atomic energy Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ईरान के सक्रिय न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल हमला, IAEA ने कहा “कोई नुकसान नहीं
Missile Attack : ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच, ईरान के एकमात्र सक्रिय न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मंगलवार शाम को प्रोजेक्टाइल मिसाइल से हमला हुआ. हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार का नुकसान या कर्मचारी घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान ने तुरंत इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) को इस हमले की जानकारी दी. एजेंसी ने पुष्टि की कि हमले में प्लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और रेडिएशन स्तर पूरी तरह सामान्य है. IAEA के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने सभी देशों से अपील की है कि संवेदनशील जगहों के पास किसी प्रकार की सैन्य कार्रवाई से बचा जाए, क्योंकि इससे बड़ा परमाणु हादसा हो सकता है.

प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई

यह परमाणु प्लांट फारस की खाड़ी के किनारे स्थित है और ईरान का इकलौता सक्रिय न्यूक्लियर पावर प्लांट है. घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बता दें कि अमेरिका ने पिछले साल ईरान के फोर्डो, नतान्ज और इस्फहान न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले किए थे, जिनमें कई ईरानी वैज्ञानिक मारे गए थे. इन ठिकानों पर बी-2 स्टील्थ बॉम्बर का इस्तेमाल किया गया था, जो ऊंचाई से सटीक हमला करने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Diplomacy: भारत और पाकिस्तान ने परमाणु संबंधित सूची का किया आदान-प्रदान
Diplomacy: भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को उन परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया, जिन पर शत्रुता की स्थिति में हमला नहीं किया जा सकता है। बता दें कि दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध दौर के सबसे खराब स्थिति से गुजर रहा इसके बावजूद 1992 से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखा गया है। विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले के निषेध पर समझौते के प्रावधानों के अनुरूप नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु सुविधाओं की सूचियों का एक साथ आदान-प्रदान किया गया।

Diplomacy: दोनों पक्ष परमाणु प्रतिष्ठानों के विवरण का खुलासा नहीं करते हैं

समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए गए और 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ। इसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान को प्रत्येक कैलेंडर वर्ष की पहली जनवरी को समझौते के तहत शामिल होने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के बारे में एक-दूसरे को सूचित करना चाहिए। यह दोनों देशों के बीच ऐसी सूचियों का लगातार 33वां एक्सचेंज था, पहला एक्सचेंज 1 जनवरी 1992 को हुआ था।

Diplomacy: पुलवामा हमले के बाद रिश्ता ठीक नहीं

आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा की 10 सदस्यीय टीम द्वारा 2008 के मुंबई हमलों के बाद तथाकथित समग्र वार्ता समाप्त होने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई औपचारिक या निरंतर बातचीत नहीं हुई है। मुम्बई हमलों में 166 लोग मारे गए और कई घायल हुए। दोनों पक्षों के राजनीतिक नेतृत्व ने संपर्क फिर से शुरू करने के प्रयास किए, हालांकि ये प्रयास 2019 के पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद खराब स्तर पर आ गया।

ये भी पढ़ें- 2040 तक भारत होगा दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था : धर्मेंद्र प्रधान