bushes Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

18 एकड़ जमीन वाले व्यक्ति ने भागवत कथा में शादी की लगाई थी गुहार, कुछ दिन बाद झाड़ियों में मिली लाश
Kushinagar News : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की भागवत में एक व्यक्ति ने कहा कि मेरी उम्र 45 साल हो गई है लेकिन अभी तक मेरी शादी नहीं हो पा रही, रिश्ते आते हैं लेकिन टूट जाते हैं. मेरे पास 18 एकड़ जमीन भी है. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि अब उस व्यक्ति की लाश उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिली.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की भागवत कथा में दूर-दूर से लोग आते हैं. इसी क्रम में एक व्यक्ति उनसे कथा के दौरान मिला था, भागवत कथा में व्यक्ति ने शादी को लेकर सवाल पूछे थे. उन्होंने कहा था गुरुजी मेरी शादी नहीं हो रही है, मेरी उम्र 45 साल हो चुकी है, मेरे पास 18 एकड़ जमीन है. मां-बाप नहीं है. शादी तय होती है, लेकिन लोग भड़का देते हैं और मेरी शादी टूट जाती है. इसके जवाब में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने मजाक करते हुए लोगों से अपील की थी कि देख लो भाई 18 एकड़ वाला लड़का, कोई शादी करना चाहे तो कर सकता है. इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बाद शादी का प्रस्ताव भी आ गया.

6 जून को हाईवे के किनारे झाड़ियों में लाश मिली

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली गांव में 6 जून को हाईवे के किनारे झाड़ियों में लाश मिली. व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जांच में पता चला कि मृतक युवक मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला इंद्र कुमार तिवारी था, जो शादी करने के लिए अपने घर जबलपुर से आया था. इंद्र ने अपने परिवार के लोगों को बताया था कि वह कुशीनगर की रहने वाली एक महिला, खुशी तिवारी से विवाह करने जा रहा है. वह खुशी तिवारी के बुलाने पर आया था. लेकिन कुछ दिन बाद उसका शव हाटा कोतवाली क्षेत्र में मिला. पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है.

पुलिस का सेंट्रल पोर्टल मददगार साबित हुआ

हाटा कोतवाली क्षेत्र के NH-28 पर झाड़ियों में मिले शव की पहचान में पुलिस को सेंट्रल पोर्टल से बड़ी मदद मिली. इसी पोर्टल की जानकारी के आधार पर मध्यप्रदेश के जबलपुर से पुलिस टीम हाटा कोतवाली पहुंची और शव की पहचान की, क्योंकि जबलपुर पुलिस ने इस व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज कर रखा था. हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में चकनीलकंठ बुद्ध नगर में मझना नाला पुल से दक्षिण तरफ झाडियों में छह जून को एक अनजान व्यक्ति की खून से सनी लाश मिली थी. इसके शरीर पर चाकू से हमले किए गए थे और गले में चाकू फंसा था. बकरी चराने वाली महिलाओं ने लाश को देखा. सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसकी पहचान के लिए गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर जिले के पुलिस से भी संपर्क किया था, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला

हाईवे किनारे मिले शव के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद सेंट्रल पोर्टल पर शव का हुलिया और कपड़ो की जानकारी अपलोड की गई. जबलपुर पुलिस ने हुलिया देखकर पहचान इंद्र कुमार तिवारी रूप में की जो मझौली थाना जबलपुर का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें :“भारत को मिली वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2029 की मेजबानी – अब दुनिया देखेगी असली हीरो की ताकत!”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप