Bageshwar Dham Sarkar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

महिलाओं पर पं. धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, बोले- ‘सिंदूर और मंगलसूत्र न दिखे तो प्लाट खाली है।’
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को आज कौन नहीं जानता। वह आये दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार बाबा ने ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर वह आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री अपने प्रवचन के दौरान महिलाओं के सिंदूर को लेकर एक बयान दिया हैं। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती है- मांग का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र। अच्छा, मान लो मांग का सिंदूर न भरा हो, गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते हैं कि भाई ये प्लॉट अभी खाली है। इस वीडियो में बागेश्वर बाबा आगे कहते हैं और मांग का सिंदूर भर गया हो, गले में मंगलसूत्र लटक गया हो तो हम लोग दूर से ही देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है।’ वैसे इस वीडियो में दिखाई देता है कि प्रवचन सुन रही कई महिलाएं तालियां बजाकर खिलाखिलाकर हंस पड़ती है लेकिन अब कुछ हिंदू महिलाओ ने इस पर आपत्ति जता रही हैं। वहीं उनके इस बयान पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आपत्ति जताई है। सपा नेता ने ट्वीट कर कहा कि बाबा का यह घटिया बयान देश की समस्त महिलाओ का घोर अपमान है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ट्वीट करते हुए करते हुए लिखा है, ये बागेश्वर वाले बाबा हैं या लखैरा, टपोरी, लम्पटाचार्य? जो महिलाओं के प्रति इतनी ओछी और गन्दी भाषा का प्रयोग करते हुए कहता है कि “जिस महिला की मांग में सिंदूर लगा हो और गले में मंगलसूत्र लटक रहा हो तो हम समझते है कि इसकी रजिस्ट्री हो चुकी है। जिस महिला की मांग में सिंदूर न लगा हो और गले में मंगलसूत्र न बंधा हो तो हम सोचते है कि ये प्लाट खाली है। बाबा का यह घटिया बयान देश की समस्त महिलाओ का घोर अपमान है, इसकी कड़ी निंदा करता हूँ तथा इस बयान पर साधु-संतो, मठाधीशों-धर्माचार्यों व पंडे-पुजारियों की चुप्पी और भी निंदनीय है। जिनकी जुबान पर अभी तक ताला लगा हुआ है, महिलाओ के सम्मान में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्या साधु-संतो का यही चरित्र है?

तो वही कई लोगों ने ट्विटर पर बाबा के इस वीडियो के साथ लिखा है कि ऐसी बातें करने वाले न तो संत हो सकते हैं और ना ही कथावाचक। कई महिलाओं ने बाबा के इस बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। आपको बतादें वीडियो के एक हिस्से में बाबा ये भी कहते हुए सुने जाते हैं कि, ‘डॉग दो प्रकार के होते हैं- एक होता है पालतू, दूसरा होता है फालतू। पालतू के गले में पट्टा होता है उसी प्रकार जो राम जी का पालतू हो जाता है उसके गले में कंठी-माला होती है।’

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने खटखटाया SC का दरवाजा, सजा पर रोक के लिए लगाई गुहार

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विवाह की बात पर शिवरंजनी बोलीं- मेरा शादी का कोई संकल्प नहीं
पैदल कलशयात्रा करके गंगोत्री से एमपी के छत्तरपुर पहुंची शिवरंजनी तिवारी ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से शादी करने के संकल्प पर बड़ी बात कही है। शिवरंजनी बोलीं कि मैंने कभी नहीं कहा कि मेरा शादी का संकल्प है, ना मेरा पर्चा खुला और ना मेरे संकल्प के बारे में पता चला। उन्होंने आगे कहा कि मेरा जो संकल्प था वह यह था कि मैं पूज्य बालाजी के दर्शन करुं और मैं जब 11वीं में थी तब Biology सब्जेक्ट लिया था।

आगे कहा- मैं कैंसर की डॉक्टर बनना चाहती हूं, हे बालाजी मुझे इस फील्ड में सक्सेस दे देना। शिवरंजनी ने आगे कहा कि मेरी बस यही कामना थी। शादी की तो मेरी कोई कामना थी ही नहीं, लोग वे वजह शादी के विषय से मेरी यात्रा को जोड़ दिया। साथ ही शिवरंजनी ने भगवा वस्त्र पर उठ रहे सवाल पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर शैलेंद्र योगीराज है उन्होंने मुझ पर आरोप लगाया है कि यह भगवा वस्त्र केवल साधु-संतो की निशानी है और यह प्यार की परिभाषा है। तो ऐसा कहीं लिखा हुआ है कि जो यह हमारे भगवान श्रीराम का रंग है इसे केवल साधु-संत ही पहन सकते हैं और कन्या नहीं पहन सकती है।

भगवा रंग मेरी पसंद है, भगवान राम की पसंद है। तो भला डॉक्टर शैलेंद्र योगीराज को क्या आपत्ति हो सकती है। आपको बता दें कि गुरुवार को बद्रीनाथ से आए शंकराचार्य ज्योतिष पीठ के मीडिया प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र योगी राज सरकार ने उनके भगवा वस्त्र पहनने पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र त्याग का प्रतीक है। भगवा वस्त्र पहनकर प्राणनाथ को प्राप्त करने यानी विवाह का संकल्प लेकर चलना सनातन धर्म की हानी है। वो सनातन धर्म को क्षति पहुंचा रही हैं और कहती हैं कि सनातन धर्म का झंडा लिए हैं।

एकांतवास के बाद ग्रेटर नोएडा में दरबार लगाएंगे बाबा बागेश्वर, बाबा ने हिंदू-मुस्लिम पर सियासत करने वालों को दिखाया आईना
कर्नाटक में दो दिनों तक दरबार लगाने के बाद बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास में चले गए हैं। एकांतवास से वापस आने के बाद वे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आएंगे। यहा ग्रेटर नोएडा में उनका सात दिनों की कथा का कार्यक्रम तय है। तय है। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आयोजकों का दावा है कि इस कार्यक्रम में देशभर से भक्त और श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिनके लिए अब तक का सबसे बड़ा पंडाल लगाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। कलश यात्रा 9 जुलाई 2023 को सुबह आठ बजे से निकाली जाएगी। इसके साथ ही 12 जुलाई को सुबह 10 बजे महादिव्य-दरबार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के जेतपुर मेट्रो डिपो के पास होना तय हुआ है। यह आयोजन ‘अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट’ करवा रहा है।

इससे पहले हनुमान कथा के साथ बागेश्वर बाबा का दो दिवसीय मिशन साउथ पूरा हो गया। हालांकि इस दौरान भी कथा के साथ-साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म का ही झंडा बुलंद करने की जरूरत पर बात की। मंच से बाबा ने हिंदू-मुस्लिम पर सियासत करने वालों को बखूबी आईना दिखाया। साथ ही भक्तों को हिंदू राष्ट्र का मतलब भी समझाया। हिंदू, हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बाबा बागेश्वर बेंगलुरु गए तो उनके भक्तों में अलग ही हर्षों-उल्लास देखने को मिला। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ ऐसा माहौल बनाया कि अब भक्त सिर्फ हिंदू राष्ट्र की ही बात कर रहे हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली Y कैटेगरी की सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी
बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इसे केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। आपको बता दें कि बीते दिनों शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली थी। बीते दिनों उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि एक फोन कॉल पर किसी व्यक्ति ने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जान से मारने की धमकी के मामले में छतरपुर के बमीठा थाने में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया था कि आरोपी का नाम अमर सिंह है। थाना बमीठा में धारा 506, 507 के अंतर्गत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि उनका लक्ष्य सनातन धर्म की रक्षा करना और देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में लाखों की भीड़ होती है। पर्ची पर लिखकर वह भक्तों की समस्या और समाधान को को बताते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि इसके पीछे की शक्ति उनकी नहीं है, जो भी होता है वह बागेश्वर धाम करते हैं। हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री जी बिहार गए थे। बिहार में लाखों लोग उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान राजनीतिक बवाल भी हुआ था।

MP: धीरेंद्र शास्त्री को हाईकोर्ट से राहत, कथा के खिलाफ लगी याचिका खारिज
बालाघाट के भादू कोटा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा के खिलाफ लगी याचिका को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, इसके साथ ही जज ने याचिकाकर्ता के वकील को जमकर फटकार भी लगाई है। दरअसल याचिकाकर्ता का दावा किया था कि भादूकोटा आदिवासियों के देवता बड़ा देव का पूजन स्थल है और रामकथा से आदिवासियों की भावनाएं आहत होती हैं।

हाइकोर्ट ने याचिका की निरस्त

मामले पर सुनवाई के दौरान जस्टिस विवेक अग्रवाल ने कहा कि याचिका में ऐसे कोई सबूत पेश नहीं किए गए हैं, जिससे यह साबित हो कि इस आयोजन से आदिवासियों की भावनाएं आहत हो रही हैं। कोर्ट ने याचिका को तर्कहीन बताते हुए निरस्त कर दिया हैं। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष गोवर्धन मरावी की ओर से इस याचिका को प्रस्तुत किया गया। आदिवासी समाज, गोवर्धन मरावी को अपना अध्यक्ष मानता है, लेकिन ऐसी कोई दायर हुई याचिका में अंकित नहीं की गई थी। इस बात का जवाब याचिकाकर्ता के वकील नहीं दे सके। जब कोर्ट ने उनसे पूछा कि आदिवासियों की भावनाएं किस तरह से प्रभावित हुई हैं, तो वकील के पास इसका कोई भी जवाब नहीं था।

जज ने लगाई वकील को फटकार

याचिकाकर्ता के वकील जजों के सवालों का उचित जवाब नहीं दे सके। उनका कोर्ट के प्रति व्यवहार भी अनुचित पाया गया। इस दौरान जस्टिस विवेक अग्रवाल और एडवोकेट जी.एस उदवे में नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद जज ने वकील को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि उल्टी-सीधी बातों करोगे तो जेल भेज दिए जाओेगे। बालाघाट के परसवाड़ा के ग्राम भादू कोटा में 23 और 24 मई को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा प्रस्तावित थी। ग्राम भादू कोटा के आयोजन स्थल को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए 22 मई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में राम कथा के स्थल को किसी और जगह करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष गोवर्धन मरावी की तरफ से यह याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता के वकील का कहना था कि सभा स्थाल आदिवासियों के देवता बड़ा देव का पूजा स्थल है, यहां रामकथा के आयोजन में आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। साथ ही यह कहा कि पैसा एक्ट के तहत आयोजन के पहले ग्राम सभा की अनुमति लेनी जरूरी होती है, लेकिन धीरेंद्रे शास्त्री की कथा आयोजन को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई। इसलिए यहां कथा आयोजित न की जाए।

बागेश्वर धाम का आज यहां लगेगा दिव्य दरबार, पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय कथा हो रही है। शनिवार को पहले दिन कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में यहां श्रध्दालु पहुंचे। डोम और उसके दोनों तरफ दो बड़े- बड़े पंडाल होने के बावजूद जनता को बाहर बैठना पड़ा। रविवार 21 मई को बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगेगा। यह दिव्य दरबार दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक रहेगा। इसमें देश के कोने-कोने से लोगों के पहुंचने की संभावना है। एक दिवसीय दिव्य दरबार में अपनी अर्जियां लेकर लाखों लोग पहुंचते हैं।

दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा हनुमान जी महाराज की प्रेरणा से उन लोगों की समस्याएं सुनी और बताई जाती हैं जिनकी अर्जी स्वीकार होती है। अर्जी स्वीकार होने के बाद उस व्यक्ति का नाम लेकर बुलाते हैं। वो पंडाल में सबसे आगे हो सकता है या सबसे पीछे हो सकता है। यह भी हो सकता है कि वो कहीं घूम रहा हो, लेकिन अर्जी स्वीकार होने पर बाबा के द्वारा उसे मंच पर बुलाया जाता है। बागेश्वर धाम बिना पूछे ही उसके मन में घूम रहे प्रश्नों को पर्चे पर पहले लिख लेते हैं, फिर जब उससे प्रश्न करते हैं और वो अपनी समस्या बताता है वो पर्चे पर लिखी होती है। इस चमत्कार को देख कर लाखों लोग दंग रह जाते हैं।

बागेश्वर धाम के पास उसकी समस्या का समाधान भी होता है जिसमें वो मंत्र, देवी देवता की पूजा या अन्य किसी प्रकार की विधि करने से उसके दुख व बाधाएं दूर होने का दावा करते हैं। दिव्य दरबार में जिसकी अर्जी स्वीकार हो जाती है वो अपने आप को बेहद सौभाग्यशाली समझता है, क्योंकि लाखों लोगों की भीड़ में महज 20 से 25 लोगों की ही अर्जियां स्वीकार की जाती हैं। हालांकि, दिव्य दरबार के अंतिम दौर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री सभी की एक साथ अर्जियां लगवाते हैं।

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, लौट रहे थे बागेश्वर
मध्य प्रदेश के छतरपुर में नेशनल हाईवे-39 पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक कार ट्रैक्टर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसा होते ही दो लोगों की सेकंडों में मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस बुलाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा छतरपुर​​​​​-खजुराहो हाईवे पर 29 अप्रैल की सुबह हुआ। राहगीरों ने बताया कि सुबह-सुबह हाईवे पर भीड़ कम थी। कुछ लोग सड़क किनारे अपना-अपना काम कर रहे थे। इतने में उन्होंने एक जोरदार आवाज सुनी. उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई है। कार के परखच्चे उड़ चुके थे। लोगों ने आगे जाकर देखा तो तीन लोग घायल पड़े थे। इनमें में दो की मौत हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पहले एंबुलेंस और फिर पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस अपने मुताबिक उनकी पहचान जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी और मृतकों के फोटो को अलग-अलग थानों में भेजा जाएगा। गाड़ी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ इस समाज ने खोला मोर्चा
बागेश्वर धाम(Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री(Pandit Dhirendra Krishna Shastri) की ओर से हैहयवंशी क्षत्रिय समाज(Haihayavanshi Kshatriya Samaj के आराध्य देव राजराजेश्वर सहस्त्र बाहू महाराज पर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से हैहयवंश समाज ने गुस्सा जाहिर करते हुए सीहोर के थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

सीहोर में हैहयवंशी क्षत्रिय समाज संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनरायण ताम्रकार ने बताया की ‘श्री राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन हमारे आराध्य हैं हम उनकी संतान हैं हमारे आराध्य सुदर्शन चक्र के अवतार हैं, उन्होंने भगवान श्री राम के पहले रावण को पराजित किया। उनको जाने बिना यदि कोई उन्हें अतिचारी बलात्कारी कहे तो वे निंदनीय हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने पर भगवान श्री राजराजेश्वर को लेकर अनर्गल मिथ्या अपमानजंक शब्दों का उल्लेख किया। उनकी इस टिप्पणी को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है, वह अपने शब्द वापिस ले माफी मांगे अन्यथा पूरे देश में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।

दरअसल, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी कथा में कहा कि ये क्षत्रिय अचानक से प्रकट कहां से हो जाते थे, इस पर थोड़ी सी चर्चा करते हैं। सहस्त्रबाहु जिस वंश से था, उस वंश का नाम था हैहय वंश। हैहय वंश के विनाश के लिए भगवान परशुराम ने फरसा अपने हाथ में उठाया। हैहय वंश का राजा बड़ा ही कुकर्मी, साधुओं पर अत्याचार करने वाला, स्त्रियों पर बलात करने वाले थे। ऐसे आतताइयों के खिलाफ भगवान परशुराम ने फरसा उठाया।’

विदिशा में बागेश्वर धाम सरकार की कथा में भयंकर भीड़
विदिशा में शुक्रवार को बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा का शुभारंभ किया। पंडाल में करीब 5 बजे पधारे पंडित शास्त्री ने हिंदुत्व की बात दोहराई और कहा विदिशा हमेशा से ही हिंदुत्व का ध्वज लहराता रहा है। कथा के पहले दिन ही 20 हजार की क्षमता वाले पंडाल में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए थे। वे पंडाल से बाहर खड़े रहकर ही कथा सुन रहे थे।

शाम 5 बजे के बाद आने वाले लोगों को पुलिस ने कथा स्थल पर जाने नहीं दिया। सड़कों पर धूप में इधर-उधर खड़े होकर लोगों ने कथा सुनीं। कथा स्थल से लौटते वक्त आधा दर्जन महिलाओं के जेवर गायब हो गए। वहीं पार्किंग से बाइक गायब हो गई।

पुलिस का कहना है कि महिलाएं जेवर पहनकर कथा स्थल पर आने से बचें। कथा स्थल पर सुनीता यादव का पर्स गुम गया। पर्स में करीब 1 लाख के जेवर थे। ये पर्स कार्तिक चौक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप शर्मा और देव आचार्य को मिला। दोनों युवकों ने पुलिस को पर्स दिया।

Dhirendra Shastri के खिलाफ शिकायत, साईं बाबा पर दिया आपत्तिजनक बयान, क्या है पूरा मामला?
बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कभी चमत्कार दिखाने को लेकर तो कभी अपने भाई की हरकत को लेकर सुर्खियों में रहे। अब भक्ति और श्रद्धा की बात करने वाले धीरेंद्र शास्त्री लाखों भक्तों के अराध्य शिरडी के साईं बाबा पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर फंसते दिख रहे हैं। इसको लेकर कई नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है तथा उनके खिलाफ शिकायत भी की है।

बाबा ने दिया विवादित बयान

दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा एमपी के जबलपुर में 25 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस दौरान चर्चा करते हुए उन्होंने साईं बाबा को लेकर कई बातें कही थीं। धीरेंद्र शास्त्री ने साईं बाबा के बारे में कहा कि साईं, संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं हो सकते। साईं बाबा की पूजा किए जाने पर भी आचार्य कहते हैं, ‘बोलना नहीं चाहता क्योंकि विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन बोलना भी जरूरी है कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है। अगर हम शंकराचार्य जैसा गेटअप कर लें तो इससे हम शंकराचार्य तो नहीं बन जायेंगे। बागेश्वर सरकार ने आगे कहा की संत संत हैं और भगवान, भगवान हैं।” पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि आपकों बता दी की महाराष्ट्र में लाखों लोग हैं जो साईं बाबा को न सिर्फ भगवान मानते हैं बल्कि उनकी पूजा और अर्चना भी करते हैं।”

AIMIM सांसद ने की कार्रवाई की मांग

बाबा के बयान पर महाराष्ट्र में सियासत भी गरमाई हुई है। औरंगाबाद से AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील आचार्य पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इम्तियाज जलील ने कहा कि “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे देश में साईं बाबा के करोड़ों भक्त हैं। उनको लेकर किसी को भी इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। आए दिन ऐसे कई बाबा हैं जो अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर चर्चा में बने रहते है।”

युवा सेना ने की शिकायत

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे भी पीछे नहीं है। बाबा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत की गई है। पुलिस के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। युवा सेना के नेता और आदित्य ठाकरे के करीबी और शिरडी के साईं संस्थान के पूर्व ट्रस्टी राहुल कनाल ने शिकायत की है। युवा सेना के लोगों ने कहा कि “बागेश्वर बाबा शिरडी साईं बाबा के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: MP News: धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन न होने से नाराज महिला ने किया सुसाइड! जानें क्या है पूरा मामला