Aquaculture Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब में 43 हजार एकड़ में मत्स्य पालन, 1.81 लाख टन मछली उत्पादन : मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां
Punjab News : पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए राज्य प्राकृतिक जल स्रोतों निजी तालाबों और पंचायतों के पोखरों से सालाना कुल 1,81,188 टन मछली का उत्पादन कर रहा है। वर्तमान में राज्य में 43,973 एकड़ क्षेत्र मत्स्य पालन के अंतर्गत है।

वे एसएएस नगर (मोहाली) में एक होटल में मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। इस सेमिनार का उद्देश्य मत्स्य पालकों को नवीनतम तकनीक सर्वोत्तम प्रथाओं और मत्स्य पालन के आधुनिक तरीकों के बारे में जागरूक करना था। इसमें 300 से अधिक किसान और अधिकारी शामिल हुए।

उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए 16 सरकारी मछली बीज फार्मों पर वार्षिक लगभग 14 करोड़ उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार कर किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

4 लाख रुपये की शुद्ध आय हो रही है

मत्स्य पालन के अलावा पंजाब राज्य झींगा पालन में भी प्रगति कर रहा है। श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट और फाजिल्का जैसे पांच दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हजारों एकड़ भूमि पहले क्षारीयता और लवणीयता के कारण खेती के लिए अनुपयोगी थी। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि अब इन जिलों में झींगा पालन किया जा रहा है जिससे किसानों को लागत निकालने के बाद प्रति एकड़ 2.5 से 4 लाख रुपये की शुद्ध आय हो रही है।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर जिला फतेहगढ़ साहिब के दो अग्रणी मत्स्य पालकों अमितेश्वर सिंह गिल और जिला कपूरथला के परमिंदरजीत सिंह को सम्मानित किया।

सब्सिडी वितरित की

मत्स्य पालन निदेशक जसवीर सिंह ने बताया कि विभाग ने केंद्र प्रायोजित योजना के तहत पिछले 4 वर्षों में 618 परिवारों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी वितरित की है। उन्होंने आगे कहा कि खुड्डियां के नेतृत्व और प्रमुख सचिव राहुल भंडारी के मार्गदर्शन में विभाग वर्तमान में मत्स्य पालन से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं जैसे कि मछली और झींगा पालन के तहत क्षेत्र विस्तार, मत्स्य उत्पादों के परिवहन के लिए वाहन, आरएएस और बायो-फ्लोक यूनिट, मछली कियोस्क, मिनी फिश फीड मिल आदि के लिए सब्सिडी प्रदान कर रहा है।

कॉमन सर्विस सेंटर, पंजाब के प्रमुख भूपिंदर सिंह ने मत्स्य पालकों को सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे डेटाबेस के बारे में जानकारी दी और किसानों को राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के लाभों से अवगत कराया।

आभार व्यक्त किया

उप निदेशक गुरप्रीत सिंह और सहायक निदेशक मत्स्य पालन सतिंदर कौर ने किसानों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं की उपलब्धियों के बारे में बताया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मत्स्य पालकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप