BJP government Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भाजपा सरकार ने संप्रभुता से किया समझौता, देश को संकट में डाला- हरभजन सिंह ETO
Strait Of Hormuz : अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले से उत्पन्न स्थिति के संबंध में पंजाब विधानसभा में पेश किए गए प्रस्ताव पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि जब पिछले वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने थे, तब अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने स्तर पर ही यह घोषणा कर दी थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया है।

रूस से तेल खरीदने की अनुमति

उन्होंने आगे कहा कि अब जब अमेरिका और इज़राइल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया, जिसके कारण तेल और गैस की आपूर्ति बाधित हो गई, तो अमेरिका ने भारत को रूस से 30 दिनों के लिए तेल खरीदने की अनुमति देने की बात कहकर हमारे देश की गणतांत्रिक गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

भारत की गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नीति

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से भारत को अंदर से कमजोर करने के लिए देश की बड़ी-बड़ी संस्थाओं को अपने पसंदीदा औद्योगिक घरानों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमारे संवैधानिक सिद्धांतों को पूरी तरह से तिलांजलि दे दी है। उन्होंने कहा कि भारत की गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नीति ने पूरी दुनिया में भारत की एक अलग पहचान स्थापित की थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने अमेरिका और इज़राइल के पक्ष में खड़े होकर भारतीय जनता के हितों को नुकसान पहुंचाया है।

तेल और गैस का संकट बड़ा

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात के कारण जहां तेल और गैस का संकट पैदा हो रहा है, वहीं सड़कों के निर्माण के लिए जरूरी लुक की भी कमी उत्पन्न हो गई है।

ये भी पढ़ें- Tateeree Song Controversy : सिंगर बादशाह की हरियाणा महिला आयोग में गैर-हाजिरी, कड़ी कार्रवाई की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने पर लगे “याद आ रहे केजरीवाल” के पोस्टर
Delhi Government : दिल्ली की सियासत में एक साल के भीतर तस्वीर कितनी बदल गई है, यह अब सड़कों पर दिख रहा है। हाल ही में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा, वह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं था, बल्कि राजधानी की जमीनी हकीकत की तरफ इशारा था कि दिल्ली को एक साल में ही केजरीवाल याद आ रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस एक घंटे देर से शुरू हुई और इसके लिए दिल्ली और केंद्र सरकार का “धन्यवाद” देना चाहिए, क्योंकि तीन दिनों से मध्य दिल्ली में ऐसा ट्रैफिक जाम है कि टैक्सी ड्राइवर उस इलाके में आने को तैयार नहीं।

बिजली के बिल कम, पानी की सप्लाई बेहतर

यह वही दिल्ली है, जिसने 2025 से पहले आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी के क्षेत्र में बदलाव का मॉडल देखा था। मोहल्ला क्लीनिक गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सहारा थे। सरकारी स्कूलों के रिजल्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा देश-विदेश तक होती थी। बिजली के बिल कम आए, पानी की सप्लाई बेहतर हुई, और आम आदमी को लगा कि सरकार उसके दरवाजे तक आई है।

एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल

लेकिन अब एक साल में हालात पलटते दिखाई दे रहे हैं। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जब शहर में होर्डिंग लगे, “एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल” तो उनमें किसी का फोटो नहीं था, न ही पीएम नरेंद्र मोदी का। सिर्फ एक संदेश था, जो सीधे जनता की भावना से जुड़ता है। सवाल यह है कि अगर सब कुछ ठीक है तो फिर नाम से डर कैसा?

क्यों नहीं दिख रहा सुधार

आज दिल्ली की गलियों में लोग पूछ रहे हैं, मोहल्ला क्लीनिक क्यों बंद या सुस्त पड़े हैं? सरकारी अस्पतालों में लाइनें लंबी क्यों हो गईं? स्कूलों में वही ऊर्जा और सुधार क्यों नहीं दिख रहा? सड़कों पर जाम अब सामान्य बात बन चुका है। प्रदूषण का स्तर कम होने के बजाय कई बार और बढ़ जाता है। कई इलाकों से पानी न आने और सफाई व्यवस्था ढीली होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

लोगों को याद आता है पुराना दौर

फरवरी 2025 से पहले की सरकार में अरविंद केजरीवाल का नाम हर घर में एक ऐसे नेता के रूप में लिया जाता था, जिसने राजनीति की भाषा बदली। उन्होंने “वोट” के बदले “काम” की बात की। स्कूल ठीक हुए, क्लीनिक खुले, बिजली-पानी में राहत मिली। यही वजह है कि आज जब शहर में परेशानी बढ़ती दिखती है, तो लोगों को पुराना दौर याद आता है।

क्लीनिक में डॉक्टर नहीं, सड़क पर जाम

दिल्ली की जनता भावनाओं से ज्यादा अपने रोज़मर्रा के अनुभव से फैसला करती है। अगर सुबह घर में पानी नहीं आता, बच्चा सरकारी स्कूल में पहले जैसा माहौल नहीं पाता, क्लीनिक में डॉक्टर नहीं मिलता, सड़क पर घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, तो नाराजगी स्वाभाविक है। यही नाराजगी अब होर्डिंग्स और चर्चाओं में झलक रही है।

अव्यवस्था दिखे तो सवाल उठेंगे

एक साल के शासन का मतलब सिर्फ सत्ता में बने रहना नहीं होता, बल्कि यह साबित करना होता है कि जनता का जीवन बेहतर हुआ। अगर राजधानी की तस्वीर में सुधार के बजाय अव्यवस्था दिखे, तो सवाल उठेंगे ही। और जब सवाल उठते हैं, तो तुलना भी होती है, उस दौर से, जब लोगों को लगता था कि सरकार उनके लिए काम कर रही है।

दिल्ली आज उसी तुलना के दौर से गुजर रही है। जनता के मन में उठ रहा सवाल साफ है- क्या राजधानी फिर से उस मॉडल की तरफ लौटेगी, जिसे कभी “दिल्ली मॉडल” कहा गया था, या मौजूदा हालात ही उसकी नई पहचान बनेंगे?

ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

देश की सबसे बेशर्म भाजपा सरकार जश्न मना रही, जनकपुरी हादसे में मृत युवक की मां आंसू बहा रही है : सौरभ भारद्वाज
Janakpuri Incident : आम आदमी पार्टी ने जनकपुरी में सड़क में खोदे गड्ढे में गिरकर हुई 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत के बीच जश्न मना रही भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर तीखे हमले बोले हैं. ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की सबसे बेशर्म दिल्ली सरकार आज जश्न मना रही है और जनकपुरी में मरने वाले कमल ध्यानी की मां आंसू बहा रही है. रेखा गुप्ता एक महिला और एक मां भी हैं. कमल ध्यानी उनके बेटे की तरह ही था. क्या रेखा गुप्ता उसकी मां से नजर मिलाकर बात कर सकती हैं? अभी उसकी चिता ठंडी भी नहीं हुई है और सीएम रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सरकार का एक साल पूरा होने का जश्न मना रही हैं. इतनी बेशर्म सरकार हमने आज तक नहीं देखी. मुख्यमंत्री अब तक कमल ध्यानी के परिवार से मिलने तक नहीं गई हैं. लेकिन रामलीला मैदान में ढोल बजाए जा रहे हैं. कोई महिला मुख्यमंत्री ऐसा कैसे कर सकती है?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 25 वर्षीय कमल ध्यानी रोहिणी से अपने घर की तरफ चला. जनकपुरी में सड़क में एक गड्ढा था, जो दिखा नहीं और वहां कोई बैरिकेड भी नहीं था और वह उसमें गिर गया. वह रात भर वहीं पड़ा रहा और पता नहीं कब उसकी मौत हो गई. अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है. ज्यादातर मामलों में 24 घंटे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाती है. 6 फरवरी की सुबह पोस्टमॉर्टम हुआ था और आज 8 फरवरी हो गई है, लेकिन रिपोर्ट नहीं आ रही. ऐसा लगता है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट छुट्टी पर गई हुई है.

एफआईआर से ठेकेदार का नाम हटा दिया गया

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एफआईआर से ठेकेदार का नाम हटा दिया गया है और दिल्ली पुलिस मजदूर के पीछे दौड़ रही है. सुना है कि उत्तर प्रदेश में जाकर मजदूर पकड़ा जा रहा है. भाजपा सरकार का ठेकेदार से क्या रिश्ता है कि उसका नाम लेने से हलक तक जुबान रुक जाती है और मजदूरों को पकड़ा जा रहा है? लेकिन झूठ बोलने वाले दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को कौन पकड़ेगा? प्रवेश वर्मा ने कहा था कि 100-100 मीटर पर पूरी बैरिकेडिंग थी और आशीष सूद ने कहा था कि सुरक्षा के सारे इंतजाम थे. जबकि सुबह मृतक युवक कमल के भाई करन, उसके परिवार वाले और दोस्तों ने कैमरे पर साफ कहा कि वहां कोई बैरिकेडिंग नहीं थी और बिल्कुल खुला मैदान था.

मंत्रियों के ऊपर कोई कार्रवाई होगी

सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि क्या इन झूठे मंत्रियों के ऊपर कोई कार्रवाई होगी कि इन्होंने लीपापोती करने की कोशिश की? इन्होंने जांच को गलत तरीके से प्रभावित करने और असली दोषियों को बचाने की कोशिश की. क्या प्रवेश वर्मा और आशीष सूद के ऊपर भी मुकदमा चलेगा?

एफआईआर में बैरिकेडिंग न होने की पुष्टि

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब पुलिस की एफआईआर में आ गया है कि बैरिकेडिंग नहीं थी. एक मजदूर योगेश को पकड़ने के लिए पुलिस उत्तर प्रदेश तक गई है. मजदूर का दोष बताया जा रहा है कि उसने सब-कॉन्ट्रैक्टर को नहीं बताया. उनके हिसाब से उसे फांसी दे देनी चाहिए, मगर उन छह पुलिस स्टेशनों का क्या, जहां कमल के पिता, भाई और दोस्त रात भर घूमे और छह के छह थानों ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की, यहां तक कि डायरी एंट्री भी नहीं की.

ऊपर से निर्देश का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर पुलिस स्टेशनों के ऊपर कार्रवाई नहीं हो रही, तो इसका मतलब है कि पुलिस को ऊपर से हिदायत थी कि ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज नहीं करनी है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उन आंकड़ों को कम रखा जा सके, जिन पर पूरी सरकार चलाई जाती है. कोई लड़की छेड़छाड़ की शिकायत करने आती है तो उसे भगा दिया जाता है, कोई गुमशुदगी की शिकायत करने जाता है तो उसे भगा दिया जाता है और लड़ाई-झगड़े की शिकायत को रफा-दफा कर दिया जाता है. इस तरह आंकड़े मैनेज किए जाते हैं.

रिपोर्ट न लिखने की ट्रेनिंग देने का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन छह थानों में रिपोर्ट दर्ज न होने और उन पर कार्रवाई न होने का कारण यह है कि पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के स्तर पर बाकायदा ट्रेनिंग दी गई है. सभी एसएचओ, कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबलों को कहा गया है कि जहां तक हो सके रिपोर्ट न लिखी जाए. अगर बहुत जरूरी हो तो ही लिखें. जनकपुरी पुलिस स्टेशन की एफआईआर में पहली डायरी एंट्री सुबह 8:06 बजे की है, जब फोन आया कि गड्ढे में एक लड़का बाइक समेत पड़ा है.

आंकड़े कम रखने के लिए कार्रवाई न होने का दावा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सतीश गोलचा अपने एसएचओ को कहते हैं कि शिकायत दर्ज नहीं करनी है और सतीश गोलचा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यही कहते हैं. इसमें अब कोई दो राय नहीं बची है. अगर ऐसा न होता तो अब तक पुलिस के एसएचओ या सतीश गोलचा के ऊपर कार्रवाई हो चुकी होती. लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह के स्तर पर कहा गया है कि आंकड़ों को कम रखना है.

डेटा में फर्जीवाड़े का दावा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का मकसद अपराध को कम करना नहीं, बल्कि अपराध के आंकड़ों को कम करना है. एक्यूआई को कम करना है, प्रदूषण को नहीं. नकली यमुना बनानी है, असली यमुना को साफ नहीं करना है. यह फर्जीवाड़े की लेबोरेटरी गुजरात से शुरू हुई थी और आज पूरे देश में लागू है. हर चीज में फर्जीवाड़ा, हर चीज में फ्रॉड और डेटा में फर्जीवाड़ा करके देश को चलाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Chenab Dam : चिनाब डैम के लिए टेंडर जारी, बूंद-बूंद को तरसेगा Pak, सिंधु समझौता सस्पेंड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

प्रदूषण से घुट रहा दिल्लीवालों का दम, “आप” विधायकों का मास्क लगा विधानसभा में जबरदस्त प्रदर्शन
New Delhi : आम आदमी पार्टी ने सोमवार को प्रदूषण के मुद्दे पर शीतकालीन सत्र के पहले दिन मास्क लगाकर दिल्ली विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में “आप” विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि प्रदूषण से दिल्लीवालों का दम घुट रहा है। पिछले चार महीने से दिल्लीवाले प्रदूषण से सांस नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन सरकार ग्रेप को कड़ाई से लागू नहीं कर रही है। दिल्ली गैस चैंबर बन चुकी है। बच्चे और बुज़ुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। लेकिन भाजपा की चार-इंजन सरकार समाधान देने के बजाय एक्यूआई के आंकड़े मैनिपुलेट करने में लगी है। प्रदूषण पर दिल्ली की जनता के सामने भाजपा सरकार एक्पोज हुई तो “आप” विधायकों को सदन से मार्शल आउट करा दिया।

‘दिल्ली के लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं’

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं और जहरीली हवा से मर रहे हैं, लेकिन भाजपा प्रदूषण के मुद्दे पर काम करना तो दूर, चर्चा करने को भी तैयार नहीं है। आज हमें विधानसभा से इसलिए निकाला गया क्योंकि हम मास्क पहनकर अंदर गए थे। दिल्ली के लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, बच्चों का दम घुट रहा है, बुजुर्गों की जान जा रही है और एम्स के वार्ड भरे हुए हैं। ऐसे में दिल्ली के प्रतिनिधि विधानसभा में मास्क भी नहीं पहन सकते? यह शर्म की बात है कि दिल्ली के लोग जहरीली हवा से मर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार एक्यूआई मॉनिटर्स पर पानी छिड़कने के अलावा कुछ नहीं करेगी।

बीजेपी से अतिशी का सवाल

आतिशी ने आगे कहा कि भाजपा पहले इस बात का जवाब दे कि दिल्ली के लोग जहरीली हवा से क्यों मर रहे हैं? सारे आंकड़े यही बता रहे हैं कि पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में इस बार हुआ है। अब इनका पंजाब में पराली जलने का बहाना भी खत्म हो गया है। केंद्र सरकार का डेटा बता रहा है कि अब पंजाब में पराली नहीं जल रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यह प्रदूषण कहां से आ रहा है?

बीजेपी पर अतिशी का आरोप

आतिशी ने कहा कि जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार आई है, यहां प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण करने का इनका तरीका आंकड़ों में फर्जीवाड़ा करना, झूठे आंकड़े देना और एक्यूआई मॉनिटर पर पानी छिड़कना है। हमारे फेफड़ों में तो पानी नहीं छिड़का जा रहा है। हमारे बच्चे उसी जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं, बुजुर्गों का दम घुट रहा है और इसके लिए भाजपा और उनकी सरकार जिम्मेदार है। दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। प्रदूषण पर जुमलेबाज़ी नहीं, ठोस और तुरंत कार्रवाई चाहिए। दिल्लीवालों की हर सांस की लड़ाई हम सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताक़त से लड़ते रहेंगे।

दिल्ली में लोगों का जीना मुश्किल – अतिशी

सोमवार को विधानसभा के बाहर प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग पिछले चार महीने से दिल्ली में सांस नहीं ले पा रहे हैं। बच्चों का दम घुट रहा है और बुजुर्गों की जान जा रही है। एम्स जैसे अस्पताल कह रहे हैं कि दिल्ली में लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली की भाजपा सरकार एक्यूआई मॉनिटर्स को मैनिपुलेट कर रही है और ग्रेप को सही तरीके से नहीं लगा रही है। इसीलिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को दिल्ली वालों को सांस लेने के लिए साफ हवा की मांग को लेकर मास्क पहन कर प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। आज दिल्ली की जनता की आवाज बनकर, भाजपा को एक्सपोज करने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी विधायक दिल्ली वालों की व्यथा सामने रखने के लिए विधानसभा में इंडस्ट्रियल मास्क पहनकर आए।

“आप” का एलजी से सवाल

इस दौरान “आप” विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा में एलजी का अभिभाषण था। एलजी ने पहले कहा था कि उनके पास एक शानदार आइडिया है और अगर दिल्ली सरकार चाहे तो 80 फीसद प्रदूषण कम हो सकता है। आज एलजी सदन में आए थे, इसलिए “आप” उनसे पूछना चाहती थी कि उस 80 फीसद वाले आइडिया का क्या हुआ? क्या भाजपा सरकार उनकी सुन नहीं रही या वे आइडिया दे नहीं रहे या वह झूठ था? क्या वे दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे थे ताकि आम आदमी पार्टी का नुकसान हो? उन्हें कुछ तो बताना चाहिए।

मुझे उम्मीद था एलजी बात सुनेंगे – संजीव झा

संजीव झा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण बहुत गंभीर है। लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टर कह रहे हैं कि दिसंबर सबसे ज्यादा प्रदूषित महीना रहा है। मैं उम्मीद करता था कि एलजी मेरी बात सुनेंगे। लेकिन जैसे ही मैं सवाल पूछने के लिए खड़ा हुआ, विधानसभा अध्यक्ष ने मुझे मार्शल आउट कर दिया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इतनी घबराहट क्यों है।

बीजेपी पर झूठे वादे कर वोट लेने का आरोप

सीएजी की रिपोर्ट पेश किए जाने पर संजीव झा ने कहा कि वह रिपोर्ट भाजपा सरकार के नकारापन का पुलिंदा है। अगर इन्होंने 10 महीने में काम किया होता, तो बताते कि प्रदूषण कम कर दिया, यमुना ठीक कर दी, 2500 रुपये दे दिए या दिवाली-होली पर मुफ्त और 500 रुपये का सिलेंडर दे दिया। वाटर लॉगिंग नहीं हुई होती और उससे जो 50 लोगों की मौत हुई, वह नहीं होनी चाहिए थी। भाजपा सरकार को इन सब पर जवाब देना चाहिए था। लेकिन इन्होंने झूठे वादे करके दिल्ली की जनता से वोट मांग लिया और जनता ने वोट दे दिया। अब ये राजनीति कर रहे हैं। वे अपने नकारापन को छुपाने के लिए झूठ का एक पुलिंदा सदन में रखना चाह रहे हैं।

‘विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मार्शल आउट किया गया’

संजीव झा ने आगे बताया कि हमने सदन से वॉकआउट नहीं किया है, हमें विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मार्शल आउट कर दिया गया है। हम तो एलजी से वह 80 फीसद वाला आइडिया सुनना चाह रहे थे क्योंकि दिल्ली विधानसभा दिल्ली की सबसे बड़ी पंचायत है और जनता को हम सभी विधायकों से उम्मीदें हैं। एलजी सदन में बता देते कि 80 फीसद वाले आइडिया का क्या हुआ? आखिर वह क्यों लागू नहीं हुआ? शायद एलजी की सुनी नहीं जा रही है।

विधायक गोपाल राय का आरोप

उधर, विधायक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रदूषण नियंत्रण में फेल हुई है और दिल्ली के लोगों को सरकार की नाकामियों का परिणाम झेलना पड़ा है। आम आदमी पार्टी की यही मांग है कि जब सदन की बैठक चल रही है, तो इस पर चर्चा हो। सरकार इसका जवाब दे क्योंकि दिल्ली के लोग इसका जवाब चाहते हैं। जब तक सदन में चर्चा नहीं होती है, तब तक आम आदमी पार्टी प्रदूषण पर चर्चा की मांग को मजबूती के साथ उठाएगी।

बीजेपी प्रदूषण पर गंभीरता से काम करें – कुलदीप कुमार

वहीं, विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार गंभीरता से प्रदूषण पर काम करे। दिल्ली की चार इंजन वाली भाजपा सरकार केवल प्रदूषण के डेटा को दबाने में व्यस्त है। भाजपा ने “आप” विधायकों से सदन में मास्क हटवा दिया, लेकिन मास्क हटाने और डेटा चोरी करने से प्रदूषण कम नहीं होगा। इसे खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री को गंभीरता से काम करना पड़ेगा।

दिल्लीवासियों का सांस लेना दूभर

कुलदीप कुमार ने कहा कि आज दिल्ली की हवा दमघोटू हो चुकी है। दिल्ली में बच्चों के फेफड़े खराब हो रहे हैं और बुजुर्गों सहित पूरे दिल्लीवासियों का सांस लेना दूभर हो रहा है। अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं और वहां दवाइयां नहीं मिल रही हैं। आज लोग परेशान हैं। लोग पूछना चाहते हैं कि भाजपा सरकार ने उस पर क्या काम किया और वह क्या काम कर रही है?

‘सरकार ने मास्क लगाने पर मजबूर किया’

कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि सदन में विपक्ष वाले मास्क हटाकर आएं। दिल्ली की जनता को सरकार ने मास्क लगाने पर मजबूर किया है। दिल्ली की जनता को मजबूर किया कि वह अपनी दिल्ली को छोड़कर बाहर चली जाए। आज हेल्थ एक्सपर्ट कह रहे हैं कि दिल्ली रहने लायक नहीं है, दिल्ली का माहौल दमघोटू है। लेकिन मुख्यमंत्री केवल डेटा छुपाने और विपक्ष का मास्क हटवाने में व्यस्त हैं। उन्हें गंभीरता से काम करना चाहिए, दिल्ली की जनता के मुद्दों पर काम करना चाहिए और इस प्रदूषण को खत्म करने के लिए काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें – अमेरिका में भारतीय युवती की नृशंस हत्या, पूर्व प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP का आरोप : बीजेपी सरकार अटल कैंटीन के नाम पर झूठ फैला रही, काम अधूरा
Delhi News : आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कागजों में चल रही अटल कैंटीन को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. अटल कैंटीन के फैक्ट चेक के दौरान अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में कैंटीन चलती हुई मिली है. “आप” ने बाकायदा इन दोनों कैंटीन में चल रहे निर्माण कार्यों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर बीजेपी सरकार के फर्जीवाड़े को एक्पोज किया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अटल कैंटीन के फैक्ट चेक में फर्जीवाड़ा मिलने का सिलसिला जारी है. सिर्फ कागजों में 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन हुआ है. शालीमार बाग और पीतमपुरा के बाद अब शकूर बस्ती व पंजाबी कैंप में भी कागजों में अटल कैंटीन चल रही है.

शकूर बस्ती और पंजाबी कैंप शामिल

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता 45 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया गया था. हालांकि सरकार ने उदघाटन से पहले 100 अटल कैंटीन खोलने की बात कही थी, लेकिन उदघाटन वाले दिन सिर्फ 45 एलाट कैंटीन की सूची ही जारी की गई. आम आदमी पार्टी ने उसी दिन सीएम रेखा गुप्ता की शालीमार विधानसभा के अलावा पीतमपुरा में कागजों में उदघाटन की गई अटल कैंटीन का खुलासा किय था. लेकिन अब हमारे फैक्ट चेक में पाया गया है कि शकूर बस्ती और पंजाबी कैंप में भी अटल कैंटीन कागजों में चल रही है.

शुरू हुई अटल कैंटीन में अव्यवस्था

सौरभ भारद्वाज ने तीन दिन पहले चालू हुई इन कैंटीन में अव्यवस्थाओं और लोगों को खाना न मिलने की आ रही शिकायतों पर भी बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि अभी तो अटल कैंटीन चालू हुए हफ्ते भी नहीं हुए और लोग खाना न मिलने की शिकायत करने लगे हैं. फुलेरा पंचायत वाली बीजेपी सरकार बेचारे अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम भी इस कैंटीन फर्ज़ीवाड़ा में बदनाम कर रही है.

जनता के सामने सच पेश

सौरभ भारद्वाज ने कागजों में उदघाटन हो चुकी इन अटल कैंटीन का वीडियो साझा कर कहा कि 25 दिसंबर को हमने ऐसी दो कैंटीन दिखाई थीं, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर दिया था, लेकिन वहां कैंटीन का नामोनिशान तक नहीं था. रविवार को हमने दो और कैंटीन की असलियत दिल्ली की जनता के सामने रखी है. इन कैंटीन का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है. जबकि इनका उद्घाटन रेखा गुप्ता के नाम से 25 दिसंबर को ही हो चुका है.

शकूर बस्ती-पंजाबी कैंप की अटल कैंटीनें बंद

सौरभ भारद्वाज द्वारा साझा की गई वीडियो अनुसार, “आप” कार्यकर्ता दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शकूर बस्ती स्थित भगत सिंह कैंप पहुंचा. जो सीएम द्वारा उद्घाटन हो चुकी कैंटीन की लिस्ट में शामिल है. लेकिन मौके पर जब देखा गया तो वहां कुछ भी नहीं था. कैंटीन के गेट बंद मिले. इसके बाद पीरागढ़ी स्थित पंजाबी कैंप का दौरा किया गया. यहां भी कैंटीन चालू नहीं मिली, जबकि इसका भी सीएम ने उदघाटन कर दिया है. वहां कैंटीन बनाने के लिए बिना परमिशन लिए अवैध रूप से पेड़ काटे गए मिले. दिल्ली में ग्रैप लागू होने के बाद भी निर्माण कार्य चल रहा था. अभी कैंटीन का काम पूरा नहीं हुआ है. यह बीजेपी की चार इंजन वाली सरकार का सच है, जो अटल कैंटीन के नाम पर पेड़ों की जान ले रही है और दिल्ली में झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें- 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया तक पड़ेगा सीधा असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ठंड में फर्श पर पढ़ने को मजबूर बच्चे, अनुराग ढांडा का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
Anurag Dhanda : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने रविवार को हरियाणा के सरकारी स्कूलों की गंभीर और चिंताजनक स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद हजारों छोटे बच्चे आज भी सरकारी स्कूलों में टाट-पट्टी या सीधे फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. यह सिर्फ बदइंतजामी नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ सीधा अन्याय है.

डिमांड रिपोर्ट मंगवाई गई

अनुराग ढांडा ने कहा कि शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों से ‘डुअल डेस्क’ की जरूरत का सत्यापन कराया था और 5 मार्च 2025 तक डिमांड रिपोर्ट भी मंगवा ली गई थी. सरकार ने दावा किया था कि बच्चों को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा, लेकिन दिसंबर 2025 तक हालात में कोई बदलाव नहीं आया. सवाल यह है कि डुअल डेस्क की वह पूरी योजना आखिर कहां चली गई? क्या भाजपा सरकार के लिए बच्चों की तकलीफ सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?

कई सरकारी स्कूलों में न पर्याप्त कमरे

उन्होंने कहा कि जमीनी रिपोर्टों से साफ है कि कई सरकारी स्कूलों में न पर्याप्त कमरे हैं, न टूटे दरवाजे-खिड़कियां ठीक हुए हैं और न ही ठंड से बचाने की कोई व्यवस्था है. कई स्कूलों में बच्चे बरामदों में बैठकर पढ़ रहे हैं, कहीं बिना खिड़की वाले कमरों में ठंडी हवा के बीच जमीन पर बैठना उनकी मजबूरी है. हीटर, गर्म पानी या सर्दी से बचाव की बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है.

बच्चे खुले में कक्षाएं करने को मजबूर

अनुराग ढांडा ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि कई जगह 600 बच्चों के लिए सिर्फ 3-4 कमरे हैं. कहीं 350 से ज्यादा बच्चे खुले में प्रार्थना और कक्षाएं करने को मजबूर हैं. कई सरकारी प्राथमिक स्कूलों के पास अपना भवन तक नहीं है और वे दूसरे स्कूलों में शिफ्ट होकर चल रहे हैं. यह स्थिति हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था की असली तस्वीर दिखाती है.

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं, जब छोटे-छोटे बच्चे ठंड में फर्श पर बैठकर पढ़ रहे हैं, तब सरकार क्या कर रही है? क्या यही भाजपा का ‘हरियाणा मॉडल’ और ‘वर्ल्ड क्लास एजुकेशन’ है, जिसकी बातें मंचों से की जाती हैं?

30 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली

अनुराग ढांडा ने कहा कि हालात इसलिए भी खराब हैं क्योंकि राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है. करीब 30 हजार से ज्यादा शिक्षक पद खाली पड़े हैं. कई जिलों में 400-500 छात्रों पर एक ही शिक्षक है. लगभग 90 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में हेडमास्टर नहीं हैं, जिससे न बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल पा रहा है और न ही स्कूलों का संचालन ठीक से हो रहा है. स्थायी भर्ती करने के बजाय सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए अस्थायी व्यवस्था चला रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है.

सरकारी स्कूलों में डुअल डेस्क की मांग

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार तुरंत सभी सरकारी स्कूलों में डुअल डेस्क उपलब्ध कराए, बच्चों को फर्श पर बैठने की मजबूरी से बाहर निकाले, खाली पड़े शिक्षक और हेडमास्टर के पद तुरंत भरे, स्कूल भवनों की मरम्मत कराए और ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करे.

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की आवाज बनकर इस मुद्दे को हर प्रदेशवासी तक पहुंचाएगी. बच्चों का भविष्य फाइलों और घोषणाओं में नहीं, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर कक्षाओं में बनना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया तक पड़ेगा सीधा असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP का दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन, थाली बजाकर आंख मूंदे बैठे भाजपा सरकार को जगाया
Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली प्रदूषण पर आंख मूंदे भाजपा सरकार को जगाने के लिए मंगलवार को थाली बजाकर दिल्ली सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत विधायकों और नेताओं ने सीएम रेखा गुप्ता पर कटाक्ष करते हुए नारा लगाया कि प्रदूषण भाई तुमको जाना पड़ेगा।

भाजपा सरकार को बंद करना होगा फर्जीवाड़ा

इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता गहरी नींद में सोई हुई हैं। हमने उन्हें जगाने के लिए थाली और चम्मच बजाई है। अगर वह जाग गईं तो बहुत अच्छी बात है, नहीं तो दोबारा उन्हें जगाने की कोशिश करेंगे। अगर दिल्ली का प्रदूषण कम करना है तो भाजपा सरकार को फर्जीवाड़ा बंद करना होगा और ईमानदारी से काम करना चाहिए।

पीएम मोदी ने लॉकडाउन में बताया था तरीका

सौरभ भारद्वाज ने थाली-चम्मच बजाने को लेकर कहा कि हमने वही तरीका इस्तेमाल किया, जैसा पीएम मोदी ने लॉकडाउन में बताया था। मोदी जी ने कोरोना को भगाने के लिए थाली बजवाई थी, वैसे ही हमने थाली बजाकर कहा कि प्रदूषण भाई तुमको जाना पड़ेगा।

एक्यूआई पर करना होगा काम

उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार को अब एक्यूआई पर काम करना होगा और यह सीखना होगा कि एक्यूआई क्या है? भाजपा सरकार एक्यूआई निगरानी केंद्रों पर फर्जीवाड़ा कर रही है। निगरानी केंद्रों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जंगलों के अंदर नए निगरानी केंद्र लगाए जा रहे हैं, ताकि प्रदूषण का स्तर कम दिखे।

फर्जीवाड़े से कम नहीं होगा प्रदूषण

नकली यमुना भी बनाई जा रही है। भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि फर्जीवाड़े से प्रदूषण कम नहीं होगा, क्योंकि सरकार की नाक के नीचे दिन-रात निर्माण कार्य चल रहा है। भाजपा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से भी हमारा सवाल है कि वे कृत्रिम वर्षा कराने वाले थे, लेकिन अभी तक तो नहीं हुई?

भाजपा सरकार ने आंकड़ों में किया फर्जीवाड़ा- भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिसंबर के महीने में प्रदूषण बढ़ने का वैज्ञानिक कारण है। सुप्रीम कोर्ट ग्रैप के नियम इसलिए लेकर आया, ताकि प्रदूषण बढ़ते ही पाबंदियां लगाकर उसे रोका जा सके, लेकिन भाजपा सरकार ने आंकड़ों में फर्जीवाड़ा और निगरानी केंद्रों को बंद करना शुरू कर दिया। इस कारण जब एक्यूआई 800 होता है तो सरकार 350 बताती है और जब 1000 के पार होता है तो 400 ही बताती है।

प्रदूषण से त्राहि-त्राहि कर रही दिल्ली

उन्होंने कहा कि प्रदूषण से पूरी दिल्ली त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन ग्रैप की पाबंदियां भी लागू नहीं हो रही हैं। यह सरकार विज्ञान विरोधी है, जिसे एक्यूआई तक कहना नहीं आता। भाजपा की मुख्यमंत्री एक्यूआई को कभी एआईक्यू, कभी आईक्यूआई तो कभी टेम्परेचर कहती हैं। इसलिए भगवान ही ऐसी मुख्यमंत्री से बचाए।

पराली जलाने में 93 फीसद की कमी

प्रदर्शन से पहले, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज पंजाब के अंदर एक्यूआई 80 से 100 के बीच है। केंद्र सरकार खुद कह रही है कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 93 फीसद तक की कमी आई है। देश में कहीं पराली नहीं जल रही है, फिर भी दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार है। इसलिए लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। बच्चों-बुजुर्गों के लिए मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं और अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं।

लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कोई काम नहीं कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि सीएम रेखा गुप्ता का जाना तय है। जल्द ही दिल्ली में मुख्यमंत्री बदला जाएगा। इसीलिए रेखा गुप्ता भाजपा के नए अध्यक्ष से मिलने भी पहुंची, ताकि किसी तरह कुर्सी बचा सकें। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इनकी कुर्सी बचेगी।

ग्रैप के नियमों का करना चाहिए पालन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार को सबसे पहले तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए ग्रैप के नियमों का पालन करना चाहिए था और ग्रैप-4 के अंदर ऑड-ईवन लागू होना चाहिए था। इन्होंने ऑड-ईवन लागू नहीं किया। क्या रेखा गुप्ता या भाजपा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सुप्रीम कोर्ट के जजों से ज्यादा पढ़े लिखे हैं?

क्या ट्रैफिक नियमों का हो रहा है पालन

ये लोग ग्रैप के नियमों का पालन ही नहीं करा पाए। चाहे ग्रैप 2 हो या ग्रैप 3 हो या ग्रैप 4, दिल्ली में कुछ नहीं बदलता है। वही गाड़ियां जो पहले चल रही थीं, वह अभी भी चल रही हैं और सरकार के जो निर्माण कार्य चल रहे थे, वह अभी भी चल रहे हैं। सब कुछ तो वही है। क्या कहीं ट्रैफिक पुलिस नियमों का पालन करवा रही है?

सरकार फर्जीवाड़ा करने के उद्देश्य से आई- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जो सरकार आई ही फर्जीवाड़ा करने के उद्देश्य से है, वह सरकार प्रदूषण कैसे कम कर सकती है? क्योंकि इन्होंने पहले दिन ही सोच लिया था कि प्रदूषण तो कम नहीं हो सकता, इसलिए यह सोचो कि एक्यूआई को कैसे कम करना है। जंगलों में जाकर एक्यूआई निगरानी केंद्र लगाने लग गए और जब प्रदूषण बढ़ता है तो केंद्रों को बंद कर देते हैं।

निगरानी केंद्र कर दिए बंद

दिवाली की रात इन्होंने सारे निगरानी केंद्र बंद कर दिए ताकि प्रदूषण का सही आंकड़ा न आ पाए। अब निगरानी केंद्रों पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं। इनकी तो पहले दिन से मंशा ही धोखाधड़ी की थी और इनको लगा कि फर्जीवाड़ा करके लोगों को बेवकूफ बनाएंगे और प्रदूषण चलता रहेगा, मगर ऐसा हुआ नहीं। जो मुख्यमंत्री आई ही फर्जीवाड़ा करने के लिए थीं, आज उस मुख्यमंत्री की पोल खुल गई है और दिल्ली को नया मुख्यमंत्री चाहिए।

कोई दुनिया में ‘‘डंका’’ नहीं बज रहा, बल्कि भारत जहर उगलता हुआ एक लाल धब्बा बन चुका है- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि भारत का कोई दुनिया में “डंका” नहीं बज रहा है। यह उस ख़ामोश जनसंहार की तस्वीर है जिसमें भारत के आम नागरिक, और सबसे ज़्यादा हमारे बच्चे, रोज़ बिना शोर मर रहे हैं। जहां दुनिया के बड़े हिस्से में हवा आज भी जीवन का वादा करती दिखती है, वहीं भारत ज़हर उगलता हुआ एक लाल धब्बा बन चुका है। अफ़्रीका जैसे संसाधन-वंचित महाद्वीप में भी एक्यूआई हरा- पीला है, लेकिन तथाकथित “विश्वगुरु” भारत में सांस लेना सौभाग्य नहीं, एक थकाने वाला संघर्ष बन गया है।

बच्चों को ज़हरीली हवा में बड़ा होने की सज़ा

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ सरकारों की विफलता नहीं है, बल्कि यह उस समाज की सामूहिक अपराधबोध से भरी चुप्पी है जो धर्म, जाति, चुनाव और खोखले राष्ट्रवाद पर चीख़ता रहा। मगर हवा, पानी और जीवन पर मौन साधे रहा। जो आज भी इसे गंभीरता से नहीं समझ रहे, वे अपने ही बच्चों को ज़हरीली हवा में बड़ा होने की सज़ा खुद दे रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों हमें माफ़ नहीं करेंगी। क्योंकि हमने “विकास” के नाम पर उनका भविष्य, उनकी सांसें और उनका जीवन, सब कुछ गिरवी रख दिया।

जानवर भी हो रहे प्रदूषण से बीमार

सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य पोस्ट में दिल्ली के अंदर प्रदूषण की वजह से बीमार एक बेजुबान जानवर का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि दिल्ली के अंदर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के बाद अब बेजुबान जानवर भी प्रदूषण से बीमार हो रहे हैं। प्रदूषण के कारण पालतू जानवरों को भी नेबुलाइज़र की जरूरत पड़ रही है।

ये भी पढ़ें- इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान Plane Crash, फैक्ट्री की छत से टकराया विमान, 7 की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भाजपा सरकार के दमन से त्रस्त पूरा गुजरात कह रहा, ‘भाजपा गुजरात छोड़ो’- केजरीवाल
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में भाजपा सरकार के दमन के शिकार किसान परिवारों से राजकोट में मुलाकात की। यहां उन्होंने झूठे केस में जेल जाकर बाहर आए किसानों को सम्मानित कर उनसे संवाद किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के दमन से पूरा गुजरात त्रस्त है और कह रहा है कि भाजपा गुजरात छोड़ो। महात्मा गांधी जी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू कर देश से अंग्रेजों को भगाया था और अब हड़दड़ से शुरू हुआ आंदोलन भाजपा को गुजरात से भगाएगा। अंग्रेजों की तरह भाजपा को भी अहंकार हो गया है कि उसे गुजरात की सत्ता से कोई हटा नहीं सकता, लेकिन इस बार उसका यह गुमान टूट जाएगा। इस दौरान गुजरात प्रभारी गोपाल राय, विधायक गोपाल इटालिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

अंग्रेजों को अहंकार था लोग उनके गुलाम रहेंगे

किसान परिवारों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसान भाई सिर्फ अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि पूरे गुजरात के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारा देश 150 साल गुलाम रहा। ऐसा लगता था कि हमारा देश कभी आजाद नहीं होगा। अंग्रेजों को अहंकार था कि भारत के लोग हमेशा उनके गुलाम रहेंगे, भारत कभी आजाद नहीं होगा।

लेकिन गुजरात के रहने वाले महात्मा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल ने मिलकर पूरे देश को आजाद कराया था। पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। भाजपा को भी अहंकार हो गया है कि इनको गुजरात की सत्ता से कोई हटा नहीं सकता। इसलिए ये लोग डंडे, आंसू गैस, जेल और एफआईआर के बल पर लोगों को कंट्रोल करना चाहते हैं। लेकिन अब गुजरात के लोगों के अंदर से धीरे-धीरे इनका डर खत्म होता जा रहा है।

हड़दड़ में किसानों पर अत्याचार हुआ- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले महीने किसान भाइयों से मिलने के लिए गुजरात आया था। हड़दड़ के अंदर किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, फर्जी एफआईआर कर लोगों को जेल में डाला गया और किसानों का दमन किया गया। मैं खुद को रोक नहीं पाया और दिल्ली से किसानों से मिलने गुजरात आया था। लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस ने मुझे किसानों से मिलने नहीं दिया। जहां हमारी सभा हुई, वहां किसानों के लिए अलग से मंच बनाया गया था। भाजपा ने पुलिस भेज कर मंच को तुड़वा दिया। जब मैं जनता के बीच गया तो मुझे जनता से मिलने नहीं दिया गया।

आम आदमी पार्टी चैन से नहीं बैठेगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ा था। वैसे ही हड़दड़ आंदोलन भाजपा गुजरात छोड़ो आंदोलन साबित होने जा रहा है। भाजपा को गुजरात से भगाना है। तभी लोगों को न्याय मिलेगा। सिर्फ आंदोलन करने से न्याय नहीं मिलने वाला है। जब गुजरात के लोग भाजपा के खिलाफ बटन दबाएंगे, तभी न्याय मिलने वाला है।

हड़दड़ आंदोलन के दौरान 88 किसानों को गिरफ्तार किया गया। जबकि किसी ने कोई पत्थर नहीं फेंके और ना तो गलत काम किया। लोग सिर्फ करदा प्रथा के खिलाफ अपना हक मांगने के लिए इकट्ठा हुए थे। गुजरात अहिंसा, गांधी और सरदार पटेल का प्रदेश है। लेकिन भाजपा सरकार ने गलत केस करके सबको जेल में डाला। 88 में से अभी तक 42 लोग जेल से बाहर आए हैं, अभी भी 46 लोग जेल में हैं। जब तक सभी लोग जेल से बाहर नहीं आ जाते हैं, आम आदमी पार्टी चैन की सांस नहीं लेगी। हमने वकीलों की एक टीम खड़ी की है, जो एक-एक व्यक्ति को जेल से बाहर निकाल कर रहेंगे।

भाजपा के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने किसानों की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इतने दमन के बाद भी किसान भाई झुके नहीं, डटे हुए हैं। आपने पूरे गुजरात के लोगों को हिम्मत दी है। आने वाले दिनों में पूरा गुजरात भाजपा के खिलाफ खड़ा होगा और भाजपा को गुजरात से भगाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे भी जेल में डाला था।

मेरा कसूर इतना था कि मैं दिल्ली के लोगों की आवाज उठाता था। दिल्ली में बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाए, इलाज मुफ्त कर दिया, बिजली मुफ्त कर दी। हमारी सरकार में 73 फीसद दिल्लीवालों को फ्री बिजली मिलती थी। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही सरकारी अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए और स्कूल बंद करती जा रही है।

हड़दड़ का आंदोलन व्यर्थ नहीं जाएगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं दिल्ली से गुजरात के लिए चला तो कई लोगों ने मुझे फोन कर गुजरात जाने से रोका। उनका कहना था कि गुजरात जाएंगे तो ये लोग फर्जी केस कर देंगे। लेकिन मैं भाजपा से नहीं डरता हूं। भाजपा मुझे 100 बार जेल में डाल दे, फिर भी मैं गरीबों के साथ खड़ा हूं। जब तक गुजरात की जनता के साथ अत्याचार होता रहेगा, मैं आप लोगों के बीच आता रहूंगा। किसानों का यह आंदोलन व्यर्थ नहीं जाएगा। किसानों ने पूरे गुजरात के लोगों को खड़ा और एकजुट किया गया। अब पूरा गुजरात एक साथ, एक आवाज में कहेगा कि भाजपा गुजरात छोड़ो।

न्याय मांगने वाले किसानों को जेल भेजा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के कोने-कोने में शराब और ड्रग्स बिक रहा है, लेकिन ये लोग नकली शराब बनाने और नशा बेचने वालों को नहीं पकड़ेंगे। सिर्फ किसानों को पकड़ कर जेल में डालेंगे। ये लोग खुद शराब और ड्रग्स बिकवाते हैं। ये सारा पैसा इन्हीं की पार्टी में जाता है। शराब और ड्रग्स बेचने वाले इन्हीं के लोग हैं। फिर इनको क्यों वोट देते हैं? ये लोग गरीब जनता पर डंडे चलाते हैं, बच्चों को जेल में डालते हैं और जब वोट देने की बारी आती है तो हम कमल के बजट दबा देते हैं।

भाजपा-कांग्रेस में कोई अंतर नहीं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने बताया कि अभी तक गुजरात में उनके पास कोई विकल्प नहीं था। भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं। दो दिन पहले गोपाल इटालिया एक सभा में भाजपा की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे थे और कांग्रेस का कार्यकर्ता आकर उन पर जूता फेंक दिया।

भाजपा को गाली देने से कांग्रेस को मिर्ची लगी, तकलीफ हुई। दिल्ली से कांग्रेस वालों के पास गोपाल इटालिया को रोकने के लिए फोन आया। कांग्रेस वाले ही कह रहे हैं कि उनको भाजपा को गाली नहीं देनी है। उन्होंने कहा कि अब गुजरात की जनता के पास आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है। भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए अब जनता को एफआईआर और जेल से डरने की जरूरत नहीं है।

10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री, एक रुपया नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, विजय नायर देश के लिए कई महीने और कई साल जेल में रह कर आए हैं। मेरे घर पर ईडी ने रेड मारी, एक पैसा नहीं मिला। मेरे और मेरी पार्टी के बैंक खाते में एक पैसा नहीं है। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के बाद भी एक रुपया नहीं कमाया। हम लोग केवल देश के लिए लड़ रहे हैं। इस बार गुजरात से भाजपा की सरकार जा रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद सारी एफआईआर रद्द कर देंगे। किसानों को जेल भेजने वाले भाजपा सरकार के मंत्रियों को जेल की चक्की पिसवाएंगे।

नई हिम्मत और आजादी की भावना- गोपाल राय

इस दौरान ‘‘आप’’ गुजरात के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि अक्सर किसी बड़े आंदोलन के बाद सरकार के डर से लोग चुप हो जाते हैं, लेकिन आज हड़दड़ की क्रांति ने पूरे गुजरात में नई हिम्मत और आजादी की भावना पैदा की है। पिछले 30 सालों से गुजरात की जनता दमन और तकलीफ बर्दाश्त कर रही थी और मुंह नहीं खोल पा रही थी।

सुदामड़ा गांव में पूरा जनसैलाब उमड़ा था। इस क्रांति की गूंज अब पूरे राज्य में सुनाई दे रही है। इस आंदोलन के बाद से सुदामड़ा, जाम नगर, खंभालिया, सोमनाथ, बारडोली, आनंद, बनासकांठा में हजारों किसान एकत्र हो चुके हैं और अब 14 दिसंबर को कच्छ में किसान महापंचायत होने जा रही है। यह क्रांति किसानों के संघर्ष के कारण हुई है और अब यह रुकने वाली नहीं है।

2027 में पूरे गुजरात में बदलाव

गोपाल राय ने आगे कहा कि पहले हड़दड़ गांव को सिर्फ आसपास के लोग और गांव वालों के रिश्तेदार जानते थे। लेकिन आज यहां के किसानों के संघर्ष की वजह से पूरा देश इस गांव को जानता है। हड़दड़ से किसानों ने गुजरात में जो क्रांति शुरू की है, वह 2027 में पूरे गुजरात में बदलाव लाकर ही पूरी होगी। हम किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे और एक-एक हिसाब चुकता करके गुजरात में परिवर्तन लेकर आएंगे।

ये भी पढ़ें- कानपुर में महाठग गिरफ्तार, 970 करोड़ से ज्यादा की ठगी, सोनू सूद..

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा सातवें दिन पहुंची अमेठी, आप सांसद संजय सिंह का हुआ भव्य स्वागत
Lucknow :  “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा अपने सातवें दिन आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सुल्तानपुर जिले में जनता के अभूतपूर्व समर्थन के बीच आगे बढ़ी। पदयात्रा सुबह 10 बजे मां भगवती लॉन, उतारी से शुरू होकर प्रतापगंज बाजार, राघव ढाबा, दुर्गापुर बाजार और रामगंज होते हुए अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंची। पदयात्रा जहां से भी गुजरी युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों, मजदूरों, आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छोटे उद्यमियों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।

‘यूपी में सबसे अधिक बेरोजगारी – संजय सिंह

पदयात्रा के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे अधिक बेरोजगारों वाला राज्य बन गया है, जिसका सबसे बड़ा असर युवाओं पर पड़ा है। बेरोज़गारी की मार सिर्फ नौजवान ही नहीं, बल्कि किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लाखों परिवार भी झेल रहे हैं।

यूरी सरकार पर आप सांसद का आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों ने छोटे उद्यम और परंपरागत व्यवसायों को चौपट कर दिया है। आप सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जातीय भेदभाव अब भी सामाजिक प्रगति की सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से हम यह मांग करते हैं कि सरकारी तंत्र से लेकर भर्ती प्रक्रियाओं तक हर स्तर पर बराबरी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। संजय सिंह का कहना है कि जब तक जातीय अन्याय का खात्मा नहीं होगा, तब तक प्रदेश में वास्तविक सामाजिक न्याय और विकास संभव नहीं है।

दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार का आरोप

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौर में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार न सिर्फ शिकायतों को दबा रही है बल्कि पीड़ितों को न्याय देने में भी नाकाम साबित हुई है। संजय सिंह ने कहा कि जब तक सत्ता संरचना में जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक कमजोर वर्गों पर हो रहे अत्याचार रुक नहीं सकते।

प्रतापगंज में आप सांसद का जोरदार स्वागत

“रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा अपने सातवें दिन जैसे ही प्रतापगंज बाजार पहुंची, वहां शराफत उल्ला अंसारी, मुजीब अहमद, गिरीश तिवारी, उपेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, जुबेर खान और आलोक तिवारी ने फूल मालाओं से सांसद संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बिसानी के प्रधान अनिल यादव के साथ आप सांसद संजय सिंह ने स्थानीय लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को भी जाना। पदयात्रा के नारायणपुर पहुंचने पर हरिशंकर जायसवाल, धर्मेंद्र नाथ शुक्ला, डॉ मलखान सिंह, सतीश कुमार श्रीवास्तव, राम निरंजन कोरी, राम बहादुर यादव, घनश्याम सोनी, कविता कश्यप, पूजा वर्मा और लक्ष्मी ने पदयात्रा का भाव स्वागत किया। राघव ढाबा पर हरिशंकर जायसवाल , अतुल सिंह सहित कई लोगों ने स्वागत किया। वही रामगंज में अनिल कोरी, कृष्ण, संतोष कुमार, उमेश और शिवपूजन, विशाल और सतीश साहू ने जोरदार स्वागत किया।

कल त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका से शुरु होगी यात्रा

दिनभर चली पदयात्रा के बाद संजय सिंह शाम को अमेठी के त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। “रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा कल त्रिसुंडी स्थित श्याम वाटिका से प्रारंभ होकर अमेठी के विभिन्न क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी।

यह भी पढ़ें पंजाब कैबिनेट ने ‘नई दिशा’ योजना को दी हरी झंडी, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बड़ा फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पी.यू. सीनेट चुनावों की तारीख का ऐलान न करने पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह का केंद्र की तीखी आलोचना
Chandigarh : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की इस बात के लिए कड़ी आलोचना की कि उसने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू), चंडीगढ़ की सीनेट चुनावों की तारीख का अब तक ऐलान नहीं किया है।

“अब तक चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई”

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार ने विवादित अधिसूचना को रद्द करके एक कदम पीछे जरूर लिया है, लेकिन अब तक अगले चुनावों की तारीख घोषित नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, पंजाबियों खासकर छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और विश्वविद्यालय की संघीय संरचना को बहाल कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

सीनेट के 91 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सीनेट के 91 सदस्यों का कार्यकाल 31 अक्तूबर 2024 को समाप्त हो गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन चुनावों के लिए कोई समय-सारणी घोषित नहीं की है, जो विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक संरचना पर सीधा हमला है।

चुनाव घोषित होने तक केंद्र के खिलाफ वीरोध

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए, अन्यथा समाज के हर वर्ग की ओर से उसे विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सीनेट चुनावों की तारीख की घोषणा होने तक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विश्वविद्यालय की संघीय संरचना पर भाजपा के सीधे हमले की हर मंच पर निंदा करेगी।

यह भी पढ़ें हरजोत सिंह बैंस द्वारा स्कूलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और महान शहादत पर शैक्षिक कार्यक्रम की शुरुआत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप