Burhanpur Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

MP: डिप्टी रेंजर ने रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लगाया उत्पीड़न का आरोप
MP Officer Suicide : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां कुछ दिन पहले लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार बर्मन ने नेपानगर में अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की. गोली उनके पेट में लगी, जिसके बाद उन्हें पहले जिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया.

सुसाइड नोट में उत्पीड़न का लगाया आरोप

कृष्ण कुमार ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जो पुलिस अधीक्षक के नाम था. इस नोट में उन्होंने पांच लोगों पर उत्पीड़न और साजिश रचने का आरोप लगाया. नोट में कहा गया कि इन लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए लोकायुक्त से फंसवाया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे. उन्होंने पुलिस से इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में कोई और व्यक्ति इस तरह की परेशानी न झेले.

सुसाइड नोट में रेंजर शंकर सिंह चौहान, वनपाल नारायण केवनीया, सुक्ता गांव के सदाशिव दावर, दिलीप बामनया और बोरी बुजुर्ग में कियोस्क सेंटर चलाने वाले नवल के नाम शामिल हैं. हालांकि, नोट में यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग किस तरह का उत्पीड़न कर रहे थे.

3,000 रूपये की ली थी रिश्वत

16 सितंबर को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने कृष्ण कुमार को बोरी बुजुर्ग गांव में 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था. इस घटना के बाद से वे तनाव में थे. बताया जा रहा है कि आत्महत्या के प्रयास में इस्तेमाल की गई पिस्तौल लाइसेंसी थी. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : बरेली में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर हटाने पर बवाल, पुलिस पर भड़के IMC नेता, मुकदमा दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

थाने पर बदमाशों ने किया पथराव, छुड़ा ले गए अपने तीन साथियो को
बुरहानपुर, शहर में थाने पर देर रात अतिक्रमणकारियों द्वारा पथराव का मामला सामने आया है। थाने पर बदमाशों ने पथराव कर अपने तीन साथियो को छुड़ा ले गए। इस हमले में 3 से ज्यादा जवान घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक लगभग 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने नेपानगर थाने पर देर रात पथराव कर दिया और वहां पर बंद अपने 3 साथियो को भी छुड़ा कर ले गए। इस हमले के दौरान थाना प्रभारी के चैम्बर के काँच और थाने के मुख्य द्वार का कांच टूट गया है।

घटना की सुचना मिलते है कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस प्रसाशन जिन लोगो पर कार्यवाही की है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। बताया गया की बाकड़ी वन चौकी से बंदूकें लूटने वाले आरोपी सीवल निवासी हेमा मेघवाल और अन्य दो को पुलिस ने एक दिन पहले ही पकड़ा था। हेमा को गुरुवार शाम बुरहानपुर में मीडिया के सामने पेश कर पुलिस ने नेपानगर थाने में रखा था।

अतिक्रमणकारियों ने एएसआई गुलाब सिंह, अजय मालवीय और एक अन्य पुलिसकर्मी से मारपीट की। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की है। हमले के बाद पुलिस ने नगर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस हमले के बारे में बात करते हुए एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि, रात में थाने में चार लोग थे। करीब 60 लोगों ने हमला किया। उनके चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि, अगर हमलावर आत्मसमर्पण करने वाले अतिक्रमणकारियों में से हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बुरहानपुर में चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीन की मौत
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके एक बेटी को बचा लिया गया है जबकि 18 महीने एक बेटे, 3 और 5 साल की दो बेटियों की मौत हो गई।
घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बालदी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, 30 साल की महिला ने रविवार को अपने चार बच्चों को कुएं में धकेल दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। कुएं में छलांग लगाने के बाद महिला को जब लगा कि वो डूबकर मर जाएगी तब उसने अपनी एक बेटी के साथ कुएं में लटक रही रस्सी को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि 30 साल की प्रमिला भिलाला ने अपने पति रमेश से लड़ाई के बाद यह कदम उठाया।

एसपी ने कहा कि प्रमिला के घर के पास स्थित कुएं से तीनों शव निकाले गए हैं और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रमिला और उनकी 7 साल की बेटी की हालत ठीक है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति समेत परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह घरेलू हिंसा का मामला प्रतीत होता है, हालांकि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

MP News: बुरहानपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार ने इंदौर में की आत्महत्या, पत्नी की मौत से थे तनाव में
इंदौरः बुरहानपुर से दो दिन पहले उपचार के लिए इंदौर आए नायब तहसीलदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नायब तहसीलदार श्रीकांत सरोलिया का इंदौर के रामबाग में पैतृक मकान है। वे वहीं रुके थे और डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार पत्नी के निधन के बाद से तनाव में रहने लगे थे। उनकी मानसिक बीमारी का इलाज भी चल रहा था।

श्रीकांत सरोलिया ने फांसी लगाकर दी जान

मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रामबाग का है, जहां नायब तहसीलदार श्रीकांत सरोलिया ने फांसी लगाकर जान दे दी। श्रीकांत दो दिन की छुट्टी लेकर परिवार के पास इंदौर आए थे। जैसे ही परिजनों को पूरे मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार तनाव में थे और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार बुरहानपुर में पदस्थ थे और अपने इंदौर स्थित घर पर आए हुए थे। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

श्रीकांत की पत्नी का आठ साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से वे मानसिक रूप से परेशान थे। इसके लिए उनका इलाज भी परिजन करा रहे थे। अंदेशा है कि इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने अचानक यह कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़े: इंदौर पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किए हाईटेक चोर

MP News: पत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर फंदे पर झूला युवक
बुरहानपुर  किराना दुकानदार ने पत्नी और तीन बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर खुद फंदे पर झूल गया. पांचों लोगों की मौत हो गई. मामला नेपानगर से तीन किलोमीटर दूर डवालीखुर्द गांव का है.

घटना से पहले दुकानदार ने हाथ पर पेन से लिखा- ‘साथ जिएंगे और साथ मरेंगे. साधना मनोज पवित्र हैं.’ घटना की साफ वजह सामने नहीं आई है.

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात किराना दुकानदार मनोज पिता रामा गजरे (35) ने वारदात को अंजाम दिया. उसने तीन बेटियों अप्सरा (10), नेहा (8), तनु (3) और पत्नी साधना (32) साल की गला घोंटकर हत्या की. इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. मनोज मानसिक रूप से अस्वस्थ था. उसे कई बार दौरे पड़ते थे. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मनोज का शव फंदे से लटका था. उसी कमरे में फर्श पर साधना का शव पड़ा था. दूसरे कमरे में बेटियों के शव मिले. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

MP News: बुरहानपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मरने वालों में पति- पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं। बता दें कि पति का शव फांसी पर झूलता नजर आया और पत्नी का शव भी पति के कमरे में ही पड़ा मिला तो वहीं तीन बेटियां दूसरे कमरों में मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं।

ग्रामीणों ने दी जानकारी

दरअसल, मामला बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डावालीखुर्द का है। आनन- फानन में ग्रामीणों ने वहीं, घटना की जानकारी लगते ही सुबह मौके पर नेपानगर पुलिस टीम के साथ पहुंची। मिला जानकारी के अनुसार, छात्रा रक्षा माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली बताई जा रही है जबकि नेहा पांचवी और छोटी बहन तनु आंगनवाड़ी जाती थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना का कारण अभी किसी प्रकार से स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि बच्चे बीमार थे माता- पिता भी बीमार थे। मृतक मनोज गांव में ही किराना दुकान पर संचालक था और मच्छी बेचने का काम किया करता था।