AAP NEWS Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

एक अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- केजरीवाल
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देश भर के लोगों को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। इसी उद्देश्य से पार्टी आगामी एक अगस्त यानि शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 11:30 बजे ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करने जा रही है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि इस टाउनहॉल में लोग फिजिकली या ऑनलाइन मोड से जुड़ सकते हैं। ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 नंबर पर शुक्रवार तक वाट्सएप करना होगा और भेजे गए लिंक को खोल कर शनिवार को 11ः30 के बाद किसी भी समय प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि टॉउन हॉल में विशेषज्ञ, वाहन मालिक और ई-20 में रूचि रखने वाले लोग अपने विचार रखेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का किया जिक्र

सोमवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुका दिया और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा। अब प्रधानमंत्री से निवेदन है कि लगे हाथों ई-20 का भी मामला हल कर दें। लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। लोगों की गाड़ियां और माइलेज खराब हो रही है। इसीलिए प्रधानमंत्री से निवेदन है कि इससे पहले कि यह मुद्दा भी बड़ा बने, वे खुद आगे बढ़कर इसको हल कर दें।

टाउनहॉल में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ई-20 के मुद्दे पर देश के सभी लोगों को एक साथ लाने के लिए इस शनिवार को हम नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई-20 एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे। यह दोपहर 12:00 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन में शुरू होगा। जो लोग दिल्ली और आसपास के शहरों के हैं और खुद आ सकते हैं, वे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह 11:30 बजे तक पहुंच जाएं। वहीं, जो लोग दिल्ली के बाहर के हैं और खुद नहीं आ सकते, ऐसे हजारों की संख्या में लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे।

ऑनलाइन जुड़ने की प्रक्रिया बताई

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ऑनलाइन जुड़ने के लिए फोन नंबर 8588833212 पर पर व्हाट्सएप करना है। हम शुक्रवार शाम तक आपको एक लिंक भेज देंगे। आप अगले दिन सुबह 11:30 बजे के बाद किसी भी समय उस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इस टाउन हॉल में हमें हम ई-20 के मुद्दे पर दिलचस्पी रखने वाले सभी विशेषज्ञों, ई-20 के सभी पीड़ितों और और जिनकी गाड़ियां खराब हो गई हैं, उन सब लोगों को एक मंच पर लाकर सबको बोलने का मौका देंगे। साथ ही, आगे की रणनीति भी तय करेंगे कि इस मुद्दे पर सरकार को कैसे फोर्स किया जाए कि सरकार इस ई-20 को वापस ले।

लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टाउनहॉल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग हिस्सा लें। खुद आना चाहें तो खुद भी आ सकते हैं और वर्चुअली जुड़ना चाहें तो वर्चुअली भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के नाम एक ऑनलाइन पिटीशन भी शुरू की थी। उसमें 2 लाख से ज्यादा चिट्ठियां आ चुकी हैं, जिसको लेकर अगले हफ्ते प्रधानमंत्री के घर भी जाऊंगा।

ये भी पढ़ें – रेत के ढेर में दबी जिंदगी, डंपर लोडिंग के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

छात्रों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, कानूनी मदद के लिए थाने-थाने पहुंच रही आम आदमी पार्टी
Arvind Kejriwal : दिल्ली में जंतर-मंतर और संसद चलो मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों और युवाओं की मदद के लिए आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है. पार्टी का कहना है कि AAP Student Helpline (8588833548) पर लगातार छात्रों और युवाओं के फोन तथा संदेश आ रहे हैं. पार्टी के अनुसार, अब तक हेल्पलाइन के माध्यम से करीब 500 छात्रों और युवाओं की मदद की जा चुकी है.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी की लीगल टीम लगातार सक्रिय है और जरूरतमंद छात्रों को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है. इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल स्वयं मंदिर मार्ग थाने पहुंचे, जहां उन्होंने हिरासत में लिए गए छात्रों से मुलाकात की और कहा कि जब तक बच्चों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक वे थाने से नहीं जाएंगे. इसके बाद मंदिर मार्ग, पार्लियामेंट थाना सहित अन्य स्थानों पर हिरासत में लिए गए 70 से 80 छात्रों को रिहा कराया गया.

छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

पार्टी ने ये भी कहा कि अशोक विहार क्षेत्र से भी कुछ छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा एक लापता छात्र का पता लगाकर उसे उसके परिवार तक पहुंचाया गया. इस पर आगे आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है. इसी उद्देश्य से पार्टी ने कानूनी और मेडिकल सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि किसी भी छात्र को कठिन परिस्थिति में अकेला महसूस न करना पड़े.

छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है पार्टी

पार्टी का कहना है कि वह हमेशा जनआंदोलनों में जनता के साथ खड़ी रही है. जिस तरह किसान आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया गया और हर स्तर पर उनका साथ दिया गया, उसी तरह आज भी पार्टी छात्रों और युवाओं के आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और ऐसे समय में युवाओं का साथ देना सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है.

हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि आंदोलन में शामिल किसी भी छात्र या युवा को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. पार्टी के अनुसार, उसकी लीगल टीम लगातार थानों और संबंधित स्थानों पर पहुंचकर सहायता दे रही है, हेल्पलाइन के माध्यम से छात्रों से संपर्क बनाए हुए है और अब तक लगभग 500 छात्रों और युवाओं को कानूनी व अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है. पार्टी का कहना है कि आगे भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे.

ये भी पढ़ें- पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड का ऐलान, 22 जुलाई से शुरू आवेदन, परिवारों के लिए बड़ी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा, ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां- केजरीवाल
Arvind Kejriwal on E20 Petrol : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सर्विस सेंटर पर E-20 पेट्रोल के कारण खराब होकर आ रही गाड़ियों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। शनिवार को अपने दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में कुछ कार मैकेनिकों और गाड़ी मालिकों से एथेनॉल युक्त पेट्रोल पर बात की।

ई-20 के कारण खराब हुई गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी। गाड़ियों के माइलेज में भी भारी गिरावट है। सब परेशान हैं। मोदी सरकार को समझना होगा कि झूठे इंटरव्यू देने और फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से जमीनी हकीकत नहीं बदल जाएगी। लोगों पर ई-20 थोपना बंद करिए। अब पानी मिडिल क्लास के सिर से ऊपर जा रहा है।

गाड़ियां बहुत ज्यादा खराब हो रही हैं

दिल्ली के सर्विस सेंटरों के विजिट के दौरान गाड़ी मालिकों का अनुभव साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल एक सर्विस सेंटर पर मौजूद अशरफ और जसवीर सिंह नामक मैकेनिकों से पूछा कि ई-20 से गाड़ियां खराब होने को लेकर जो हंगामा मचा है, उसकी क्या सच्चाई है? उन दोनों ने बताया कि गाड़ियां बहुत ज्यादा खराब हो रही हैं और लोग उन्हें धक्का मारकर या क्रेन से खिंचवाकर ला रहे हैं।

सबसे हैरानी की बात यह थी कि…

वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी 2023 मॉडल की नई होंडा सिटी गाड़ी दिखाई जो ई-20 कंपैटिबल होने के बावजूद एक हफ्ते से स्टार्ट नहीं हो रही थी। मैकेनिक ने बताया कि नई और ई-20 कंपैटिबल होने के बाद भी यह गाड़ी मिसिंग कर रही थी, इसका फ्यूल पंप खराब हो गया है और इंजेक्टर चोक हो गए हैं। सबसे हैरानी की बात यह थी कि उस गाड़ी का माइलेज जो पहले 22 का था, वह अब घटकर मात्र 13 का रह गया है।

ई-20 की वजह से कार्बन की समस्या

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सर्विस सेंटर पर ऐसी कई गाड़ियां खड़ी थीं। मैकेनिकों ने इंजेक्टर दिखाते हुए बताया कि ई-20 की वजह से उन पर कार्बन आ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें महीने में चार-चार बार बदलना पड़ रहा है और यह समस्या ठीक ही नहीं हो पा रही है।

30 से 33 फीसद का हो रहा नुकसान

चार पीस का एक सेट 7 से 8 हजार रुपए का आता है। जो गाड़ियां पहले 15 का एवरेज देती थीं, वे अब 10 का दे रही हैं, जिससे लोगों को सीधे 30 से 33 फीसद का नुकसान हो रहा है। पहले गाड़ियां केवल रेगुलर सर्विस के लिए आती थीं, लेकिन जब से ई-20 आया है, केवल इंजन और इंजेक्टर खराब होने की शिकायतें आ रही हैं, जिससे मैकेनिक खुद भी परेशान हैं।

सरकार कम से कम लोगों को विकल्प दे

इस दौरान वहां अरविंद केजरीवाल को एक 2017 मॉडल की मारुति गाड़ी के मालिक भी मिले, जो अपनी गाड़ी क्रेन से बंधवाकर लाए थे क्योंकि वह हर 500 मीटर दूरी पर बंद हो रही थी और उसके स्पार्क प्लग व इंजेक्टर खराब हो गए थे। कारों के अलावा स्कूटी और बाइकों का भी यही हाल था, जिनकी माइलेज आधी से भी कम रह गई है। इस जमीनी हकीकत को देखकर अरविंद केजरीवाल ने बातचीत के दौरान कहा कि सरकार कम से कम लोगों को विकल्प तो दे सकती है कि जिसे ई-20 लेना हो वह ई-20 ले और जिसे प्योर पेट्रोल लेना हो वह पेट्रोल ले।

आम लोगों से जाने उनके अनुभव

सर्विस सेंटर के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एक पेट्रोल पंप पर गए और वहां पेट्रोल भरवा रहे आम लोगों से उनके अनुभव जाने। वहां मौजूद एक ग्राहक ने बताया कि उनकी 7 साल पुरानी गाड़ी ई-20 की वजह से दो महीने में तीन बार खराब हो चुकी है, उन्हें फ्यूल पंप बदलना पड़ा है और एसी के साथ जो माइलेज पहले 15 आती थी, वह अब 5 से 8 की रह गई है।

गाड़ियों की लाइफ भी कम हो रही

एक अन्य कार मालिक ने बताया कि पहले एक टंकी पेट्रोल 12-13 दिन चलता था, जो अब मुश्किल से 7 दिन चल रहा है। लोगों का स्पष्ट कहना था कि ई-20 पुरानी गाड़ियों को बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रहा है और इंजन में नॉकिंग की दिक्कत आ रही है। ग्राहकों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि अगर पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है, तो उसकी कीमत कम होनी चाहिए, लेकिन उन्हें पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं और गाड़ियों की लाइफ भी कम हो रही है।

ई-20 पेट्रोल को लेकर लोगों में आक्रोश

लोगों की ये समस्याएं सुनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इस विषय पर अन्य देशों का भी अध्ययन किया है। ब्राजील जैसे देशों ने इसे लागू करने में 50 साल लगाए थे, जबकि हमारी सरकार ने इसे महज तीन साल के अंदर लोगों पर जबरदस्ती थोप दिया है। पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी बताया कि उनकी गाड़ियों का माइलेज 40 से गिरकर 32 और 45 से गिरकर 35 हो गया है, यानी उन्हें सीधे तौर पर 25 फीसद का नुकसान हो रहा है। ई-20 पेट्रोल को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और सरकार बिना कोई विकल्प दिए इसे जबरन लागू कर रही है।

ये भी पढ़ें- ईरान के हमले से दहला होर्मुज, जहाज पर थे 11 भारतीय सवार, भारत का आया बड़ा रिएक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
Ayodhya Ram Mandir : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में डकैती डालने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने को लेकर रविवार को सुंदरकांड पाठ कराने और देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाने की घोषणा की। रविवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जेएमडी टेंट, जापानी पार्क में सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों का घटनाक्रम दर्शाता है कि राम मंदिर में डकैती करने वाले महा पापियों को मोदी सरकार बचाने में लगी है। जबकि सनातन के इन गुनहगारों को फांसी मिलनी चाहिए थी।

दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर सनातनी हिंदू का धर्म है कि इन महा पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए अपने आप को समर्पित करे। जो लोग इन पापियों को सज़ा दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे, प्रभु श्री राम उनका और उनके परिवार का कल्याण करेंगे। इसके लिए इस रविवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। पाठ के बाद इस पर चर्चा होगी कि प्रभु श्री राम के गुनहगारों को सज़ा दिलवाने के लिए क्या प्रयास करने हैं। सिग्नेचर कैंपेन में एक लेटर पर राम भक्त साइन करेंगे, जो प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।

जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 18 करोड़ रुपए में खरीदी

“आप” मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम यह दिखाता है कि मोदी सरकार ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से उन लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने श्री रामचंद्र जी के घर में चोरी और डकैती करने का महापाप किया। वहां जमीनों के बड़े-बड़े घोटाले हुए, जिसके सारे कागज मौजूद हैं। 2 करोड़ रुपए की जमीन मंदिर ट्रस्ट ने 18 करोड़ रुपए में खरीदी। सारे कागज मौजूद होने के बावजूद उस पर कोई जांच नहीं हो रही है, कोई एफआईआर नहीं हो रही है और किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

कंस्ट्रक्शन में मांगा जाता था 40 फीसद कमीशन

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि निर्माण कार्यों में किन कंपनियों को ठेके दिए गए, इस पर खुले आरोप लग रहे हैं। उनके इंजीनियर कह रहे हैं कि कंस्ट्रक्शन में 40 फीसद कमीशन मांगा जाता था, लेकिन उसकी कोई जांच नहीं हो रही है। इतने बड़े स्तर पर चढ़ावे की चोरी हुई, सीसीटीवी कैमरे के अंदर इतनी सारी घटनाएं कैद हुईं, लेकिन उसकी भी कोई जांच नहीं हो रही है।

अब जनता को आवाज उठानी पड़ेगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आठ छोटे लोगों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया है और बाकी सभी बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अब जनता को आवाज उठानी पड़ेगी और प्रभु की शरण में जाना होगा। इसलिए इस 12 जुलाई, रविवार को सुबह 10 बजे जेएमडी टेंट, जापानी पार्क, सेक्टर 10, रोहिणी में हम लोग सुंदरकांड का पाठ करेंगे। सभी श्रद्धालुओं और राम भक्तों से निवेदन है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचें। सुंदरकांड पाठ के बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर एक सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह सिग्नेचर कैंपेन देश भर में चलाया जाएगा। यह केवल आम आदमी पार्टी का सिग्नेचर कैंपेन नहीं है, बल्कि जहां-जहां राम भक्त और श्रद्धालु हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं, वे सभी यह कैंपेन करेंगे। इस सिग्नेचर कैंपेन में एक आम नागरिक की प्रधानमंत्री मोदी जी के नाम एक चिट्ठी है।

हनुमान जी और रामचंद्र जी की आरती गाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ये लेटर साइन किए जाएंगे, हम घर-घर जाएंगे और दिल्ली सहित हर जगह हजारों की संख्या में हनुमान चालीसा के पाठ रखे जाएंगे। लोग हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, हनुमान जी और रामचंद्र जी की आरती गाएंगे और उसके बाद बड़ी श्रद्धा से इस लेटर पर साइन करेंगे। इसके बाद ये सभी लेटर प्रधानमंत्री जी को भेजे जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि जब लोग भगवान की शरण में जाकर और उनका आशीर्वाद लेकर यह काम करेंगे, तो चंदा चोरी करने वाले और रामचंद्र जी के घर में डकैती डालने वालों को जरूर सजा मिलेगी। हर सनातनी का यह फर्ज और धर्म है कि वह श्री रामचंद्र जी के यहां डकैती करने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने की पूरी कोशिश करे। जो लोग भी इस कार्य को करेंगे, उनका और उनके परिवार का महा कल्याण होगा।

प्रधानमंत्री के नाम इस चिट्ठी पर राम भक्त करेंगे सिग्नेचर

आदरणीय प्रधानमंत्री जी,

श्री राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी छोटी-बड़ी बचत से श्री राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया था। कई लोगों ने तो अपनी पूरी जिंदगी की जमा पूंजी दे दी और अधिकांश ने रसीद तक नहीं मांगी क्योंकि उन्होंने सोचा कि यह भगवान का घर है, यहां क्या हिसाब मांगना? आज उस विश्वास को भारी ठेस पहुंची है।

श्री राम मंदिर से संबंधित हर कार्य प्रधानमंत्री जी आपने आगे बढ़-चढ़कर किए। आपने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया और उसके हर मेंबर को व्यक्तिगत रूप से चुनकर नियुक्त किया, जो आपके बेहद करीबी माने जाते हैं। अब जब इतने बड़े स्तर पर बेईमानी हुई है, तो आपकी चुप्पी से मैं आहत हूं। 2021 के पहले से ही ट्रस्ट में जमीनों के घोटाले, निर्माण कार्यों में 40 फीसद तक की कमीशनखोरी और अब इतने बड़े पैमाने पर चढ़ावा चोरी की खबरें कई वर्षों से मीडिया में प्रमुखता से आ रही हैं।

मुझे लगता रहा कि यह सब आपके संज्ञान में होगा और आप किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम ने मेरे विश्वास को धक्का पहुंचाया है। ऐसा लग रहा है कि भगवान के दोषियों को सजा दिलवाने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा लगता है कि एसआईटी और एफआईआर मात्र लोगों की आंखों में धूल झोंकने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें हैं। आठ छोटे कर्मचारियों को पकड़कर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री जी, ऐसा प्लीज मत कीजिए। भगवान राम के मंदिर से चोरी करने वाले दोषियों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। उन्हें बचाना महापाप है। मैं आपको यह पत्र बहुत उम्मीद से लिख रहा हूं।

ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से चंदा चोरों के साथ खड़ी है- केजरीवाल
New Delhi : भगवान श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों का वहिष्कार करने की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अपील का असर दिखने लगा है। राम भक्त चढावा चोरों का वहिष्कार करना शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरूआत अयोध्या से ही हुई है। अयोध्या बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का न सिर्फ बहिष्कार किया है, बल्कि चढ़ावा चोरों का केस भी नहीं लड़ने का फैसला किया है।

अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या बार एसोसिएशन के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों का बहिष्कार किया। मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकार बेशर्मी से राम मंदिर के चंदा चोरों के साथ खड़ी है। कई चंदा चोर तो सरकार का हिस्सा हैं। सरकार उन्हें बचाने में लगी है। अब पूरे देश को चंदा चोरों और उनके सहयोगियों का सामाजिक बहिष्कार करना होगा।

केजरीवाल ने की थी ये प्रार्थना

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर से चढ़ावा चोरी से आहत अरविंद केजरीवाल बीते शुक्रवार को अयोध्या गए थे और भगवान श्रीराम के दर्शन कर चढ़ावा चोरी करने वाले पापियों को दंड देने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में प्रेसवार्ता कर देशवासियों से चंदा चोरों का वहिष्कार करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि था कि ये लोग चंढ़ाचा चोरों का कुछ नहीं करेंगे, क्योंकि ऊपर से नीचे तक सब मिले हुए हैं। अगर प्रधानमंत्री जी चंपत राय के सामने इतने बेबस हैं, तो सोचा जा सकता है कि कौन कहां कितना मिला हुआ है। लेकिन मेरी समाज से विनती कि कानून अपना काम करे या ना करे, हम सब मिलकर कानून से काम कराएंगे। भगवान राम भी इन लोगों को दंड देंगे। अब यह पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है कि जितने भी चंदा चोर, उनके सहयोगी या समर्थक हैं, उन सबका सामाजिक बहिष्कार करना शुरू कर दीजिए, नहीं तो आप भी पाप के भागीदार बनेंगे।

जो राम के नहीं हुए वो आपके क्या होंगे – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा था कि जो राम के नहीं हुए, जिन्होंने भगवान राम को लूट लिया, वे आपके क्या होंगे? जिन्होंने राम को नहीं छोड़ा, वे राष्ट्र को क्या छोड़ेंगे? मैं पूरे देश से अपील करना चाहता हूं कि यह धर्म युद्ध है, इसके लिए सब लोगों को उठना और खड़ा होना पड़ेगा। सब लोगों को इस धर्म युद्ध की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: VC से हुई आरोपियों की पेशी, कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया गांधी समाधि पर जाकर हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति
Delhi News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक हुए। उनके साथ पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम न्यायपालिका का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हुई हैं कि हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम पूर्ण निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि आज मनीष सिसोदिया और अन्य साथियों के साथ राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। मेरी बापू से यही प्रार्थना है कि उनके दिखाए ‘सत्याग्रह’ के मार्ग पर चलने के हमारे संकल्प को वे सदैव शक्ति दें। मेरा अटूट विश्वास है कि बापू के आशीर्वाद से, सत्याग्रह के इस कठिन पथ पर हम पूर्ण निष्ठा के साथ अडिग रहेंगे।

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामला अदालत का है। हम अदालत का बहुत सम्मान करते हैं। हम अपने देश की न्याय प्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं, क्योंकि इसी न्याय प्रणाली और न्यायपालिका ने हमें बेल दिलवाई और आरोप मुक्त किया है। आज हम लोग अगर आजाद घूम रहे हैं, तो हमारी न्याय प्रणाली की वजह से ही घूम रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हुई हैं, जिनकी वजह से हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। वे सभी हमने जज साहिबा को लिखी चिट्ठी में बयां कर दिए हैं।

उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बापू समाधि पर नतमस्तक होने के बाद एक्स पर कहा कि मंगलवार को राजघाट जाकर पूज्य बापू की समाधि पर अरविंद केजरीवाल के साथ नतमस्तक हुआ। महात्मा गांधी जी ने हमें हमेशा सत्य के रास्ते पर अडिग रहने और सत्य के लिए आत्मबल के साथ सत्याग्रह करने की प्रेरणा दी है। आज उसी मार्ग पर चलने का संकल्प और मजबूत हुआ।

ये भी पढ़ें : ‘खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे’, IPS अजयपाल शर्मा को जहांगीर खान ने दी धमकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुजरात में जनता की सरकार बनेगी, व्यवस्था बदलेंगे और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे: केजरीवाल का भाजपा-कांग्रेस पर हमला
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को गुजरात में ‘‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’’ रैली कर भाजपा और कांग्रेस पर जमकर तीखे वाण छोड़े। गांधी नगर में आयोजित रैली में उन्होंने गुजरात की जनता से 30 साल से राज कर रही भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात में जनता की सरकार बनेगी और अपने फैसले खुद लेगी। उन्होंने जोर दिया कि हमें सिर्फ पार्टी नहीं बदलनी है, बल्कि गुजरात की तरक्की के लिए पूरी व्यवस्था बदलनी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर सबसे पहले नेताओं की गुंडागर्दी-भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और गुजरात को लूटने वालों को जेल में डालेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में केवल भाजपा और कांग्रेस के नेता तरक्की कर रहे हैं। जब बीसीसीआई का चेयरमैन बनाना है तो ये अपने बेटे को बनाते हैं। आखिर जय शाह में ऐसी कौन सी खूबी है, जो हमारे युवाओं में नहीं है?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10-12 दिनों से यशु भाई, प्रवीण राम और मनोज सोरठिया ने भगवान सोमनाथ के दर्शन कर गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले से होते हुए गांधीनगर तक किसान यात्रा निकाली है। इस यात्रा के दौरान वे हजारों किसानों से मिले और पाया कि हर जगह गुजरात का किसान दुखी है और खून के आंसू रो रहा है। कहीं पीने का पानी नहीं है, कहीं सिंचाई का पानी नहीं है, हर चीज के दाम बढ़ गए हैं और किसानों को अपनी फसल के पूरे दाम भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में 30 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया। आज गुजरात का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि यह भ्रष्टाचारी सरकार है जो गुजरात को लूट रही है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे ये पकड़कर झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाल देते हैं।

बोटाद घटना पर भाजपा सरकार घिरी

बोटाद की घटना का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले वहां किसान करदा प्रथा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और कोई हिंसा नहीं कर रहे थे। लेकिन भाजपा की अत्याचारी सरकार ने किसानों के घरों में घुसकर उन्हें घसीटा, उनका अपमान किया और जेल में डाल दिया। किसानों की पत्नियां, माताएं और बच्चे बहुत रोए, लेकिन भाजपा सरकार नहीं मानी और 85 किसानों को कई महीनों तक जेल में रखा। जब आम लोग दिवाली मना रहे थे, तब किसान भाई जेल के अंदर तड़प रहे थे और उनके परिवार रो रहे थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बात केवल 85 किसानों की नहीं है, बल्कि इसके जरिए भाजपा पूरे गुजरात के किसानों को संदेश देना चाहती है कि खबरदार किसी ने आवाज उठाई तो उसका भी यही हाल किया जाएगा। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या वे इस अत्याचार को बर्दाश्त करेंगे या इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। भाजपा खुलेआम किसानों की बेइज्जती और उनका अपमान कर रही है। इस बार हर चुनाव में हर किसान को कसम खानी है कि किसी को भी वोट दे देंगे, लेकिन भाजपा को वोट नहीं देंगे। गुजरात से कमल को उखाड़ कर फेंक देना है, कमल को बिल्कुल वोट नहीं देनी है और हर किसान को इस बार यह कसम खानी है।

नरेगा भ्रष्टाचार उठाने पर नेताओं को जेल

अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि चैतर वसावा का क्या कसूर है? नरेगा में भारी भ्रष्टाचार है, ये लोग जनता का पैसा खा जाते हैं, फर्जी किताबों में कुछ भी लिख देते हैं और लोगों के नाम का पैसा चोरी कर लेते हैं। चैतर वसावा ने लोगों की आवाज उठाई थी। इसलिए उसे पकड़ कर जेल में डाल दिया गया। प्रवीण राम ने किसानों की आवाज उठाई तो उसे भी पकड़ कर जेल में डाल दिया गया। इन्होंने मुझे भी नहीं छोड़ा और पकड़ कर जेल में डाल दिया। भारत के 75 साल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि दिल्ली के एक मौजूदा मुख्यमंत्री (सिटिंग चीफ मिनिस्टर) को 6 महीने तक जेल में रखा गया हो। मुझे पर इल्जाम लगाया गया कि केजरीवाल 100 करोड़ रुपए खा गया और उसने शराब घोटाला कर दिया है। यह आरोप भी लगाया गया कि मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह ने शराब घोटाला किया है और इस तरह आम आदमी पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को पकड़ कर जेल में डाल दिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मुझे रात के अंधेरे में मेरे घर से घसीट कर ले जाया गया और जेल में डाल दिया गया। मेरे घर, बैंक, दफ्तर और हर जगह रेड मारी गई, लेकिन कहीं एक पैसा नहीं मिला। इसी तरह मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के यहां भी रेड मारी गई, लेकिन वहां भी एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने सवाल किया कि आखिर वे 100 करोड़ रुपए कहां गए? अब कोर्ट का आदेश आया है, जिसमें कहा गया है कि केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा नहीं बनता, कोई सबूत नहीं है और कोई गवाह नहीं है। भाजपा कहती है कि केजरीवाल चोर है, लेकिन कोर्ट कहता है कि केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और उसके नेता कट्टर ईमानदार हैं।

भाजपा के आरोप झूठे, सबूत नहीं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने कहा है कि भाजपा और उसके आरोप झूठे हैं और इतना भी सबूत नहीं है कि मुकदमा चलाया जा सके। हम बरी नहीं हुए हैं, क्योंकि बरी तो मुकदमा चलने के बाद होते हैं, यहां तो कोर्ट ने कहा है कि मुकदमा चलाने लायक भी सबूत नहीं हैं। उन्होंने इसे एक बहुत बड़ा अत्याचार बताते हुए कहा कि जब एक मौजूदा मुख्यमंत्री को उठाकर जेल में डाला जा सकता है, तो आम लोगों की क्या औकात है। ये लोग किसान, व्यापारी समेत किसी को भी झूठे केस लगाकर जेल में डाल देंगे और ये सिर्फ सबको डरा कर रखते हैं, इसके अलावा कुछ नहीं करते।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में गुजरात जैसा ही हाल था। दिल्ली में सिर्फ कांग्रेस और भाजपा दो ही पार्टियां थीं और लोग इनकी मिलीभगत से परेशान हो चुके थे। तब लोगों ने तय किया कि वे इन दोनों पार्टियों को उखाड़ फेंकेंगे और अपनी खुद की सरकार बनाएंगे। 2015 में जनता ने झाड़ू को वोट देकर अपनी सरकार बनाई और मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। मैं एक आम आदमी हूं, मेरे परिवार (पिताजी, चाचा, ताऊ, मामा, नाना, दादा) में कोई भी नेता नहीं है। मैं वही काम करता था जो जनता कहती थी। जनता ने कहा तो मैंने बिजली-पानी फ्री कर दिया, 24 घंटे बिजली दी, खराब सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल व मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिल्ली में सबका इलाज मुफ्त कर दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जनता ने सरकारी दफ्तरों और तहसील में पटवारी द्वारा पैसे मांगने और अपमानित होने की शिकायत की, तो मैंने सरकारी दफ्तर जाना ही खत्म कर दिया। हमने एक फोन नंबर जारी कर दिया। जिस पर फोन करने से अफसर घर आकर काम करके जाते थे। दिल्ली में जनता के हिसाब से सरकार चलती थी, चाहे गली ठीक करानी हो या सड़क, दिल्ली में पूरी तरह से जनता का शासन आ गया था।

पंजाब मॉडल गुजरात में लागू करने की मांग

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि फिर पंजाब के लोगों ने अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को हराकर आम आदमी की सरकार बनाई और किसान के बेटे भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया। वहां लोगों की मांग पर खेती की बिजली मुफ्त कर दी गई, जिससे किसान जितनी चाहें बिजली इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा घर की बिजली भी मुफ्त कर दी गई। अब पंजाब में किसानों को रात के बजाय दिन में लगातार 10 घंटे बिजली मिलती है और हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा दिया गया है। उन्होंने एक खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि आज ही पंजाब का बजट आया है जिसमें हर महिला के खाते में हर महीने 1,000 रुपए डाले जाएंगे।यह सब गुजरात में भी होना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसीलिए मुझे जेल में डाला गया, क्योंकि पिछली बार गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी के पांच विधायक बना दिए थे। भाजपा को लगा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी। केजरीवाल को रोकने के लिए शराब घोटाले का और 100 करोड़ खाने का षड्यंत्र रचा गया। हमारे नेताओं पर झूठे केस और 200 मुकदमे करके जेल में डाल दिया गया। मुझे जेल में डालकर भाजपा ने चोरी से दिल्ली की सत्ता पर कब्जा कर लिया।

गुजरात में सिर्फ नेता कर रहे तरक्की

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग पूरे देश में घूम-घूम कर कहते हैं कि गुजरात बड़ी तरक्की कर रहा है, लेकिन हकीकत में न तो किसान तरक्की कर रहा है और न ही युवाओं को रोजगार मिल रहा है। केवल भाजपा और कांग्रेस के नेता तरक्की कर रहे हैं, जो चोरी करके और जॉइंट बिजनेस चलाकर करोड़ों के मालिक हो गए हैं। किसान, युवा, महिला, व्यापारी या उद्योगपति कोई भी तरक्की नहीं कर रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक गरीब किसान अपनी जमीन और जेवर बेचकर, दिन-रात मेहनत करके पैसे जमा करता है और अपने बच्चे को अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत या राजकोट पढ़ने भेजता है। लेकिन जब बच्चा खूब पढ़ाई करके पेपर देने जाता है तो पेपर लीक हो जाता है। ऐसा कैसे हो जाता है, जबकि मैं 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा और वहां एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और पंजाब में भी 5 साल से हमारी सरकार है, वहां भी एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। लेकिन गुजरात में रोज पेपर लीक हो जाते हैं। भाजपा के लोग ही पेपर लीक करते हैं। जो सरकार ठीक से पेपर नहीं करा सकती, वह सरकार क्या चलाएगी? ये लोग पेपर लीक करने वालों को जेल नहीं भेजते, बल्कि किसानों (खेडूतों), चैतर वसावा और प्रवीण राम को जेल भेजते हैं।

गुजरात में खुलेआम शराब-ड्रग्स बिकने का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने कहा ये लोग कहते हैं कि गुजरात में दारूबंदी है। जबकि सरेआम शराब बिकती है और पूरे गुजरात में फोन करने पर शराब की होम डिलीवरी होती है। यह सारा पैसा इन्हीं के पास जाता है। ये लोग युवाओं को रोजगार नहीं देते, बल्कि नकली शराब और ड्रग्स की पुड़िया देते हैं। आज कोई स्कूल या कॉलेज ऐसा नहीं है जहां ड्रग्स न बिक रही हो और यह सब इन्हीं के लोग बेच रहे हैं। भाजपा सरकार ड्रग्स और नकली शराब बेचने वालों को नहीं पकड़ती, बल्कि किसानों और युवाओं की आवाज उठाने वालों को जेल भेजती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2027 के चुनाव में सिर्फ पार्टी नहीं बदलनी, बल्कि पूरी व्यवस्था बदलनी है। हर पांच साल में चुनाव आते हैं, तब नेता हाथ जोड़ते हैं, पैर पकड़ते हैं, बच्चों को गोल में खिलाकर फोटो खिंचवाते हैं और बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही वे जनता को भिखारी बना देते हैं, अपमानित करते हैं और घर जाने पर कुत्ते छोड़ देते हैं या दरवाजा तक नहीं खोलते। हम लोग इनके पीछे-पीछे घूमते हैं, लेकिन ये हमको कुछ नहीं समझते। चुनाव के बाद ये लोग सिर्फ पैसे बनाते हैं। गुजरात में कई ऐसे विधायक हैं जिनके पास 100 करोड़ से ज्यादा की दौलत है; जो कल तक स्कूटर पर घूमते थे, आज उनके पास लंबी-लंबी गाड़ियां और महल हैं। यह सारा पैसा चोरी का है। चुनाव जीतने के बाद ये नेता सिर्फ अपने बच्चों, रिश्तेदारों और दोस्तों का ही भला करते हैं।

बीसीसीआई चेयरमैन पर वंशवाद का आरोप

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का चेयरमैन बनाना था। देश में 40 करोड़ और गुजरात में 2 करोड़ युवा हैं, जिनमें से कई बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें खेल का ज्ञान है, लेकिन प्रधानमंत्री को वे युवा नहीं दिखाई दिए और उन्होंने अमित शाह के बेटे को चेयरमैन बना दिया। जब बीसीसीआई का चेयरमैन बनाना है, तब मेरा बेटा, मेरा भतीजा। जब वोट मांगने होते हैं, तब जनता के पास आते हैं। आम जनता के बच्चों को क्यों नहीं बनाया गया, क्या उनमें कोई कमी थी? 2 करोड़ युवाओं में कोई तो होगा, जो बीसीसीआई का चेयरमैन बन जाता। जय शाह में ऐसी कौन सी खूबी है कि वह बीसीसीआई का चेयरमैन बन गया?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जब इंटरनेशनल क्रिकेट का चेयरमैन बनाना था, तब भी जय शाह को ही बिठाया गया। कम से कम वहां तो गुजरात के किसी अन्य युवा को मौका दिया जा सकता था। ये लोग विधायक और मंत्री के टिकट भी सिर्फ अपने बच्चों और रिश्तेदारों को देते हैं, आम जनता के बच्चों को नहीं। हमारे बच्चों को टिकट क्यों नहीं मिलती? क्या हमारे बच्चों में कोई कमी है? हम बेवकूफ हैं जो इनके पीछे घूमते हैं। उन्होंने गुजरात की जनता से अपील की कि इस बार यह व्यवस्था बदलनी है और ऐसी सरकार बनानी है जो सच में जनता की सरकार हो।

‘नेताओं के नहीं, जनता के बच्चों को टिकट’

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं अपने बच्चों को टिकट नहीं देता हूं। मेरे दो बच्चे हैं और वे अपना काम कर रहे हैं। मैं कभी अपने बच्चों को टिकट नहीं दूंगा और वे कभी राजनीति के अंदर नहीं आएंगे। उन्होंने गुजरात के “आप” नेताओं का उदहारण देते हुए बताया कि इसुदान गढ़वी एक पत्रकार थे, उनके बाप-दादा या दूर-दूर तक कोई भी रिश्तेदार नेता नहीं है। इसी तरह चैतर वसावा भी आम और साधारण परिवार से आते हैं, उनका भी दूर-दूर तक कोई रिश्तेदार नेता नहीं है। विसावदर विधायक गोपाल इटालिया पुलिस में एक छोटी सी नौकरी करते थे। उनका भी कोई रिश्तेदार नेता नहीं है। हेमंत खावा, सागर भाई, प्रवीण भाई, बृजभूषण भाई और बृजराज भाई समेत जितने भी “आप” नेता हैं, वे सभी आम गुजराती हैं, आम गुजरात के बच्चे हैं, आम गुजरात के परिवारों से आए हुए हैं और जनता के ही बच्चे हैं। उन्होंने वादा किया कि जब चुनाव आएंगे और हम टिकट देंगे, तो हम जनता के बच्चों को टिकट देंगे, नेताओं के बच्चों को टिकट नहीं देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों से कहें कि सब लोग आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लें, उनके बच्चों को टिकट मिलेगी। जनता का बच्चा ही पंचायत सदस्य, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनेगा। इस बार चुनाव के अंदर जनता की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से अपनी सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी, इस बार जनता की सरकार बनेगी, आपकी सरकार बनेगी और जो जनता कहेगी, सरकार वैसे ही चलेगी। इस बार भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार नहीं बनेगी, बल्कि इस बार मल्टीपल इंजन की सरकार बनेगी। इसमें किसान, व्यापारी, महिला और युवा इंजन होंगे और इस तरह मल्टीपल इंजन की सरकार बनेगी। इस बार खूब सारे इंजन होंगे, पूरा गुजरात और गुजरात के 6 करोड़ लोग उसके इंजन होंगे और वे गुजरात को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाएंगे।

जनता की सरकार भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करेगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जनता की सरकार बनेगी तो वे सबसे पहले इन नेताओं की गुंडागर्दी बंद करेंगे। इन नेताओं का भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, इन नेताओं को सबक सिखाएंगे और जिन्होंने आज तक गुजरात को लूटा है, उनको उठाकर जेल में डालेंगे। इनसे पूरे 30 साल का हिसाब लेंगे। जब जनता की सरकार बनेगी तो एक आम आदमी को इज्जत मिलेगी। जब लोग दफ्तर में जाएंगे तो उन्हें इज्जत मिलेगी, उनकी सुनवाई होगी और उनके काम होंगे। जो जनता कहेगी वही होगा और सरकार जनता के आदेश के ऊपर चलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिहार के अंदर भाजपा ने एक अरबपति को अरबों-खरबों की 1000 एकड़ जमीन एक रुपए में दे दी। अगर कोई किसान इनसे मांगे कि उसे दो एकड़ जमीन एक रुपए में दे दो, तो ये उसे या किसानों को नहीं देंगे। लेकिन जब जनता की सरकार बनेगी तो अरबपति को नहीं, बल्कि किसानों को एक रुपए में जमीन मिलेगी और जनता के लिए काम होगा। भाजपा-कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया? उन्होंने सभी से अपील की कि इस बार सब लोग भाजपा-कांग्रेस छोड़ दें और अपनी सरकार बनाएं। झाड़ू का बटन दबाएं और अपनी सरकार बनाएं।

ये भी पढ़ें – पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं को झेलनी पड़ रही है परेशानी, AAP विधायक संजीव झा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जिला पंचायत चुनाव के लिए AAP ने घोषित किए 22 उम्मीदवार, सभी 50 सीटों पर तैयारी
Goa Politics : गोवा की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। जिला पंचायत चुनावों के लिए पार्टी अब तक 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और साफ कह दिया है कि इस बार वह सभी 50 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। यह ऐलान सिर्फ नामों की सूची भर नहीं है, बल्कि यह उस नई राजनीतिक दिशा का संकेत है जिसमें AAP गोवा के गांवों, कस्बों और स्थानीय निकायों को सक्रिय और मजबूत बनाना चाहती है। यह कदम यह भी दिखाता है कि पार्टी ने गोवा में अपनी संगठनात्मक पकड़ को पिछले कुछ वर्षों में न सिर्फ बढ़ाया है, बल्कि उसे चुनाव जीतने की क्षमता वाली ठोस संरचना में बदल दिया है।

प्रतिनिधियों का संतुलित और समावेशी मिश्रण

AAP की यह सूची साफ-सुथरी राजनीति, पारदर्शिता और जनसेवा पर आधारित उसकी पहचान को दोहराती है। जिन चेहरों को टिकट दिया गया है, उनमें युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अलग-अलग समुदायों के प्रतिनिधियों का संतुलित और समावेशी मिश्रण है। यह वही मॉडल है जिसके चलते दिल्ली और पंजाब में पार्टी पंचायतों से लेकर सरकार तक बदलाव का प्रतीक बनी। अब यही ऊर्जा गोवा में भी दिखाई देने लगी है। गांवों में पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और पारदर्शी प्रशासन की मांग को लेकर जनता जिस पार्टी की तरफ देख रही थी, यह घोषणा उसी भरोसे की पुष्टि करती है।

बीजेपी सरकार पर बढ़ती नाराज़गी

इसके विपरीत, गोवा में बीजेपी सरकार पर जनता की नाराज़गी बढ़ती दिख रही है। विकास के दावे सोशल मीडिया और पोस्टरों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर पंचायतों की शक्तियों को लगातार कमजोर किया गया है। ग्रामीण इलाकों में महंगाई, रोजगार की कमी और भ्रष्टाचार के मुद्दे लगातार उठ रहे हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता केवल राजनीतिक प्रचार और बड़े-बड़े वादों में नज़र आती है। ऐसे माहौल में आम आदमी पार्टी का यह आक्रामक प्रवेश बीजेपी के लिए सीधी चुनौती है।

गोवा का चुनाव अब पुराने ढर्रे पर नहीं

AAP ने यह साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि गोवा की राजनीति को एक नया रास्ता दिखाने आई है, वह रास्ता जिसमें जनता, पंचायतें और स्थानीय नेतृत्व केंद्र में हों, न कि सत्ता का एकाधिकार। घोषित उम्मीदवारों की सूची और पार्टी की तैयारी को देखकर यह साफ हो रहा है कि गोवा का यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। आज की इस घोषणा के बाद एक बात बिल्कुल तय है, गोवा की राजनीति अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर चुकी है और इस बार मुकाबला सीधा, तेज़ और बेहद असरदार होने वाला है।

यह भी पढ़ें दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र से 13 वर्षीय छात्रा के आत्महत्या का मामला, माता-पिता का शिक्षकों पर गंभीर आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सौरभ भारद्वाज से मिले मनीष सिसोदिया, दिया जोरदार समर्थन, कहा- पीएम मोदी को दिखानी ही पड़ेगी डिग्री
Saurabh Bharadwaj ED Raid : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार सुबह दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज से मुलाकात की. मंगलवार को सौरभ भारद्वाज के घर 18 घंटे तक चली ईडी की रेड के बाद मनीष सिसोदिया उनके घर पहुंचे थे. सौरभ भारद्वाज ने मनीष सिसोदिया का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और दोनों आपस में गले मिले. इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि ईडी की फर्ज़ी रेड से आम आदमी पार्टी डरेगी नहीं और पीएम मोदी को डिग्री तो दिखानी ही पड़ेगी. ईडी ने सौरभ भारद्वाज के घर पर करीब 18 घंटे तक छापेमारी की और जांच करने का सिर्फ ड्रामा किया.

ध्यान भटाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही भाजपा

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता जब-जब भाजपा और मोदी जी से सवाल पूछती है, तब-तब ईडी कहीं ना कहीं छापेमारी कर देती है. सौरभ भारद्वाज के यहां भी ईडी की फ़र्ज़ी रेड पीएम मोदी की फ़र्ज़ी डिग्री पर चल रही चर्चा से ध्यान हटाने के लिए की गई थी. 18 घंटे की ईडी रेड और साजिशों के बाद भी अडिग सौरभ भारद्वाज की हिम्मत और साहस हमारे लिए मिसाल है. हम सभी एक परिवार हैं और जब तक हम साथ हैं, कोई भी झूठ और साजिश हमें नहीं झुका सकता.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 18 घंटे तक चली इस रेड में ईडी ने सौरभ के परिवार से पूछताछ की, घर की तलाशी ली, कागज-पत्र देखे, लेकिन यह सब केवल दिखावा था. ईडी का एकमात्र काम अब भाजपा के संकट को टालना है. जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह से कोई सवाल पूछे जाते हैं, तब ईडी सामने आ जाती है और किसी विपक्षी नेता के घर रेड डाल देती है.

बदनामी से बच रहे पीएम मोदी

मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि सौरभ भारद्वाज के घर रेड इसलिए कराई गई, क्योंकि सोमवार से देश में मोदी जी की डिग्री को लेकर सवाल उठ रहे थे. देश ने पीएम मोदी की डिग्री के बारे में पूछा कि पीएम की डिग्री असली है या नकली है और पीएम अपनी डिग्री दिखाते क्यों नहीं हैं? मामला कोर्ट में चला गया था. कोर्ट में भी यही सवाल आ गया कि पीएम अपनी डिग्री दिखाते क्यों नहीं हैं? सारा देश जानता है कि पीएम की डिग्री फर्जी है.

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा ने फर्जी केस बनाने की सोची. फर्जी रेड और फर्जी केस में ईडी एक्सपर्ट है. इसलिए मंगलवार को सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड कराई गई ताकि पीएम मोदी को उनकी डिग्री को लेकर उठ रहे सवाल की बदनामी से बचाया जा सके. पूरे देश का ध्यान पीएम की डिग्री से हटाया जा सके और खबरें चलाई जा सके की सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड हुई है.

AAP सौरभ भारद्वाज के साथ

भाजपा पर तंज कसते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोई मजाक में कह रहा था कि सौरभ भारद्वाज के घर से एक कागज मिला है, जिस पर लिखा हुआ है कि डिग्री तो दिखानी पड़ेगी. यह देश के दिल की बात है कि पीएम को डिग्री तो दिखानी पड़ेगी, चाहे रेड करो या गिरफ्तार करो. पहले भी हमारे नेताओं को गिरफ्तार कराया है. उन्होंने सौरभ भारद्वाज और उनके परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि पूरा परिवार एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ और देश को बर्बाद करने वालों के खिलाफ लड़ाई में खड़ा है. राजनीतिक को बदलने, गंदी राजनीति की साफ-सफाई और देश को भाजपा बर्बाद कर रही है, उससे बचाने की इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता सौरभ भारद्वाज के साथ एकजुट खड़ा है.

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला, बंगाल के लोंगों को चोर कहना राज्य का अपमान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ED की छापेमारी या सियासी बदला? सौरभ भारद्वाज पर लगे इल्जामों का सच
Saurabh Bhardwaj ED Raid : दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर से सियासी तूफ़ान खड़ा कर दिया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर Enforcement Directorate (ED) ने छापा मारा है. आरोप लगाया जा रहा है कि साल 2018-19 में दिल्ली सरकार की 24 अस्पताल परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ. दावा है कि काम आधा ही हुआ लेकिन 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं.

लेकिन सच यह है कि उस समय सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य मंत्री थे ही नहीं. ऐसे में सवाल उठता है कि जब किसी व्यक्ति का उस समय से कोई संबंध ही नहीं, तो उस पर इस तरह के गंभीर आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं? यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस पूरी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और बदले की कार्रवाई बताया है.

AAP नेताओं की प्रतिक्रियाएं

आतिशी ने एक्स पर लिखा:
“जिस समय का केस बताया जा रहा है, उस समय सौरभ जी मंत्री भी नहीं थे. यानी पूरा केस ही झूठा है. यह सिर्फ मोदी जी की डिग्री पर चल रही चर्चा से ध्यान हटाने का तरीका है.”

#WATCH | Delhi | On the ED raids against AAP leader Saurabh Bharadwaj, Delhi LoP and AAP leader Atishi says, "… An RTI activist got an order from the CIC that the Delhi University must show PM Modi's degree. Instead of showing the degree, the university went to the High Court… pic.twitter.com/Hy6JFin333
— ANI (@ANI) August 26, 2025

मनीष सिसोदिया ने कहा:
“यह रेड केवल ध्यान भटकाने के लिए डाली गई है. सौरभ जी का इस समय से कोई संबंध ही नहीं है. पूरा केस झूठा और आधारहीन है.”

#WATCH दिल्ली: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी के पीछे एकमात्र कारण यह है कि कल प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ। देश के सामने आ गया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है। देश… pic.twitter.com/0JaSlFKmvL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025

संजय सिंह ने भी निशाना साधा:
“AAP नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है. यह मामला पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद है.”

#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "… सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वो मंत्री भी नहीं थे…AAP नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करके उन्हें जेल… pic.twitter.com/xhM3LhbMah
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2025

भगवंत मान (मुख्यमंत्री, पंजाब) ने एक्स पर लिखा:
“आज सौरभ भारद्वाज पर छापा मारा गया, क्योंकि कल से पूरे देश में मोदी जी की डिग्री को लेकर चर्चा चल रही है कि मोदी जी की डिग्री फर्जी है. यह छापा केवल इस मामले से ध्यान भटकाने के लिए मारा गया है. सतेंद्र जैन जी को भी एक झूठे मामले में तीन साल तक जेल में रखा गया था, और बाद में सीबीआई और ईडी ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी. इससे यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दर्ज सभी मामले फर्जी और झूठे हैं.”

ਅੱਜ ਸੌਰਭ ਭਾਰਦਵਾਜ 'ਤੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਕਿਉਂਕਿ ਕੱਲ੍ਹ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਚਰਚਾ ਹੈ ਕਿ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਫ਼ਰਜ਼ੀ ਹੈ। ਇਹ ਰੇਡ ਸਿਰਫ਼ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੋਂ ਧਿਆਨ ਭਟਕਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

ਸਤੇਂਦਰ ਜੈਨ ਜੀ ਨੂੰ ਵੀ ਝੂਠੇ ਕੇਸ 'ਚ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ, ਤੇ ਬਾਅਦ 'ਚ CBI ਤੇ ED ਨੇ ਅਦਾਲਤ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 26, 2025

राजनीति का सच और आम आदमी का भरोसा

सवाल यह है कि जब-जब केंद्र सरकार पर सवाल उठते हैं, उसी वक्त आम आदमी पार्टी के नेताओं पर छापेमारी क्यों होती है? क्या यह सिर्फ संयोग है या राजनीति का खेल? जनता भी अब समझने लगी है कि जब मुद्दा बदलना हो तो विपक्षी नेताओं पर रेड कर दी जाती है. AAP नेताओं के खिलाफ पहले भी कई मामले गढ़े गए. सतेंद्र जैन को तीन साल जेल में रखकर आखिरकार क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी पड़ी. इसका साफ मतलब है कि सच्चाई चाहे देर से सामने आए, लेकिन आती जरूर है.

सौरभ भारद्वाज पर आरोप या सियासी साज़िश?

आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि यह कार्रवाई सिर्फ़ और सिर्फ़ राजनीति से प्रेरित है. जिस समय की परियोजनाओं का हवाला दिया जा रहा है, उस समय सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य मंत्री थे ही नहीं. सौरभ भारद्वाज और AAP नेताओं पर दर्ज केस सिर्फ़ झूठ और राजनीतिक बदले की रणनीति हैं. जनता देख रही है और समझ रही है कि कौन सच बोल रहा है और कौन ध्यान भटका रहा है. आम आदमी पार्टी का विश्वास और सौरभ भारद्वाज की ईमानदार छवि ही आखिरकार सच्चाई की जीत दिलाएगी.

हर खबर सबसे पहले, हर पल की अपडेट – जुड़े रहें हिन्दी ख़बर के साथ

यह भी पढ़ें : सौरभ भारद्वाज के घर ईडी रेड: क्या मोदी डिग्री विवाद से ध्यान भटकाने की साजिश?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप