Begging children rescued by Punjab Government Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भीख मांगते बच्चों को बचा रही है पंजाब सरकार, 12 दिन में 203 बच्चों का रेस्क्यू : मंत्री डॉ. बलजीत कौर
फटाफट पढ़ें

प्रोजेक्ट जीवनजोत-2’ से 203 बच्चों का रेस्क्यू

19 छापों में 6 बच्चों को बचाया गया

105 बच्चों को बालगृह भेजा गया

डीएनए टेस्ट और सख्त कार्रवाई की चेतावनी

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की अपील

Punjab News : समाज सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत-2’ भीख मांग रहे बच्चों के लिए उम्मीद की रोशनी बनकर उभर रहा है.

उन्होंने बताया कि आज प्रदेशभर में 19 विशेष छापों के दौरान 6 बच्चों को भीख मांगने से रेस्क्यू किया गया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक यानी 12वें दिन तक कुल 203 बच्चों को सुरक्षित ढंग से बचाया जा चुका है.

प्रोजेक्ट जीवनजोत-2’ से 203 बच्चों का रेस्क्यू

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्रोजेक्ट जीवनजोत-2 का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है, क्योंकि नियमित विशेष जांचों के चलते अब रेस्क्यू किए जाने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट आई है. यह इस बात का प्रमाण है कि लोग जागरूक हो रहे हैं और बच्चों से भीख मंगवाने वाले माफियाओं के हौसले पस्त हो रहे हैं.

भोजन और रहने की उत्तम व्यवस्था की गई

मंत्री ने बताया कि आज जिला बरनाला से 1, मलेरकोटला से 3 और श्री मुक्तसर साहिब से 2 बच्चों को रेस्क्यू किया गया. इनमें से 4 बच्चों को दस्तावेज जांच और माता-पिता की काउंसलिंग के बाद उन्हें सौंप दिया गया, जबकि श्री मुक्तसर साहिब के 2 बच्चों को बालगृह में भेजा गया है. उन्होंने आगे बताया कि अब तक कुल 105 बच्चों को सुरक्षित बालगृहों में भेजा गया है, जहां उनके लिए शिक्षा, भोजन और रहने की उत्तम व्यवस्था की गई है.

किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जहां भी बच्चों और उनके साथ मौजूद व्यक्तियों के संबंधों पर संदेह होता है, वहां डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो लोग बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर करते हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संघर्षशील और आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बच्चों से भीख मंगवाने की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए वचनबद्ध है रेस्क्यू किए गए बच्चों को समाज सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवास और भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि वे संघर्षशील और आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें.

पंजाबवासियों से अपील की कि किसी भी बच्चे को भीख न दें

डॉ. बलजीत कौर ने पंजाबवासियों से अपील की कि किसी भी बच्चे को भीख न दें और यदि किसी को भीख मांगता बच्चा दिखाई दे, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें, उन्होंने कहा कि जन सहयोग के बिना कोई भी सामाजिक बुराई समाप्त नहीं की जा सकती और यह मुहिम आने वाले दिनों में और भी अधिक प्रभावशाली बनेगी.

यह भी पढ़ें : न सोफा, न कोई तामझाम! पेड़ की छांव में बैठे CM भगवंत मान, खेतों के बीच किसानों से सीधी बातचीत में कह दी दिल को छू देने वाली बात..

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप