Amjad Khan Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

गांव के एक शख्स की वजह से बन गया बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार, पहचाना क्या?
‘अरे ओह साम्भा’, ‘यहां से पचास-पचास कोस दूर गांव में जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है बेटा सो जा, सो जा नहीं तो गब्बर सिंह आ जाएगा’ यह डायलॉग सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। फिल्म शोले का डायलॉग बच्चे- बच्चे को मुंह- जुबाइनी याद हैं । शोले में गब्बर सिंह का किरदार निभाकर चर्चा में आए अमजद खान लोगों के दिलो-दिमाग में हमेशा के लिए बस गए। फोटो में दिख रहे इस छोटे बच्चे ने बड़े होकर जब यह डायलॉग बोला तो बच्चा-बच्चा उनसे डरने लगा. आप पहचान तो गए ही होंगे कि हम किस सितारे की बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक बच्चे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग उसे पहचानने की मशक्कत में लग गए हैं। अगर आपको अब तक नहीं समझ आया तो बता दें कि ये बच्चा बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन अमजद खान है।अमजद खान का गब्बर वाला किरदार बहुत फेमस हुआ, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें डायलॉग डिलीवरी की प्रेरणा किससे मिली? एक्टर के डायलॉग डिलीवरी का जो अंदाज था, वो न तो फिल्म डायरेक्टर और न ही किसी स्क्रिप्ट राइटर ने उन्हें बताया था। दरअसल, एक्टर के गांव में एक कपड़े धोने वाला शख्स था, जिसके बात करने का अंदाज बहुत अलग था। अमजद खान उसके स्टाइल से बहुत affect थे और उसे गौर से सुनते थे। ऐसे में जब उन्हें गब्बर का रोल मिला तो उसे उन्होंने उसी के अंदाज में ही बोला, जिसके बाद रमेश सिप्पी ने भी उनकी तारीफ की। इस तरह से गब्बर के बोलने का स्टाइल भी फेमस हो गया।

यूं तो अमजद खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वे पहली बार 1951 में आई फिल्म नाजनीन नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। फिर कुछ सालों तक थिएटर में काम और 1973 तिहत्तर में फिल्म हिंदुस्तान की कसम में लीड हीरो के तौर पर डेब्यू किया था। अमजद खान ने भले ही तमाम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन शोले में उनका गब्बर का किरदार अमर हो गया। ठेठ देसी अंदाज में जब वह तंबाकू रगड़ते हुए डायलॉग बोलते थे तो हर कोई उनका फैन हो गया था

अमजद खान से प्यार करती थीं ये एक्ट्रेस

आपको बता दें कि अमजद खान ने शैला खान से शादी की थी, जो कॉलेज टाइम में उन्हें भैया कहा करती थीं. जानकर हैरान रह जाएंगे कि अमजद खान से एक एक्ट्रेस बेइंतहा प्यार करती थीं और उनके लिए ताउम्र अकेली रह गईं. फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी में बंजारन के रोल में नजर आईं कल्पना अय्यर अपने टाइम की मशहूर एक्ट्रेस थीं. कल्पना अय्यर अमजद खान से बहुत प्यार करती थीं. वे उनके प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि उनकी मौत के बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की.अमजद खान  को गुजरे सालों हो गये, लेकिन अपने आइकॉनिक किरदार के जरिए वह हमेशा अपने फैंस के दिलो में जिंदा रहेंगे।

Amjad Khan Death anniversary: गब्बर के किरदार को अमर कर देने वाले अभिनेता अमजद खान की अनसुनी कहानी
Amjad Khan Death anniversary: भारतीय फिल्मों का इतिहास वैसे तो सैकड़ों साल पुराना है। लेकिन भारतीय सिनेमा की इस यात्रा में कुछ फिल्में मील का पत्थर साबित बन जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म थी शोले। जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास को ही बदल कर रख दिया। फिल्म ऐसी कि एक-एक किरदार और डायलॉग लोगों की जुबान पर आज भी हैं। लेकिन आज बात शोले के उस किरदार को निभाने वाले अभिनेता अमजद खान की करेंगे जिसकी अदाकारी ने किरदार को अमर बना दिया। किरदार था गब्बर नाम के एक दुर्दांत डकैत का, जिसे अमजद खान ने ऐसा निभाया कि लोग कलाकार का नाम भले ही भूल जाएं लेकिन गब्बर को भुलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन जैसा लगता है।

गब्बर ने बनाया शोले को यादगार

शोले की सफलता (Amjad Khan Death anniversary) के कई सारी वजहें मानी जा सकती हैं, लेकिन यह कहा जाए कि शोले को यादगार बनाने का काम गब्बर ने किया तो इससे बहुत कम लोगों को ही ऐतराज होगा। अमजद खान ने फिल्म में साधारण से डायलॉग को इस अंदाज में बोला कि वे डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गए। ‘कितने आदमी थे’ और ‘होली कब है, कब है होली’ जैसे डायलॉग अगर आज भी हिट हैं तो उसकी एकमात्र वजह अमजद खान की अदायगी है। लेकिन जिस शोले ने अमजद खान को शोहरत दिलाई अमजद खान उसी फिल्म को सजा मानने लगे थे। आज अमजद खान की पुण्यतिथि के मौके पर आइए जानते हैं क्या है अमजद खान के गब्बर बनने के पीछे की कहानी। साथ ही बात इसकी भी होगी कि आखिर अमजद खान के लिए शोले की कामयाबी को सजा क्यों कहा।

अमजद खान के गब्बर बनने की कहानी

शोले की कहानी लिखे जाने तक गब्बर के रोल में डैनी को लिया जाना था। लेकिन दूसरी फिल्म में बिजी होने के कारण डैनी इसके लिए समय नहीं निकाल पाए। सलीम खान अमजद खान को पहले से उनकी पिता की वजह से जानते थे। सलीम खान ने किसी तरह फिल्म यूनिट को गब्बर के रोल में अमजद खान को लेने के लिए मनाया था।

एक सच्चे डाकू के नाम पर आधारित था गब्बर का किरदार

सलीम खान के पिता पुलिस अधिकारी थे जिनसे सलीम खान को एक डाकू गबरा के बारे में सुनने को मिला था। गबरा बीहड़ का एक खूंखार डाकू था जो लोगों के नाक काट कर छोड़ देता था। गब्बर सिंह के इस खूंखार किरदार को लिखने की प्रेरणा सलीम खान को वहीं से मिली थी।

Read Also:- APJ Abdul Kalam Death Anniversary:’भारत के ‘मिसाइल मैन’ के बारे में 7 तथ्य जो आपको जानना जरूरी है

ऐसे तैयार हुआ था गब्बर का किरदार

गब्बर का किरदार (Amjad Khan Death anniversary) करने से पहले अमजद खान ने बीहड़ के डाकूओं के हाव-भाव और किरदार को पकड़ने के लिए एक किताब पढ़ी थी। ‘अभिशप्त चंबल’ नाम के इस किताब को पढ़कर अमजद खान ने गब्बर के किरदार की तैयारी की थी। गब्बर के बोलने के ढंग को अमजद खान ने एक धोबी से नकल की थी जो उनके गांव में रहता था। वह अपनी पत्नी को अरी ओ शांति.. कहकर बुलाता था। जिसे कॉपी करते हुए अमजद खान ने अरे ओ सांभा डायलॉग बोला जो सदा के लिए अमर हो गया।

अमजद खान शोले को क्यों मानने लगे थे अभिशाप

अमजद खान को शोले ने वह शोहरत और बुलंदी दी जिसके वे असली हकदार थे। लेकिन अमजद खान इसी फिल्म की सफलता को ही अपने जीवन का अभिशाप मानने लगे थे। दरअसल शोले फिल्म करते हुए अमजद खान ने ये दुआ की थी कि अगर यह फिल्म हिट हो जाती है तो वे आगे फिल्मों में काम करना बंद कर देंगे। उनकी दुआ कुबूल हुई और शोले ने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन इस फिल्म की सफलता के बाद अमजद खान के पास रोल की बरसात होने लगी। अमजद खान ने वादे को तोड़ते हुए आगे भी फिल्में करनी जारी रखीं। लेकिन कुछ साल बाद ही उनका भयानक कार एक्सीडेंट हुआ। अमजद खान का मानना था कि अल्लाह से किए वादे को तोड़ने की सजा उन्हें इस रुप में मिली है।

‘गब्बर आज भी जिंदा है….

27 जुलाई 1992 को दिल का दौरा पड़ने से अमजद खान की मौत हो गई। यह महान कलाकार आखिरकार अपनी अदायगी का तोहफा दुनिया को देकर यहां से रुखसत हो गया। अमजद खान को इस दुनिया को अलविदा कहे 30 साल हो गए। लेकिन अगले 300 साल तक या इससे आगे तक जबतक भारतीय सिनेमा का संसार रहेगा गब्बर जिंदा रहेगा, अमजद खान जिंदा रहेंगे।

रिपोर्ट- दीपक