरेला क्लब की महिला विंग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया व छोलिया दल द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्लब की महिला सदस्यों के स्टॉल में जाकर पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा तथा पुनः सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि शारदा घाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है यह मुख्यमंत्री जी की क्षेत्र के विकास के लिए दूरगामी सोच है।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के प्रयासों से टनकपुर में राज्य का नंबर एक बस अड्डा बनने जा रहा है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र चंपावत में लोक निर्माण विभाग की 24.85 किमी सूखीढांगडांडा मीनार मोटर मार्ग के 6.00 किमी से 29.85 का पुनर्निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य, पर्यटन विभाग की जनपद चंपावत के अंतर्गत बूम टनकपुर में राफिं्टग हेतु टिकट काउंटर शौचालय एवं एप्रोच पाथ का निर्माण, चरण मंदिर टनकपुर जौलजीबी रोड में राफिं्टग हेतु मुख्य सड़क मार्ग में महाकाली नदी तक एप्रोच का निर्माण, जनपद चंपावत में सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित 5 शौचालयों रीठा साहिब, बस स्टेशन चंपावत, शांत बाजार चंपावत, बस स्टेशन टनकपुर व टैक्सी स्टैंड टनकपुर की मरम्मत एवं उच्चीकरण, चंपावत नगर में पर्यटन विभाग के स्टाफ क्वार्टर का निर्माण, चंपावत में मार्केट एवं कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, चंपावत में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, टनकपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम की टनकपुर (ग्रामीण) पे.यो., दियूरी (रेट्रो) पे.यो, बनबसा (ग्रामीण) पे.यो का शिलान्यास तथा निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम की चंपावत अंतर्गत पुलिस थाना तामली के प्रशासनिक भवन का निर्माण का लोकार्पण किया।

विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत पर्यटन विभाग की देवीधार मेला क्षेत्र में परिक्रमापथ एवं पर्यटकों हेतु व्यूप्वाइंटपर्यटक छतरी एवं बैंचेंज का निर्माण, राजकीय सिंचाई लोहाघाट की नाबार्ड मद के अंतर्गत लोहावती नदी पर कोलिढेक कृत्रिम झील का निर्माण, नाबार्ड के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम बोतड़ी की बाढ़ सुरक्षा योजना का लोकार्पण तथा निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम की बलई पंपिंग पेयजल योजना, बैढ़ाओम एवं ढटी गांव पंपिंग पेयजल योजना, लोहाघाट में मल्टी लेवल पार्किंग1 का निर्माण, लोहाघाट में मल्टीलेवल पार्किंग2 के निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया।

चंपावत हादसा: खाई में गिरा बारातियों से भरा वाहन, 11 की मौत…. PM मोदी ने किया मुआवजा का ऐलान
उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड (Uttrakhand) के चंपावत (Champawat) में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। यहां एक शादी समारोह से लौट रहे 11 लोगों को रफ्तार का कहर लील गया। बता दें कि चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन खाई में जा गिरा। जिसमें सवार 11 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह लोग यहां से 65 किलोमीटर दूर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे है। PM मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को 50-50 हजार के मुआवजा की भी घोषणा की।

खाई में गिरा बारातियों से भरा वाहन, 11 की मौत

कुमाऊं के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरने (Nilesh Aanand Bharne) ने इस हादसे को लेकर कहा, कि जिस वाहन में यह सभी यात्री शामिल थे। वह खीढांग रीठा साहिब रोड के पास एक खाई में गिर गया। उधर चंपावत जिले के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा की माने तो, दुर्घटनास्थल पर अब तक 11 शव बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार वाहन में 14 से 15 लोग सवार थे। फिलहाल इसी को लेकर राहत बचाव का काम जारी है।

उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) February 22, 2022

पीएम मोदी ने 2-2 लाख के मुआवजा का किया ऐलान

जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 3 बजकर 20 मिनट पर हुआ। जिस में ककनई के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी बाराती गए थे। इस हादसे में जितने भी लोग मारे गए है, वो सभी ककनई के डांडा और कठौती गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।

उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक: PM

वहीं इस हादसे को लेकर देवभूमि से लेकर पूरे देशभर में शोक की लहर है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जाहिर किया। पीएम कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘ उत्तराखंड के चंपावत (Champawat) में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजन के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।’’

उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
— Amit Shah (@AmitShah) February 22, 2022

दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं: अमित शाह

इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर संवेदनाएं प्रकट करते हुए लिखा, “उत्तराखंड के चंपावत (Champawat) जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।”

चंपावत के तिलवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपदा प्रभावित परिवारों हर सम्भव सहायता के प्रति किया आश्वस्त
देहरादून:  CM पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रभावित  जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया।  उन्होंने चंपावत के  तेलवाडा  में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की

सीएम ने कहा कि सरकार उनकी पीड़ा को समझती है तथा इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ितों एवं आम जनमानस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में आपदा प्रभावितों को जल्द से जल्द मुवावजे देने की कार्रवाई पूरी की जाए।

सरकार की ओर से हर सम्भव मदद के लिए कोई कसर नही छोड़ेंगे: CM

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही ना बरती जाए तथा कहा की बचाव व राहत कार्यों में तेजी से काम किया जाएं।

सीएम ने राहत और बचाव के कार्य का जायजा लिया

उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र, अति शीघ्र आपदा प्रभावित इलाकों में राशन व्यवस्था समेत मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा से निपटने के लिए उपकरणों की आवश्यकता है तो क्रय कर लिए जाएं।  उन्होंने  निर्देश दिए की जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है, उनके लिए स्थान का जल्द से जल्द चयन कर उन्हें विस्थापित की जाने की कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। कहा की युद्ध स्तर पर कार्य करे।  उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भू सर्वेक्षण किया जाए। जिसमे एडीएम को उसका नोडल अधिकारी बनाया जाए। प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा ग्रस्त लोगों को हर सम्भव सहयोग दिया जाए।

चंपावत दौरे के दौरान आपदा पीड़ितों से मुलाक़ात कर उनकी परेशानियों को जाना व उनका दुख साझा करने का प्रयास किया।

सरकार हर तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है और इनकी सहायता के लिए हर संभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है।@narendramodi @AmitShah @JPNadda @PMOIndia pic.twitter.com/kCTNn3RxP0
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 23, 2021

साथ ही सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद में संचार, सड़क, बिजली तथा पानी जैसी  मूलभूत आवश्यकताओं समेत सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जनपद में राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी।  इस दौरे पर मुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन मंत्रीडॉ धन सिंह रावत, विधायक पूरण फर्त्याल कैलाश गहतोड़ी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहे।  रिपोर्ट- अंशुमान मिश्रा