Buldhana Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में बड़ा सड़क हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 12 की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के बुलढ़ाणा जिले में समृद्धि राजमार्ग पर एक वाहन के पलटने से, 12 मजदूरों की मौत हो गई। सुबह 11 बजे के आस-पास एक मिनी ट्रक पर सवार होकर कुछ मजदूर जा रहे थे, तभी एक निर्माणाधीन मार्ग पर गुजरते हुए वाहन ने संतुलन खो दिया और ट्रक पलट गया। हादसा दूसारबिड गांव के पास ताड़ेगांव फाटे पर हुआ है।

नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे थे श्रमिक

मिली जानकारी के मुताबिक, समृद्धि राजमार्ग परियोजना पर काम चल रहा है। मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पर काम करवाने के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक में कुल 16 मजदूर सवार थे। इस ट्रक का इस्तेमाल मुख्य रूप से हाईवे पर स्टील को ढ़ोने के लिए किया जाता है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में यूपी व बिहार के लोगों की संख्या अधिक है।

रास्ते में गड्ढा आने से पलटा ट्रक

बुलढ़ाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने बताया कि ट्रक की रफ़्तार काफी तेज थी उसके रास्ते में एक बड़ा गड्ढ़ा आने के कारण वाहन पलट गया। इस हादसे में 12 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि अन्य घायल हैं। सूचना प्राप्त होते ही किंगोन राजा पुलिस थाने की टीम हादसे की जगह पर पहुँची। पुलिस ने पहँचते ही राहत और बचाव काम शुरू कर दिया। कुछ घायलों को पास के ही जालना जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि कुछ को सिंधखेड़राजा अस्पताल में दाखिल किया गया है।