Bomb Disposal Squad Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

गौतमबुद्धनगर DM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Greater Noida Bomb Threat : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट में मौजूद जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पूरे परिसर में सर्च अभियान शुरू किया.

मौके पर पुलिस के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंचीं. सुरक्षा एजेंसियों ने डीएम कार्यालय और आसपास के पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई.

धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच

पुलिस ने बताया कि फिलहाल धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है. साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है. साथ ही डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमकी वास्तविक थी या केवल दहशत फैलाने के उद्देश्य से भेजी गई थी.

घटना के बाद डीएम कार्यालय और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक सभी जरूरी सुरक्षा उपाय जारी रहेंगे.

फर्जी बम धमकी के कई मामले

गौरतलब है कि हाल के दिनों में ईमेल के जरिए बम की झूठी धमकियों के कई मामले सामने आए हैं. इससे पहले 3 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 36 वर्षीय निशांत त्यागी को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO), नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और एयर इंडिया की एक उड़ान को फर्जी बम धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था

पुलिस के अनुसार, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया. पूछताछ में पता चला कि उसने ओपन स्कूलिंग से पढ़ाई की थी और वर्ष 2010 में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर सका. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वह कई वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किया है, जिसकी जांच जारी है. हालांकि, उसके कब्जे से कोई संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें – राम मंदिर परिसर में प्रशासनिक बदलाव की तैयारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नई टीमों के गठन पर जोर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे आज फिर से खुलेगा
Bengaluru Blast:

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड के पास स्थित रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट (Bengaluru Blast) के बाद से लोग काफी सहम गए है। इस हमले में 10 लोग घायल हो गए थे। जांच के कारण फिलहाल कैफे को बंद कर दिया गया है। हालांकि, आज महाशिवरात्री के दिन यह कैफे फिर से ओपन हो जाएगा।

इस दिन खुलेगा फिर से कैफे

रामेश्वरम कैफे के सह-संस्थापक और सीईओ राघवेंद्र राव ने इसको लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के एक हफ्ते के भीतर अपने ब्रुकफील्ड आउटलेट को 8 मार्च (शुक्रवार) को महाशिवरात्रि के शुभ दिन फिर से खोलने का फैसला किया है।

राव ने कहा ‘हम सभी अधिकारियों और ग्राहकों को हमारे पुनः उद्घाटन में शामिल होने के लिए हार्दिक निमंत्रण देते हैं। आइए हम एकजुटता से एकजुट हों और प्रदर्शित करें कि हम आगे बढ़ने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं। जैसा कि हम इस चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहे हैं, हम अधिकारियों को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि कोई भी ताकत हमारे राष्ट्र की भावना को कम नहीं कर सकती।’

‘हम ब्रुकफील्ड ब्रांच में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी’

रामेश्वरम कैफे की सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक दिव्या राघवेंद्र राव ने कहा कि हम अधिकारियों के साथ उनकी जांच में सहयोग कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं और हम उन्हें हर संभव सहायता और देखभाल प्रदान कर रहे हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। हम अपनी ब्रुकफील्ड ब्रांच में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं।’

गहन जांच में जुटी टीम

बता दें कि रामेश्वरम कैफे में दोपहर 1 बजे (शुक्रवार) को धमाका हुआ था। संदिग्ध हमलावर का सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने एक प्रेस बयान में कहा कि एचएएल पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफएसएल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की एक टीम विस्फोट स्थल द रामेश्वरम कैफे के आस-पास गहन जांच में जुटी हुई है।

‘इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं विपक्षी’-  कर्नाटक के गृह मंत्री

इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा ‘हम अपनी जांच जारी रख रहे हैं। 8 टीमें बनाई गई हैं और सभी अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं और अलग-अलग पहलुओं को देख रही हैं। हमने कई सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या कोई ईर्ष्या कारक है। मैं विपक्ष से भी अपील करता हूं कि वे हमारे साथ सहयोग करें और इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।’

यह भी पढ़ें-http://Happy International Women’s Day, छत्तीसगढ़ CM साय बोले- महिला सशक्तीकरण के बिना विकसित नहीं भारत

परमेश्वर ने कहा कि हमें नहीं पता कि मंगलुरु विस्फोट से इसका कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने तकनीकी रूप से एक जैसी सामग्री और एक ही प्रणाली का उपयोग किया है। कल एनएसजी यहां पहुंची। हम उस व्यक्ति को अवश्य ढूंढ लेंगे। हमने कल एक बैठक की और सीएम को जानकारी दी। आज मैंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बीजेपी को नकारात्मक बयान जारी नहीं करने चाहिए।’

कब और कैसे हुआ ब्लास्ट?

रामेश्वरम कैफे में यह धमाका शुक्रवार दोपहर 1 बजे हुआ। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध कैफे के अंदर बैग रखते हुए नजर आया है। पुलिस का मानना है कि विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप