Arvind Kejriwal Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

प्रधानमंत्री राम मंदिर में चंदा चोरी के असली गुनहगारों को बचा रहे हैं?- केजरीवाल
Ram Mandir Ayodhya : भगवान श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी के असली गुनहगारों को बचा रहे हैं? क्योंकि मोदी जी ने खुद ट्रस्ट बनाया, एक-एक व्यक्ति को खुद चुना और अपने खास चंपत राय को मंदिर का सर्वेसर्वा भी बनाया। ऐसे में क्या देश के लोगों को भरोसा है कि मोदी जी असली चोरों को सजा दिलवा पाएंगे? क्योंकि पूरा घटनाक्रम तो यही दिखाता है कि मोदी जी मामले को रफ़ा-दफ़ा करने और दोषियों को बचाने में लगे हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर की जमीन खरीद, निर्माण और चढ़ावा में इतने बड़े-बड़े घोटाले हो गए, मोदी जी को पता कैसे नहीं चला? सच तो ये है कि उनको सब पता था, लेकिन वह धृतराष्ट्र बने रहे। जब देश के सामने सच आने लगा तो लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए फर्जी एसआईटी बना दी। उन्होंने कहा कि जब हमारे सांसद संजय सिंह जमीन घोटाले के सबूत दिए, तब एसआईटी ने कहा कि वह जमीन घोटाले की जांच नहीं कर रही है। आखिर एसआईटी क्या कर रही है? पहले भी एसआईटी बनी, कुछ नहीं हुआ, इस बार भी एसआईटी बनी है, कुछ नहीं होगा।

गुरुवार को “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के साथ पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई है, अब यह सब लोग मान रहे हैं। पर क्या असली दोषियों को, जो बड़े-बड़े प्रभावशाली और ताकतवर लोग इसमें शामिल हैं, उनको सजा मिल पाएगी? उनकी गिरफ्तारियां होंगी? क्या उनके खिलाफ एक्शन होगा? हर जगह खूब हल्ला मचाया गया है कि मोदी जी हैं, मोदी जी किसी को छोड़ेंगे नहीं, मोदी जी किसी को बख्शेंगे नहीं। मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें भी भरोसा है कि मोदी जी असली चोरों को सजा दिलवा पाएंगे? मैं यह नहीं कह सकता और मेरे पास इस बात का कोई सबूत भी नहीं है कि पैसा मोदी जी तक पहुंचा। इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन पूरा घटनाक्रम यह जरूर दिखाता है कि मोदी जी ने पूरे मामले को रफा-दफा करने, उसको ढकने और दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने खुद पर्सनली एक ट्रस्ट बनाया। इस ट्रस्ट के अंदर का एक-एक व्यक्ति प्रधानमंत्री जी ने खुद चुना है। इस ट्रस्ट में प्रधानमंत्री जी के अपने लोग हैं। चंपत राय प्रधानमंत्री जी के बहुत खास माने जाते हैं। मोदी जी ने चंपत राय को श्री राम मंदिर का जनरल सेक्रेटरी और सर्वेसर्वा बनाया। चंपत राय उनके अपने आदमी माने जाते हैं। 2021 में वहां जमीनों के खूब घोटाले हुए। एक पाठक परिवार ने 2 करोड़ की जमीन इनकी पार्टी के एक व्यक्ति को बेची और 10 मिनट के अंदर उस व्यक्ति ने वही जमीन 18 करोड़ रुपए में मंदिर ट्रस्ट को बेच दी। 10 मिनट के अंदर 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ की हो गई। क्या प्रधानमंत्री को इसका पता नहीं चला? पूरी दुनिया को पता था, मीडिया में भी आया था। इसी तरह से 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में ट्रस्ट को बेच दी गई। 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ में बेच दी गई। 14 करोड़ की जमीन 95 करोड़ में मंदिर ट्रस्ट ने खरीदी। क्या प्रधानमंत्री इसका पता नहीं चला? यह सब सार्वजनिक डोमेन में हैं, फिर भी क्या प्रधानमंत्री पता नहीं चला?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मंदिर निर्माण में इंजीनियर्स का आरोप है कि उनसे टेंडरों पर 40-40 फीसद कमीशन मांगा जाता था। क्या प्रधानमंत्री जी को इसका पता नहीं चला? 40 दिन में 70 बार सीसीटीवी कैमरों के अंदर चोरी पकड़ी गई, क्या उन्हें पता नहीं चला? 8 महीने की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई, क्या प्रधानमंत्री जी को पता नहीं चला? इतनी चोरी इतने लंबे समय तक चली और क्या उन्हें इसका पता नहीं चला? उस ट्रस्ट के अंदर केंद्र सरकार के होम डिपार्टमेंट का एक अधिकारी भी मौजूद था, उसके बावजूद भी क्या उन्हें पता नहीं चला? प्रधानमंत्री जी को इस देश के हर बूथ के बारे में पता है कि कौन वोटर किस पार्टी का है, किसका नाम एसआईआर में कटवाना है और किसका नाम जुड़वाना है, यहां तक उन्हें पता है। और अगर वे कहें कि उन्हें इस चोरी का पता नहीं चला, तो ये हम मानने को तैयार नहीं हैं। प्रधानमंत्री को इस चोरी का पता था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सूत्रों से मुझे पता चला है कि आईबी ने कम से कम 12 रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह से कंस्ट्रक्शन में, जमीनों में और चढ़ावे के अंदर बहुत बड़े स्तर पर राम मंदिर में चोरी हो रही है। उन्हें सब कुछ पता था, लेकिन वे धृतराष्ट्र की तरह चुप रहे, आंखों पर पट्टी बांधे रहे। और जब पानी सिर से ऊपर चला गया, जब मजबूरी हो गई और बहुत ज्यादा मुद्दा उठने लग गया, तो उन्होंने लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक एसआईटी बना दी। बिना एफआईआर के एसआईटी बन कैसे सकती है? तब तक एफआईआर ही नहीं हुई थी। बिना एफआईआर के एसआईटी बन ही नहीं सकती। उन्होंने लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक एसआईटी बना दी। उसी दिन देश के लोगों को पता चल गया था कि प्रधानमंत्री जी लीपापोती कर रहे हैं और असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने एक फर्जी एफआईआर की। फर्जी एफआईआर में आठ छोटे-छोटे लोगों को पकड़ के जेल में डाल दिया। उसमें भी उन आठ छोटे-छोटे लोगों को पुलिस कस्टडी नहीं दिलवाई गई। पुलिस ने कस्टडी मांगी ही नहीं और उन्हें सीधे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। किसी भी चोरी के मामले में पुलिस कहती है कि हमें पूछताछ करनी है, हमें चोर से पूछना है कि माल कहां है, किसके कहने से चोरी की, कोई मास्टरमाइंड तो नहीं है, कुल कितनी चोरी की? लेकिन यहां पुलिस ने उन आठ लोगों से कोई पूछताछ नहीं की, उनकी पुलिस कस्टडी नहीं ली गई। उनको आश्वासन दिया गया कि चिंता ना करो, दो-चार दिन में बेल करा देंगे। ये चल क्या रहा है प्रधानमंत्री जी?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारे सांसद संजय सिंह जब जमीनों के घोटाले के कागज लेकर एसआईटी के पास गए, तो एसआईटी ने जो कहा वह चौंकाने वाला था। एसआईटी ने कहा कि वे जमीनों के घोटाले की तो जांच ही नहीं कर रहे हैं, वे तो केवल चढ़ावे की जांच कर रहे हैं। तो यह एसआईटी कर क्या रही है? यह कंस्ट्रक्शन और जमीनों के घोटाले की जांच नहीं कर रही है, तो फिर वह जांच कौन करेगा? 2021 में यूपी सरकार ने जमीनों के घोटाले पर एक एसआईटी बनाई थी, जो रफा-दफा हो गई। किसी को पता भी नहीं चला कि उसकी रिपोर्ट कब आई और कब गई, उस एसआईटी का क्या हुआ। ऐसे ही इन लोगों ने दोबारा एसआईटी बना दी है। 2021 में कोई जेल नहीं गया, कोई एफआईआर नहीं हुई और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इस एसआईटी का भी यही हाल होगा, सबको बचाने की कोशिश की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने इस्तीफे दिए हैं, उनके बारे में कहा जा रहा है कि आज भी मंदिर वही चला रहे हैं। कागजों में इस्तीफा दे दिया गया है, लेकिन मंदिर आज भी उन्हीं लोगों के हाथ में है और वही लोग इसे चला रहे हैं। इनके एक बड़े नेता बृजभूषण हैं, जिनका बयान मैं सोशल मीडिया पर देख रहा था। बृजभूषण का कहना है कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो बहुत बड़े-बड़े नाम आएंगे और उन्हें खतरा है। ऐसे कौन से नाम हैं जिनसे बृजभूषण को भी बोलने में डर लग रहा है? बाबा बागेश्वर धाम ने कहा कि इसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और अगर उन्होंने मुंह खोला तो उन पर भी आंच आ सकती है। जब देश के इतने ताकतवर और बड़े लोग नाम लेने से डर रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे तो सिर्फ आंखों में धूल झोंकने के लिए हैं। असली लोग कोई और हैं और जिन्हें पकड़ा गया है, वे सिर्फ प्यादे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी जी से कहा कि देश की जनता यह जानना चाहती है कि वे किसको बचा रहे हैं, क्यों बचा रहे हैं और उनकी क्या मजबूरी है? देश के करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

प्रधानमंत्री देश को बताएं, क्या आपको इन घोटालों की जानकारी नहीं थीं?

भाजपा के एक व्यक्ति ने 2 करोड़ में जमीन खरीदी और 10 मिनट में 18 करोड़ में ट्रस्ट को बेच दी

3 करोड़ की जमीन 24 करोड में ट्रस्ट ने खरीदी़

9 करोड़ की जमीन 55 करोड में ट्रस्ट ने खरीदी

14 करोड़ की जमीन 95 करोड़ में ट्रस्ट ने खरीदी

म्ंदिर निर्माण में टेंडरों पर 40 फीसद कमीशन मांगा गया

40 दिन में सीसीटीवी कैमरे में 70 बार चोरी पकड़ी गई

आठ महीने की सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी गई

इतने लंबे समय तक चढ़ावे की चोरी चली

ट्रस्ट में गृहमंत्रालय का एक अधिकारी भी था, फिर भी आपको कैसे पता नहीं चला?

ये भी पढ़ें- खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होगे मुजतबा, बड़े हमले का खतरा, तेहरान में होगा अंतिम संस्कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 891 दिन हो गए, लेकिन अमित शाह रामलला के दर्शन करने नहीं गए, क्यों?- केजरीवाल
Ram Mandir Ayodhya : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम के नाम पर वोट मांगने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुए 891 दिन हो गए हैं।

इन 891 दिनों में गृहमंत्री अमित शाह श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए। क्यों? इन ढाई सालों में अमित शाह ने 42 से ज्यादा बार अपने भाषणों और इंटरव्यू में भगवान राम और मंदिर का ज़िक्र किया, जिसमे कई बार राम और मंदिर के नाम पर वोट मांगा, लेकिन दर्शन करने नहीं गए। इनके लिए राम केवल सत्ता हासिल करने और पैसे कमाने का ज़रिया है। इनकी राम में कोई आस्था नहीं है।

लव-कुश और माता जानकी का मंदिर

अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से 5 सवाल पूछा कि आप अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या भगवान राम के दर्शन करने का आपका मन नहीं करता? क्या राम मंदिर जाने का आपका मन नहीं करता? क्या आपको भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए? क्या आप राम को भगवान मानते हो? उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सनातन धर्म के लिए सच्चे भाव से काम कर रही है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार हर शहर में भजन संध्या और मुफ्त तीर्थ यात्रा करा रही है। अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

राम चरणों में माथा टेकने नहीं गए

बुधवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जून 2024 को हुआ था। तब से लेकर आज तक ढाई साल हो गए हैं। अगर सटीक तौर पर देखें तो 891 दिन हो गए हैं। इन ढाई साल में, यानी श्री राम मंदिर बनने के बाद से, देश के नंबर दो गृह मंत्री अमित शाह एक बार भी राम मंदिर में श्री राम के चरणों में अपना माथा टेकने नहीं गए हैं।

शाह के राम मंदिर जाने का रिकॉर्ड नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले जब कुछ लोगों ने मुझे यह बताया तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि सबसे ज्यादा भगवान राम के नाम का दुरुपयोग करने वाले लोग मंदिर बनने के बाद दर्शन करने ही नहीं गए। मैंने नेट, चैट जीपीटी, परप्लेक्सिटी और यूपी के कई पत्रकारों से फोन करके चेक किया। सब जगह से यही जानकारी मिली कि अमित शाह के राम मंदिर जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे

अगर वह गए होते तो उनकी टाइमलाइन पर कहीं कोई तस्वीर जरूर होती। इन 891 दिनों में अमित शाह ने 42 से ज्यादा बार अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का जिक्र किया है और अधिकतर बार भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे हैं। उनके पास भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का समय है, लेकिन भगवान राम के चरणों में आशीर्वाद लेने जाने का समय नहीं है।

अमित शाह से पांच अहम प्रश्न पूछ रहा हूं

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज मैं देश की जनता की तरफ से अमित शाह से पांच अहम प्रश्न पूछ रहा हूं। पहला, आप राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या आपका भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता? क्या आपका राम मंदिर जाने का मन नहीं करता? क्या आपको भगवान राम के आशीर्वाद की जरूरत है और पांचवां और सबसे अहम प्रश्न कि क्या आप रामचंद्र जी को भगवान मानते हैं?

भगवान राम ने बनाई केंद्र और राज्यों में सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग भगवान रामचंद्र जी को भगवान मानते ही नहीं हैं। अगर भगवान मानते, तो कभी चढ़ावे और भगवान के सामने दिए गए दान की चोरी नहीं करते। इनको अंदर से डर लगता कि भगवान सर्वव्यापी हैं, वे हमारी चोरी देख रहे हैं और हमें महापाप लगेगा। हमारी भविष्य और आने वाली जिंदगियां खराब हो जाएंगी। लेकिन इन्हें कोई डर नहीं है। ये खुलेआम चोरी कर रहे हैं। इन्होंने दशकों से केवल सत्ता में आने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया है। भगवान राम ने इन्हें क्या नहीं दिया? भगवान राम ने इनकी 21 राज्यों और केंद्र में सरकार बना दी। अमित शाह कम से कम भगवान का धन्यवाद करने राम मंदिर चले जाते, 101 रुपए का ही प्रसाद चढ़ा आते, लेकिन वे वहां नहीं गए, क्योंकि उन्हें भगवान राम के आशीर्वाद की जरूरत ही नहीं है।

सनातन को सत्ता और पैसे के लिए किया इस्तेमाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हर सनातनी इस चंदा चोरी से पीड़ित और दुखी है। जो चोरी सामने आई है वह तो बस छोटी-सी झलक है, अभी तो बहुत कुछ निकलना बाकी है। जब लोगों को पता चलेगा कि अमित शाह देश भर में घूम-घूम कर राम के नाम पर वोट तो मांगते हैं लेकिन दर्शन करने नहीं जाते, तो सोचिए हर सनातनी के दिल पर क्या गुजरेगी? इन्होंने सनातन को केवल सत्ता और पैसे के लिए इस्तेमाल किया है।

पंजाब के हर शहर में भजन संध्या का आयोजन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज केवल आम आदमी पार्टी है, जो सनातन के लिए सच्ची भावना से काम कर रही है। पंजाब के हर शहर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोग आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि हमने आज तक सनातन के लिए इस तरह का काम करने वाला नहीं देखा। हमारी सरकार लोगों को खाटू श्याम जी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थ स्थानों के दर्शन फ्री में करा रही है। जब हमारी दिल्ली में सरकार थी, तब हम लोगों को अयोध्या जी सहित अन्य कई तीर्थ स्थानों के दर्शन फ्री में कराते थे।

बिजली, सड़कें और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के पटियाला में काली माई के मंदिर का पुनरुद्धार किया जा रहा है और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। सनातन के आदर्शों के हिसाब से बहुत बड़े स्तर पर गरीबों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे हैं। लोगों का पैसा जोड़-जोड़ कर उन्हें अच्छी बिजली, सड़कें और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है। आज अगर देश में सच्ची सनातनी पार्टी कोई है, तो वह आम आदमी पार्टी है। मैं अमित शाह से निवेदन करूंगा कि आज के बाद एक बार कृपया भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जरूर जाएं।

ये भी पढ़ें- अब घर बैठे कैंसिल करें रेलवे काउंटर टिकट, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस, लाइन में लगने का झंझट खत्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, CM योगी से लेकर राहुल गांधी और केजरीवाल ने दी बधाई
Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है.”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है।@yadavakhilesh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2026

एक्स पर लिखा शुभकामनाओं भरा संदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों.”

सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं!

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। @yadavakhilesh
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 1, 2026

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लंबी उम्र की शुभकामनाएं.”

समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2026

राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने अपने संदेश में लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अखिलेश यादव. PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिलकर पूरा करेंगे. अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं.”

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई @yadavakhilesh जी।

PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 1, 2026

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दें.”

ये भी पढ़ें- SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से चंदा चोरों के साथ खड़ी है- केजरीवाल
New Delhi : भगवान श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों का वहिष्कार करने की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अपील का असर दिखने लगा है। राम भक्त चढावा चोरों का वहिष्कार करना शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरूआत अयोध्या से ही हुई है। अयोध्या बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का न सिर्फ बहिष्कार किया है, बल्कि चढ़ावा चोरों का केस भी नहीं लड़ने का फैसला किया है।

अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या बार एसोसिएशन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का बहिष्कार किया। मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से राम मंदिर के चंदा चोरों के साथ खड़ी है। कई चंदा चोर तो सरकार का हिस्सा हैं। सरकार उन्हें बचाने में लगी है। अब पूरे देश को चंदा चोरों और उनके सहयोगियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा।

केजरीवाल ने की थी ये प्रार्थना

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी से आहत अरविंद केजरीवाल बीते शुक्रवार को अयोध्या गए थे और भगवान श्रीराम के दर्शन कर चढ़ावा चोरी करने वाले पापियों को दंड देने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में प्रेसवार्ता कर देशवासियों से चंदा चोरों का वहिष्कार करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि था कि ये लोग चंढ़ाचा चोरों का कुछ नहीं करेंगे, क्योंकि ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं। अगर प्रधानमंत्री जी चंपत राय के सामने इतने बेबस हैं, तो सोचा जा सकता है कि कौन कहां कितना मिला हुआ है। लेकिन मेरी समाज से विनती कि कानून अपना काम करे या ना करे, हम सब मिलकर कानून से काम कराएंगे। भगवान राम भी इन लोगों को दंड देंगे। अब यह पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है कि जितने भी चंदा चोर, उनके सहयोगी या समर्थक हैं, उन सबका सामाजिक बहिष्कार करना शुरू कर दीजिए, नहीं तो आप भी पाप के भागीदार बनेंगे।

जो राम के नहीं हुए वो आपके क्या होंगे – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि जो राम के नहीं हुए, जिन्होंने भगवान राम को लूट लिया, वे आपके क्या होंगे? जिन्होंने राम को नहीं छोड़ा, वे राष्ट्र को क्या छोड़ेंगे? मैं पूरे देश से अपील करना चाहता हूं कि यह धर्म युद्ध है, इसके लिए सब लोगों को उठना और खड़ा होना पड़ेगा। सब लोगों को इस धर्म युद्ध की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: VC से हुई आरोपियों की पेशी, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘जो राम के नहीं हुए, वो राष्ट्र के क्या होंगे’, केजरीवाल ने किया सामाजिक बहिष्कार का आह्वान
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान श्रीराम के घर में अरबों रुपए की चोरी करने वाले सभी राक्षसों को सरेआम फांसी पर लटकाने की मांग की है, उन्होंने कहा कि जो ‘राम‘ के ना हुए, वो ‘राष्ट्र’ के क्या होंगे. पूरे देश में चंदा चोर पार्टी का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए. क्योंकि ट्रस्ट, ट्रस्ट के लोग और राम के घर डकैती करने वाले सब चंदा चोर पार्टी के हैं. चंदा चोर पार्टी छोटे प्यादों को फंसाकर राम के घर बड़ी डकैती करने वालों को बचा रही है. ऐसे में करोड़ों हिन्दुओं की आत्मा को तभी शांति मिलेगी, जब बड़े डकैतों को फांसी की सजा होगी. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन्होंने चोरी की, उन्हीं पर कार्रवाई की जिम्मेदारी है. फर्जी एसआईटी, फर्जी एफआईआर और फर्जी गिरफ्तारी, छोटे प्यादों को फंसाकर बड़े अपराधियों को बचाया गया.

करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस

अयोध्या में प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम के घर में महा डकैती हो गई है. भगवान राम के आभूषण, उनका हार, उनकी पादुका, उन पर चढ़ाए गए चांदी, सोना, हीरे-जवाहरात, करोड़ों-अरबों रुपए का कैश और ना जाने क्या-क्या चोरी हो गया है. इस चोरी में बहुत बड़े-बड़े राक्षस शामिल हैं. भगवान राम पर करोड़ों-करोड़ों लोगों की आस्था है और उन करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. लोग आहत हुए हैं. मैं स्वयं बहुत आहत हुआ और इसीलिए आज मैं भगवान राम के दर्शन करने के लिए राम मंदिर गया.

फर्जी एफआईआर का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जिन लोगों ने चोरी की है और जो इस महा डकैती में शामिल हैं, बदकिस्मती से उन्हीं को कार्रवाई भी करनी है. जाहिर तौर पर वह अपने खिलाफ तो कार्रवाई करेंगे नहीं, वह पूरी तरह से अपने को बचाने में लगे हुए हैं. ये जो फर्जी एसआईटी बनी और गुरुवार को जो फर्जी एफआईआर हुई, उस फर्जी एफआईआर में आठ छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी शामिल किया गया. कोई बड़े नाम नहीं हैं. एक तरफ तो इतनी बड़ी महा डकैती हुई और दूसरी तरफ इसमें जितने बड़े-बड़े राक्षस शामिल हैं, उनको बचाने की कोशिश की जा रही है. यह एक तरह से सभी हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने वाली बात है. लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी जब तक चोरी करने वाले इन बड़े-बड़े लोगों को सरेआम फांसी की सजा नहीं दी जाएगी.

200 किलो चांदी पर सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि सिंधी एसोसिएशन ने 26 जनवरी 2021 को 200 किलो चांदी दान में दी, उन्हें रसीद नहीं मिली और उन्होंने रसीद की जिद भी नहीं की, उन्हें पूरा यकीन था कि भगवान के यहां चंदा चढ़ा रहे हैं, इसमें रसीद की क्या जरूरत है. बहुत लोग जाते हैं भगवान के यहां चंदा चढ़ाते हैं, रसीद कौन मांगता है. 5 साल हो गए उन्होंने कभी रसीद की जिद नहीं की, लेकिन अब जब उन्होंने यह सारा मामला जाना तो उनकी भी रूह कांप गई. अब वे पूछ रहे हैं कि हमारी 200 किलो चांदी कहां गई? उनका विश्वास डगमगा गया. भगवान राम पर उनकी अटूट श्रद्धा है, लेकिन मंदिर को चलाने वाले और उनके ऊपर के आकाओं के ऊपर उनका विश्वास डगमगा गया है.

अपने चंदे का हिसाब मांग रहे लोग

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रोज लाखों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और चढ़ावा चढ़ाते हैं. बताया जा रहा है कि रोज 12 से 14 लाख रुपए का चंदा मंदिर में आया करता था. जब से यह खबरें मीडिया में आई हैं, यह घटकर 1 लाख रुपए से भी कम हो गया है. लोगों की आस्था को बहुत भारी ठेस पहुंची है. ऐसे ढेरों उदाहरण हैं. किसी रस्तोगी जी ने दो दीपक दान में दिए, जिसमें से एक दीपक पर अखंड ज्योति जलाई गई. बता रहे हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद उस दीपक का कोई अता-पता नहीं है. बहुत सारे लोग अब अपने-अपने चंदे का हिसाब मांग रहे हैं. जिन लोगों ने अपनी जमीनें, गहने और अपने घर का पूरा सामान बेचकर सब कुछ भगवान राम पर लुटा दिया, आज उनकी आस्था को भारी ठेस पहुंची है.

भगवान राम के नाम पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाया कि भगवान राम ने अपने पिता दशरथ और माता कैकेयी के कहने पर सवेरे होने वाले अपने राज्याभिषेक को छोड़कर एक मिनट के अंदर सत्ता को लात मार दी और मुस्कुराते हुए 14 साल का वनवास स्वीकार कर लिया. ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम का गलत इस्तेमाल करके और पिछले 30 साल से भगवान राम का मंदिर बनाने के नाम पर चंदा चोर पार्टी सत्ता में आई. जब से ये सत्ता में आए हैं, तब से इन्होंने राम मंदिर को अपनी पैसे की हवस का शिकार बना दिया है. रोज कुछ ना कुछ निकल रहा है.

राम मंदिर के नाम पर जमीनों की चोरी

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राम मंदिर के नाम पर जमीनों की भी चोरी हुई है और जमीनों के जरिए इन्होंने पैसे को साइफन ऑफ किया है. इसका एक उदाहरण है कि कुसुम पाठक और हरीश पाठक ने 18 मार्च 2021 को अपनी सवा हेक्टेयर जमीन 2 करोड़ रुपए में चंदा चोर पार्टी से संबंधित दो लोगों को बेची. मात्र 10 मिनट के अंदर मंदिर के ट्रस्ट ने 2 करोड़ की वही जमीन चंदा चोर पार्टी के लोगों से 18 करोड़ रुपए में खरीद ली. इसका मतलब 16 करोड़ रुपए ट्रस्ट ने भगवान राम के साइफन ऑफ कर दिए. ऐसे ढेरों उदाहरण हैं जिनकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिन लोगों को कार्रवाई करनी है, वे अपने खिलाफ एक्शन नहीं लेंगे. वे छोटे-छोटे कैशियर, चौकीदार और माली को पकड़ेंगे, ऊपर बैठे हुए बड़े लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा.

चढ़ावे की चोरी का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में भी आरोप लग रहे हैं कि हर टेंडर के अंदर कमीशन खाया गया और 2 रुपए का काम 10-20 रुपए में कराया गया और अब जो निकल कर आ रहा है कि मंदिर बनने के समय और मंदिर चालू होने के बाद जितना चढ़ावा आया, उस चढ़ावे की बड़े स्तर के ऊपर चोरी की गई है.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हिंदुओं ने चंदा चोर पार्टी को प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन चंदा चोर पार्टी ने हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. चंदा चोर पार्टी ने हिंदुओं को जिस तरह का धोखा दिया है, शायद ही भारत के इतिहास में किसी ने हिंदुओं के साथ इतना बड़ा छल किया होगा. यह जो ट्रस्ट है, यह इनका है, इसके मेंबर और ट्रस्टी सब इनके हैं. मंदिर का सारा मैनेजमेंट इनका है. मंदिर में बहुत बड़े पैमाने पर चोरी और महा डकैती हुई है और अब उस डकैती पर पर्दा ढाकने का काम भी यही लोग कर रहे हैं.

अरबों रुपए की चोरी पर सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर रोज चोरी हो रही थी, तो क्या बड़े लोगों को पता नहीं था? अगर किसी मंदिर की मूर्ति चोरी हो जाए, तो वह एक घटना मानी जा सकती है, लेकिन जहां रोज इतने बड़े स्तर पर चोरी हो रही हो, शिकायतें हो रही हों और 8 महीने के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग गायब कर दी गई हो, तो इसका मतलब है कि यह बहुत ऊपर तक की बात है. मुख्य प्रश्न यह है, जो पूरा देश और हिंदू समाज जानना चाहता है कि कितने करोड़ और अरबों रुपए की चोरी हुई और वह सारा पैसा गया कहां? वह सारा पैसा ये आठ कैशियर नहीं ले गए जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है. जो अरबों रुपए का पैसा, सारे हीरे-जवाहरात, चांदी, पादुका, हार और भगवान के आभूषण चोरी हो गए, वह अयोध्या के बाहर गया, कहां गया और उसका डेस्टिनेशन कहां है? इसके तार बहुत ऊपर तक हैं.

चंपत राय पर केजरीवाल के सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चोरी सामने आए 18 दिन हो गए. जब मैं गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा और अयोध्या की तरफ आ रहा था, एफआईआर उसके बाद हुई है. एफआईआर करने के लिए भी इतनी जद्दोजहद करनी पड़ी. मैंने सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए सुना कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने चंपत राय से रिकॉर्ड और हिसाब-किताब मांगा, लेकिन चंपत राय ने देने से मना कर दिया. इस देश में एक ऐसा व्यक्ति भी है जो मोदी जी को मना भी कर सकता है और मोदी जी ने उसे मान भी लिया, कोई रिमाइंडर तक नहीं भेजा. इससे समझा जा सकता है कि इसके तार कहां तक हैं. चंपत राय के पास ऐसी क्या जानकारी है जिसके सामने मोदी जी भी बेबस हैं?

चंदा चोरी पर केजरीवाल का हमला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस चंदा चोर पार्टी ने इस मुद्दे को सबसे ज्यादा भुनाया, उसके एक भी नेता ने चंदा चोरी की आलोचना नहीं की और इसके खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला. पूरे हिंदू समाज की एक ही मांग है कि जिन राक्षसों ने यह काम किया है, उन्हें सरेआम फांसी पर लटकाया जाए. चंदा चोरी, लोगों की आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ एक महापाप है और इसे करने वाले सभी राक्षसों को सरेआम फांसी पर लटकाया जाए.

सामाजिक बहिष्कार की अपील

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसा देखने में आ रहा है, ये लोग कुछ नहीं करेंगे, ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं. अगर प्रधानमंत्री जी चंपत राय के सामने इतने बेबस हैं, तो सोचा जा सकता है कि कौन कहां कितना मिला हुआ है. लेकिन मेरी समाज से विनती कि कानून अपना काम करे या ना करे, हम सब मिलकर कानून से काम कराएंगे. भगवान राम भी इन लोगों को दंड देंगे. आज मैं भगवान राम के सामने नतमस्तक हुआ, वे भी इनको दंड देंगे. लेकिन यह पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है कि जितने भी चंदा चोर, उनके सहयोगी या समर्थक हैं, उन सबका सामाजिक बहिष्कार करना शुरू कर दीजिए, नहीं तो आप भी पाप के भागीदार बनेंगे.

हनुमानगढ़ी का दिया उदाहरण

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों को लगता था कि राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति मिट्टी की है. बड़ी इन्हें यह पता नहीं है कि भगवान राम कितने शक्तिशाली हैं और उनकी ताकत क्या है. इन्हें लगता था कि बड़ी आसानी से डकैती कर लेंगे. मैं इनको कहना चाहता हूं कि ये राम के सहारे आए थे, अब भगवान राम ही इनको भगाएंगे. पूरे हिंदू समाज की मांग है कि ट्रस्ट के अंदर बैठे इन नेताओं और अफसरों का मंदिर से क्या लेना-देना है? इन्होंने अपने प्यादों को बिठा रखा है. हम हनुमानगढ़ी गए थे, जिसका संचालन साधु-संत करते हैं. साधु-संत निर्माही होते हैं. वहां सदियों से करोड़ों का चंदा चढ़ता है, लेकिन आज तक एक नए पैसे का आरोप नहीं लगा. वह मंदिर सदियों से चल रहा है. भगवान राम का मंदिर भी साधु-संतों और धर्माचार्यों को सौंपा जाए. इन अफसरों और नेताओं को उसके चंगुल से हटाया जाए और ट्रस्ट में केवल धर्माचार्यों को ही रखा जाए.

धर्म युद्ध की लड़ाई लड़नी पड़ेगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि जो राम के नहीं हुए, जिन्होंने भगवान राम को लूट लिया, वे आपके क्या होंगे? कुछ अंधभक्तों को लगता था कि ये लोग बड़े ईमानदार हैं और उन्हें इनकी ईमानदारी पर बड़ा भरोसा था, वे अंधभक्त जान लें कि जिन्होंने राम को नहीं छोड़ा, वे राष्ट्र को क्या छोड़ेंगे? मैं पूरे देश से अपील करना चाहता हूं कि यह धर्म युद्ध है, इसके लिए सब लोगों को उठना और खड़ा होना पड़ेगा. सब लोगों को इस धर्म युद्ध की लड़ाई लड़नी पड़ेगी. मैं तो भगवान राम के मंदिर में कसम खाकर आया हूं कि जब तक इन राक्षसों को फांसी पर नहीं चढ़वा दूंगा, तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा.

केजरीवाल का योगी पर पलटवार, ‘चंदा चोरों का साथ छोड़िए, ये आपकी कुर्सी भी नहीं छोड़ेंगे’

महापापियों का साथ मत दीजिए

अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि कि महाराज जी, ये जो चंदा चोर हैं, ये आपको भी हटाने का पूरा षड्यंत्र रच रहे हैं और आपकी भी कुर्सी के पीछे पड़े हैं. आप महापाप करने वालों का साथ क्यों दे रहे हैं? मेरा संघर्ष यह है कि इन चंदा चोरों और राक्षसों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए. इसमें मेरा साथ दीजिए और इन महापापियों का साथ मत दीजिए.

उन्होंने एक्स पर कहा कि महाराज जी, आप चंदा चोरों का क्यो साथ दे रहे हो? ये चंदा चोर आपको भी हटाने का षड्यंत्र कर रहे हैं. आपकी कुर्सी भी नहीं छोड़ेंगे. भगवान राम के घर हुई महा डकैती के राक्षसों को सरे आम फांसी दिलवाने के मेरे संघर्ष में आप मेरा साथ दीजिए. इस महापाप में भागीदार मत बनिए.

राम मंदिर चंदा चोरी पर बयान

उधर, “आप” के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि गुरुवार को जब अरविंद केजरीवाल प्रभु श्री राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे, तो आनन-फानन में चंदा चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. जब अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को मजबूती से उठाया, तो आज यह जानकारी मिल रही है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी हो गया है. राम मंदिर में हुई इस चंदा चोरी की घटना से अरविंद केजरीवाल और हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले देश के करोड़ों लोग बेहद आहत और पीड़ित हैं.

ये भी पढ़ें- भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! GDP अनुमान बढ़ा, जानिए पूरी रिपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम मंदिर मामले में भ्रष्टाचार के आरोप, एसआईटी जांच पर केजरीवाल-संजय सिंह ने उठाए सवाल
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच करने के लिए बनाई गई एसआईटी पर सवाल खड़ा किया है, उन्होंने कहा कि यूपी सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी फर्जी है. यूपी सरकार बताए कि किस कानून की किस धारा में ये एसआईटी बनाई गई है? कानूनन बिना एफआईआर के एसआईटी नहीं बनती, उन्होंने कहा कि ये एसआईटी केवल मामले को रफा दफा करने, ऊंचे लोगों को बचाने और आम लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए बनाई गई है. आज हर हिंदू और हर सनातनी पूछ रहा है कि मामले में एफआईआर करके सीबीआई और ईडी को जांच क्यों नहीं सौंपी जा रहा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच करने के लिए एक एसआईटी बनाई गई है. एसआईटी की कोई पावर नहीं है. कानून के अंदर बिना एफआईआर के कोई एसआईटी बन ही नहीं सकती. मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि इन्होंने जो एसआईटी बनाई है, वह किस कानून की किस धारा के तहत बनाई है? ऐसा कोई कानून नहीं है. इस एसआईटी के पास न किसी को समन करने की पावर है, न किसी को गिरफ्तार करने की और न ही किसी पर रेड मारने की. यह एसआईटी कुछ नहीं कर सकती. इसे केवल मामले की लीपापोती करने, उसे रफा-दफा करने और बड़े-बड़े लोगों को बचाने के लिए बनाया गया है.

लोग एसआईटी को भूल जाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाया कि 2021 में भी इन्होंने एक एसआईटी बनाई थी. उस समय यह मामला उठा था कि अयोध्या के अंदर बहुत बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों ने जमीनें खरीदकर घोटाला किया है. उस समय भी एसआईटी बनी थी, लेकिन कोई एफआईआर नहीं की गई थी. आज तक उस एसआईटी का कोई अता-पता नहीं है. थोड़े दिन में लोग इस एसआईटी को भी भूल जाएंगे. यह एसआईटी भी कुछ नहीं करने वाली है.

छोटे कर्मचारियों की जांच पर सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी मीडिया में पढ़ने को मिल रहा है कि एसआईटी छोटे-छोटे आम कर्मचारियों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है. अगर इतने महीनों और सालों से चढ़ावे की चोरी हो रही थी, तो वे छोटे-छोटे कर्मचारी बिना किसी बड़े आदमी की शह के तो ऐसा कर नहीं रहे थे. जरूर चढ़ावे की चोरी ऊपर तक जा रही थी. इसमें बड़े लोगों को बचाया जा रहा है और सिर्फ छोटे लोगों की जांच चल रही है.

अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर इनकी मंशा वाकई असली चोरों को पकड़ने की है, तो यह मामला सीबीआई और ईडी को क्यों नहीं सौंपा जा रहा? आज हर हिंदू और हर सनातनी पूछना चाहता है कि इस मामले में अभी तक एफआईआर क्यों नहीं हुई और यह मामला सीबीआई व ईडी को क्यों नहीं सौंपा गया?

एसआईटी पर संजय सिंह के सवाल

उधर, “आप” उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मैं पहले दिन से ही कह रहा था कि एसआईटी सिर्फ एक झुनझुना है. योगी आदित्यनाथ ने लंबा-चौड़ा भाषण देकर कहा था कि जिसके पास साक्ष्य हैं वह एसआईटी को दे, बाहर बात करने की जरूरत नहीं है. मुझे मालूम था कि एसआईटी किसी काम की नहीं है, फिर भी मैंने 20 जून को एसआईटी को चिट्ठी और मेल भेजकर साक्ष्य देने के लिए समय मांगा है.

संजय सिंह ने लगाए गंभीर सवाल

संजय सिंह ने कहा कि मेरे पास साक्ष्य हैं कि दो करोड़ रुपए की जमीन 18.5 करोड़ में, तीन करोड़ की जमीन 24 करोड़ में और 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ 37 लाख रुपए में खरीदी गई. राम मंदिर में इतना भारी भ्रष्टाचार और बेईमानी हुई है. 260 किलो चांदी चोरी हो गई, प्रभु श्री राम की पादुकाएं और हार भी चोरी हो गया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. चढ़ावे और दान में हुई चोरी का माल बरामद भी हो गया, फिर भी न कोई जेल गया और न ही कोई एफआईआर हुई. इसके उलट, वे लोग फिर मंच पर बैठकर आयोजन कर रहे हैं.

संजय सिंह ने उठाए सवाल

संजय सिंह ने कहा कि इन चंदा चोरों और चढ़ावे में चोरी करने वालों को बचाया जा रहा है, जिसका सीधा मतलब है कि ऊपर से लेकर नीचे तक पूरी की पूरी ईडी पार्टी इसमें शामिल है. अब तक कोई ईडी या सीबीआई जांच नहीं हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट बनाया था, इसलिए सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में समयबद्ध तरीके से जांच करने वाली एसआईटी बननी चाहिए थी और बेईमानों को जेल भेजा जाना चाहिए था. इससे करोड़ों हिंदुओं का भरोसा बनता कि उनके दान पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन अभी सिर्फ रस्मअदायगी और भाषणबाजी चल रही है.

चांदी की मूर्ति चोरी का आरोप

संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ट्रस्ट बनाया और उसमें अपने लोगों को भर दिया. आरएसएस और ईडी पार्टी से जुड़े ये लोग खुलेआम जमीनों का घोटाला और चढ़ावे में चोरी कर रहे हैं और इस लूट का हिस्सा नीचे से लेकर ऊपर तक पहुंच रहा है. यह कोई मामूली चोरी नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपए की चोरी है. प्रभु श्री राम का मंदिर लूटकर ये लोग विधायक और सांसद खरीद रहे हैं और पूरे देश में राजनीति चमका रहे हैं. क्या राम मंदिर आस्था का केंद्र है या इनकी लूट का? मैं तो बार-बार यह कह रहा हूं कि महमूद गजनवी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा था और ईडी पार्टी ने प्रभु श्री राम का मंदिर लूटा है. यहां तक कि किसी भक्त द्वारा दान की गई कागभुशुंडी (राम भक्त कौवे) की चांदी की मूर्ति भी चोरी हो गई.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

धर्मेंद्र प्रधान को इतना अहंकार, पेपर लीक का विरोध कर रहे बच्चों को बता रहे देश के टुकड़े करने वाले- केजरीवाल
Paper Leak Protest : देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आए छात्रों का पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करना ईडी पार्टी और मोदी सरकार के मंत्रियों को हजम नहीं हो रहा है। छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने जताई कड़ी आपत्ति

छात्रों के प्रदर्शन को कमजोर और बदनाम करने के लिए उन्हें देशद्रोही बताने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान की ओर से इन छात्रों को देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला बताने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पलटवार किया है।

धर्मेंद्र प्रधान जी? वाह

अरविंद केजरीवाल ने सोशल एक्स पर धर्मेंद्र प्रधान के दिए गए बयान का वीडियो साझा कर कहा कि इतना अहंकार? पेपर लीक का विरोध करने वाले मासूम बच्चे देश के ‘टुकड़े-टुकड़े’ करना चाहते हैं और आप उनका भविष्य बर्बाद करके देश बचा रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जी? वाह।

छात्रों का समर्थन कर रही आप पार्टी

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन में खड़ी है। नीट पेपर लीक होने के बाद डिप्रेशन में आकर कई बच्चों द्वारा आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था।

पेपर लीक अरबों-खरबों का धंधा

उन्होंने कहा था कि पेपर लीक अरबों-खरबों का धंधा है और उसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। हर दो-तीन साल में पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्र सरकार के हर पेपर में गड़बड़ी हो रही है। हर पेपर लीक हो रहा है, कोई न कोई गड़बड़ी हो रही है। यह सब नियत का सवाल है। उनकी नियत खराब है।

ये भी पढ़ें- सेंट्रल विस्टा में मेट्रो की बड़ी क्रांति, दिल्ली को मिला ट्रिपल इंटरचेंज हब, सफर होगा सुपरफास्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर केजरीवाल का सवाल, चंपत राय पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रभु श्रीराम के मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी होने के बाद भी अभी तक ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया है. मंगलवार को उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी हो गया. राम भक्तों में बहुत गुस्सा है और मन में कई सवाल हैं. मैं सरकार से पहला सवाल पूछ रहा हू कि पूरे राम मंदिर का कंट्रोल चंपत राय के हाथ में है. सबसे ज्यादा आरोप चंपत राय पर ही लग रहे हैं, उन्हें अब तक हटाया क्यों नहीं गया? क्या इस बात का डर है कि अगर चंपत राय ने मुंह खोला, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे?

मंगलवार को “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि राम मंदिर में अरबों रुपए के चढ़ावे की चोरी हो गई है. बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का तो कैश ही चोरी हो गया है. श्रद्धालु मंदिर जाते हैं और भगवान के सामने पैसे व हीरे-जवाहरात चढ़ाते हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का कैश और कई सारे हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए हैं.

लोगों के मन में उठ रहे हैं कई सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे यह बात फैलती जा रही है, हर राम भक्त और हर सनातनी बहुत ज्यादा दुखी है. मैंने बहुत लोगों से बात की. लोगों के मन में बहुत सारे प्रश्न हैं कि आखिर यह क्या हो गया? मोटे तौर पर पांच प्रश्न निकलकर आ रहे हैं. मैं पहला प्रश्न जनता के सामने रख रहा हूं और अगले दो-तीन दिन में बाकी प्रश्न भी सबके सामने रखूंगा.

सबसे ज्यादा आरोप चंपत राय के ऊपर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मंदिर को एक ट्रस्ट चलाता है, जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बनाया गया था. इस ट्रस्ट में चंपत राय जनरल सेक्रेटरी हैं और वही सर्वेसर्वा हैं. पूरा मैनेजमेंट उन्हीं के हाथ में है और वही मंदिर चलाते हैं. सबसे ज्यादा आरोप उन्हीं के ऊपर लग रहे हैं. आखिर चंपत राय कौन हैं, कहां से आए हैं, वे न कोई संत हैं और न ही कोई महात्मा. बड़े-बड़े नाम लिए जा रहे हैं कि वे किसके आदमी हैं.

केजरीवाल ने उठाए कई सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी चोरी की घटना होने के बावजूद अभी तक मंदिर का प्रबंधन उन्हीं के हाथ में है और उन्हें पद से हटाया नहीं गया है. मंदिर अभी भी वही चला रहे हैं. क्या उन्हें सारे सबूत खत्म करने और गवाहों को पलटने के लिए समय दिया जा रहा है? आखिर उन्हें कौन बचा रहा है, जनता यह सवाल जानना चाहती है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारतीयों की मौत का मुद्दा ट्रंप के सामने न उठाने पर मोदी को केजरीवाल ने घेरा, बोले- देश को चाहिए मजबूत प्रधानमंत्री
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री की ओर से तीन भारतीयों की हत्या का मुद्दा नहीं उठाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि ट्रंप की निगरानी में तीन भारतीयों की हत्या हुई और मुलाकात के दौरान मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ करने में व्यस्त थे. आज अगर भारत में एक मजबूत प्रधानमंत्री होता तो डटकर अपने देश की आवाज उठाता और उन हत्याओं के लिए ट्रंप से बिना शर्त माफी की मांग करता, ना कि उनकी तारीफ करता. प्रधानमंत्री ये तो कह सकते थे कि भारत उम्मीद करता है कि इस कृत्य के लिए अमेरिका बिना शर्त माफी मांगेगा और भविष्य में ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा. अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का लगातार हो रहा अपमान अब बर्दाश्त नहीं होता. अब देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है.

शनिवार को वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा मन बहुत दुखी है. जिस ट्रंप ने तीन निर्दाष भारतीयों की निर्मम हत्या कर दी, उसी ट्रंप के साथ मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री ने खूब तारीफ की, लेकिन भारतीयों की हत्या का मुद्दा तक नहीं उठाया. मोदी जी की ऐसा करने की हिम्मत ही नहीं हुई.

भारत को कुछ समझता ही नहीं हो

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जब एक पत्रकार ने ट्रंप से सीधे सवाल किया कि अमेरिका ने तीन भारतीयों की हत्या कर दी है, तो क्या ट्रंप को इसका अफसोस है? ट्रंप ने अहंकार में जवाब दिया और अफसोस जताने से साफ मना कर दिया, जैसे वह भारत को कुछ समझता ही नहीं हो. इतने अपमानजनक जवाब को सुनकर भी हमारे प्रधानमंत्री चुप रहे. आखिर प्रधानमंत्री जी ट्रंप से इतना डरते क्यों हैं? क्या हमारा प्रधानमंत्री इतना कमजोर है?

भारत की नाराजगी जताने की मांग

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि गाली-गलौज करनी है, लेकिन सख्त और सौम्य भाषा में प्रधानमंत्री को अपना विरोध जताना चाहिए था. क्या हम अमेरिका के गुलाम हैं? प्रधानमंत्री जी ट्रंप से इतना तो कह सकते थे कि मिस्टर प्रेसिडेंट, कई भारतीयों पर अमेरिका द्वारा किए गए अकारण हमले पर भारत अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त करता है, जिसमें तीन निर्दाष भारतीय मारे गए. हमारे लिए हर एक भारतीय की जान कीमती है और हम उम्मीद करते हैं कि अमेरिका इस कृत्य के लिए माफी मांगेगा. हमें आशा है कि भविष्य में ऐसा कभी नहीं दोहराया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री इतना तो कह सकते थे. क्या प्रधानमंत्री को यह नहीं बोलना चाहिए था? आज देश को एक मजबूत और सख्त प्रधानमंत्री की जरूरत है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का लगातार अपमान हो रहा है, जो अब और बर्दाश्त नहीं होता.

ये भी पढ़ें- दुबई में गंदगी-ट्रैफिक नहीं, इस डर से रहते हैं लोग! भारतीय महिला का वायरल दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत नहीं, व्यवस्था बदलने के लिए जनता को सड़क पर आना पड़ेगा- केजरीवाल
Paper Leak Scam : आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने से रोकने के लिए वायुसेना के जहाज का इस्तेमाल के बाद अब टेलीग्राम को बैन करने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए पहले भारतीय वायुसेना के जहाज और अब टेलीग्राम बैन।

यह सरकार पूरी तरह से कॉमेडी सर्कस बन गई है। इससे पेपर लीक कभी नहीं रुकेंगे। उन्होंने पूछा कि क्या पेपर लीक के धंधे से आने वाले पैसे का इस्तेमाल सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए किया जा रहा है? क्योंकि सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत ही नहीं है। अगर पूरी व्यवस्था बदलनी है तो जनता को सड़क पर आना पड़ेगा।

अब कह रहे हैं टेलीग्राम बैन कर दिया

गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम बैन कर दिया। क्या लोगों को यह सुनकर हंसी नहीं आती? पहले इन्होंने बोला कि हम पेपर को एयरफोर्स के हवाई जहाज से ट्रांसपोर्ट कराएंगे। अब कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर दिया। क्या इससे पेपर लीक रुकेंगे? इन्हें तो पेपर लीक रोकना ही नहीं है। इनकी नीयत ही खराब है।

सांसद और विधायक खरीदे खरीदे जा रहे हैं

अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाया कि मैंने पहले ही बोला था कि पेपर लीक का धंधा अरबों-खरबों रुपए का है और इसका पैसा टॉप तक पहुंचता है। इतने जो सांसद और विधायक खरीदे खरीदे जा रहे हैं, यह किस पैसे से खरीदे जा रहे हैं? यह युवाओं के पेपर लीक के पैसे से ही तो खरीदे जा रहे हैं। अभी इन्होंने टीएमसी के ढेर सारे सांसद-विधायक खरीदे। अभी बता रहे हैं कि महाराष्ट्र में खूब खरीद रहे हैं। एक-एक सांसद को 50-50 करोड़ रुपए दे रहे हैं। तो ये ऐसे ही थोड़ी खरीदे जा रहे हैं।

जनता मिलकर सड़कों पर नहीं उतरेगी…

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर पेपर लीक का यह धंधा बंद कर दिया, तो सांसद और विधायक खरीदने का पैसा कहां से आएगा? जब तक जनता मिलकर सड़कों पर नहीं उतरेगी, तब तक पेपर लीक बिल्कुल नहीं रुकने वाला है। यह पूरी व्यवस्था बदलनी पड़ेगी।

आख़िर कितनी नौटंकी करोगे भाई

उधर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि वाह भाई, ईडी पार्टी ग़ज़ब के जोकर हो यार तुम लोग, मतलब हद ही कर दी है। कभी वायु सेना से पेपर पहुंचाने की बात करते हो कभी टेलीग्राम बंद करके पेपर लीक ख़त्म करने की बात करते हो। आख़िर कितनी नौटंकी करोगे भाई?

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान का शांति समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिए साइन, परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप