AyodhyaCelebrations Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अयोध्या में रामनवमी पर भव्य महोत्सव की तैयारी जोरों पर, दो लाख से अधिक दीपों से जगमग होगी रामनगरी
Ayodhya News : अयोध्या में इस वर्ष रामनवमी का पर्व ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने की तैयारियाँ जोरों पर चल रहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पहली बार रामनवमी के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें दो लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। ये दीप राम कथा पार्क के सामने पक्के घाट और राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे जिससे संपूर्ण क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठेगा।

इसके अलावा अष्टमी के दिन कनक भवन से हेरिटेज वॉक निकाली जाएगी जो राम कथा पार्क में समाप्त होगी। इस वॉक के माध्यम से श्रद्धालु अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे। राम कथा पार्क में अष्टमी और नवमी को कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रसिद्र कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

प्रवर्तन दल पूरी तरह से सक्रिय है

वहीं श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण ड्रोन के माध्यम से सरयू नदी के पवित्र जल की फुहार होगी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि यह पहल श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है जिससे श्रद्धालुओं को माँ सरयू का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। शहर में 243 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है और धूप से बचाव के लिए छायादार अस्थायी कैंप भी स्थापित किए गए हैं। साथ ही 34 मोबाइल शौचालय इकाइयां लगाई गई हैं और मेले के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए प्रवर्तन दल पूरी तरह से सक्रिय है।

अवधि बढ़ाने का फैसला लिया

राम मंदिर ट्रस्ट ने भी दर्शन की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकें। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। गर्मी को ध्यान में रखते हुए राम पथ और जन्मभूमि पथ पर 200 जल स्टैंड पोस्ट स्थापित किए गए हैं और मार्ग में एयर कूलर लगाए गए हैं।

धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि यह रामनवमी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को भी विश्व पटल पर प्रदर्शित करे। अयोध्या में रामनवमी का यह महाउत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा बल्कि शहर की सांस्कृतिक और पर्यटन संभावनाओं को भी उजागर करेगा। वहीं श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव होगा जिसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : कूर्सी पर बैठे मेयर साहब पर बीजेपी पार्षदों ने फेंका पानी, फिर जमकर किया हंगामा, पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप