agnipath scheme protest in bihar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

देश-देश के कोने-कोने में युवाओं का जमकर बवाल,बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट बंद
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर बिहार और यूपी में लगातार मच रहा बवाल युवा लगातार योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए बिहार सरकार ने 15 जिलों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है. वहीं, देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स और CAPF में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया है. अग्निपथ की आग अभी शांत होती नहीं दिखाई दे रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश में सेना की भर्ती अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का विरोध-प्रदर्शन जारी है. देश के अलग-अलग सभी राज्यों में युवा सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन है। बिहार के जहानाबाद में युवा प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक और एक बस को आग लगा दी. वहीं, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया।

मसौढ़ी में युवाओं ने मचाई भारी हिंसा

बिहार के मसौढ़ी में प्रदर्शन के चलते सुबह से ही दुकानें बंद है. युवकों ने पूरे शहर और जीआरपी को भी बंधक बना के रखा हुआ है. युवक सड़क से लेकर रेलवे स्टेशन तक पत्थरबाजी कर रहे हैं. दोनों ओर से रूक रूक कर फायरिंग हो रही है. प्रदर्शनकारी युवकों ने जीआरपी कार्यालय के पास सरकारी गाड़ी जला दी है. भारी प्रदर्शन के चलते मसौढ़ी में पुलिस-प्रशासन ने कई युवा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यहां पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की है. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में की गई याचिका दायर

अग्निपथ स्कीम का विरोध करने के दौरान हुई हिंसा की जांच करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका में मांग की गई है कि सरकार इस बात का आकलन करे कि हिंसक प्रदर्शन की वजह से सरकारी संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है. इस याचिका में ये भी प्रार्थना की गई है कि सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत एक जज की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए. ये एक्सपर्ट कमेटी इस पूरे स्कीम का अध्ययन करे और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले इसके प्रभाव की भी जांच करे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर अहम बैठक
अग्निपथ रिक्रूटमेंट स्कीम पर विचार करने के लिए सेना के तीनों अंगों के प्रमुख दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पहुंच चुके हैं. वहां इनके बीच अग्निपथ भर्ती स्कीम पर चर्चा हो रही है. आर्मी चीफ मनोज पांडे, वायुसेना चीफ विवेक राम चौधरी और नेवी चीफ आर हरि कुमार इस मीटिंग में शामिल हो रहे हैं।

अग्निवीरों के पास होंगे 2-3 विकल्प- एयर फोर्स चीफ
भारतीय वायु सेना के प्रमुख ने कहा है कि अग्निवीरों के सामने दो-तीन विकल्प होंगे. उन्होंने ये विकल्प भी गिनाए और कहा कि अग्निवीर प्रतियोगी परीक्षा के जरिये वायु सेना में शामिल हो सकेंगे जिसके बाद उन्हें पेंशन भी मिलेगी. दूसरा रास्ता ये है कि वे उच्च शिक्षा ग्रहण करें या एंटरप्रेन्योर बन जाएं. अग्निवीर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी भी कर सकेंगे।

युवाओं की मांग अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना वापस ले लेनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा है कि सरकार को उन हजारों युवाओं को लिखित परीक्षा में शामिल होने और देश सेवा का मौका देना चाहिए जो दो साल से फिजिकल टेस्ट पास कर भर्ती फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं. अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली के धनसा बस स्टैंड के करीब MCD ऑफिस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे 18 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का ये मामला एक दिन पहले का है
यूपी के मिर्जापुर में भी अग्निपथ योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है. रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों ने बस में तोड़फोड़ की है.अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने आज भी पलवल और बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. जिला प्रशासन ने युवाओं से शांति से अपना पक्ष रखने की अपील करते हुए कहा है कि एफआईआर से उनका भविष्य चौपट हो सकता है।

पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया
यूपी के जौनपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस को आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस में सवार यात्रियों को नीचे उतार लिया और इसके बाद बस में तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव के करीब निर्माणाधीन फोरलेन पर बस को आग लगा दी. चंदौली डिपो की ये बस लखनऊ से वाराणसी जा रही थी.
सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है. वाराणसी और मथुरा समेत नौ जिलों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 15 केस दर्ज किए गए हैं. अब तक 277 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में 183 को शांति भंग में निरुद्ध किया गया है।

अग्निपथ योजना के विरोध में दर्जनों प्रदर्शनकारी चंदौली में भी रेलवे ट्रैक पर उतर आए. डीडीयू-बक्सर रेल रूट पर ट्रैक पर उतरे युवाओं ने रेल रुट जाम कर दिया. युवा रेल पटरी पर ही कसरत करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर रेल ट्रैक खाली कराया. गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स और CAPF में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया है. मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया है कि चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों को अधिकतम आयु की सीमा में भी तीन साल की छूट दी जाएगी. पहले बैच के अग्निवीरों के लिए छूट की ये सीमा 5 साल रहेगी।

Agnipath Scheme: देश में बवाल के बीच सेना का बड़ा बयान, 48 घंटे में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, आयु में भी मिलेगी छूट
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। अग्निपथ योजना के विरोध के बीच थल सेना प्रमुख ने कहा कि आर्मी में भर्ती के लिए दो दिन में अधिसूचना जारी होगी। इसकी सारी जानकारी joinindianarmy.nic.in पर मिलेगी। युवा इस असवर का लाभ उठाएं।

24 जून से शुरू होगी वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया- वायु सेना प्रमुख
कई राज्यों में जारी बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा, भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी।

Agnipath Scheme का देशभर में युवाओं का जमकर विरोध, आगामी चुनाव पर पड़ सकता है असर
नई दिल्ली।  सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ नौजवानों में गुस्सा भड़क उठा है। युवा सड़कों पर उतरकर देश में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर योजना को वापस लेने की मांग की। छात्रों का कहना है कि सरकार को इस योजना को कृषि कानूनों की तरह वापस लेना पड़ेगा।

2024 के लोकसभा चुनाव की हवा बनाने की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना मुश्किल में डाल सकती है। पार्टी के अंदर भी इस योजना को लेकर सहमति नहीं है। पार्टी प्रवक्ताओं को मीडिया में इस योजना का बचाव करना भी भारी पड़ रहा है।

हिमाचल व गुजरात चुनाव पर पड़ेगा असर?
भाजपा के कई नेताओं का मानना है कि योजना से युवाओं की नाराजगी भड़क सकती है, जबकि  2014 से लेकर अब तक के चुनावों में ये पार्टी के सबसे बड़े समर्थक बन उभरे थे। इसी साल के अंत में पार्टी को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों का सामना करना है। नेताओं का मानना है कि इस योजना से पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हो सकता है जहां लगभग हर दूसरे घर का एक जवान सेना में नौकरी करता है। यदि समय रहते इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा भाजपा पर भारी पड़ सकता है।

कृषि कानून जैसी गलती दोहराई गई
माना जा रहा है कि इस योजना को पेश करने के पहले केंद्र सरकार ने ठीक उसी तरह की गलती दुहराई है जो उसने कृषि कानूनों को लाने के समय की थी। इस योजना को लाने के पहले भी युवाओं से कोई बात नहीं की गई। यदि छात्रों से बातचीत कर उन्हें योजना का लाभ बताया गया होता तो इसका इतना विरोध नहीं होता। चर्चा यह भी है कि इस योजना की अच्छाइयों को युवाओं के सामने सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया।

युवाओं को भरोसे में लेने में चूक हुई
भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के मुताबिक, योजना में चार साल की सेवा के बाद 25 फीसदी युवाओं को सेना में स्थाई नौकरी देने की बात कही गई है। नेता के मुताबिक युवाओं को यह कहकर भरोसे में ले सकती थी कि अब हर एक पद के लिए चार युवाओं को लिया जाएगा, जिन्हें पूर्व की प्रक्रिया में पहले चरण में ही बाहर कर दिया जाता था। चयनित उम्मीदवारों में से सर्वश्रेष्ठ एक उम्मीदवार को चार साल के बाद स्थाई किया जाएगा जबकि शेष तीन को निर्धारित लाभ देते हुए सेवामुक्त कर दिया जाएगा, जिन्हें बाद में अर्द्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा सेवाओं में वरीयता दी जाएगी।
नेता के मुताबिक, इस तरह से योजना पेश करने के बाद युवाओं में ज्यादा अवसर मिलने का संदेश जाता। वर्तमान स्थिति में इसका बेहद नकारात्मक संदेश गया है। चुनाव के पूर्व जैसे ही इस मुद्दे पर युवाओं को विपक्षी दलों का साथ मिलता है, यह मुद्दा सरकार के लिए बड़ी समस्या बनकर उभर सकता है।

बचाव में उतरे गृह मंत्री शाह, योगी और शिवराज
अग्निपथ योजना पर युवाओं के विरोध को देखते हुए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता इसका बचाव करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अग्निपथ योजना से निकले जवानों को राज्य की नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि इन युवाओं को अर्धसैनिक बलों में समायोजित करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

राहुल गांधी ने दिया युवाओं को समर्थन
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर युवाओं का साथ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस नई योजना में युवाओं को न तो कोई पेंशन मिलेगी और न ही उनका आगे का भविष्य सुरक्षित होगा। इससे उनमें निराशा बढ़ेगी। उन्होंने कहा है कि सरकार को युवाओं की अग्निपरीक्षा नहीं लेनी चाहिए। उसे युवाओं की बात कर समस्या का हल निकालना चाहिए।

Agneepath scheme: सेना भर्ती योजना को लेकर बवाल, कहीं पर सड़कें जाम, तो कहीं फूंकी गई ट्रेन
Agneepath scheme: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ यूपी से लेकर बिहार तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। गुरुवार को बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के युवाओं भी अब ‘अग्निपथ’ पर चल पड़े हैं। सड़कों पर उतर आए और जमकर उत्पात मचाया। इस योजना को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। यहां युवाओं ने आगजनी और पत्थरबाजी की।

सेना भर्ती योजना को लेकर बवाल

बिहार में भी प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) के विरोध में लक्खीसराय जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लगा दी। पुलिस ने बताया 4-5 डिब्बों में आग लगी है, उन लोगों ने मुझे भी वीडियो बनने से मना कर दिया और मेरा फोन छीन लिया। वहीं यूपी के जनपद बलिया में आज रेलवे ट्रैक और स्टेडियम में कुछ छात्रों के इकट्ठा होने की सूचना पर तत्काल सीनियर पुलिस ऑफिसर और मजिस्ट्रेट के द्वारा संवाद स्थापित करके छात्रों को वहां से अलग किया गया।

कहीं पर सड़कें जाम, तो कहीं फूंकी गई ट्रेन

बलिया SP राजकरन नैय्यर ने बताया कि उसके बाद सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक से तितर-बितर होते हुए छात्रों ने दूर खड़ी एक खाली ट्रेन के डिब्बे (Agneepath scheme) में आग लगाने का प्रयास किया गया है। मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया जा रहा है।अभी विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग चल रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 4 बसों में तोड़फोड़

बिहार में तीसरे दिन भी केंद्र की अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) का विरोध जारी है। 9 जिलों में उग्र प्रदर्शन हो रहा है। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने दो यात्री ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। बक्सर और नालंदा में ट्रैक जाम किया गया है। आक्रोशित युवाओं का कहना था कि महज 4 साल के लिए भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन करना है। फिरोजाबाद में अग्निपथ को लेकर उपद्रवी युवा सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतर आए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 4 बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही जाम लगा दिया।

https://youtu.be/vg1sEv7nAAs