Bhadwa fair Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Rajasthan: रामदेवरा का 639 वां भादवा मेला शुरू, 50 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की आशंका
पोकरण में करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक और सामाजिक समरसता के प्रणेता बाबा रामदेव जी के 639वें भादवा मेला लगा है। आज भादवा सुदी दूज से बाबा रामदेवजी की कर्मभूमि रामदेवरा में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ। भादवा मेले के आगाज के अवसर पर सुबह तीन बजे जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, एसपी विकास सांगवान और राव भोमसिंह तंवर सहित अन्य लोगों ने बाबा रामदेव जी की समाधि पर पंचामृत से अभिषेक किया। चादर चढ़ाकर पूजा अर्चना की। बाबा रामदेव जी से देश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की गई।

भादवा मेले के पहले दिन आज अगली सुबह तीन बजे ही मंदिर परिसर के आगे यात्रियों की कतारें लग गई। समाधि स्थल के पट खुलते ही सम्पूर्ण रामदेवरा कस्बा बाबा रामदेव जी के जयकारों से गूंज उठा है। आज अनुमानित ढाई से तीन लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। आज भादवा मेले के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा रामदेवरा में लगा हुआ है। आज लगभग तीन लाख लोग बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करेंगे। जिसके कारण रामदेवरा के भवनों और सड़कों पर लोगों के हाथों में बाबा रामदेव जी की धवजाए ही ध्वजाएं और निशान ही दिख रहे हैं।

सुबह 3 बजे से रात 12 बजे तक दर्शन

बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा मेले को देखते हुए व्यापक तैयारिया की गई है। मंदिर में श्रद्धालुओं को सुबह 3 बजे से रात 12 बजे तक दर्शन हो रहे है। ऐसे में यात्रियों को काफी राहत मिली है। मेले में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मेले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों का तैनात किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

50 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की आशंका

भादवा मेले में करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। मेले में व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। करीब दो हजार से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। जिला कलेक्टर और एसपी ने जानकारी ली। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी विकास सांगवान ने मेले के पहले दिन शुभारंभ के बाद उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार सहित अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को देखा। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए की यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः https://hindikhabar.com/state/rajasthan/rain-alert-warning-of-heavy-rain-in-rajasthan-red-alert-issued-in-these-districts/