Amit Shah Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 891 दिन हो गए, लेकिन अमित शाह रामलला के दर्शन करने नहीं गए, क्यों?- केजरीवाल
Ram Mandir Ayodhya : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम के नाम पर वोट मांगने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुए 891 दिन हो गए हैं।

इन 891 दिनों में गृहमंत्री अमित शाह श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए। क्यों? इन ढाई सालों में अमित शाह ने 42 से ज्यादा बार अपने भाषणों और इंटरव्यू में भगवान राम और मंदिर का ज़िक्र किया, जिसमे कई बार राम और मंदिर के नाम पर वोट मांगा, लेकिन दर्शन करने नहीं गए। इनके लिए राम केवल सत्ता हासिल करने और पैसे कमाने का ज़रिया है। इनकी राम में कोई आस्था नहीं है।

लव-कुश और माता जानकी का मंदिर

अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से 5 सवाल पूछा कि आप अभी तक राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या भगवान राम के दर्शन करने का आपका मन नहीं करता? क्या राम मंदिर जाने का आपका मन नहीं करता? क्या आपको भगवान राम का आशीर्वाद नहीं चाहिए? क्या आप राम को भगवान मानते हो? उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सनातन धर्म के लिए सच्चे भाव से काम कर रही है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार हर शहर में भजन संध्या और मुफ्त तीर्थ यात्रा करा रही है। अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

राम चरणों में माथा टेकने नहीं गए

बुधवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जून 2024 को हुआ था। तब से लेकर आज तक ढाई साल हो गए हैं। अगर सटीक तौर पर देखें तो 891 दिन हो गए हैं। इन ढाई साल में, यानी श्री राम मंदिर बनने के बाद से, देश के नंबर दो गृह मंत्री अमित शाह एक बार भी राम मंदिर में श्री राम के चरणों में अपना माथा टेकने नहीं गए हैं।

शाह के राम मंदिर जाने का रिकॉर्ड नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले जब कुछ लोगों ने मुझे यह बताया तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि सबसे ज्यादा भगवान राम के नाम का दुरुपयोग करने वाले लोग मंदिर बनने के बाद दर्शन करने ही नहीं गए। मैंने नेट, चैट जीपीटी, परप्लेक्सिटी और यूपी के कई पत्रकारों से फोन करके चेक किया। सब जगह से यही जानकारी मिली कि अमित शाह के राम मंदिर जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे

अगर वह गए होते तो उनकी टाइमलाइन पर कहीं कोई तस्वीर जरूर होती। इन 891 दिनों में अमित शाह ने 42 से ज्यादा बार अपने भाषणों और इंटरव्यू में राम मंदिर का जिक्र किया है और अधिकतर बार भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे हैं। उनके पास भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का समय है, लेकिन भगवान राम के चरणों में आशीर्वाद लेने जाने का समय नहीं है।

अमित शाह से पांच अहम प्रश्न पूछ रहा हूं

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज मैं देश की जनता की तरफ से अमित शाह से पांच अहम प्रश्न पूछ रहा हूं। पहला, आप राम मंदिर क्यों नहीं गए? क्या आपका भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता? क्या आपका राम मंदिर जाने का मन नहीं करता? क्या आपको भगवान राम के आशीर्वाद की जरूरत है और पांचवां और सबसे अहम प्रश्न कि क्या आप रामचंद्र जी को भगवान मानते हैं?

भगवान राम ने बनाई केंद्र और राज्यों में सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग भगवान रामचंद्र जी को भगवान मानते ही नहीं हैं। अगर भगवान मानते, तो कभी चढ़ावे और भगवान के सामने दिए गए दान की चोरी नहीं करते। इनको अंदर से डर लगता कि भगवान सर्वव्यापी हैं, वे हमारी चोरी देख रहे हैं और हमें महापाप लगेगा। हमारी भविष्य और आने वाली जिंदगियां खराब हो जाएंगी। लेकिन इन्हें कोई डर नहीं है। ये खुलेआम चोरी कर रहे हैं। इन्होंने दशकों से केवल सत्ता में आने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किया है। भगवान राम ने इन्हें क्या नहीं दिया? भगवान राम ने इनकी 21 राज्यों और केंद्र में सरकार बना दी। अमित शाह कम से कम भगवान का धन्यवाद करने राम मंदिर चले जाते, 101 रुपए का ही प्रसाद चढ़ा आते, लेकिन वे वहां नहीं गए, क्योंकि उन्हें भगवान राम के आशीर्वाद की जरूरत ही नहीं है।

सनातन को सत्ता और पैसे के लिए किया इस्तेमाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हर सनातनी इस चंदा चोरी से पीड़ित और दुखी है। जो चोरी सामने आई है वह तो बस छोटी-सी झलक है, अभी तो बहुत कुछ निकलना बाकी है। जब लोगों को पता चलेगा कि अमित शाह देश भर में घूम-घूम कर राम के नाम पर वोट तो मांगते हैं लेकिन दर्शन करने नहीं जाते, तो सोचिए हर सनातनी के दिल पर क्या गुजरेगी? इन्होंने सनातन को केवल सत्ता और पैसे के लिए इस्तेमाल किया है।

पंजाब के हर शहर में भजन संध्या का आयोजन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज केवल आम आदमी पार्टी है, जो सनातन के लिए सच्ची भावना से काम कर रही है। पंजाब के हर शहर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोग आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि हमने आज तक सनातन के लिए इस तरह का काम करने वाला नहीं देखा। हमारी सरकार लोगों को खाटू श्याम जी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन जैसे तीर्थ स्थानों के दर्शन फ्री में करा रही है। जब हमारी दिल्ली में सरकार थी, तब हम लोगों को अयोध्या जी सहित अन्य कई तीर्थ स्थानों के दर्शन फ्री में कराते थे।

बिजली, सड़कें और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब के पटियाला में काली माई के मंदिर का पुनरुद्धार किया जा रहा है और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। सनातन के आदर्शों के हिसाब से बहुत बड़े स्तर पर गरीबों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे हैं। लोगों का पैसा जोड़-जोड़ कर उन्हें अच्छी बिजली, सड़कें और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है। आज अगर देश में सच्ची सनातनी पार्टी कोई है, तो वह आम आदमी पार्टी है। मैं अमित शाह से निवेदन करूंगा कि आज के बाद एक बार कृपया भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जरूर जाएं।

ये भी पढ़ें- अब घर बैठे कैंसिल करें रेलवे काउंटर टिकट, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस, लाइन में लगने का झंझट खत्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
Suvendu Adhikari Bengal CM : पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित बीजेपी विधायक दल की बैठक में ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के सीएम नाम पर मुहर लग गई है। इस बैठक के दौरान खुद गृह मंत्री पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद है। शुभेंदु अब कल सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां विधायक दल की बैठक ने शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई है। जहां वे पार्टी के 200 से अधिक विधायकों से संवाद कर सकते हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नंदीग्राम और भवानीपुर सीटों पर विजय

सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। उन्होंने हाल ही में नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे अहम सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक स्थिति और मजबूत की है। एक समय ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और तब से पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम पर भी विचार चल रहा है। वहीं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, रूपा गांगुली सहित कई नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। अमित शाह की मौजूदगी में आज भाजपा विधायक दल की बैठक और बाद में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। यह कार्यक्रम ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हो सकता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने की संभावना है।

हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में बड़ी जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन का अंत किया है, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- Arshdeep Singh पर फैंस हुए नाराज़, Samreen Kaur का बैग उठाने का वीडियो वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे, हमें हराया गया है
Mamata Banerjee Not Resign : पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 मई को एक बार फिर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव हारी नहीं है, बल्कि उसे जानबूझकर हराया गया है। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता और वे लोकभवन जाकर कोई इस्तीफा नहीं देंगी।

बड़ी संख्या में वोटों में गड़बड़ी

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में वोटों में गड़बड़ी हुई और करीब 100 सीटें “छीन ली गईं” तथा लाखों वोटों को हटाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के लिए सत्ताधारी दल ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया।

समर्थकों पर कार्रवाई और छापेमारी

ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव किए गए और कई अधिकारियों को हटाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से पहले उनके समर्थकों पर कार्रवाई और छापेमारी की गई, जिससे माहौल प्रभावित हुआ।

विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार

मुख्यमंत्री ने EVM और मतदान प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर मशीनों के व्यवहार को लेकर संदेह पैदा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई।

विपक्षी दलों का समर्थन उनके साथ

ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी दलों का समर्थन उनके साथ है और आने वाले समय में एकजुटता और मजबूत होगी। उन्होंने खुद को “आम नागरिक” बताते हुए कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है, लेकिन वे जनता की सेवा के लिए सक्रिय रहेंगी।

ये भी पढ़ें- इंदिरापुरम के अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी मंजिल तक फैली लपटें, 4 लोगों को बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमित शाह का ऐलान: बंगाल में सरकार किसी की भी बने, चुनाव के बाद 7 दिन तक रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल
Central Security Forces : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम किसी भी दल के पक्ष में जाएं, लेकिन मतगणना के बाद भी केंद्रीय सुरक्षा बल राज्य में कम से कम सात दिनों तक तैनात रहेंगे.

अमित शाह ने यह बात कोलकाता के बेहाला इलाके में आयोजित रोड शो और जनसभा के दौरान कही, उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान के दिन मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें. उनके अनुसार चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर मजबूत और व्यापक इंतजाम किए हैं, इसलिए किसी भी तरह की आशंका की जरूरत नहीं है.

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी स्पष्ट किया कि चाहे सरकार किसी भी दल की बने, केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए सुरक्षा बल मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी एक हफ्ते तक राज्य में मौजूद रहेंगे. इसका उद्देश्य चुनाव के बाद शांति और स्थिरता बनाए रखना बताया गया है.

बेहाला में बीजेपी का जोरदार प्रचार

इस मौके पर बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया गया. रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरा इलाका पार्टी के झंडों और पोस्टरों से सजा दिखाई दिया. अमित शाह खुले वाहन में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए, उन्होंने आगे दावा किया कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो विकास कार्यों में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा, उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से चुनावी हिंसा और तनाव की घटनाएं चिंता का विषय रही हैं, जिन्हें रोकना जरूरी है.

गौरतलब है कि इस बार चुनाव आयोग ने पहले चरण में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके चलते मतदान शांतिपूर्ण रहा. अब दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है.

ये भी पढ़ें- IRS Daughter Murder Case : ऑनलाइन गेमिंग और अश्लील लत में डूबा आरोपी, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश- मीत हेयर
Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का एक ही मॉडल अपना रही है।

लालच देकर पार्टी में शामिल

उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा अपनी हार के डर से विपक्षी नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए डराना शुरू कर देती है या लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है। मीत हेयर ने स्पष्ट किया कि पंजाब की धरती सिद्धांतों और संघर्ष की धरती है, यहां भाजपा का यह ‘वॉशिंग मशीन’ मॉडल कभी सफल नहीं होगा।

भाजपा में शामिल होते ही वे पाक-साफ

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद मीत हेयर ने उदाहरण देते हुए कहा कि असम में हेमंत विश्व शर्मा पर कांग्रेस में रहते हुए सीबीआई की छापेमारी हुई, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही वे पाक-साफ हो गए। महाराष्ट्र में अजीत पवार पर एक ही रात में 70 मुकदमे दर्ज किए गए और अमित शाह ने उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट नेता बताया, लेकिन भाजपा में शामिल होते ही उन्हें डिप्टी सीएम बना दिया गया।

आज संसद के भीतर भी यही दृश्य

उन्होंने कहा कि आज संसद के भीतर भी यही दृश्य है। राहुल गांधी की कभी कोर टीम रहे रवनीत बिट्टू और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोग भाजपा की अगली बेंचों पर बैठे हैं, जबकि भाजपा के पुराने समर्पित कार्यकर्ता पीछे धकेल दिए गए हैं। पंजाब भाजपा का हाल तो यह है कि वहां भाजपा की बैठकों में पुराने भाजपाई कम और कांग्रेसी चेहरे जैसे सुनील जाखड़ और राणा सोढ़ी ज्यादा नजर आते हैं।

भाजपा और अमित शाह के साथ सांठगांठ

मीत हेयर ने राघव चड्ढा के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने एक आम युवा को राष्ट्रीय पहचान दी, उसी पार्टी के सबसे मुश्किल समय में राघव चड्ढा का साथ छोड़ देना नैतिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया जी और संजय सिंह जेल में थे और कार्यकर्ता सड़कों पर लाठियां खा रहे थे, तब राघव चड्ढा विदेश चले गए। इससे यह शंका पैदा होती है कि उनकी भाजपा और अमित शाह के साथ कोई सांठगांठ हुई थी।

मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा के घरों पर छापेमारी

उन्होंने आगे कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जी जेल से बाहर आए और उन्हें कोर्ट ने राहत दी, तब भी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट तक नहीं किया, जिससे स्पष्ट है कि वे अब भाजपा के इशारे पर चल रहे हैं। पंजाब में हाल ही में आप नेताओं और राज्यसभा सांसद मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा के घरों पर हुई छापेमारी को उन्होंने इसी कड़ी का हिस्सा बताया। मीत हेयर ने कहा कि अमित शाह लगातार आप नेताओं को डराकर पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सिद्धांतों के पक्के

उन्होंने कहा कि भाजपा भूल रही है कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सिद्धांतों के पक्के हैं। दिल्ली में भी इन्होंने पूरी कोशिश की थी, लेकिन हमारे नेता झुके नहीं। सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को कई ऑफर दिए गए, लेकिन वे जेल जाना मंजूर कर गए पर भाजपा के आगे घुटने नहीं टेके। सांसद ने सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को आड़े हाथों लेते हुए हेयर ने कहा कि वे पंजाब के इतिहास और सिखों के सिद्धांतों को जानते हैं। पंजाब वह कौम है जो सूखे पत्ते खाकर भी युद्ध लड़ना जानती है, लेकिन झुकना नहीं।

कुर्सी के लालच या डर के मारे चुप

उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा जितना डराएगी, पंजाब में उसका उतना ही ज्यादा नुकसान होगा। 90% कुर्बानियां देने वाले पंजाबी जेलों और मुकदमों से नहीं डरते। भाजपा का यह एजेंडा अन्य राज्यों में चल सकता है, लेकिन पंजाब की तासीर अलग है। जाखड़ और बिट्टू शायद कुर्सी के लालच या डर के मारे चुप हैं, लेकिन आने वाले समय में भाजपा को इस दमनकारी राजनीति का भारी खमियाजा भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मालदा घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, ममता बनर्जी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
West Bengal News : पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की पूर्व जानकारी नहीं थी।

“मुझे जानकारी नहीं दी गई”

ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि जिम्मेदारी किसकी है, क्योंकि किसी अधिकारी ने उन्हें इस घटना के बारे में सूचित नहीं किया।

कानून-व्यवस्था पर चुनाव आयोग का नियंत्रण

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग के पास होती है। उनके अनुसार, वर्तमान में प्रशासनिक नियंत्रण राज्य सरकार के बजाय चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत काम कर रहा है।

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अधिकारी अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों का पालन कर रहे हैं, जिससे राज्य सरकार की भूमिका सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में राज्य सरकार के पास फैसले लेने की क्षमता प्रभावित हो रही है।

“सुपर राष्ट्रपति शासन” जैसा माहौल

मुख्यमंत्री ने मौजूदा हालात को “सुपर राष्ट्रपति शासन” जैसा बताया। उनका कहना है कि प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव हुए हैं और राज्य सरकार की शक्तियां पहले जैसी नहीं रह गई हैं।

बढ़ते विवाद के बीच बयान

मालदा की घटना को लेकर न्यायिक और राजनीतिक स्तर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में ममता बनर्जी का यह बयान राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म दे रहा है।

ये भी पढ़ें – ‘वाल्मिकी रामायण’ की रिलीज डेट घोषित, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से पहले बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान को बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ में एक साथ 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Naxal-Free India : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बुधवार यानि आज 108 नक्सलियों ने सरेंडर किया। यह अब तक के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है। इन पर 3.95 करोड़ रुपए का ईनाम रखा गया था। सरेंडर के दौरान इनकी निशानदेही पर अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी डंप की गई है। जिसे आज पेश किया जाएगा।

नक्सलियों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में एक साथ आत्मसमर्पण करना दिखाता है कि नक्सल विचारधारा अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह कई बार अपने भाषण के दौरान ‘नक्सल मुक्त देश’ के बारे में प्रमुखता से बात करते दिखे। उन्होंने 31 मार्च, 2026 को ‘नक्सल मुक्त भारत’ की डेडलाइन तय की है।

108 नक्सलियों का एक साथ आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के आंकड़े पेश करते हुए अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर से 37, बस्तर से 16, नारायणपुर से 4, कांकेर से 3, सुकमा से 18, दंतेवाड़ा से 30 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया।

3.95 करोड़ का इनाम

अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों पर सरकार द्वारा 3.95 करोड़ का इनाम रखा गया था। इनमें 22 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 31 पर 5 लाख, 1 पर 3 लाख, 9 पर 2-2 लाख और 43 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए की इनामी राशि रखी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का समर्पण एक दिन में हुए अब तक के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है।

कुछ दिन पहले 15 माओवादी हुए थे सरेंडर

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से लगातार नक्सली आत्मसमर्पण करने सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कुछ दिन पहले 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल थे। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने 3 एके-47 राइफल, 2 एसएलआर, 2 इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम राइफल सौंपी थी।

डीजी CRPF ने ‘जीरो कैजुअल्टी’ का दिया निर्देश

सीआरपीएफ महानिदेशक जीपी सिंह पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ के कई फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जवानों को अभियान के अंतिम चरण के लिए तैयार रहने और जीरो कैजुअल्टी का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया था कि नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए IED हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए सावधानी बरतना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- Cylinder Crisis : गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परिवार 4 दिन से भूखा, बच्चों को खिलाना पड़ा चाऊमीन-मोमो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Naxalism Free India : गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान, भारत 31 मार्च तक नक्सलवाद से होगा मुक्त
Naxalism Free India : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा दौरे पर बड़ा ऐलान किया। कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम नक्सलवाद को खत्म करने के बेहद करीब हैं। 31 मार्च तक देश नक्सल मुक्त हो जाएगा।

सुरक्षा बलों की जमकर तारीफ

CISF के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमित शाह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होनें देश के विकास में योगदान पर सुरक्षा बलों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में CISF की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे देश नक्सलवाद के खात्में की दिशा में आगे बढ़ा है।

कार्यक्रम में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लाल आतंक के खात्मे की ओर अग्रसर है। तथा नेपाल से आंध्र प्रदेश के तिरुपति तक रेड कॉरिडोर बनाने का उनका सपना सुरक्षा एजेंसियों ने विफल कर दिया।

क्या है ‘रेड कॉरिडोर’

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में रेड कॉरिडोर का जिक्र किया। आखिर क्या है रेड कॉरिडोर ? आइए जानते हैं…
रेड कॉरिडोर, आम बोलचाल की भाषा में लाल गरियारा के नाम से भी जाना जाता है। यह आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक फैला है। जोकि नक्सल और माओवादी विचारधारा से प्रभावित रहा है। इसमें प. बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित 10 भारतीय राज्य शामिल हैं।

भारत में नक्सलवाद की समस्या

भारत में नक्सलवाद की शुरुआत 1967 में दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी गांव से हुई। यह आंदोलन सामंतो के खिलाफ हुआ था। इसका नेतृत्व चारू मजूमदार और कानू सान्याल ने किया था। बाद में यह एक चरमपंथी समूह बन गया। और भूमि अधिकार के लिए शुरू हुआ यह आंदोलन आगे चलकर देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए मुसीबत बन गया।

नक्सलियों पर आक्रामक तरीका अपनाया

समय-समय पर इसके खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा सैन्य अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 2014 में मोदी सरकार ने आने के तुरंत बाद वामपंथ उग्रवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एक्शन प्लान तैयार किया। 2019 में अमित शाह ने गृह मंत्री बनते ही नक्सलियों के खात्मे को लेकर आक्रामक तरीका अपनाया। इससे लगातार वे सिमटते चले गए। इसको लेकर ओडिशा के कार्यक्रम में एक बार फिर से 31 मार्च, 2026 को नक्सल मुक्त देश का नारा दोहराया।

ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों का एक साथ राज्यसभा नामांकन, बिहार की राजनीति में नया इतिहास
Bihar News : बिहार की सियासत ने अब नया मोड़ ले लिया है। लगातार 21 सालों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे नीतीश कुमार अब जनता की जिम्मेदारी हैंडओवर करने वाले हैं। बता दें कि नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर रुख करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि आज का दिन उस समय ऐतिहासिक बन गया जब तीन अलग-अलग दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

दरअसल, यह पहली बार माना जा रहा है कि इस स्तर का सामूहिक राजनीतिक प्रदर्शन प्रदेश में सामने आया है, जिससे इस घटनाक्रम का महत्व और बढ़ गया।

केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में पूरा हुआ नामांकन

नामांकन प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रीय आयाम दे दिया। उनकी मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई को राजनीतिक गलियारों में गठबंधन की एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों का एक साथ मैदान में उतरना

राज्यसभा चुनाव के लिए जिन प्रमुख नेताओं ने नामांकन किया, उनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री, तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हैं। तीनों नेताओं द्वारा एक साथ पर्चा दाखिल करना बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय माना जा रहा है। विधानसभा पहुंचकर नामांकन करने की यह सामूहिक पहल एनडीए की रणनीतिक मजबूती का संकेत देती है।

एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल

नामांकन के दौरान विधानसभा परिसर में समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी उपस्थिति रही। पूरे माहौल में उत्साह दिखाई दिया और नेताओं ने इसे गठबंधन के भीतर समन्वय और पारस्परिक विश्वास का प्रतीक बताया। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

चुनावी प्रक्रिया का अगला चरण

राज्यसभा चुनाव के तहत दाखिल नामांकन पत्रों की जांच छह मार्च को की जाएगी। प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च तय है। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जिसके बाद उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – नेपाल से गिरफ्तार हुआ नक्सली ‘ब्रेन’ गणपति, नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत में तानाशाही राजनीति बदलने में पंजाब साथ, 2027 मे़ं ‘‘आप’’ को देगा 100 सीटों का तोहफा- भगवंत सिंह मान
New Delhi : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आयोजित रैली में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने भाजपा और मोदी सरकार को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत में तानाशाही राजनीति को बदलने में पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। 2027 मे़ं पंजाब की जनता ‘‘आप’’ को 100 सीटों का तोहफा देगी। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत पूरी आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह डटकर देश की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा ने एक साजिश के तहत ‘‘आप’’ को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन अब वह साजिश देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी है। इसलिए आरडीएफ, जीएसटी समेत पंजाबियों के हक का करोड़ों रुपए रोककर बैठी है। हम देश से नफ़रत और झूठ की राजनीति को ख़त्म करने आए हैं और उस तरफ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

मुसीबत में और मजबूत बनती है AAP – भगवंत मान

जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब भी आम आदमी पार्टी पर कोई मुसीबत आती है, तो वह दोगुनी-चौगुनी ताकत से उभरती है। भगवान हमें हमेशा उसी नीम के पेड़ के नीचे, इसी जंतर-मंतर पर ले आते हैं, जो आम आदमी पार्टी का जन्म स्थान है। यह कार्यक्रम पहले से ही तय था, लेकिन हमें यह नहीं पता था कि जज साहब का यह ऐतिहासिक फैसला इतनी जल्दी आ जाएगा। आज पूरे देश को यह बताने का मौका मिला है कि सच हमेशा सच ही होता है।

भगवंत मान ने कहा कि सच बोलने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसे एक बार बोलकर दोबारा याद नहीं रखना पड़ता, जबकि झूठ बोलने वालों को हमेशा याद रखना पड़ता है कि पिछली बार क्या कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन बाद में उन्हें ही इसे लागू करना पड़ा। पहले वे तेल की बढ़ती कीमतों पर बोलते थे, लेकिन अब जब कीमतें उससे भी ज्यादा बढ़ गई हैं, तो वे इसे मास्टर स्ट्रोक कहते हैं। आम आदमी पार्टी देश की राजनीति को बदलने और उसमें ईमानदारी भरने आई है। अरविंद केजरीवाल ने दूसरी राजनीतिक पार्टियों को मजबूर कर दिया है कि वे नफरत और धर्म की बातों के बजाय अपने घोषणापत्र में स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात लिखें।

झूठे केस बनाकर नेताओं को जेल भेजा – मान

भगवंत मान ने बताया कि कैसे निजी अस्पताल वालों ने प्रधानमंत्री से शिकायत की होगी कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त और अच्छा इलाज होने के कारण उनका धंधा ठप हो गया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। इसी तरह, निजी स्कूल वालों ने शिकायत की होगी कि बच्चे सरकारी स्कूलों में जा रहे हैं और वे अब पार्टी को चंदा नहीं दे पाएंगे, तो प्रधानमंत्री ने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। जब देखा गया कि मुफ्त बिजली, मुफ्त दवाइयां, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, बजट 30 करोड़ से बढ़कर 60 हजार करोड़ हो गया और इस कारण चुनाव में जीतना मुश्किल हो जाएगा, तो कोई झूठा मामला ढूंढकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम को ही अंदर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सजा शायद उतनी कड़ी नहीं होती, लेकिन अदालतों के चक्कर काटना ही असल सजा होती है।

भगवंत मान ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि जब पार्टी के शीर्ष पांच नेता और पूरा थिंक टैंक जेल में था, तब जालंधर का उपचुनाव आ गया था। फैसला लेने वाली कोई अथॉरिटी बाहर नहीं थी। ऐसे में हमने अपनी बैकअप टीम के साथ मिलकर काम चलाया। जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान मिले मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने हमें हिम्मत दी थी कि भगवान साथ देगा, लोगों के दरवाजे खटखटाओ। इसके बाद हमने जालंधर उपचुनाव और दूसरी सांसद सीट भी बड़े अंतर से जीती, जिससे हमारा हौसला और बढ़ा।

जेल में भी पंजाब की चिंता करते केजरीवाल – पंजाब सीएम

भगवंत मान ने बताया कि जब मैं जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए जाता था, तब भी अरविंद केजरीवाल केवल पंजाब और वहां के लोगों का हाल पूछते थे। वे पूछते थे कि लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है या नहीं, खेतों के लिए पानी का काम चल रहा है या नहीं और क्या कोई दिक्कत तो नहीं है? वे हमेशा यही निर्देश देते थे कि जो भी भ्रष्टाचार करे, जिसकी भी रिपोर्ट आए, उसे अंदर कर दो, क्योंकि हमें देश को सुधारना है।

भगवंत मान ने आगे कहा कि क्रांतिकारियों के लिए जेल घी की तरह काम करती है। उन्होंने शहीद भगत सिंह का उदाहरण देते हुए बताया कि जब असेंबली में बम फेंकने की योजना बनी थी, तब सूची में उनका नाम नहीं था। भगत सिंह ने अपना नाम खुद सूची में जोड़ा था। इस पर चंद्रशेखर आजाद (नौजवान भारत सभा के प्रमुख) ने उन्हें चेतावनी दी थी कि सांडर्स की हत्या के मामले में उन्हें लाहौर ले जाकर फांसी दे दी जाएगी। लेकिन भगत सिंह ने तर्क दिया कि पार्टी की लहर थोड़ी धीमी पड़ गई है और उसे उभारने की जरूरत है। भगत सिंह ने कहा था कि बम फेंकने वालों में केवल वे ही अंग्रेजी बोल सकते हैं, इसलिए वे अपना मुकदमा खुद लड़ेंगे और अदालत में मीडिया को बुलाएंगे, जिससे उनकी बात पूरे देश में जाएगी और पार्टी को ताकत मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि ठीक वैसा ही हुआ और पूरे देश में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम की धूम मच गई।

AAP अब राष्ट्रीय शक्ति बनकर उभरेगी – CM मान

भगवंत मान ने इस ऐतिहासिक प्रसंग को वर्तमान से जोड़ते हुए कहा कि आज इतिहास खुद को दोहरा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी जेल से यही संदेश दिया था कि झुकना नहीं है। आम आदमी पार्टी अब और बड़ी होकर निकलेगी। आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि जब अदालत का फैसला आया, तो लोग मुझे बधाई देते हुए कह रहे हैं कि अब आम आदमी पार्टी को कोई नहीं रोक सकता, जैसे दरिया अपना रास्ता खुद बनाता है, उस पर कोई रोक नहीं लगा सकता।

देश किसी का निजी मकान नहीं है – सीएम मान

भगवंत मान ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संदेश दिया कि वे देश की गद्दी पर बैठे किरायेदार हैं, यह देश उनका निजी मकान नहीं है। इस देश की मिट्टी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा और अशफाक उल्ला खान जैसों का खून शामिल है, यह किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है।

भगवंत मान ने पंजाब के साथ केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की आजादी में 90 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं, लेकिन आज केंद्र सरकार पंजाब का 8000 करोड़ रुपए का आरडीएफ रोक लेती है और जीएसटी का पैसा नहीं देती। पंजाब में आई ऐतिहासिक बाढ़ के लिए मात्र 1600 करोड़ रुपए की घोषणा की गई, लेकिन उसमें से कुछ भी नहीं दिए गए।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा पंजाब विरोधी और आम आदमी पार्टी विरोधी हो चुकी है। उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से इतना डर लगने लगा है कि सपने में भी आम आदमी पार्टी और झाड़ू नजर आता होगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि अगर केंद्र सरकार का बस चले तो वे राष्ट्रगान से भी पंजाब शब्द निकाल कर उसे ‘यूपी सिंध गुजरात मराठा’ कर दें।

हर मोर्चे पर पंजाब ने देश संभाला – भगवंत मान

सीमाओं की सुरक्षा और देश के लिए पंजाब के योगदान को याद करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जब भी दुश्मन की पहली गोली आती है, तो सरहदों पर पंजाबियों के सीने ही तने होते हैं। जब देश में अनाज की कमी हुई, तो पंजाबियों ने अपनी मिट्टी से सोना (हरित क्रांति) उगाकर देश के भंडार भर दिए। जब देश को आजादी की जरूरत थी, तब भी पंजाबियों ने 90 फीसदी कुर्बानियां दीं। भगवंत मान ने याद दिलाया कि जब आम आदमी पार्टी का पौधा लगा था, तब भी सबसे पहले चार हरे पत्ते (सांसद) पंजाबियों ने ही दिए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पंजाब भारी बहुमत (सेंचुरी) के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर हमें तोहफा देगा।

विरोधी दलों पर कटाक्ष करते हुए भगवंत मान ने एक शेर सुनाया, ष्झूठों ने झूठों से कहा कि सच बोलो, घर के अंदर झूठों की मंडी है, दरवाजे पर लिखा है सच बोलो। गंगा मैया, डूबने वाले सभी अपने थे, यह कश्ती में छेद किसने किया है? सच बोलो।ष् उन्होंने कहा कि सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन सच का सूरज कभी छुपता नहीं है।

पंजाब हर संकट में साथ खड़ा रहेगा – पंजाब सीएम

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी टीम को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पंजाब हमेशा एक चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कहीं भी आफत आए, चाहे तुर्की में भूकंप हो, श्रीलंका में सुनामी या नेपाल में बाढ़, रेड क्रॉस की टीम पहुंचे न पहुंचे, लेकिन पंजाबियों और गुरु नानक देव जी का लंगर सबसे पहले शुरू हो जाता है। पंजाबी सरबत दा भला (सबका भला) मांगने और कुर्बानियां देने वाले लोग हैं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी याद किया और सच के साथ खड़े रहने का प्रण लिया।

ये भी पढ़ें – US-इजरायली हमले में हुई खामेनेई की मौत के बाद चीन और रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा – कानून का घोर उलंघन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप