Anand Mohan Jail Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर आज SC करेगा सुनवाई
8 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई की अपील पर सुनवाई करेगा। बता दें, आनंद बिहार के डीएम जी कृष्णैया की हत्या में मुख्य आरोपी है। 27 अप्रैल को आनंद मोहन को जेल से रिहा कर दिया था। ऐसे में बिहार सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दलित आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने चुनौती दी थी।

अब आनंद मोहन को जेल भेजने की याचिका पर आज (8 मई) सुनवाई होगी। 27 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे के करीब बिहार सरकार ने कानून में बदलाव कर आनंद मोहन सिंह को सहरसा जेल से रिहा कर दिया। कृष्णैया के परिवार ने इस पर आपत्ति जताई और कोर्ट में अर्जी दी।

इस फैसले के बाद बिहार सरकार पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। कृष्णय्या की पत्नी उमा देवी अपनी याचिका में बिहार सरकार के आदेश को रद्द किए जाने की मांग की है। उसने ये भी सवाल किया कि पहले मौत की सजा को उम्रकैद में बदला, हालांकि, इसके बाद भी कैदी को रिहा क्यों किया गया। उमा देवी ने कहा, “यह उन सभी सिविल सेवकों और सरकारी अधिकारियों और आम लोगों के बारे में है जो अपराधियों का खामियाजा भुगतेंगे क्योंकि वे जैसा चाहें वैसा करेंगे क्योंकि उन्हें अब नतीजों का डर नहीं है। यह केवल गुंडों और ठगों को कानून अपने हाथ में लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसलिए बिहार में माफिया का राज है। तब भी वही था, अब भी वही है।”

5 दिसंबर 1994 को जब उमा के पति का निधन हुआ, तब वह 30 साल की थीं। दो दिन बाद, वह हैदराबाद गई और उसे बेगमपेट में ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में एक फ्लैट दिया गया। उस समय उनकी 7 और 5 साल की दो बेटियां थीं। उनकी बड़ी बेटी निहारिका वर्तमान में एक बैंक मैनेजर हैं और उनकी छोटी बेटी पद्मा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

आनंद मोहन की रिहाई के बाद इन दो बाहुबलियों की रिहाई की उठी मांग
बिहार जेल कानून में संशोधन के बाद पूर्व सांसद आंनद मोहन समेत 26 कैदियों को पिछले हफ्ते बरी कर दिया गया था। बिहार सरकार के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है। ऐसे में अब आंनद मोहन के बाद अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह को रिहा करने की मांग उठने लगी है।

प्रभुनाथ सिंह पर क्या था आरोप?

आरजेडी (RJD) से चार बार सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह अभी झारखंड के हजारीबाग जेल में बंद हैं। उन्हें 1995 में जनता दल विधाक अशोक सिंह की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तभी से प्रभुनाथ सिंह जेल में बंद है।

अनंत सिंह का क्या था मामला

प्रभुनाथ सिंह के अलावा अनंत सिंह की रिहाई की भी मांग उठ रही है। अनंत सिंह अभी पटना के बेउर जेल में बंद हैं। 2019 में आनंद सिंह के पैतृक आवास से एक एके-47 राइफल की बरामदगी हुई थी इसी मामले में इन्हें पिछले साल दोषी ठहराया गया था। उस समय वे आरजेडी विधायक थे लेकिन दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई।

स्वर्ण क्रांति दल के प्रमुख कृष्ण कुमार कल्लू ने प्रभुनाथ सिंह और अनंत सिंह की जेल रिहाई कि मांग की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं की रिहाई के लिए वे किसी भी हद क जाने के लिए तैयार है।

आपको बता दें बिहार सरकार ने कारा हस्तक 2012 के नियम 481 आई में सशोंधन किया है। 14 साल की सजा काट चुके आनंद मोहन की तय नियमों के कारण रिहाई संभव नहीं थी। बीते 10 अप्रैल को ही  सरकार ने बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी थी जिसके बाद आंनद मोहन को रिहा कर दिया गया।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: CM बघेल को फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा