bageshwar dham Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बागेश्वर धाम में एक बड़ा हादसा, ढाबे की दीवार गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल
Bageshwar Dham Dhaba Wall Collapse : छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में तेज बारिश के कारण एक ढाबे की दीवार गिर गई, जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 12 घायल हो गए. इस घटना के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से अपील की है कि वे गुरू पूर्णिमा का त्यौहार घर पर ही मनाएं.

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में एक बार फिर तेज बारिश के कारण हादसा हुआ है. यहां एक निजी ढाबे की दीवार गिरने की एक घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

तेज बारिश के चलते एक ढाबे की दीवार गिर गई

छतरपुर सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने जानकारी दी कि सुबह तेज बारिश के चलते एक ढाबे की दीवार गिर गई, जिससे वहां मौजूद कुछ श्रद्धालु घायल हो गए, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. इस हादसे में कुल दस लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि 1-2 लोगों को गंभीर चोट आई हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से विशेष अपील की

बढ़ती भीड़ को देखते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपील का है कि वे अपने घरों में रहकर ही गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाएं.

घर बैठे ही गुरु पूर्णिमा मनाने का आग्रह किया

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में लोग गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. हालांकि, बारिश और भीड़ अधिक होने के कारण उन्होंने भक्तों से घर बैठे ही गुरु पूर्णिमा मनाने का आग्रह किया है. इस अपील का मकसद श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और धाम में व्यवस्था बनाए रखना है.
यह भी पढ़ें : राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पंजाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया : सीएम भगवंत मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पीएम मोदी से धीरेंद्र शास्त्री ने किया आग्रह “शादी में न सही, लेकिन अस्पताल के उद्घाटन में जरूर आएं”
Bageshwar Dham: छतरपुर के बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालाजी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उपस्थित थे।

धीरेंद्र शास्त्री ने इस मौके पर प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि देश को ऐसा नेता मिला है जो न केवल सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों की बल्कि खेतों में मेहनत करने वाले किसानों की भी बात करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संतों और महंतों के सम्मान की बात करते हैं और भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि अब तक अस्पतालों में मंदिर देखने को मिलते थे, लेकिन अब मंदिर में अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इसे बुंदेलखंड के लिए एक बड़ा वरदान बताते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अभूतपूर्व विकास कर रहा है। उन्होंने मजाकिया लहजे में पीएम मोदी से आग्रह किया कि उनकी शादी में न सही, लेकिन अस्पताल के उद्घाटन में जरूर आएं। इस पर प्रधानमंत्री समेत सभी लोग हंस पड़े।

पीएम मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री की मां से की मुलाकात

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने उनकी मां से मुलाकात की और उन्हें शॉल भेंट की। इस भावनात्मक क्षण से प्रेरित होकर उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल में पीएम मोदी की मां के नाम पर एक वार्ड बनाया जाएगा।

इसके अलावा, उन्होंने भारत की वैश्विक स्थिति को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जहां पहले भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पीछे रखा जाता था, वहीं अब पूरा विश्व रेड कार्पेट बिछाकर भारत का स्वागत कर रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पीएम मोदी रूस, अमेरिका और यूक्रेन जैसे देशों के नेताओं से संवाद कर सकते हैं, जबकि ये देश आपस में बात तक नहीं करते।

धीरेंद्र शास्त्री ने भारत की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और चंद्रमा तक तिरंगा फहरा चुका है।

यह भी पढ़ें : डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, 600 मीटर तक घसीटी बाइक, दो युवक घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM मोदी का आज मध्य प्रदेश दौरा, एक घंटे रुकेंगे बागेश्वर धाम, जानिए पूरा शेड्यूल
PM Modi at Bageshwar Dham : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक घंटे तक यहां रुकेंगे, जहां सबसे पहले बालाजी मंदिर के दर्शन करेंगे और फिर 252 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी मौजूद रहेंगे, जबकि बाबा बागेश्वर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन विशेष अतिथियों की मेज़बानी करेंगे।

यात्रा के बाद, पीएम मोदी भोपाल जाएंगे, जहां वह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे। भोपाल में उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा, और वह 23 घंटे तक वहां रुकेंगे।

बागेश्वर धाम में पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी दोपहर दो बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले बालाजी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद 2:10 बजे मंच पर उनका स्वागत किया जाएगा, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री स्वागत भाषण देंगे। मंच पर पीएम मोदी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई साधू-संत भी उपस्थित रहेंगे।

2:17 से 2:22 तक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाषण होगा, उसके बाद पीएम मोदी 2:22 से 2:27 के बीच ‘बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट’ की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री करीब आधे घंटे तक भाषण देंगे।

कैंसर हॉस्पिटल की विशेषताएं

यह नया कैंसर हॉस्पिटल 252 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा, और इसका कुल क्षेत्रफल 2.37 लाख वर्ग फीट होगा। यह अस्पताल सात जिलों के कैंसर रोगियों और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए लाभकारी होगा। अस्पताल का डिज़ाइन पिरामिड आकार का होगा, जिसमें प्राकृतिक रौशनी और कम शोर सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर का क्षेत्रफल 4124 वर्ग मीटर होगा, जबकि शीर्ष फ्लोर का क्षेत्रफल 816 वर्ग मीटर होगा।

पीएम मोदी के इस दौरे से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : श्रीशैलम सुरंग हादसे में 8 श्रमिक फंसे, बचाव अभियान जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अविमुक्तेश्वरानंद के ‘धक्का दे दें’ वाले बयान पर बोले धीरेंद्र शास्त्री “वे महापुरुष हमारी सनातन संस्कृति…”
Mahakumbh Stampede : महाकुंभ भगदड़ पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा मोक्ष वाले दिए गए बयान को लेकर उन्हे कई लोगों से खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यहां तक कह दिया था कि अगर भगदड़ में मरने को वह मोक्ष कहते हैं तो हम उन्हें भी गंगा में धक्का देकर उनका मोक्ष करा देते हैं। वहीं अब इस मामले में धीरेंद्र शास्त्री का जवाब आया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद शास्त्री ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महापुरुष हैं। हमारी सनातन संस्कृति के आचार्य हैं। हम उन्हें कोई प्रतिउत्तर नहीं दे सकते हैं। हम तो बालक हैं। वे तो महापुरुष हैं। हमारा उत्तर देना उचित नहीं होगा। महापुरुषों के अपने अपने विचार होते हैं। जिसके विचार जैसे होते हैं वह उसी भाव से प्रस्तुतिकरण करता है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हमें लगता है कि वह हमारे भाव को समझ नहीं पाए। भला मरने वालों कि निंदा कोई क्यों करेगा? शव की निंदा और शव की आलोचना कोई क्यों करेगा? यह छोटा-मोटा विवेक हम भी रखते हैं। लेकिन वे आचार्य हैं तो उनको अब हम कोई जवाब तो दे नहीं सकते।

दूसरे शाही स्नान के ठीक पहले मची थी भगदड़

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुए दूसरे शाही स्नान के ठीक पहले रात में भगदड़ मची थी। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं यूपी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस भगदड़ में 30 लोग मारे गए थे। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राउंड पर मौजूद रिपोर्टर्स की मानें तो यह आंकड़ा अनुमान से अधिक था। कुछ रिपोर्टर्स ने तो 60 से ज्यादा शव गिनने के दावे किए हैं। कुछ वीडियो बी आए जिनमें शवों के ऊपर 61 और 67 नंबर लिखे थे। इसके साथ ही इसी दिन शाही स्नान के दौरान ही एक और भगदड़ मचने का दावा किया गया था। वहीं इस भगदड़ में भी 24 से ज्यादा लोगों के मारी जानें की बात कही गई थी। हालांकि यूपी सरकार की ओर से ऐसी किसी भी भगदड़ का खंडन किया गया।

अविमुक्तेश्वरानंद ने व्यवस्था पर उठाए थे सवाल

भगदड़ को लेकर संतों का एक पक्ष तो प्रशासन के साथ खड़ा रहा लेकिन कई ऐसे भी संत थे जिन्होंने इस भगदड़ के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने तो योगी सरकार पर सही आंकड़े छुपाने तक का आरोप लगा दिया था। इसी बीच जब भगदड़ को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, उसी दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि भगदड़ में मरने वालों को मोक्ष की प्राप्ति हुई है। सोशल मीडिया से लेकर महाकुंभ तक, उनके इस बयान की बहुत निंदा हुई। अविमुक्तेश्वरानंद ने भी इसी बयान को लेकर उन्हे खूब सुनाई थी।

यह भी पढ़ें : जल्द होगा दिल्ली सीएम के नाम का ऐलान, गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

MP News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज अंतिम दिन, ओरछा आखिरी पड़ाव
MP News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवां और अंतिम दिन है। यह पद पदयात्रा आज हजारों भक्तों के साथ ओरछा की तरफ प्रस्थान करेगी। जानकारी के मुताबिक, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ओरछा पहुंचेगी। यहा पर हजारों सनातन भक्त एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौवां वह अंतिम दिन है। यह पदयात्रा आज अपने तय समय से पहले हजारों भक्तों के साथ ओरछाधाम की तरफ प्रस्थान करेगी।

हमें हिंदुओं पर भरोसा

यात्रा के ओरछा पहुंचने पर सबसे पहले साधु संत और अन्य अतिथियों के उद्बोधन होंगे। इसके बाद हजारों भक्त एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हनुमान चालीसा के पाठ के बाद धीरेंद्र शास्त्री सभी श्रद्धालुओं के साथ भगवान राम के दर्शन करेंगे और इसके बाद बागेश्वर धाम के लिए निकल जाएंगे। ये बजरंगबली के भक्तों की भक्ति का उबाल है, यह हिंदुओं की जागृति का उबाल है। हमें बजरंगबली की कृपा पर भरोसा है। आज हमें हिंदुओं पर भी भरोसा बढ़ रहा है।

बागेश्वरधाम से शुरू हुई

बागेश्वरधाम से शुरू हुई ये यात्रा पहले दिन 15 किलोमीटर का सफर पूरा कर कदारी पहुंची। इसके बाद दूसरे दिन 17 किलोमीटर का सफर पूरा कर छतरपुर के के पेप्टेक टाउन पहुंची थी। तीसरे दिन यह यात्रा 21 किलोमीटर का सफर पूरा कर नौगांव पहुंची। वही चौथे दिन यात्रा 22 किलोमीटर की दूरी तय कर देवरी रेस्ट हाउस पहुंची। पांचवें दिन यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय कर मऊरानीपुर पहुंची। यहां से पदयात्रा 17 किलोमीटर का सफर तय कर घुघसी पहुंची। सातवें दिन यात्रा 17 किलोमीटर 17 किलोमीटर का सफर पूरा कर निवाड़ी पहुंची थी। यहां से ये यात्रा 15.5 किलोमीटर की दूरी तय कर ओरछा तिगैछा पहुंची।

यानी शुक्रवार को पूरी

धीरेंद्र शास्त्री ‘हिंदू एकता’ के लिए 21 नवंबर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू की थी जो 29 नवंबर यानी शुक्रवार को पूरी होगी। वह 9 दिनों में बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किमी की दूरी तय करेंगे। इस यात्रा के लिए कुल आठ पड़ाव बनाए गए थे। बाबा धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि हिंदुओं को एकजुट करने वह सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए यह पदयात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में बाबा बागेश्वर के साथ हजारों भक्त भी चलें। इस दौरान वह रोजाना 20 किमी रोजाना 20 किमी पैदल चलें।

यह भी पढ़ें : PM Modi : पीएम नरेंन्द्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-नकारे गए नेता सदन को बाधित करते हैं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बागेश्वर धाम: अटकलों पर लगा विराम, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी का किया ऐलान
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का नाम तो हर कोई जानता है. उनकी प्रसिद्धि किसी से छुपी नहीं है. ऐसे में उनसे कई बार उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछे जाते रहे हैं, जिस पर अब धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब दे दिया है.

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर तमाम कयास लगाए जाते रहे हैं। उनकी शादी कथावाचक जया किशोरी के साथ होने की खूब चर्चा हुई। हालांकि अब धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेस से वार्ता करते हुए अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. धीरेंद्र शास्त्री अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अटकलों पर लगाया विराम

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दरबार लगाए हुए हैं, जहां सैकड़ों की तादाद में भक्त पहुंच रहे हैं। संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान उनसे शादी को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया है कि वह बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं.

बागेश्वर धाम के आचार्य किससे करने जा रहे हैं शादी ?

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं “शादी के लड्डू जिसने नहीं खाए वो भी रो रहा है और जिसने खाए वो भी रो रहा है. ये तो हंसी की बात है. लेकिन माता-पिता और गुरू जी की आज्ञा से हम बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.” हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किससे और कब शादी करेंगे लेकिन अपनी शादी का एलान कर दिया है. यानी कहा जा सकता है कि अब उनके फैंस जल्द ही उन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए देखेंगे. साथ ही वो शादी किससे करने वाले हैं इसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है..और उस चेहरे के सामने आने का सबको बेसब्री से इंतज़ार है.

ये भी पढ़ें-इजरायल के कब्जे में गाजा, क्या अब हार जाएगा हमास ?

महिलाओं पर पं. धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, बोले- ‘सिंदूर और मंगलसूत्र न दिखे तो प्लाट खाली है।’
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को आज कौन नहीं जानता। वह आये दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार बाबा ने ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर वह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री अपने प्रवचन के दौरान महिलाओं के सिंदूर को लेकर एक बयान दिया हैं। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती है- मांग का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र। अच्छा, मान लो मांग का सिंदूर न भरा हो, गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते हैं कि भाई ये प्लॉट अभी खाली है। इस वीडियो में बागेश्वर बाबा आगे कहते हैं और मांग का सिंदूर भर गया हो, गले में मंगलसूत्र लटक गया हो तो हम लोग दूर से ही देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है।’ वैसे इस वीडियो में दिखाई देता है कि प्रवचन सुन रही कई महिलाएं तालियां बजाकर खिलाखिलाकर हंस पड़ती है लेकिन अब कुछ हिंदू महिलाओ ने इस पर आपत्ति जता रही हैं। वहीं उनके इस बयान पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आपत्ति जताई है। सपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि बाबा का यह घटिया बयान देश की समस्त महिलाओ का घोर अपमान है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ट्वीट करते हुए करते हुए लिखा है, ये बागेश्वर वाले बाबा हैं या लखैरा, टपोरी, लम्पटाचार्य? जो महिलाओं के प्रति इतनी ओछी और गन्दी भाषा का प्रयोग करते हुए कहता है कि “जिस महिला की मांग में सिंदूर लगा हो और गले में मंगलसूत्र लटक रहा हो तो हम समझते है कि इसकी रजिस्ट्री हो चुकी है। जिस महिला की मांग में सिंदूर न लगा हो और गले में मंगलसूत्र न बंधा हो तो हम सोचते है कि ये प्लाट खाली है। बाबा का यह घटिया बयान देश की समस्त महिलाओ का घोर अपमान है, इसकी कड़ी निंदा करता हूँ तथा इस बयान पर साधु-संतो, मठाधीशों-धर्माचार्यों व पंडे-पुजारियों की चुप्पी और भी निंदनीय है। जिनकी जुबान पर अभी तक ताला लगा हुआ है, महिलाओ के सम्मान में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्या साधु-संतो का यही चरित्र है?

तो वही कई लोगों ने ट्विटर पर बाबा के इस वीडियो के साथ लिखा है कि ऐसी बातें करने वाले न तो संत हो सकते हैं और ना ही कथावाचक। कई महिलाओं ने बाबा के इस बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। आपको बतादें वीडियो के एक हिस्से में बाबा ये भी कहते हुए सुने जाते हैं कि, ‘डॉग दो प्रकार के होते हैं- एक होता है पालतू, दूसरा होता है फालतू। पालतू के गले में पट्टा होता है उसी प्रकार जो राम जी का पालतू हो जाता है उसके गले में कंठी-माला होती है।’

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने खटखटाया SC का दरवाजा, सजा पर रोक के लिए लगाई गुहार

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विवाह की बात पर शिवरंजनी बोलीं- मेरा शादी का कोई संकल्प नहीं
पैदल कलशयात्रा करके गंगोत्री से एमपी के छत्तरपुर पहुंची शिवरंजनी तिवारी ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी करने के संकल्प पर बड़ी बात कही है। शिवरंजनी बोलीं कि मैंने कभी नहीं कहा कि मेरा शादी का संकल्प है, ना मेरा पर्चा खुला और ना मेरे संकल्प के बारे में पता चला। उन्होंने आगे कहा कि मेरा जो संकल्प था वह यह था कि मैं पूज्य बालाजी के दर्शन करुं और मैं जब 11वीं में थी तब Biology सब्जेक्ट लिया था।

आगे कहा- मैं कैंसर की डॉक्टर बनना चाहती हूं, हे बालाजी मुझे इस फील्ड में सक्सेस दे देना। शिवरंजनी ने आगे कहा कि मेरी बस यही कामना थी। शादी की तो मेरी कोई कामना थी ही नहीं, लोग वे वजह शादी के विषय से मेरी यात्रा को जोड़ दिया। साथ ही शिवरंजनी ने भगवा वस्त्र पर उठ रहे सवाल पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर शैलेंद्र योगीराज है उन्होंने मुझ पर आरोप लगाया है कि यह भगवा वस्त्र केवल साधु-संतो की निशानी है और यह प्यार की परिभाषा है। तो ऐसा कहीं लिखा हुआ है कि जो यह हमारे भगवान श्रीराम का रंग है इसे केवल साधु-संत ही पहन सकते हैं और कन्या नहीं पहन सकती है।

भगवा रंग मेरी पसंद है, भगवान राम की पसंद है। तो भला डॉक्टर शैलेंद्र योगीराज को क्या आपत्ति हो सकती है। आपको बता दें कि गुरुवार को बद्रीनाथ से आए शंकराचार्य ज्योतिष पीठ के मीडिया प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र योगी राज सरकार ने उनके भगवा वस्त्र पहनने पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र त्याग का प्रतीक है। भगवा वस्त्र पहनकर प्राणनाथ को प्राप्त करने यानी विवाह का संकल्प लेकर चलना सनातन धर्म की हानी है। वो सनातन धर्म को क्षति पहुंचा रही हैं और कहती हैं कि सनातन धर्म का झंडा लिए हैं।

एकांतवास के बाद ग्रेटर नोएडा में दरबार लगाएंगे बाबा बागेश्वर, बाबा ने हिंदू-मुस्लिम पर सियासत करने वालों को दिखाया आईना
कर्नाटक में दो दिनों तक दरबार लगाने के बाद बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास में चले गए हैं। एकांतवास से वापस आने के बाद वे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आएंगे। यहा ग्रेटर नोएडा में उनका सात दिनों की कथा का कार्यक्रम तय है। तय है। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में देशभर से भक्त और श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिनके लिए अब तक का सबसे बड़ा पंडाल लगाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। कलश यात्रा 9 जुलाई 2023 को सुबह आठ बजे से निकाली जाएगी। इसके साथ ही 12 जुलाई को सुबह 10 बजे महादिव्य-दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के जेतपुर मेट्रो डिपो के पास होना तय हुआ है। यह आयोजन ‘अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट’ करवा रहा है।

इससे पहले हनुमान कथा के साथ बागेश्वर बाबा का दो दिवसीय मिशन साउथ पूरा हो गया। हालांकि इस दौरान भी कथा के साथ-साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म का ही झंडा बुलंद करने की जरूरत पर बात की। मंच से बाबा ने हिंदू-मुस्लिम पर सियासत करने वालों को बखूबी आईना दिखाया। साथ ही भक्तों को हिंदू राष्ट्र का मतलब भी समझाया। हिंदू, हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बाबा बागेश्वर बेंगलुरु गए तो उनके भक्तों में अलग ही हर्षों-उल्लास देखने को मिला। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ ऐसा माहौल बनाया कि अब भक्त सिर्फ हिंदू राष्ट्र की ही बात कर रहे हैं।

कौन हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से शादी का प्रण लेने वाली शिवरंजनी? जानें
बाबा बागेश्वर धाम सरकार के नाम से चर्चित धीरेंद्र शास्त्री से शादी के ऐलान को लेकर शिवरंजनी तिवारी इन दिनों सुर्खियों में है। शिवरंजनी तिवारी बाबा बागेश्वर से शादी करना चाहती हैं। इसके लिए वो गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक की पदयात्रा कर रही हैं। वो 16 जून को बागेश्वर पहुंचेंगी। उन्होंने दावा किया है कि 16 जून को जो भी बड़ा ऐलान होगा वो बागेश्वर धाम से ही होगा।

आगे कहा कि अगर उनकी धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात हुई तो वो वहीं से लोगों को लाइव अपडेट देंगीं। बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री से शादी की कामना करने वाली शिवरंजनी तिवारी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही हैं। वो MBBS की छात्रा हैं। इसी के साथ वो एक यूट्यूबर और भजन गायित्री भी हैं। वो मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली हैं।

शिवरंजनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री उनके प्राणनाथ हैं और वह साल 2021 से ही उन्हें इस नाम से पुकारती हैं। शिवरंजनी ने बताया कि उनका परिवार जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के परिवार से संबंधित है। इसी वजह से घर में शुरू से ही आध्यत्मिक माहौल रहा है।