akhilehs yadav Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Loksabha Election:मोदी,शाह, राहुल , स्मृति और अखिलेश तक के किस्मत दांव पर, क्या होगा इन बड़े चेहरों का
Loksabha Election:उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार यहां से चुनाव लड़े हैं। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं। ढाई महीने चली लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया का सबसे बड़ा दिन 4 जून यानी मंगलवार को है। आज 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सुबह आठ बजे से लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं गुजरात की सूरत सीट पर भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। नतीजों के साथ नई लोकसभा कैसी होगी यह भी तय हो जाएगा। इस चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं जिनके ऊपर सभी की नजर होगी।

पीएम मोदीः उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार यहां से भाजपा के उम्मीदवार है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय है। बसपा ने अतहर जमाल लहरी को यहां से टिकट दिया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी वाराणसी से सांसद चुनकर आए थे। वहीं कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को उतारा था। अब देखना होगा इस सीट से इस बार कौन बाजी मारता है।

अमित शाहः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से एक बार फिर से चुनावी मैदान में है। शाह 2019 में यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। सोनल गुजरता महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहा चुकी हैं। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में गांधीनगर लोकसभा सीट पर 69.3 फीसदी मतदान हुआ था।

राजनाथ सिंहः उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा नेता के सामने सपा ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। इसके अलावा बसपा ने लखनऊ सीट से सरवर मलिक को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा से राजनाथ सिंह जीते थे। 2019 में लखनऊ सीट पर 54.78% वोटिंग हुई थी।

राहुल गांधीः उत्तर प्रदेश की जिन सीटों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें से एक रायबरेली लोकसभा सीट भी है। ये राज्य की एकमात्र सीट है जहां 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। तब सोनिया गांधी यहां से जीतकर लोकसभा पहुंची गई थीं। सोनिया अब राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। बता दें कि कांग्रेस ने काफी इंतजार के बाद रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव मैदान उतारा। वहीं भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि एमएलसी दिनेश प्रताप फिलहाल योगी सरकार में मंत्री हैं। 2019 में रायबरेली सीट पर कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप को हराया था। पिछले चुनाव में यहां 54.08% वोटिंग हुई थी।

स्मृति ईरानीः केंद्रीय मंत्री और अमेठी की मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को प्रत्याशी बनाया। बसपा ने यहां नन्हे सिंह चौहान को टिकट दिया है। 2019 में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। पिछले चुनाव में यहां 54.08% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

अखिलेश यादवः उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट इस भी हॉट सीटों में से एक है। कन्नौज लोकसभा सीट से सपा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताल ठोक रहे हैं। यहां से भाजपा के सुब्रत पाठक अभी वर्तमान सांसद हैं। इस चुनाव में अखिलेश के सामने भाजपा से सुब्रत पाठक और बसपा से इमरान बिन जफर हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर भाजपा के सुबत पाठक जीते थे। तब उन्होंने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। उस चुनाव में यहां 62.9 % मतदान हुआ था

ये भी  पढ़ेः Indigo Bomb Threat: इंडिगो-अकासा फ्लाइट में बम की सूचना, विमान ने 2 घंटे की देरी से भरी उड़ान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप