Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav village Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बिहार में सारण में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, सिरफिरे प्रेमी ने की प्रेमिका, पिता और बहन की हत्या
Bihar News: बिहार के सारण में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या के 24 घंटा अंदर अब बिहार में तिहरा हत्याकांड हो गया। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गांव में अपराधियों ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मंगलवार देर रात्रि करीब दो बजे अपराधियों ने पिता और उनकी दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही अपराधियों ने मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतकों की पहचान तारकेश्वर सिंह और उनकी 17 वर्षीय और 15 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। जबकि मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एकमा सीएचसी में इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया मंगलवार रात को तारकेश्वर सिंह की एक बेटी का अफेयर गांव के ही एक युवक सुधांशु कुमार से चल रहा था। इस कारण दोनों परिवारों में अनबन चल रही थी, तारकेश्वर इस रिश्ते के खिलाफ थे। तारकेश्वर की बेटी ने भी पिता के कहने पर प्रेमी से दूरी बना ली, लेकिन वो इसे बर्दाश्त न कर पाया। उसने बदला लेने की चाह में एक खौफनाक प्लान बनाया। दूसरे युवक को भी प्लान में शामिल किया।

घटना सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन इस मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल से दूर कुआं से चाकू जब्त कर लिया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने कहा कि तीन लोगों के हत्या हुई है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। स्पीडी ट्रायल के तहत दोनों को सजा दिलवाई जाएगी।

मां की ऐसे बची जान

मंगलवार देर रात को जब तारकेश्वर अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी छिपते-छिपाते तारकेश्वर की बेटी का प्रेमी सुधांशु अपने दोस्त संग वहां आ धमका। दोनों के पास धारदार हथियार थे, उन्होंने एक-एक करके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे पिता और दोनों बेटियों की मौत हो गई। लेकिन जब आरोपियों ने शोभा देवी पर हमला किया तो उनकी नींद खुल गई। इससे उन्होंने अपना बचाव करने की कोशिश की। वो भी फिर बेहोश हो गईं. आरोपियों को लगा कि चारों की मौत हो गई हैं. इसलिए वो वहां से भाग निकले।

ये भी पढ़ें: Warner will not play in the Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने किया प्रस्ताव खारिज, कहा- पूरी तरह मान लिया गया है रिटायर्ड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप