Air India AI-379 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया विमान को बम की धमकी, थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग
Air India bomb threat : शुक्रवार यानी आज एअर इंडिया का विमान AI379 फुकेत से दिल्ली आ रही थी, तब उसे बम की धमकी मिली. इसके बाद विमान की फुकेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. धमकी देने वाले शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. यह घटना अहमदाबाद हवाई दुर्घटना के एक दिन बाद हुई है.

शुक्रवार को थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान AI379 में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को आपात स्थिती में थाईलैंड में लैंड करना पड़ा. विमान में कुल 156 यात्री सवार थे. जिन्हें सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से विमान कुछ समय तक अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद फुकेत हवाई अड्डे पर लैंड किया. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए विमान की जांच शुरू कर दी है.

विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट AI379 सुरक्षित रूप से लैंड कर चुकी है और एयरपोर्ट की इमरजेंसी सेवा के साथ आगे का काम कर रही है. अधिकारियों के अनुसार थाईलैंड के फुकेत द्वीप से दिल्ली आ रही एअर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को सुरक्षित तरिके से लैंडिंग कराई गई.

यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से विमान से नीचे उतारा गया

लैंडिंग के तुरंत बाद विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से विमान से नीचे उतारा गया है. इसके साथ पूरे विमान की जांच की जा रही है. विमान ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन अंडमान सागर के पास धमकी मिलने के बाद वापस लैंड कराया गया.

देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए

वहीं इजराइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद दोनों ही देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. यही कारण है कि भारत से जाने वाली कई फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है तो कई वापस राजधानी दिल्ली लौट रही हैं. इनको लेकर भी एअर इंडिय ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया है.

जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए थे

बता दें कि एअर इंडिया की इस विमान को बम से उड़ाने की धमकी से ठीक एक दिन पहले ही गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था. यहां एक बोइंग विमान क्रैश हो गया. जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए थे. यह प्लेन टेक ऑफ के महज कुछ ही सेकंड बाद क्रैश हो गया था. इस घटना के बाद एअर इंडिया की दूसरी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ने सबको परेशान कर दिया है.

यह भी पढ़ें :पंजाब को बना रहे नशा मुक्त, अब हर युवा को स्पोर्ट्स से जोड़ेंगे : AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप