Andhra Pradesh Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 की मौत, कई लोग घायल
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में 18 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक धमाके में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि पटाखा निर्माण इकाई में करीब 20 से अधिक लोग काम कर रहे थे।

ग्रामीण बचाव कार्य के लिए दौड़े

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, धमाका दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ है। धमाका इतना भयानक था कि इसकी गूंज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त यूनिट के अंदर 20 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए दौड़े।

सीएम नायडू ने जताया दुख

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मामले की गहनता से होगी जांच

प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़ें- Iran Attack in Dubai : ईरान ने दुबई में किए दो बड़े हमले, 7 देशों पर हमले बुर्ज खलीफा पर धमाके की आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आंध्र प्रदेश : राजमुंदरी में मिलावटी दूध से 4 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमुंदरी इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पिछले 48 घंटों में अचानक किडनी संबंधी गंभीर बीमारी के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. सभी प्रभावित लोगों की उम्र 65 साल से अधिक बताई जा रही है.

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि सभी पीड़ितों ने मिलावटी दूध का सेवन किया था. दूध पीने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे 4 की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हुए.

75 परिवारों से सैंपल लिए गए

अधिकारियों ने कोरुकोंडा मंडल के नरसापुरम गांव से उस दूध विक्रेता को हिरासत में ले लिया है, जिसकी डेयरी यूनिट अवैध रूप से संचालित हो रही थी. उसकी डेयरी को भी सीज कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इस वेंडर से दूध सप्लाई किए गए 105 परिवारों में से 75 परिवारों से सैंपल लिए गए हैं, जिनकी टेस्टिंग की जा रही है ताकि बीमारी के कारण का पता लगाया जा सके.

तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए

विजयवाड़ा से विशेष टीमें राजमुंदरी भेजी गई हैं, जो मेडिकल सहायता और बचाव कार्यों की निगरानी कर रही हैं. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी समीक्षा बैठक की और पीड़ितों के बेहतर इलाज के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही प्रभावित इलाकों में पानी के सैंपल की जांच कराई गई, जिसमें कोई समस्या नहीं मिली. इसके बाद जांच का फोकस मिलावटी दूध पर केंद्रित किया गया, क्योंकि सभी पीड़ित परिवारों का लिंक एक ही दूध वेंडर से जुड़ा पाया गया.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आंध्र प्रदेश : मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, माड़वी हिड़मा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में  माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है. मारेदुमिल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. राज्य के खुफिया विभाग के एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी की पहचान की जा रही है.

माओवादी नेता टेक शंकर ढेर

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ मे मारा गया एक माओवादी मेतुरी जोखा राव उर्फ टेक शंकर था. वह श्रीकाकुलम का रहने वाला था और आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहा था. टेक शंकर तकनीकी मामलों में माहिर था और हथियारों व संचार से जुड़े चीजों पर भी उसकी अच्छी पकड़ थी. वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, माओवादी मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे हुई. एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने बताया कि शंकर पिछले 20 वर्षों से माओवादी आंदोलन से जुड़ा था और सुरक्षा अभियानों के दौरान हमेशा अपनी जगह बदलता रहा, उन्हें लगता है कि शंकर माओवादी आंदोलन को नया जीवन देने के लिए आंध्र प्रदेश आया था.

माड़वी हिड़मा नेटवर्क को झटका

इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 50 भाकपा (माओवादी) कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकिनाड़ा और डॉ. बीआर आंबेडकर कोणासीमा जिलों में की गई. इससे माओवादी संगठन के दक्षिण बस्तर और दंडाकरन्या नेटवर्क को भारी झटका लगा है. पुलिस के अनुसार, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें वरिष्ठ माओवादी, संचार मामलों के जानकार, सशस्त्र प्लाटून सदस्य और पार्टी के लोग शामिल हैं. यह सब लोग करीब से माड़वी हिड़मा के साथ काम कर रहे थे, जो कि भाकपा-माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति का सदस्य था.

बता दें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रूपये का इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया. इस मुठभेड़ में हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे उर्फ रजक्का समेत कुल छह नक्सली मारे गए. उनके कब्जे से दो एके-47 राइफल, किट-बैग और अन्य हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें Bihar CM Oath Ceremony : नीतीश कल लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी भी होंगे शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विशाखापत्तनम में चंदनोत्सवम के दौरान भीषण हादसा, दीवार गिरने से सात लोगों की मौत
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। दीवार का बीस फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। एनडीआरएफ और एपीएसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इस हादसे के बारे में एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी। घटना में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के जवान ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली हम लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

यह एक घटना दुर्भाग्यपूर्ण है : बीजेपी के पूर्व एमएलसी माधव

वहीं हादसे के बारे में बीजेपी के पूर्व एमएलसी माधव ने कहा कि यह एक घटना दुर्भाग्यपूर्ण है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर घटी है। रात में 2.30 बजे हुई। सरकार घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा देगी।

यह भी पढ़ें : OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भक्त की अनोखी पूजा, भगवान को लगाता है शराब का भोग, लोग कर रहे प्रसाद बाटने की मांग
Andhra Pradesh: लोग भगवान को खुश करने के लिए बहुत से तरीके अपनाते हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले से भगवान को शराब का भोग लगाने का मामला सामने आया है। भगवान को शराब का भोग लगाते समय यह व्यक्ति अजीब मंत्रों का जाप भी करता है। यह अनोखी पूजा अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

भगवान को शराब का चड़ावा

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति एक शराब की दुकान का मालिक है। वह अपनी दुकान में बने मंदिर में रोज पूजा करता है और भगवान को शराब की बोतल चढ़ाता है। भगवान को शराब का चढ़ावा लगा कर अपने कारोबार की बढ़ोतकी के लिए प्रार्थना करता है। दुकान पर आने वाले लोग दुकानदार को इस तरह से पूजा करते देख हैरान हैं। उनका कहना है कि दुकानदार पूजा के दौरान अजीब मंत्रों का जाप करता है। यहां तक कि धूपबत्ती की जगह शराब छिड़कता है।

अनोखे मंत्रों का जाप

दुकानदार पूजा करते समय समर्पयामि, मदिरा आवाहयामि, व्हिस्की अभिषेकयामि, रम दर्शयामि जैसे मंत्रों का जाप करता है। दुकानदार की यह अनोखी पूजा देख कर सभी हैरान हैं। तो वहीं कुछ का कहना है कि जब वह भगवान को शराब का भोग लगा रहा है, तो प्रसाद के रूप में शराब का वितरण भी करे।

इस तरह की अनोखी पूजा का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी बहुत बार ऐसा देखने को मिला है। इस पूजा को देख सभी की अपनी अपनी राय सामने आ रही हैं। जहां लोग यह सब देख अचंभित हैं, तो वहीं कुछ का यह भी कहना है कि यह धर्म के साथ खिलवाड़ है।

यह भी पढ़ें : औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री की सराहना की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Andhra Pradesh : PM मोदी और CM नायडू की जोड़ी विकास की रफ्तार को तीन गुना तेज करेगी : अमित शाह
Andhra Pradesh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के गन्नावरम मंडल के कोंडा पावुलुरू में 10वीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर और एनआईडीएम दक्षिणी परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। अमित शाह ने रविवार को कहा कि परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विश्व बैंक के माध्यम से राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

#WATCH | Vijayawada: Union Home Minister Amit Shah and Andhra Pradesh CM N Chandra Babu Naidu  participated in the inauguration of the 10th Bn NDRF Campus & NIDM Southern Campus at Konda Pavuluru, Gannavaram Mandal pic.twitter.com/KK2EPbsfhK
— ANI (@ANI) January 19, 2025

‘अमरावती के विकास के लिए 27,000 करोड़ रुपये’

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने छह महीने में आंध्र प्रदेश के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विश्व बैंक के माध्यम से राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र आंध्र प्रदेश के विकास के लिए चट्टान की तरह चंद्रबाबू नायडू के साथ खड़ा है। आज हालात यह हैं कि भारत आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है।

अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2019 के बीच संभावनाओं से भरा राज्य आंध्र प्रदेश मानव निर्मित आपदा के कारण पीड़ित रहा। अब आपको उन बर्बाद हुए पांच वर्षों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी और सीएम नायडू की जोड़ी यहां विकास की रफ्तार को तीन गुना तेज करेगी।

यह भी पढ़ें : अभिनेता सैफ अली खान पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या बढ़ाने पर दिया जोर, कहा- दो से ज्यादा बच्चे वाले ही लड़ सकेंगे निकाय चुनाव
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में अब एक अनोखा नियम लागू किया जाएगा, जिसके तहत अधिक बच्चों को बढ़ावा दिया जाएगा। पहले जनसंख्या नियंत्रण के लिए कम बच्चों को बढ़ावा देने वाली नीतियां अपनाई जाती थीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि अधिक बच्चे पैदा करने के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। उनका मानना है कि इससे जनसंख्या में गिरावट को रोका जा सकेगा।

नायडू ने हाल ही में नरवरिपल्ले में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘पहले अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को पंचायत या स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं थी। अब मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि जो लोग दो से अधिक बच्चे नहीं रखते, वे चुनाव नहीं लड़ सकते। आप सरपंच, नगर पार्षद, निगम अध्यक्ष या महापौर तभी बन सकते हैं जब आपके पास दो से अधिक बच्चे हों।’’

मुख्यमंत्री ने इस बात का भी उल्लेख किया कि उत्तर भारत अगले 15 वर्षों में स्थिर प्रजनन दर का लाभ खो सकता है, और इसे रोकने के लिए इस प्रकार के प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

डबल इनकम नो किड्स की अवधारणा गलत

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, पुरानी पीढ़ी के लोग अधिक बच्चे पैदा करते थे, जबकि वर्तमान पीढ़ी ने इसे घटाकर एक बच्चा कर दिया है। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि आजकल कुछ ‘स्मार्ट’ लोग डबल इनकम नो किड्स (डीआईएनके) अवधारणा को अपना रहे हैं। नायडू ने कहा, ‘‘आपके माता-पिता ने चार से पांच बच्चे पैदा किए और आपने उन्हें घटाकर एक कर दिया। अब और भी समझदार लोग कह रहे हैं कि दोहरी आय, कोई बच्चा नहीं, हमें मौज-मस्ती करने दो। अगर उनके माता-पिता ने उनकी तरह सोचा होता, तो आप इस दुनिया में नहीं आते।’’

हमें समय पर फैसला लेना होगा

नायडू ने कहा कि सभी देशों ने इस गलती को किया है, और अब हमें सही समय पर निर्णय लेना होगा। उन्होंने यह कहा कि पहले अधिक बच्चे पैदा करने के महत्व को लेकर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया, और अब स्थिति हाथ से निकल चुकी है। नायडू ने दक्षिण कोरिया, जापान और यूरोपीय देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लोग जनसंख्या में गिरावट के खतरे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, बल्कि उनका ध्यान केवल धन सृजन, आय बढ़ाने और प्रगति पर केंद्रित है।

गिरती जन्म दर पर मुख्यमंत्री जताई चिंता

इस महीने की शुरुआत में, नायडू ने गिरती जन्म दर को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि भारत को दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों द्वारा की गई गलतियों से बचना चाहिए, जहां जन्म दर में भारी गिरावट आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आजकल कई दंपति बच्चे पैदा करने से कतराते हैं क्योंकि वे अपनी कमाई को दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहते और उस पैसे का इस्तेमाल अपनी सुख-सुविधाओं पर करना चाहते हैं।

पिछले साल अक्टूबर में, नायडू ने आंध्र प्रदेश में जनसंख्या प्रबंधन की आवश्यकता पर भी बल दिया था, यह कहते हुए कि यहां बुजुर्गों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा था, ‘‘2047 तक हमारे पास जनसांख्यिकीय लाभांश होगा, जब अधिक युवा होंगे। लेकिन 2047 के बाद, वृद्धों की संख्या बढ़ेगी। यदि प्रति महिला दो से कम बच्चे होते हैं, तो जनसंख्या में कमी आएगी, और यदि प्रति महिला दो से अधिक बच्चे होते हैं, तो जनसंख्या बढ़ेगी।’’

यह भी पढ़ें : TCL ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा टीवी, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तिरुपति मंदिर भगदड़ मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, 6 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत, 40 जख्मी
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़ की घटना के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार एफआईआर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस की धारा 194 के तहत दर्ज की गई है, जो अप्राकृतिक मौतों से संबंधित है।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़ की घटना के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस की जानकारी पुलिस ने दी तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह भगदड़ उस समय मची जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों श्रद्धालु टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे।

अप्राकृतिक मौतों से संबंधित

यह घटना एमजीएम स्कूल के पास बैरागी पट्टेदा में हुई देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु दस जनवरी से शुरू होने वाले दस दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस की धारा 194 के तहत दर्ज की गई है, जो अप्राकृतिक मौतों से संबंधित है।

अचानक से भगदड़ मच गई

पुलिस ने बताया कि शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि जब एक बीमार को बाहर निकालने के लिए गेट खोले गए तो इसी दौरान भीड़ ने आगे बढ़ने की कोशिश की जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेटी शक्तियां प्राप्त राजस्व अधिकारियों को उनके कर्तव्य के तहत विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था और उनकी शिकायतों के आधार पर प्राथमिकियां दर्ज की गईं।

बड़ा हादसा हो गया

भीड़ से एक बीमार महिला को बाहर निकालने के लिए एक डीएसपी पुलिस उपाधीक्षक द्वारा गेट खोले जाने की रिपोर्ट पर अधिकारी ने कहा कि उन्हें काफी सावधानी से और प्रक्रिया के अनुसार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उनका डीएसपी का इरादा भले ही अच्छा हो लेकिन इससे भगदड़ मच गई और बड़ा हादसा हो गया।

सहायता राशि दी जाएगी

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस सांसद समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। इस बीच गुरुवार को सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही सीएम ने घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। जिसके मुताबिक मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए की सहायता राशि और संविदा पर नौकरी दी जाएगी वहीं घायलों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जाट समाज को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर जमकर साधा निशाना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम चंद्रबाबू नाडयू ने नरम किए तेवर, बोले- जब तक सबूत नहीं, तब तक कार्रवाई नहीं
Andhra Pradesh: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इस मामले में जब तक ठोस सबूत नहीं मिल जाते और आरोपों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन पर अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि जब तक इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाते, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। ये मामला आंध्र प्रदेश में बिजली आपूर्ति से जुड़ा है, जिसमें तय नियमों के मुताबिक अदाणी ग्रीन को कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

कार्रवाई की बात कही थी

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में प्रदेश की पिछली सरकार से जुड़ी रिश्वतखोरी के आरोपों पर कार्रवाई की बात कही थी। हालांकि अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट और (US-SEC) के आरोप लगाने के बाद से ही हर तरफ आलोचना होने लगी। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया से कहा कि इस मामले में जब तक ठोस सबूत नहीं मिल जाते और आरोपों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

इस मामले को देखेंगे

वाईएस जगनमोहन रेड्डी की पिछली सरकार में मिले इस कॉन्ट्रैक्ट को लेकर आरोप सामने आने के बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि वे इस मामले को देखेंगे। सीएम अपने बयान में कहा था, ‘अभी और तथ्य सामने आने बाकी हैं सरकार भी इस बारे में सोच रही है कि क्या कदम उठाए जाएं क्योंकि हम जैसे-जैसे बात कर रहे हैं, तथ्य सामने आ रहे हैं। हम स्थिति का जायजा लेंगे, देखेंगे कि क्या करने की जरूरत है, और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

सरकार की विश्वसनीयता का सवाल

सीएम ने कहा, ‘अगर मुझे इस मुद्दे पर जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई करनी होती, तो मेरे लिए ये ‘लड्डू मोमेंट’ था। लेकिन मैं बदले की राजनीति में शामिल नहीं होता यही टीडीपी और YSRCP के बीच का अंतर है उन्होंने कहा ये राज्य सरकार की विश्वसनीयता का सवाल है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में पावर सप्लाई से जुड़ा ये कॉन्ट्रैक्ट सरकारी कंपनी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडियाके माध्यम से दिया गया था. SECI ने अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) के साथ 4,666 मेगावाट और Azure Power के साथ 2333 मेगावाट के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट्स पर हस्ताक्षर किए थे। बाद में, Azure के पीछे हटने से ये कैपिसिटी भी AGEL को ट्रांसफर कर दी गई।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मनु भाकर, डी गुकेश समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Andhra Pradesh : ‘जिनके दो से ज्यादा बच्चे…’, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बयान
Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान आया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य के लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। इसकी वजह वृद्धावस्था की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि राज्य ने पहले एक ऐसा कानून पारित किया था, जिसके तहत दो बच्चों से अधिक वाले लोग स्थानीय चुनावों में नहीं खड़े हो सकते थे। हमने उस कानून को रद्द कर दिया है। कुछ यूरोपीय देशों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जहां बुजुर्गों की संख्या अधिक है। सरकार परिवारों को अधिक बच्चों के लिए अधिक लाभ देने की योजना बना रही है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि  राज्य सरकार ऐसा कानून लाने पर विचार कर रही है, जिसमें प्रस्ताव लाने पर विचार हो रहा है कि जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं वे ही स्थानीय निकाय चुनावों में उम्मीदवार बनने के योग्य होंगे। राज्य ने पहले एक ऐसा कानून पारित किया था, जिसके तहत दो बच्चों से अधिक वाले लोग स्थानीय चुनावों में नहीं खड़े हो सकते थे। हमने उस कानून को रद्द कर दिया है, और अब उसे वापस लागू करने पर विचार कर रहे हैं. सरकार परिवारों को अधिक बच्चों के लिए अधिक लाभ देने की योजना बना रही है।

‘वृद्धावस्था की समस्या’

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि  वृद्धावस्था की समस्या के संकेत दक्षिण भारत, खास तौर से आंध्र प्रदेश में दिखने लगे हैं. कई देशों, जैसे जापान, चीन और कुछ यूरोपीय देशों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जहां बुजुर्गों की संख्या अधिक है. दक्षिण भारत में यह समस्या और गंभीर हो रही है क्योंकि युवा लोग अन्य हिस्सों में या विदेशों में चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर यह और घटती है, तो 2047 तक बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी, जो कि वांछनीय नहीं है. आंध्र प्रदेश और देश के कई गांवों में अब केवल बुजुर्ग लोग ही रह गए हैं, क्योंकि युवा लोग शहरों में जा चुके हैं।

Ghaziabad News: हरियाणवी गायिका से दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो साझा कर बताई आप बीती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप