Aligarh News Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अलीगढ़ का धरणीधर सरोवर बना आस्था का केंद्र, अधिक मास में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Adhik Mas Mela : उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में डूबा हुआ है। उद्योग और शिक्षा के लिए पहचान रखने वाला यह क्षेत्र अपने प्राचीन धार्मिक स्थलों के कारण भी विशेष महत्व रखता है। इनमें इगलास तहसील के बेसवा गांव स्थित धरणीधर सरोवर इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

पवित्र सरोवर में स्नान और परिक्रमा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धरणीधर सरोवर को पृथ्वी का नाभि केंद्र माना जाता है। अधिक मास के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि इस पवित्र सरोवर में स्नान और परिक्रमा करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है।

पृथ्वी की शांति के लिए किया यज्ञ

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, महर्षि विश्वामित्र ने इसी क्षेत्र में पृथ्वी की शांति के लिए यज्ञ किया था। कहा जाता है कि यज्ञ में बाधा डालने वाले असुरों का अंत भी इसी स्थान पर हुआ था। इसी कारण यह स्थल धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व रखता है।

रात के समय का दृश्य बेहद मनमोहक

धरणीधर सरोवर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए इसके विकास और सौंदर्यीकरण की योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। परिसर को आकर्षक रोशनी और अन्य सुविधाओं से सजाया गया है, जिससे शाम और रात के समय यहां का दृश्य बेहद मनमोहक दिखाई देता है।

माता को कंधों पर बैठाकर सरोवर की परिक्रमा

मेले के दौरान कई प्रेरणादायक दृश्य भी देखने को मिले। ग्राम तेहरा मूंज के दो भाइयों ने अपनी सौ वर्ष से अधिक आयु की माता को कंधों पर बैठाकर सरोवर की परिक्रमा कराई। मां की इच्छा पूरी करने के लिए दोनों भाई बारी-बारी से उन्हें कंधों पर उठाते रहे। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और सभी ने उनकी सराहना की।

बेटों ने पूरी की मां की इच्छा

बुजुर्ग महिला ने खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा धरणीधर सरोवर की परिक्रमा करने की थी, लेकिन उम्र और स्वास्थ्य के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। बेटों ने उनकी इच्छा पूरी कर उन्हें विशेष आनंद का अनुभव कराया।

सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

अधिक मास के दौरान यहां विशाल धार्मिक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र

आस्था, पौराणिक महत्व और धार्मिक परंपराओं के कारण धरणीधर सरोवर आज क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल हो चुका है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।

Disclaimer- यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Hindi Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

ये भी पढ़ें- सोने में निवेश को लेकर बदला नजरिया, विशेषज्ञ बोले- नई खरीदारी से बचें निवेशक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पत्नी ने बनवाया पूर्व सांसद का फर्जी मृत्यु प्रमाण, राज खुलने के बाद हुआ मुकदमा दर्ज
Waseem Ahmed death certificate : यूपी के अलीगढ़ में पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. वसीम अहमद के मृत्यु प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में उनकी पत्नी और साले के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला उनके भांजे सैय्यद अशहर इस्लाम (राजा) की तहरीर पर सामने आया।

निधन और विवादित प्रमाण पत्र

अशहर के अनुसार, कोरोना काल के दौरान 26 अप्रैल 2021 को वसीम अहमद का हृदयाघात से निधन उनके छोटे भाई के आवास पर हुआ था। जून 2014 में 65 वर्ष की आयु में उनका निकाह दिल्ली के शाहीनबाग निवासी फराह बानो से हुआ था, जो वर्तमान में सऊदी अरब के जेद्दा में रहती हैं।

वसीम ने अपने सांसद सेवाओं, बैंक अकाउंट और निवेश में कहीं भी फराह बानो का नाम नहीं दर्ज कराया। आरोप है कि फराह ने इसके बाद उन पर सऊदी अरब में रहने का दबाव बनाया।

पहला फर्जीवाड़ा

अशहर ने बताया कि फराह बानो और उनके भाई मुस्तजाब मलिक ने जुलाई 2021 में मिलकर फर्जीवाड़ा करते हुए जिला अस्पताल मलखान सिंह का एक मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया। इस प्रमाणपत्र में मृत्यु का स्थान जिला अस्पताल दर्शाया गया, जबकि वास्तविकता में वसीम अहमद की मृत्यु घर पर हुई थी।

इसके बाद अशहर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की। अधिकारियों ने लिखित में कहा कि यह प्रमाणपत्र उनके कार्यालय या अस्पताल से जारी नहीं हुआ था।

सही मृत्यु प्रमाण पत्र

वसीम अहमद के कोई संतान नहीं होने के कारण उनके छोटे भाई नसीम अख्तर ने नगर निगम अलीगढ़ में सही तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। सभी दस्तावेज़ों की जांच और फील्ड रिपोर्ट के बाद 24 नवंबर 2022 को प्रमाण पत्र जारी हुआ।

दूसरा फर्जीवाड़ा

लेकिन, आरोप है कि 13 मार्च 2023 को फराह बानो और मुस्तजाब मलिक ने नसीम द्वारा लगाए गए आवेदन की फाइल नगर निगम से फर्जी तरीके से निकलवाई और अपने नाम से बतौर पत्नी आवेदन कर दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इस प्रक्रिया में नगर निगम के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे, जिन्होंने बिना परिवार को सूचित किए नसीम द्वारा जारी किया गया सही प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया।

जांच और आगे की कार्रवाई

वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री स्तर से कराई गई जांच में पूरी सच्चाई सामने आई। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू : पेपरलेस विधानसभा में विधायकों ने ली शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले – भाजपा का रास्ता नफरत भरा और नकारात्मक सोच वाला
Akhilesh Yadav Attacks BJP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी के कार्यक्रम में अलीगढ़ पहुंचे। अखिलेश यादव के अलीगढ़ आगमन से पूर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता विरोध करने बौनेर तिराहा पहुंचे। वहां महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। वहां अखिलेश यादव के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई और काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने महासभा के जिला अध्यक्ष सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए अभद्र बयान का अखिलेश यादव  द्वारा समर्थन करने पर क्षत्रिय महासभा में आक्रोश है।

भाजपा का रास्ता नफरत भरा है : अखिलेश यादव

अलीगढ़ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा का रास्ता नफरत भरा है। भाजपा की राजनीति नकारात्मक है। जब-जब उन्हें(भाजपा) अपनी नाकामी छुपानी हो तो वे एक ऐसा फैसला लेते हैं, जिससे लोगों का ध्यान बंट जाए… सरकार लगातार विपक्ष को कमजोर करके दबाने की कोशिश कर रही है… आज देश में महंगाई और बेरोजगरी बढ़ती जा रही है…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1910628720467206309

यूपी में इस समय महिला, बेटी असुरक्षित हैं : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की आज  पोल खुल रही है। मुख्यमंत्री को साइड लाइन कर दिल्ली वाले अधिकारियों से सीधी घटनाओं के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। पूछ रहे हैं कि घटना में कितने दोषी पकड़े गए हैं। यूपी में इस समय महिला, बेटी असुरक्षित है। भेदभाव की राजनीति हो रही है और जाति देखकर देखकर भेदभाव किया जा रहा है। विपक्ष को कैसे दबाया जाए, इसका लगातार सरकार प्रयास कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अर्थव्यवस्था का खेल यह है कि यह विश्व गुरु बनना चाहते थे और विश्व में दूसरे-तीसरे नंबर पर पहुंच गए। आज  महंगाई चरम पर है । किसानों को सुविधा नहीं मिल रही है। गेहूं का ऐसा समर्थन मूल्य लागू  किया है, जिससे किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। किसान को फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है और  बड़ी-बड़ी निजी कंपनियों को गेहूं खरीदवा रहे हैं। जीएसटी ने व्यापार को बर्बाद कर दिया। जो व्यापारियों को लाभ मिलना चाहिए, वह सरकार नहीं दे पा रही है।

‘रामजीलाल सुमन का बयान रिकॉर्ड से हटा दिया गया’

राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कहा कि रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा, उसके बाद राज्यसभा के रिकॉर्ड से वह बात हटा दी गई। रिकॉर्ड से हटाई जाने वाली बात खत्म हो जाती है । इस समय भाजपा का रवैया तानाशाह है। यह हिटलर की तरह कार्य करना चाह रही है। सरकार के इशारे पर किसी को भी दोषी बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने बनारस में सीधे अधिकारियों से मुलाकात करके बनारस व प्रदेश में हो रही घटनाओं की जानकारी ली। तो यह उत्तर प्रदेश के सुशासन की पोल खोल रही है । बीएचयू में एक बेटी का बलात्कार हुआ। उसमें आरोपी सब भाजपाई ही निकले। दिल्ली वालों को यूपी सरकार धोखा दे रही है। रोजगार में सरकार आउटसोर्स की नीति इसलिए अपना रही है कि सरकार की मनमानी चल सके और जब चाहे किसी को भी निकाल दिया जाए।

ये भी पढ़ें : वाराणसी गैंगरेप केस पर पीएम मोदी सख्त, काशी लैंड करते ही अफसरों की लगाई क्लास…कह दी बड़ी बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

होली पर हिजाब की तरह मुस्लिम पुरुष तिरपाल ओढ़ कर निकले, योगी सरकार के मंत्री ने दिया विवादित बयान
Holi vs Namaz Controversy : होली का त्योहार नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में एक विवादित बयान देते हुए कहा कि शुक्रवार को होली और नमाज दोनों पड़ रहे हैं, ऐसे में मुस्लिम पुरुषों को खुद को हिजाब की तरह तिरपाल से ढककर बाहर निकलना चाहिए ताकि वे रंगों से बच सकें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के लिए होली साल में एक बार आती है, इसलिए मस्जिदों के पास होली न खेलने की अपेक्षा करना व्यावहारिक समाधान नहीं है।

भाजपा नेता के बयान से गरमाई सियासत

सोमवार रात पत्रकारों से बातचीत में रघुराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, और कई बार मस्जिदों को भी तिरपाल से ढका जाता है, तो इसी तरह मुस्लिम पुरुष भी शुक्रवार की नमाज के लिए तिरपाल ओढ़कर बाहर निकल सकते हैं।

संभल में पुलिस अधिकारी का बयान और योगी का समर्थन

रघुराज सिंह का यह बयान संभल के एक सर्कल अधिकारी (CO) के हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग होली के रंगों से बचना चाहते हैं, उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए, क्योंकि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते 52 बार होती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा था कि अधिकारी ने जो कहा, वह तार्किक और सही था।

होली के लिए मस्जिदों में बदला गया नमाज का समय

उत्तर प्रदेश में होली को देखते हुए कई मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज के समय में बदलाव किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित स्थिति से बचा जा सके।

राम मंदिर पर भाजपा नेता का बयान

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा की रूबी आसिफ खान द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर रघुराज सिंह ने कहा कि वह इस प्रस्ताव का पूरी तरह समर्थन करते हैं और इसके लिए बड़ा योगदान देने के लिए भी तैयार हैं।

प्रशासन ने उठाए एहतियाती कदम

जिला प्रशासन होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अराजकता या सांप्रदायिक तनाव को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने ट्रेन को किया हाईजैक, सभी यात्रियों को बनाया बंधक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Article 30 के तहत AMU का अल्पसंख्यक दर्जा फिलहाल रहेगा बरकरार, दूसरी बेंच करेगी फैसला
AMU: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जा को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। इस दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 7 सदस्यीय संविधान पीठ ने यह तय किया कि विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा बना रहेगा या नहीं।

दूसरी बेंच करेगी फैसला

आपको बता दें कि इससे पहले सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस पीठ में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, सूर्यकांत, जे.बी. पारदीवाला, दीपांकर दत्ता, मनोज मिश्रा और एससी शर्मा भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुनाते हुए सीजेई ने कहा कि धार्मिक समुदाय कोई संस्था स्थापित कर सकता है, लेकिन चला नहीं सकता। AMU का अल्पसंख्यक का दर्जा फिलहाल बरकरार रहेगा। अभी सुप्रीम कोर्ट ने यह तय नहीं किया है कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान है कि नहीं। इस मामले पर दूसरी बेंच फैसला करेगी।

Article 30 और 50% आरक्षण

AMU को अल्पसंख्यक का दर्जे का मतलब है कि AMU में मुस्लिम विद्यार्थियों को 50% आरक्षण मिलेगा।

आपको बता दें कि Article 30 के तहत देश के अल्पसंख्यक सुमदाय (धर्म या भाषा के आधार पर) को यह अधिकार है कि वह अपना संस्थान खोल सकते हैं और इसमें कोई भी स्टेट संस्थान के साथ भेद-भाव नहीं कर सकता है।

ख़बर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सुजैन विल्स की ट्रंप के नई चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में नियुक्ति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Aligarh : थाने में ही बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर मां को किया आग के हवाले
Aligarh News : अलीगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां थाना परिसर में ही एक महिला को आग के हवाले कर दिया गया. बताया गया कि महिला को आग लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका बेटा था. पुलिस ने बमुश्किल किसी तरह से आग पर काबू पाया. तब तक महिला 40 प्रतिशत झुलस चुकी थी. उसे आनन फानन में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.

आग लगने वाली महिला के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी बहन का नाम हेमलता है, धड़कन नगरिया में रहती है. विधवा है. मेरे बहनोई 5 साल पहले खत्म हो गए हैं. मेरी बहन से चंद्रभान, मुकेश और उनकी पत्नियों ने मारपीट की थी. हमने यहां खैर थाने में एफआईआर दर्ज की. फिर मैं अपनी बहन को लेकर अपने गांव चला गया. उन्होंने बहन के पशु भी ले लिए थे. पुलिस ने दो-तीन चक्कर लगाए उसके बाद कुछ नहीं किया. कहा कि समझौता करना पड़ेगा. आज समझौता के लिए थाने आए थे तो चंद्रभान ने कहा कि यहीं आग लगाऊं तुझे और पेट्रोल डालकर थाने में ही आग लगा दी. कोतवाल के सामने ही आग लगा दी.  कोतवाल कह रहे थे फैसला कर ले. मान जा.

मामले में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज थाना खैर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को उसके बेटे ने थाना कैंपस में आग लगा दी है. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा मौके पर ही महिला की आग को बुझा दिया गया है. उपचार हेतु अलीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है. महिला के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने कहा, इस संदर्भ में यह भी अवगत कराना है कि इन लोगों का आपसी परिवार विवाद है, घर मकान अन्य चीजों को लेकर झगड़ा है. इस संदर्भ में महिला द्वारा एक मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था. जिसकी विवेचना वर्तमान में प्रचलित है. पूछताछ करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : अर्जुन देव वार्ष्णेय, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें :  पंजाब सरकार ब्यूटी एंड वेलनेस क्षेत्र में स्थापित करेगी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण : अमन अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Aligarh: PM मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
Aligarh: अलीगढ़ में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बाराद्वारी इलाके में स्थित महानगर कार्यालय के बाहर मिठाई वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा किया और जमकर आतिशबाजी कर बधाई दी. इस दौरान अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंगल के साथ भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Aligarh: इस दौरान अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि आज भारत देश में बहुत ही गौरवपूर्ण दिन है आज हम सब लोग एक नहीं उत्साह और एक नए जोश नई उमंग के साथ तीसरी सरकार भाजपा की बन चुकी है. आज बहुत ही गौरवमय दिन है. आज अलीगढ़ जनपद वासियों के लोग इकट्ठा होकर मिष्ठान वितरण के साथ पूरे जोश का माहौल बना हुआ है. एक-एक बीजेपी का कार्य करता अलीगढ़ की जनता पूरे जोश के साथ इस तीसरी बार की सरकार में नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जिस विकसित भारत का सपना हमने संकल्प लिया हम उसकी तरफ अग्रसर है।

रिपोर्ट- अर्जुन देव वार्ष्णेय, अलीगढ़

ये भी पढ़ें- Sikkim: आज प्रेम सिंह तमांग लेंगे CM पद की शपथ, 32 में से 31 सीटों दर्ज की थी जीत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP News: दहेज लोभियों ने शादी के ढाई माह बाद नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट, पड़ताल में जुटी पुलिस
UP News: अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना इलाके में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा. मृतका के मायके वालों ने ससुरराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हैं.

UP News: मायके वालों ने दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में हरदुआगंज सीओ अकमल खान का कहना है कि आज हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला का शव घर में पड़ा हुआ. सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा जांच की गई तो यह पता चला कि इस महिला की शादी ढाई माह पूर्व यहां पर हुई थी. परिजनों का आरोप है कि ससुरराल वालों ने दहेज के लालच में महिला की हत्या कर दी है. महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-  अर्जुन देव वार्ष्णेय, अलीगढ़

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत में पड़ी मिली. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घायल अवस्था में पड़ी मिली युवती की शिनाख्त करने में जुटी है.

महिला की शिनाख्त में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ जिले बरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में रविवार को दरिंदों ने एक महिला के साथ सारी हदें पर करते हुए उसे निर्वस्त्र कर बेहोशी हालत में मक्का के खेत में छोड़कर चले गए. इस दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों को जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी हालत में देखकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त करने में जुटी है.

महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

वहीं मामले में सम्बन्ध में ग्रामीण गजेंद्र ने बताया कि मक्का के खेत में एक बॉडी पड़ी हुई थी. जिसकी सांसें चल रही थी रास्ते से हम रास्ते हम रास्ते से निकाल कर जा रहे थे. तो उसके रोने की आवाज आ रही थी. यह कोई भट्टे पर काम करने वाली मजदूर दिखाई देती हैं. वह नग्न अवस्था में पड़ी हुई मिली थी. उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था. इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए मेडिकल भिजवाया है.

सीओ सर्जन सिंह ने कही ये बात

इस मामले में बरला सीओ सर्जन सिंह का कहना है कि बरला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली थी. उसके विषय में आज JN मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों की टीम से बातचीत की गई. डॉक्टरों ने बताया  कि महिला का सीटी स्कैन नॉर्मल है. अभी तक की जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. महिला का लीवर पूरी तरह से डैमेज है जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई. महिला के इलाज का हर संभव प्रयास किया जा रहा है और महिला की शिनाख्त के लिए चार टीमें में गठित कर दी गई है. शीघ्र ही उसकी उसकी पहचान कर मामले का अनावरण किया जाएगा.

रिपोर्ट-  अर्जुन देव वार्ष्णेय, अलीगढ़

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: संदेशखाली से BJP प्रत्याशी रेखा पात्रा को मिली ‘X’ कैटेगरी की सुरक्षा, IB की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

योगी जी जैसा साथी मेरे लिए गर्व की बात, यह तो मेरे भी सीएम: पीएम मोदी
PM Modi praised CM Yogi: अलीगढ़ में 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि योगी जी जैसा साथी होना उन्हें गर्व की अनुभूति देता है। पीएम मोदी ने यहां आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। योगी जी की सरकार में अपराधियों में हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन चैन बिगाड़ें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग योगी जी की पहचान केवल बुलडोजर से करते हैं उन्हें अपनी आंख खोल लेनी चाहिए। कहा कि यूपी में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास हुआ, उतना अकेले योगी जी के कालखंड में हुआ है। ओडीओपी का उनका मिशन आज पूरे देश में नई इज्जत प्राप्त कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में अगर विकास को नई ऊंचाइयों पर कोई ले गया है तो योगी जी की सरकार लेकर गई है। काशी का सांसद होने के नाते ये मेरे भी माननीय मुख्यमंत्री हैं। मैं गर्व की अनुभूति करता हूं कि मेरे पास ऐसे साथी हैं।

यह भी पढ़ें: PM MODI बोले…अलीगढ़ के पास अच्छे भविष्य और विकसित भारत की चाबी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप