aap uttar pardesh Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय: शीघ्र शुरू करें निर्माण कार्य- सीएम
College of Veterinary Sciences: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में प्रस्तावित पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को महाविद्यालय स्थापना के संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा यह महाविद्यालय, पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से सम्बद्ध होगा जो कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों के लिए उपयोगी होगा।

College of Veterinary Sciences: ‘बड़ी संख्या में इस क्षेत्र से जुड़ने को उत्सुक हैं युवा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। प्राचीन काल में शालिहोत्र रचित ‘शालिहोत्र संहिता’ में उल्लेखित 12000 से अधिक श्लोक पशु चिकित्सा में हमारा बेहतर मागर्दशन करते हैं। आधुनिक युग में इस क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है। बड़ी संख्या में युवा इस क्षेत्र में शोध-अध्ययन-अध्यापन से जुड़ने को उत्सुक हैं।

College of Veterinary Sciences: महाविद्यालय के लिए 80 एकड़ भूमि चिह्नित

उन्होंने कहा कि तीन चरणों में विकसित होने वाले इस महाविद्यालय के लिए 80 एकड़ भूमि चिह्नित की जा चुकी है। परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जानी चाहिए। बड़े पशुओं के लिए भूतल और छोटों के लिए सुविधानुसार प्रथम तल पर चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए।

प्रारंभिक चरण में स्नातक के 100 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

उन्होंने महाविद्यालय परिसर ‘नेट जीरो एनर्जी’ के कंसेप्ट पर बनाने के लिए बल दिया। साथ ही, स्थापत्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए हरित परिसर के विकास पर जोर दिया। प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी।

रिपोर्टः राहुल श्रीवास्तव, संवाददाता, लखनऊ, उत्तरप्रदेश

ये भी पढ़ें: UP News: दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आजम खां, बेटे अबदुल्ला और पत्नी को 7 साल की सजा

कोयले का संकट दिखाकर अडानी से महंगी बिजली खरीदकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगी भाजपा सरकार: संजय सिंह
लखनऊ: यूपी में भीषण गर्मी में गहराए बिजली संकट पर कोयले पर की जा रही राजनीति पर AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपी की आदित्यनाथ सरकार कोयले की कमी दिखाकर एक और भ्रष्टाचार करने जा रही है। उन्होंने सोमवार को ट्विट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्विट में एक खबर का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘अगर कोयले का उत्पादन 27% बढ़ा है तो कोयले का संकट कैसे हो गया? मतलब साफ़ है मामला भ्रष्टाचार का है। पहले कोयले का संकट पैदा करो फिर अडानी से महंगी बिजली और कोयला ख़रीदो। जनता को महँगी बिजली दो।’

मतलब साफ- कोयले का संकट पैदा करो फिर अडानी से महंगी बिजली खरीदो

आप सासंद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने अपने दूसरे ट्विट में लिखा है कि ‘कोल इंडिया ने तो उत्पादन में सारे रिकार्ड तोड़ दिये तो क्या ये “कृत्रिम कोयला संकट” अडानी के लिये खड़ा किया गया है?  चंद पूँजीपति मितरो को फ़ायदा पहुंचाने के लिये मोदी जी ने तो पूरे देश को संकट में डाल दिया। क्या यही सच्ची देशभक्ति है? ‘आप सांसद ने कहा कि एक तरफ समाचार पत्रों में छपी खबरें बता रही हैं कि यूपी में कोयले की कमी नहीं है। दूसरी तरफ आदित्यनाथ सरकार कोयले संकट बताकर यूपी की भोली-भाली जनता को बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली का संकट यूपी की जनता के लिए सबसे बड़ी आफत बन गया है।

यूपी के बिजली संकट पर आप सांसद संजय सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया

आप सांसद (Sanjay Singh) ने कहा कि हमेशा बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों का साथ देने वाली बीजेपी सरकार इस आड़ में अडानी से महंगी बिजली और कोयला ख़रीदने की फिराक में लगी है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार नफरत की राजनीति करने के साथ जनता को हर मुद्दे पर केवल परेशान करने का काम कर रही है। बिजली संकट, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा करने से वो इसीलिए बच रही है। उन्होंने दिल्ली सरकार का उदाहरण देते हुए यह भी कहा कि बिजली का संकट तो देश भर में है लेकिन अभी तक दिल्ली में आप सरकार ने सबकुछ अभी तक व्यवस्थित कर रखा है।

Read Also:-  चंदौली घटना पर अखिलेश यादव ने पुलिस को ठहराया जिम्मेदार, बोले- जाति के आधार पर हुई ये घटना