America Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास किया हमला, 87 लोगों की मौत, कई अब भी लापता
Iran Israel War : ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग में अमेरिकी सबमरीन ने श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर हमला किया है। प्रमुख समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इस हमले में अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है, तथा 32 की हालत गंभीर है। अभी भी कई लापता है। श्रीलंका नौसेना द्वारा अभी तलाश जारी है।

अमेरिका ने दी थी हमले की जानकारी

आपको बता दें कि इस हमले की जानकारी अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने दी थी। उन्होंने बताया था कि अमेरिका ने हिन्द महासागर स्थित ईरानी युद्ध पोत पर सबमरीन से हमला किया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इस तरह का हमला पहली बार हुआ है। हमले की पुष्टि श्रीलंका नौसेना ने भी की थी। उनके अनुसार, ईरानी युद्ध पोत द्वारा आपातकालीन सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही श्रीलंका द्वारा बचाव दल भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि ईरानी युद्धपोत विशाखापत्तनम में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास MILAN 2026 में शामिल होने आया था। अभ्यास के बाद यह वापस लौट रहा था। उसी समय श्रीलंका के समीप हमला हुआ। यह IRIS DENA मौज-क्लास फ्रिगेट क्लास का युद्धपोत था।

श्रीलंका नौसेना द्वारा बचाव अभियान जारी

श्रीलंका द्वारा सूचना मिलने के बाद राहत बचाव जारी है। श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता बुद्धिका संपथ ने पत्रकारों से बताया कि अब तक 87 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। श्रीलंका विदेश मत्रालय के अनुसार, जहाज में 180 लोग सवार थे। श्रीलंका स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी डॉ. अनिल जयसिंघे ने बताया कि 79 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अब तक का घटनाक्रम

अमेरिका-इजरायल का फोकस ईरानी परमाणु सुविधाओं, सैन्य ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर रहा है। इस पर लगातार हमले हो रहे हैं। जवाब में ईरान द्वारा गल्फ देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य बेस, दूतावासों और इजरायल पर ड्रोन-मिसाइल से हमला कर रहा है। साथ ही हॉर्मुज को बंद कर दिया है।

हिन्द महासागर तक पहुंची युद्ध की आंच

अभी तक यह लड़ाई मिडिल-ईस्ट देशों तक ही सीमित थी, लेकिन अमेरिकी सबमरीन के हमले से लड़ाई की आंच हिन्द महासागर में भी फैल गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई से समुद्र व्यापार प्रभावित होने की संभावना है।

हिंद महासागर से कुल वैश्विक व्यापार का लगभग 25-30 प्रतिशत हिस्सा यहीं से होकर गुजरता है। अगर यह लड़ाई हिंद महासागर में जारी रही तो भारत, चीन समेत अन्य एशियाई देशों पर ऊर्जा संकट बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल जंग में पाकिस्तान ले सकता है एक्शन, रक्षा समझौते के तहत डार का बड़ा बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Flights Cancel : तूफान का कहर 11 हजार फ्लाइट कैंसिल, घरों की बिजली गुल
US Flights Cancellation : अमेरिका में बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और बर्फबारी के कारण हजारों फ्लाइट्स रद्द हो गईं, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। रविवार से लेकर मंगलवार तक 11,055 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो गईं। सोमवार को अकेले 5,600 से 5,700 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जो देशभर की उड़ानों का लगभग 20% थीं।

घरों, ऑफिस में बिजली गुल

फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, इस तूफान के चलते कई एयरपोर्ट्स पर रनवे बंद करने पड़े और उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी। नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स में बर्फ 37 इंच तक गिरी। बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। सोमवार शाम तक करीब 5 लाख 19 हजार घर और ऑफिस बिना बिजली के थे।

इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छपा

इस भारी बर्फबारी ने कई क्षेत्रों को परेशान कर दिया। बोस्टन ग्लोब, जो 153 साल से अखबार छाप रहा है, को भी पहली बार अपने इतिहास में अखबार नहीं छापने पड़ा क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।

ड्राइवरों से वहीं रुकने की अपील

मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने कहा, हमें सड़कों पर छोड़ी गई और फंसी हुई कारों की रिपोर्ट मिली है और टो ट्रकों को उन तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने ड्राइवरों से वहीं रुकने की अपील की। मौसम विभाग के मुताबिक, मैनहट्टन के सेंट्रल पार्क में रविवार से सोमवार तक लगभग 20 इंच (50 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी।

28.6 इंच गिरी थी बर्फ

लॉन्ग आइलैंड के इस्लिप में 22 इंच से ज्यादा बर्फ गिरी। रोड आइलैंड ने 32.8 इंच बर्फबारी के साथ अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुराना रिकॉर्ड 6-7 फरवरी को 1978 के बर्फीले तूफान के दौरान बना था, जब 28.6 इंच बर्फ गिरी थी।

ये भी पढ़ें- E-passport को लेकर बड़ी ख़बर, क्या रद्द हो जाएगा पुराना पासपोर्ट, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका ने माना PoK समेत जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पोस्ट कर दी जानकारी
Jammu-Kashmir : भारत अमेरिका की ट्रेड डील के बाद पाकिस्तान के हुक्मरानों में मिर्ची लगी है। पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इसी बीच अमेरिका ने भी पाकिस्तान की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। अमेरिका ने भारत से ट्रेड डील के बाद भारत का नक्शा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना जिसमें पीओके (PoK) भी शामिल है।

अक्साई चीन भारत का हिस्सा

बता दें, नक्शे में अक्साई चीन को भी भारत का हिस्सा दिखाया गया है। यह इलाका भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। चीन इस क्षेत्र पर दावा करता है, जबकि भारत इसे अपनी जमीन मानता है। अमेरिका का यह कदम चीन के लिए भी एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

फ्रेमवर्क से जुड़ा पोस्ट

USTR यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फ्रेमवर्क से जुड़ा पोस्ट किया। इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों (ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, फल आदि) के लिए भारत में नए बाजार खुलने की बात थी।

https://twitter.com/USTradeRep/status/2019902587416240529?s=20

इस बीच आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की कूटनीति काफी सक्रिय रही है। सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कई बार अमेरिका का दौरा किया और राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात भी की। इसके बावजूद अमेरिकी नक्शे में भारत का यह मजबूत पक्ष दिखना अहम संकेत माना जा रहा है।

रक्षा जानकारों का मानना है कि यह नक्शा सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि एक साफ कूटनीतिक संदेश है। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका मौजूदा दौर में भारत के साथ रिश्तों को ज्यादा महत्व दे रहा है और क्षेत्रीय मुद्दों पर उसका नजरिया बदल रहा है।

अमेरिका-भारत एग्रीमेंट मार्केट एक्सेस

अमेरिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ट्री नट्स और सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रोसेस्ड फलों तक, अमेरिका-भारत एग्रीमेंट अमेरिकी प्रोडक्ट्स के लिए नए मार्केट एक्सेस देगा।’ मगर इस पोस्ट के साथ जारी नक्शे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कोई लाइन ऑफ कंट्रोल नहीं

बता दें कि अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस ने भारत का एक नक्शा जारी किया, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना और इसमें पीओके भी शामिल है और कोई अलग सीमांकन भी नहीं है। ट्रेड डिपार्टमेंट ने जारी नक्शे में न तो कोई लाइन ऑफ कंट्रोल दिखाई है और न कोई विवादित क्षेत्र। इसमें संपूर्ण हिस्से को भारत का दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : बच्चियों के पिता की 3 पत्नियां, रिश्तों का सच खुला, साली भी साथ रहती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 100 से ज्यादा गाड़ियां टकराई, 30 से ज्यादा ट्रक फंसे
US Road Accident : अमेरिका के मिशिगन में बर्फीले तूफान का कहर देखने को मिला, जहां मौसम इस कदर खराब हुआ कि 100 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गई। वहीं बर्फ की चादर बिछने से कई वाहन सड़क से फिसल गए।

यह हादसा ग्रैंड रैपिड्स के दक्षिण-पश्चिम में इंटरस्टेट 196 (I-196) पर हुआ। बता दें कि अमेरिका के मिशिगन में माइनस 16 डिग्री तापमान है, जिस कारण भारी बर्फबारी ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक लिया है।

दोनों तरफ से रास्ता कराया बंद

हादसे के बाद मिशिगन स्टेट पुलिस प्रसाशन को ग्रैंड रैपिड्स के दक्षिण-पश्चिम में इंटरस्टेट 196 के दोनों तरफ का रास्ता बंद कराना पड़ा। अधिकारियों ने 30 से अधिक सेमीट्रेलर ट्रकों सहित सभी गाड़ियों को हटाने का काम जारी हैं। जानकारी के मुताबिक फसें हुए मोटर चालकों को बसों से हडसनविल हाई स्कूल ले जाया जा रहा है।

सफाई के दौरान सड़कें कई घंटे तक बंद रहेंगी। मैनेजर जेफ वेस्टवेल्ड ने कहा, हम जितनी जल्दी हो सके उतनी ज्यादा गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सड़क को फिर से खोला जा सके।

कई लोग हुए घायल

एक वाहन चालक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक्सीडेंट से पहले 20-25 mph (32-40 kph) की स्पीड से गाड़ियां चल रही थी और सड़क पर बर्फ उड़ रही थी, जिस कारण उन्हें सामने की गाड़ियां देखने में काफी मुश्किलें हो रही थी।

चालक ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान पीछे से आने वाली आवाजें, धमाके और बूम सुनकर थोड़ा डर लग रहा था। जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। हालांकि किसी के मौत की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें- Operation Trashi-1 : किश्तवाड़ में आतंकवादियों का ठिकाना नष्ट, तीसरे दिन भी तलाश जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM Modi ने नहीं किया Call तो ट्रंप का Ego Hurt, ट्रेड डील को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
US India Trade Deal : अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील काफी समय से अटकी हुई है। इसकी एक वजह यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फोन कॉल नहीं होने के कारण टैरिफ से जुड़ा समझौता आगे नहीं बढ़ पाया।

लटनिक ने कहा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के खिलाफ टैरिफ को लेकर जो सख्त बयान दे रहे हैं, वह व्यापार या नीतियों की वजह से नहीं है, बल्कि यह मामला ट्रंप के अहंकार से जुड़ा है।

ट्रम्प का ईगो हुआ हर्ट

लटनिक के मुताबिक PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया, और ट्रम्प चाहते थे कि मोदी खुद उनसे बात करके डील फाइनल करें। लेकिन ऐसा न होने पर ट्रंप ने इसे अपने ईगो पर ले लिया। इसकी कीमत भारत को 50 प्रतिशत तक के भारी-भरकम टैरिफ के रूप में चुकानी पड़ी। वहीं ट्रंप अब भारत के खिलाफ और अधिक टैरिफ बढ़ाने की बात भी कह ही चुके हैं।

भारत और अमेरिका तय हुई थी डील

इस दौरान लटनिक ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील लगभग तय हो चुकी थी। भारत को बातचीत पूरी करने के लिए तीन शुक्रवार का समय दिया गया था। उन्होनें कहा कि समझौते की सभी शर्तें तय थीं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस डील को अंतिम रूप देना चाहते थे।

इसके लिए सिर्फ इतना जरूरी था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति ट्रंप को फोन करें। लेकिन भारतीय पक्ष ऐसा करने में सहज नहीं था और PM मोदी ने कॉल नहीं किया।

दूसरे देशो को हुआ फायदा

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने जानकारी देते कहा कि भारत ने अमेरिका से ट्रेड डील करने में देरी कर दी, जिसका फायदा इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम जैसे दूसरे देशों को हुआ। लटनिक ने ब्रिटेन का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने समय सीमा खत्म होने से पहले खुद ट्रंप को फोन किया और अगले ही दिन डील का ऐलान हो गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधायक आतिशी के Video के साथ छेड़छाड़, जालंधर पुलिस ने दर्ज की FIR

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस पर किया सटीक हवाई हमला
फटाफट पढ़ें

• ट्रंप ने सेना की प्रशंसा और शुभकामनाएं दी
• ट्रंप ने कहा यह उनके आदेश पर हुआ
• आतंकी ईसाइयों को निशाना बना रहे थे
• अमेरिकी रक्षा विभाग ने सटीक कार्रवाई की
• अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS पर हमला किया

Airstrikes In Nigeria : अमेरिका ने नाइजीरिया में आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों के खिलाफ कई सटीक हवाई हमले किए हैं. इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी. ट्रंप का कहना है कि यह आतंकी संगठन क्षेत्र में ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर हमले और हत्याएं कर रहा था.

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ये हवाई हमले उनके निर्देश पर किए गए. उन्होंने लिखा कि उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय आईएसआईएस आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘आज रात कमांडर इन चीफ ने मेरे निर्देश पर उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में आईएसआईएस के आतंकियों पर कार्रवाई की गई है.

ईसाइयों पर हमलों को लेकर ट्रंप का बड़ा आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि ये आतंकी निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर हत्या कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का स्तर कई वर्षों यहां तक कि सदियों में भी नहीं देखा गया. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि ईसाइयों की हत्या नहीं रुकी तो इसके परिणाम भुगतने होंगे.

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, मैंने पहले ही इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम नहीं रोका तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी, और आज रात उसी चेतावनी पर कार्रवाई की गई.

अमेरिका ने किए सटीक हवाई हमले

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार इस सैन्य अभियान में अमेरिका ने कई सटीक हवाई हमले किए. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अमेरिकी रक्षा विभाग ने अंजाम दी. ट्रंप ने लिखा, “डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने कई परफेक्ट स्ट्राइक की हैं, ऐसा केवल अमेरिका ही कर सकता है.”

सेना की प्रशंसा और क्रिसमस की शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ उनके सख्त रुख को दर्शाती है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे नेतृत्व में हमारा देश कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा.’ इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी सेना की प्रशंसा की और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें और सभी को मेरी क्रिसमस, यहां तक मरे हुए आतंकियों को भी मैरी क्रिसमस.’

वहीं, अमेरिकी अफ्रीका कमांड (US AFRICOM) ने बताया है कि नाइजीरिया के सोकोटो में सोबोटो में आईएसआईएस के खिलाफ यह कार्रवाई नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुरोध पर की गई थी.

ये भी पढ़ें- Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.1 की रही तीव्रता, चीन, फिलीपींस और जापान तक लगे झटके

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत के पास कितना सोना, देखें टॉप 10 देशों की लिस्ट, अमेरिका टॉप पर
India Gold : सोना हमेशा से धन और संपन्नता का प्रतीक माना गया है। पुराने समय से लेकर आज के डिजिटल दौर तक सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है। यही कारण है कि दुनिया के ज्यादातर देश अपने पास बड़ा सोने का भंडार रखते हैं।

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि सितंबर 2025 तक अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 8133 टन सोना है, इसी वजह से वह नंबर-1 पर है। इटली, फ्रांस, रूस और चीन भी बड़ी मात्रा में सोना रखते हैं।

टॉप 10 देशों की लिस्ट-

अमेरिका (USA) 8,133 टन

जर्मनी (Germany) 3,350 टन

इटली (Italy) 2,452 टन

फ्रांस (France) 2,437 टन

रूस (Russia) 2,330 टन

चीन (China) 2,304 टन

स्विट्जरलैंड (Switzerland) 1,040 टन

भारत (India) 880 टन

जापान (Japan) 846 टन

नीदरलैंड्स (Netherlands) 612 टन

भारत के पास इस समय 880 टन सोना है, जो भारत के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा है, और वह इस सूची में आठवें स्थान पर आता है।

ये भी पढ़ें- ISI से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर को दहलाने की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

India Pak War: AI से राफेल गिराने की फर्जी तस्वीरें, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत-पाक संघर्ष रहा केंद्र
India Pak War : भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान Operation Sindoor में चीन ने सोशल मीडिया पर फर्जी तस्वीरें वायरल की थी। एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है। चीन ने राफेल की बिक्री रोकने के लिए फर्जी कैंपेन चलाया था। चीन ने सोशल मीडिया पर राफेल गिराने की फर्जी तस्वीरें वायरल की थी।

AI से बनाई गई फर्जी तस्वीरें

चीन ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट की बिक्री रोकने और अपने J-35 लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स का प्रयोग किया। इन अकाउंट्स से AI से बनाई गई नकली तस्वीरें थी, जिनमें दावा किया गया कि भारतीय राफेल को चीन के हथियारों ने गिराया है और यह उसके मलबे की फोटोज़ हैं।

भारत-पाक संघर्ष का उठाया गया फायदा

यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है, कि चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का फायदा उठाया और अपने हथियारों की खूबियां दिखाने के प्रयास किए।

चीन-पाक फेक प्रोपेगेंडा

मई 2025 में हुए भारत पाक संघर्ष के बाद भारतीय वायुसेना ने साफ कहा था कि हमारे सभी विमान सुरक्षित हैं। सिर्फ तीन पुराने मिग-21 विमान ही नुकसान में आए थे, राफेल को खरोंच तक नहीं आई है। फिर भी चीन-पाक प्रोपेगेंडा चलता रहा।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई लाया गया भारत, NIA ने IGI एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका हमें धमका नहीं सकता, भारत भी लगाए 50% टैरिफ, शशि थरूर का ट्रंप पर हमला
फटाफट पढ़ें

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया

थरूर ने इसे दोहरे मापदंड और अनुचित बताया

भारत को अमेरिकी वस्तुओं पर भी 50% शुल्क लगाना चाहिए

थरूर ने कहा, “अमेरिका को धमकाकर कुछ नहीं किया जा सकता।

चीन को छूट मिलने पर थरूर ने सवाल उठाए

Shashi Tharoor : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया गया है. यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के चलते उठाया गया है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने के फैसले को अनुचित और दोहरे मानदंडों वाला बताया. उन्होंने इसे भारत- अमेरिका रिश्तों के प्रति असंवेदनशील कदम भी करार दिया. शशि थरूर ने कहा कि यदि अमेरिका भारत के उत्पादों पर 50% शुल्क लगाएगा, तो भारत को भी अमेरिकी वस्तुओं पर उतना ही शुल्क लगाना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा, “हमारा अमेरिका के साथ 90 अरब डॉलर का व्यापार है. यदि कीमतें 50% बढ़ जाएंगी, तो अमेरिकी खरीदार सोचेंगे कि भारतीय उत्पाद क्यों खरीदें?”

अमेरिकी वस्तुओं पर भी 50% शुल्क लगाना चाहिए

शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अमेरिका हमें धमकाकर कुछ नहीं कर सकता. वर्तमान में हम अमेरिकी उत्पादों पर औसतन 17% शुल्क लगाते हैं. तो क्यों न हम इसे बढ़ाकर 50% कर दें? अगर अमेरिका को भारत से संबंध नहीं चाहिए, तो भारत को भी अमेरिका की आवश्यकता नहीं है.

6 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया गया है. यह कदम भारत के रूस से तेल खरीदने के चलते उठाया गया है. पहले ही 25% शुल्क की घोषणा हो चुकी थी. अब कुल टैरिफ 50% तक पहुंच चुका है.

चीन को छूट मिलने पर थरूर ने सवाल उठाए

सांसद शशि थरूर ने अमेरिका की नीति को “दोहरे मापदंड” वाली बताते हुए कहा कि चीन रूस से भारत से भी अधिक तेल और अन्य सामग्रियां खरीदता है, फिर भी उसे 90 दिन की छूट दी गई है, उन्होंने कहा, “अगर चीन को राहत मिल सकती है, तो भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? यह दोस्ती नहीं, बल्कि दबाव बनाने की राजनीति है.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका द्वारा अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाए जाने पर ओवैसी का मोदी सरकार पर हमला, जानें क्या कहा
फटाफट पढ़ें

ओवैसी ने 50% टैरिफ पर मोदी पर हमला किया

ओवैसी ने इसे ट्रंप की धौंस कहा

टैरिफ से व्यापार और नौकरियां प्रभावित होंगी

ओवैसी ने मोदी से 56 इंच सीने पर सवाल किया

27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू होगा

Asaduddin Owaisi On Modi : अमेरिका द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका द्वारा 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी का और टैरिफ लगा दिया है, जिससे यह बढ़कर 50% हो गया है, क्योंकि हमने रूस से तेल खरीदा था. यह कूटनीति नहीं, बल्कि उस मसखरे की धौंस है, जो साफ तौर पर नहीं समझता कि वैश्विक व्यापार कैसे काम करता है.

ओवैसी ने 50% टैरिफ पर मोदी पर हमला किया

असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा कि ये टैरिफ भारतीय निर्यातकों, MSMI और निर्माताओं को नुकसान पहुंचाएंगे. यह सप्लाई चेन को बाधित करेगा, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को रोकेगा और नौकरियों पर असर डालेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी परवाह क्यों होगी? ओवेसी ने सवाल करते हुए पूछा कि अब वे भाजपाई बाहुबली कहां हैं? पिछली बार मैंने पूछा था कि क्या मोदी जी अपना 56 इंच का सीना तब दिखाएंगे जब ट्रंप 56 फीसदी टैरिफ लगाएंगे. ट्रंप 50% पर रुक गए. शायद वे हमारे नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री से डरे हुए हैं? क्या अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को बेचना आपके दोस्तों के अरबपतियों के खजाने भरने के लायक था?

भारत को 25% शुल्क चुकाना होगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क का पहला चरण 7 अगस्त 2025 से लागू हो गया. पिछले सप्ताह, व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि भारत को 25 प्रतिशत शुल्क चुकाना होगा. इसके बाद ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि अमेरिका ने विभिन्न देशों से आयात पर कितना शुल्क लगाएगा.

27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू होगा

ट्रंप ने लगभग 70 देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा की थी. जिसमें भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लागू किया गया. इसके अलावा, रूस से तेल की खरीद पर भारत पर 25 प्रतिशत और शुल्क लगाया गया, जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया, जो अमेरिका द्वारा किसी भी देश पर लगाया गया सबसे अधिक शुल्क है. यह अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी होगा.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप