aam aadmi party Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

गुजरात में ‘‘आप’’ से हार के डर से बौखलाई भाजपा तानाशाही पर उतरी, नेताओं-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी- केजरीवाल
Gujarat Politics : आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तारी पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। ईशुदान गढ़वी पार्टी कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे।

भाजपा सरकार की इस तानाशाही पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 एफआईआर हो चुकी हैं और 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है। भाजपा गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलाई हुई है और अब तानाशाही पर उतर आई है। इसी डर का नतीजा है कि गुरुवार को पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख्स भाजपा से बदला लेगा। भाजपा का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोड़ेगी।

160 नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

उधर, पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीने में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर 145 एफआईआर और करीब 160 नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल में डाला गया, यातनाएं दी गईं और अपने पक्ष में झुकाने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता और नेता चट्टान की तरह खड़े रहे।

इसुदान गढ़वी का एक लंबा इतिहास रहा

संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को “आप” कार्यकर्ता दीपक कुमार को कुछ गुंडों ने पीटा। जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने गया, तो पुलिस ने उसी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर धारा 307 लगा दी। इसके बाद जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी अपने कार्यकर्ता की पैरवी करने थाने गए, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसुदान गढ़वी का एक लंबा इतिहास रहा है, उन्होंने एक पत्रकार के तौर पर गुजरात की जनता को जगाने का काम किया है और एक नेता व शानदार वक्ता के तौर पर मजबूती से जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं। संजय सिंह ने सवाल किया कि यह दादागिरी और भाजपा की घबराहट नहीं है तो और क्या है?

मेस की फीस बढ़ने को लेकर हुए आंदोलन

संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के गढ़ में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह इस बात का साफ संकेत है कि वे डरे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल की रैलियों में उमड़ रही जनता को देखकर उन्हें दिख रहा है कि वर्षों से चला आ रहा उनका राज और सिंहासन हिलने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को गुजरात का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 1975 से पहले मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में मेस की फीस बढ़ने को लेकर हुए आंदोलन के कारण गुजरात की तत्कालीन सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था और सत्ता से हटना पड़ा था।

आम आदमी पार्टी के लोग जेल जाते हैं

संजय सिंह ने आगे कहा कि इसुदान गढ़वी की पूरे गुजरात में पकड़ है और उन पर ऐसी कार्रवाई करके सरकार उन्हें दबा नहीं पाएगी। आम आदमी पार्टी के लोग जेल जाते हैं, लाठियां खाते हैं, मुकदमे झेलते हैं और बाहर आकर फिर लड़ते हैं। इसुदान गढ़वी भी बहादुर नेता हैं और वह भी बाहर आकर फिर से लड़ेंगे। “आप” नेताओं को झुकाया नहीं जा सकता।

भाजपा में घबराहट तो है-

संजय सिंह ने आगे कहा कि सत्ता जितना अहंकार दिखाती है, जितना जुल्म करती है, जितने मुकदमे लिखाती है और जेल में डालती है, वह लगातार उसके पतन का कारण बनता जाता है। गुजरात में भाजपा का पतन आम आदमी पार्टी ही करेगी और इनका सफाया करेगी। इसुदान गढ़वी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पूरी पार्टी खड़ी है। पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान वहां गए थे और वहां काफी बड़ी-बड़ी रैलियां हुई थीं। हो सकता है कि यह उसकी घबराहट के कारण हो या फिर वहां अभी पंचायत और नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं, उसकी घबराहट हो। जो भी हो, फिलहाल भाजपा में घबराहट तो है।

व्यापक योजना बनाकर लड़ाई लड़ेगी पार्टी

संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की तरफ से गुजरात सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसुदान गढ़वी पर जो गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है और “आप” कार्यकर्ता पर जो झूठे मुकदमे लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। वरना आम आदमी पार्टी इसे लेकर आगे की रणनीति बनाएगी और अपने राष्ट्रीय संयोजक के साथ मिलकर इस पर एक व्यापक योजना बनाकर लड़ाई लड़ेगी।

जनता सब देख रही है, कड़ा जवाब भी देती है

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश को बर्बाद कर चुकी भाजपा केवल एक ही काम करती है, जो भी आवाज़ उठाए उसको जेल में डाल दो। ‘‘आप’’ के गुजरात के अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी भी उनकी हताशा का प्रमाण है। सत्ता में बैठे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि जनता सब देख रही है और समय आने पर वही जनता इसका कड़ा जवाब भी देती है।

गुजरात पुलिस लगातार कर रही गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी का कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से गुजरात में हमारे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गुजरात पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है। अभी-अभी यह खबर आ रही है कि गुजरात की बीजेपी पुलिस ने गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को भी अरेस्ट कर लिया है। मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा को आखिर इतना डर क्यों है भाई?

आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पार्टी के जांबाज, निडर कार्यकर्ताओं व नेताओं से इतनी डर गई है कि आए दिन कहीं न कहीं हमारे लोगों को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी खंभालिया थाने में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया, जो कि सरासर तानाशाही है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा से बुरी तरह परेशान हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनावों में उन्हें सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना चुकी है। इसी बौखलाहट के चलते भाजपा की पुलिस आम आदमी पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है, जो सरकार का डटकर विरोध कर रहे हैं। सत्ता का इतना अहंकार ठीक नहीं है। इतिहास इस बात का गवाह है कि जो सरकार जितना अधिक अत्याचार करती है, आने वाले समय में जनता उसे उतना ही करारा सबक सिखाती है।

कार्यकर्ताओं पर 307 जैसे संगीन मुकदमे

दुर्गेश पाठक ने कहा कि गुजरात में भाजपा की गुंडागर्दी चरम पर है। पिछले कई महीनों से भाजपा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तोड़ने और उन्हें डराने का पूरा प्रयास कर रही है। पिछले कई दिनों से पुलिस “आप” कार्यकर्ताओं को थाने बुलाती है, उन्हें प्रताड़ित करती है और धमकाती है। कार्यकर्ताओं पर 307 जैसे संगीन मुकदमे दर्ज करके उन्हें जेल में डाला जा रहा है। आज जब ईसुदान गढ़वी यह पूछने के लिए एसएचओ से मिलने गए कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो वहीं पर गुजरात सरकार में गृह मंत्री हर्ष सांघवी का निर्देश आ गया कि इन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लो। इसके बाद ईसुदान गढ़वी को वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही बिल्कुल चरम पर है। वे गुजरात से जाने वाले हैं क्योंकि वहां की जनता अब जागृत हो चुकी है। भाजपा परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, इसलिए वह हर तरफ से सिर्फ अपनी तानाशाही चला रही है।

गुजरात पुलिस ‘‘आप’’ नेताओं-कार्यकर्ताओं को लगातार बना रही निशाना

भाजपा शासित गुजरात की पुलिस आम आदमी पार्टी के नेताओ को लगातार निशाना बना रही है। आदिवासी समाज के बड़े नेता और विधायक चैतर वसावा को पूरे परिवार के साथ जेल भेजा गया और उन्हें तीन महीने वडोदरा जेल में रखा गया, लेकिन बाहर आकर वह फिर से लड़ रहे हैं। इसी तरह, किसान नेता प्रवीण राम को फसलों के दाम की लड़ाई लड़ने पर और डॉ. कायनात अंसारी को शराबबंदी का मुद्दा उठाने पर पकड़कर जेल भेजा गया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में डाला

पिछले कुछ महीने अंदर दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिसमें नवीन काकरान, मुन्ना कुमार, आलोक सिंह, पुनीत राज, पवन, जगदीश, पुनीत सिंह, ईश कुमार अरोड़ा, कमलेश कोटेचा, अतुल बेगड़, कुणाल शाह, नितेश चौधरी, कुणालभाई, रितेश पटेल, विजय पटेल, नितिनभाई, सूरज, हर्ष, विजय सिंह चावड़ा, श्याम सुंदर, पवन, सीताराम भोए, कृष्ण कुमार यादव, विस्मय त्यागी, हरेशभाई सावलिया, सुनील छटासिया, रविंद्र कुमार और अतुल ओझा को भी पकड़कर जेल में डाला गया। ये तो चंद नाम हैं। गुजरात की भाजपा सरकार ने “आप” के बहुत सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल में डाला है और उनका उत्पीड़न किया है।

ये भी पढ़ें- जोगिंद्रा ग्रुप का निवेश, रोजगार और उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा, 1,100 करोड़ रुपए का निवेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल
Gujarat Politics : गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने दाहोद में ‘विजय विश्वास सभा’ कर भाजपा और कांग्रेस के गुप्त गठजोड़ पर करारा हमला बोला। सभा में उमड़े जन समूह को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा के दमन के खिलाफ खड़ी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर बदलाव करने जा रही है।

आम आदमी पार्टी का बढ़ता जन समर्थन देख भाजपा डर गई है और रोज हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा रही है। उन्होंने कहा कि 30 साल में भाजपा सरकार अच्छे स्कूल-अस्पताल और खेती के लिए पानी तक नहीं दे पाई, क्योंकि इनकी नीयत ही खराब है। इस बार जनता खेती-घर की बिजली मुफ्त, महिलाओं को एक हजार, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और अच्छे स्कूल के लिए वोट करेगी।

आदिवासी समाज को लूटा और उन पर अत्याचार किया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर गुजरात को लूट लिया। इन्होंने सबसे ज्यादा आदिवासियों को लूटा है और उनके उपर अत्याचार किया है। गुजरात में सबसे पिछड़ा और शोषित आदिवासी समाज है। बच्चों के शिक्षा, रोजगार का इंतजाम नहीं है। मजबूरी में बच्चे किसानी करते हैं लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों का भी बुरा हाल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर साल अरबों-खरबों आदिवासी समाज के कल्याण के लिए भेजती है। पिछले 30 साल में आदिवासी समाज के कल्याण के जितना पैसा आया, अगर ये पैसा एक-एक व्यक्ति को सीधे दे देते तो हर व्यक्ति करोड़पति बन जाता। लेकिन आदिवासी समाज के नाम पर आने वाला पैसा भाजपा और कांग्रेस वालों की जेब में चला जाता है।

आवाज उठाई तो उसे जेल भेज दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेगा में सबसे गरीब व्यक्ति भीषण गर्मी में पसीना बहाकर मजदूरी करता है। सिर्फ 100 रोजगार के पैसे मिलते हैं। ये लोग मजदूरों के नाम की इंट्री कर मनरेगा का भी पैसा खा गए। मजदूरों का इसकी जानकारी ही नहीं होती है कि उनके नाम का अंगूठा लग गया है। ‘‘आप’’ विधायक ने मनरेगा के पैसे की लूट के खिलाफ आवाज उठाई।

उन्होंने रजिस्टर दिखाने को कहा तो भाजपा सरकार ने उन्हें पकड़ कर जेल में डाल दिया। नरेगा का पैसा चोरी करने वाले भाजपा सरकार के मंत्री को जेल में नहीं डाला गया, क्योंकि वह उपर तक पैसा पहुंचाता है। गरीबों का हक दिलाने के लिए चैतर वसावा तीन महीने जेल में रहे। इसी तरह, नल से जल योजना में अरबों-खरबों रुपए आता है, लेकिन किसी के घर में नल से पानी नहीं आया। भाजपा वाले इसका भी सारा पैसा खा गए।

बच्चों के लिए एक स्कूल तक नहीं बनवाते- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम लोगों के वोट से भाजपा-कांग्रेस वाले विधायक और मंत्री बन जाते हैं, इनके बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं और आम लोगों के बच्चों के लिए ढंग के सरकारी स्कूल भी नहीं है। ये बीमार होने पर विदेशों में इलाज कराने जाते हैं और इन्हीं के बच्चों को विधायकी का टिकट भी मिलता है, लेकिन एक आम आदमी के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है।

आम आदमी वोट अपने लिए देता है, ना कि इनके लिए देता है। भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी समाज के साथ किया। इन्होंने आदिवासी समाज का जल, जंगल और जमीन छीन लिया। पुलिस और वन विभाग वाले भी परेशान करते हैं। आज सबसे ज्यादा एफआईआर आदिवासी समाज के लोगों पर दर्ज है।

कांग्रेस-भाजपा का सफाया करने का अच्छा मौका- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब में भी गुजरात जैसा ही हाल था। पंजाब में कांग्रेस, भाजपा और अकाली गठबंधन की दो ही पार्टियां थी। दोनों पार्टियां 5-5 साल बारी-बारी से सरकार बनाते थे और दोनों मिलकर लूटते थे। गुजरात की तरह पंजाब में भी कांग्रेस-भाजपा के संयुक्त धंधे थे। पंजाब के लोग तंग आ गए। इसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी एक उम्मीद लेकर आई।

पंजाब के लोगों ने तय कि पुरानी पार्टियों पर झाड़ू चलाकर उन्हें उखाड़ फेंकना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने 117 में 92 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को पूरी तरह से साफ कर दिया। अब गुजरात के पास भी झाड़ू चलाकर कांग्रेस और भाजपा को साफ करने का अच्छा मौका है।

गुजरात में किसानों को भारी-भरकम बिल- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। हमारी पार्टी बड़े-बड़े वादे नहीं करती है, बल्कि गारंटी देती है। बाकी पार्टियां झूठे वादे करती हैं। हम बड़े-बड़े दावे नहीं करेंगे, बल्कि पंजाब में जो करके दिखाया है, वही काम गुजरात में भी करेंगे। पंजाब में किसानों की सरकार है और किसान का बेटा मुख्यमंत्री है। भगवंत मान को किसानों का दर्द पता है।

भगवंत मान ने पहला काम किसानों को सुख-समृद्धि देने के लिए उनकी खेती की बिजली मुफ्त कर दी। अब ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई करने के लिए किसानों को दिन में बिजली मुफ्त मिलती है, बिल नही ंदेने पड़ते हैं। लेकिन गुजरात में किसानों को खेत की सिंचाई के लिए बिजली के बिल देने पड़ते हैं। खेती की बिजली मुफ्त करने के लिए भाजपा को हटाओ और झाड़ू की सरकार बनाओ।

न दवा मिलती और ना टेस्ट होता है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों को अपनी फसल के पैसे 24 घंटे के अंदर मिल जाते हैं। लेकिन गुजरात में कई महीने पैसे नहीं मिलते हैं। पंजाब सरकार मंडी में आने वाली किसानों की सारी फसल खरीदती है। पहले पंजाब में 20 फीसद खेतों में ही नहरी पानी से सिंचाई होती थी और आज 78 फीसद हो रही है। गुजरात में 30 साल बाद भी भाजपा सिंचाई के लिए पानी नहीं दे पाई। अगले 20 साल भी ये लोग पानी नहीं दे पाएंगे, क्योंकि इनकी नीयत ही खराब है। किसान खुश हैं तो गुजरात भी खुश है।

‘‘आप’’ सरकार ने दूसरा काम हर परिवार को 10 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा दिया। अब पंजाब में आम लोग भी उन बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा, जहां मुख्यमंत्री अपना इलाज कराते हैं। आज गुजरात में सरकारी अस्पताल टूटे पड़े हैं। अस्पताल में दवा नहीं मिलती, टेस्ट नहीं होता है। निजी अस्पतालों में लाखों रुपए लगते हैं। गुजरात में भी 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलना चाहिए। लेकिन इसके लिए भाजपा को भगाकर झाड़ू को लाना होगा।

आम लोगों की भी बिजली मुफ्त होनी चाहिए- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस वाले 10 लाख रुपए इंश्योरेंस का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल तो है। इन्हे बुरी आदत पड़ जाएगी। सीएम, मंत्री, विधायक का जब फ्री इलाज होता है तो किसानों का फ्री होना चाहिए। इसके अलावा, ‘‘आप’’ सरकार ने खेती के साथ घर की बिजली भी मुफ्त कर दी है। पहले छोटे से घर का भी हजारों रुपए बिल आता था, लेकिन अब जीरो बिल आता है।

आज पूरे देश में सबसे महंगी बिजली गुजरात में है। मुफ्त बिजली देने का भी कांग्रेस-भाजपा वालों ने विरोध किया। ये कह रहे कि भगवंत मान सरकार गरीबों पर पैसे लुटा रही है, मुफ्तखोरी की आदत डाल रहे हैं। अगर इनके मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, एमपी की बिजली मुफ्त है तो आम घरों की भी बिजली फ्री होनी चाहिए।

आपके बच्चों का भविष्य बना देंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘‘आप’’ सरकार ने किसानों और घर की बिजली फ्री की, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा किया और फिर महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना दिया। गुजरात के लोगों को भी ये सब मिल सकता है। लेकिन इसके लिए भाजपा को भगाना पड़ेगा। उन्होंने आदिवासी समाज के बच्चों को बर्बाद कर दिया। उनके पढ़ने के लिए कोई भी ढंग का सरकारी स्कूल नहीं है।

सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है। वहीं, हमने पंजाब में सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया है। अब लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकाल कर सरकारी स्कूलों में दाखिला करा रहे हैं। अब पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों के टीचरर्स को विदेश भेज कर उनकी ट्रेनिंग कराते हैं। गुजरात में ‘‘आप’’ की सरकार बनाओ, आपके बच्चों का भविष्य बना देंगे। आपके बच्चों को पढ़ाने और उसका भविष्य बनाने की बात केजरीवाल के अलावा कोई और नेता नहीं कह सकता।

बच्चों को विदेशों में पढ़ाते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत सारे लोग कहते हैं कि हम तो कई पीढ़ियों से कांग्रेस या भाजपा को वोट दे रहे हैं। इन्हें सोचना चाहिए कि इतने सालों में भाजपा और कांग्रेस ने क्या दिया? सिर्फ गरीबों को अपनी रैली में ले जाते हैं, गुंडागर्दी करते हैं। फिर जेल में भेज देते हैं। भुगतना तो आम आदमी को पड़ता है। इसलिए जनता को अपने बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि भाजपा या कांग्रेस के विधायक का बेटा कभी जेल नहीं जाता है, बल्कि वह विदेशों मेें जाकर पढ़ता है।

इसके बाद भी हर बार इन्हें वोट दे देते हैं। इस बार गुजरात की जनता भाजपा-कांग्रेस को वोट नहीं देगी, इस बार अपने और अपने बच्चों के बारे में सोचेगी। आपकों और आपके बच्चों को सिर्फ आम आदमी पार्टी अच्छा भविष्य दे सकती है। सिर्फ ‘‘आप’’ आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा और नौकरी दे सकती है। पिछले 4 साल में पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार ने बिना सिफारिश के अब तक 65 हजार बच्चों को सरकारी नौकरी दी है। पिछले 4 साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, क्योंकि ईमानदार सरकार है।

अगर हमारा सगा भी भ्रष्टाचार करेगा तो जेल जाएगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले पंजाब का बजट घाटे का होता था। सारी पार्टियां कहती थी कि सरकार के पास पैसा नहीं है, सरकार कंगाल हो गई है, लेकिन हमने सारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी खत्म कर दी। इससे सरकार के पास बहुत पैसा आ गया और उसी पैसे से सड़कें बन रहीं, बिजली आ रही है, लोगों को सारी सहूलियतें मिल रही हैं। अब पंजाब में पैसे की कोई कमी नहीं है।

सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो अपनी ही पार्टी के विधायक को जेल में डाल दिया। दूसरी पार्टियों में ऐसा नहीं होता है। बल्कि मुख्यमंत्री को पता चल जाता है तो वह विधायक से अपना हिस्सा मांगता है। अगर हमारा कोई सगा भी भ्रष्टाचार या जनता से दगा करेगा तो सीधे जेल में जाएगा। पूरे देश में इकलौती आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है।

भाजपा झूठ बोल रही, केजरीवाल कट्टर ईमानदार- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने मेरे उपर शराब घोटाले का आरोप लगाया। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया 100 करोड़ रुपए खा गए। हमारे उपर ईडी-सीबीआई ने कई केस कर दिए। हमारे घर और कार्यालय पर रेड की, लेकिन इन्हें एक पैसा नहीं मिला। अगर 100 करोड़ खा गए तो कहीं तो रखे होंगे। अभी कुछ दिन पहले कोर्ट का आदेश आया है। कोर्ट ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूरा मुकदमा ही झूठा है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल जैसा कट्टर ईमानदार आदमी कोई नहीं है। आम आदमी पार्टी जैसी कट्टर ईमानदार पार्टी कोई नहीं है। कोर्ट ने कहा है कि भाजपा झूठ बोल रही है। झूठे आरोप लगाकर केजरीवाल को फंसाया गया। इन्होंने झूठे आरोप लगाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री को छह महीने तक जेल में रखा। इन्होंने दिल्ली को तहस-नहस कर दिया।

आम घरों के बच्चों को टिकट देगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में जिला परिषद के चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस वाले अपने-अपने बच्चों को टिकट देंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी सिर्फ आम घरों के बच्चों को टिकट देगी। किसी नेता के बेटे को टिकट नहीं देगी। हम जनता की सरकार बनाएंगे और जनता ही सरकार संभालेगी। जनता की सरकार होगी तो जनता के लिए काम करेगी। जनता जिला परिषद, ब्लॉक समिति, नगर पालिका और महानगर पालिका की जिम्मेदारी संभाले। हमें साफ-सुथरी सरकार बनानी है। जिला परिषद, ब्लॉक समिति नगर पालिका और महानगर पालिका से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। एक-एक पैसा जनता के लिए इस्तेमाल होगा। इन लोगों की गुंडागर्दी खत्म करनी है।

आम आदमी पार्टी से डर गई भाजपा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा की सरकार आम आदमी पार्टी के लोगों को रोज गिरफ्तार कर रही है। इसका मतलब है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डर गई है। भाजपा वाले कांग्रेस वालों को नहीं गिरफ्तार करते हैं। क्योंकि कांग्रेस तो भाजपा से मिली हुई है। बुधवार को ‘‘आप’’ के पांच प्रत्याशियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे एक दिन पहले 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 10 कार्यकर्ताओं को गिफ्तार किया गया। ये लोग हमारे जितने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना है, कर लें, अब गुजरात की जनता ‘‘आप’’ के साथ खड़ी हो गई है। अब पूरा गुजरात बदलाव मांग रहा है।

पंजाब की तरह सारे वादे पूरे करके दिखाएंगे- सीएम मान

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बने हुए चार साल हो गए हैं। हमने जो वादा किया था, वह सरकार के चौथे साल में पूरा कर दिया है। गुजरात में भी ‘‘आप’’ की सरकार बनेगी तो अपने सारे वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के किसानों का भी वही हाल था जो आज गुजरात के किसानों का है। वहां भी आधी रात को बिजली आती थी। पूरी रात किसान सो भी नहीं सकता था और खेत की सिंचाई भी नहीं हो पाती थी। लेकिन आज पंजाब में दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली मिलती है। अब किसान भी अफसरों की तरह सुबह आराम से खाना खाकर अपनी ड्यूटी पर खेत जाता है और शाम को अपना ट्यूबवेल बंद करके घर वापस आ जाता है। पंजाब में किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आता है और उसी दिन उसकी फसल तुल कर बिक जाती है। जब तक किसान अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर पहुंचता है, तब तक उसके मोबाइल पर मैसेज आ जाता है कि उसकी आज की फसल के पैसे उसके खाते में आ चुके हैं।

हर परिवार का 10 लाख रुपए का जीवन बीमा

भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में हमने हर परिवार का 10 लाख रुपए का जीवन बीमा करवा दिया गया है। लोग किसी भी बड़े अस्पताल में जाकर अपना कार्ड दिखाएं और 5 या 7 लाख रुपए जितना भी बिल होगा, वह पंजाब सरकार देगी। अब पंजाब में कोई भी व्यक्ति पैसे की कमी के कारण अपने इलाज से वंचित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग गुजरात की जनता को 30 साल से लूट रहे हैं। भाजपा वाले कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी जितनी मर्जी रैलियां कर ले, उनके पास पैसे हैं और वे लोगों को पैसे देकर वोट ले लेंगे। भगवंत मान ने जनता से अपील की कि अगर वे पैसे देने आएं तो मना मत करना और रख लेना क्योंकि वह जनता का ही लूटा हुआ पैसा है। लेकिन वोटिंग के दिन अंदर जाकर झाड़ू वाला बटन ही दबाना।

90 फीसदी घरों का बिजली का बिल जीरो

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस वाले आपस में मिले हुए हैं। अगर लोग कांग्रेस को वोट देते हैं तो समझ लें कि वह वोट भाजपा के पास ही चली गई है क्योंकि उनका विधायक बाद में उधर ही शामिल हो जाता है। इन दोनों को एक ही पार्टी समझें और आम आदमी पार्टी को अपनी पार्टी समझें। ये लोग लड़ाई की बात करते हैं, हम बच्चों की पढ़ाई की बात करते हैं। ये लोग जातिवाद की बात करते हैं, जबकि आम आदमी पार्टी अच्छे स्कूल, अस्पताल, फसलों के उचित भाव और किसान की मेहनत के मूल्य की बात करती है। हमने महिलाओं के लिए 1000 रुपए जनरल कैटेगरी और 1500 रुपए एससी कैटेगरी की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने भेजने का प्रावधान किया है। आज पंजाब में घरों की बिजली बिल्कुल मुफ्त है। पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली का बिल जीरो आता है, जबकि गुजरात में लोगों को बिल तो भारी भरकम आता है लेकिन बिजली नहीं आती।

ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, रेकी कर पाकिस्तान भेजता था वीडियो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भाजपा के कुशासन से त्रस्त गुजरात, ‘‘आप’’ के नेतृत्व में जनता की सरकार बनेगी – केजरीवाल
Gujarat Politics : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ गुजरात के अमरेली में ‘विजय विश्वास सभा’ में भाजपा सरकार पर जमकर कर हमला बोलास उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से गुजरात की जनता त्रस्त है. अब आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में जनता की सरकार बनेगी, उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार किसी पार्टी या नेता के नाम पर वोट मत दो, बल्कि अपने आपको वोट दो और अपनी सरकार बनाओ, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है. पंजाब में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है. अगर गुजरात में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई तो पूरे राज्य का नक्शा बदल जाएगा.

अमरेला में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से भाजपा ने गुजरात पर कब्जा कर रखा है. भगवान भाजपा का भ्रष्टाचार और कुशासन से गुजरात के लोगों को मुक्ति दिलाएं. सौराष्ट्र 48 विधानसभा सीटें हैं. 2022 में सौराष्ट्र की जनता ने 48 में से 40 सीटें भाजपा को दी. सौराष्ट्र की जनता ने भाजपा को प्यार, सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बदले में भाजपा ने भ्रष्टाचार, धक्के, गालियां, अपमान, डंडा और जेल दिया. जनता को वोट लेकर भाजपा के लोग विधायक, मंत्री बन गए. उनके पास बड़ी-बड़ी गाड़ियां आ गईं, बड़े-बड़े बंगले, प्रॉपर्टी और दुकानें बनवा ली, इन्होंने अथाह पैसा कमा लिया. 30 साल में भाजपा ने गुजरात को लूट लिया.

भाजपा सरकार की सड़क तीन दिन में टूट जाती

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बनवाई गई सड़क तीन दिन में टूट जाती है. मोरबी और बड़ौदा का पूल टूट गया. सारा पैसा कहां जाता है? यहां के किसानों ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुगफली की फसल खराब हो गई. गुजरात सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए मुआवजे का एलान किया, लेकिन किसानों को नहीं मिला. ये लोग 10 हजार करोड़ रुपए खा गए. राशन कार्ड बनवाने, बिजली का गलत बिल ठीक कराने, जाति-जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत सभी तरह के काम करवाने के बदले पैसे देने पड़ते हैं. 30 साल में गुजरात के अंदर भ्रष्टाचार के रेट जरूर बढ़ गए हैं. पहले जो काम 100 रुपए में होता था, अब 10 हजार रुपए में हो रहा है.

30 साल से जनता को कुछ नहीं मिला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से गुजरात की जनता नेताओं को वोट देती आई, लेकिन कुछ नहीं मिला. ये नेता किसी के सगे नहीं हैं. इस बार गुजरात की जनता अपने आपको को वोट दो, जनता की सरकार बनाओ. इस बार किसी पार्टी या नेता के नाम पर वोट मत दो. पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है. आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, बल्कि आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता आंदोलन और इस देश को तरक्की देने का नाम है. भगवंत मान किसान के बेटे हैं. मेरे पिता भी नेता नहीं थे. ईशुदान गढ़ी, गोपाल इटालिया, चैतर वसावा, विनोद सोहरठिया समेत ‘‘आप’’ के सभी नेताओं के घर में पहले कोई नेता नहीं था. हम आम लोग हैं. इसलिए पंजाब में आम आदमी पार्टी के आम लोगों की सरकार है और किसान का बेटा मुख्यमंत्री है.

किसानों को दिन में बिजली

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 117 में से आम आदमी पार्टी के 96 विधायक हैं. इनमें 80 से ज्यादा पहली बार आम घरों के लड़के-लड़कियां विधायक बने हैं. वहीं, गुजरात में विधायक की पत्नी, बेटा विधायक बनता है. भाजपा और कांग्रेस में आम घरों के बच्चों को नहीं, बलिक नेताओं के बच्चों को ही टिकक मिलता है. लेकिन आम आदमी पार्टी सिर्फ आम घरों के बच्चों को टिकट देती है. आम लोगों के मुद्दे उठाती है और आम लोगों की सरकार बनाती है. गुजरात की तरह पंजाब भी किसानों की धरती है. पंजाब में किसानों के लिए काम होता है. गुजरात में आधी रात में किसानों को बिजली मिलती है, लेकिन पंजाब में दिन में 8 घंटे बिजली मिलती है. सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आती है. पहले नहीं आती थी, लेकिन किसान के बेटे ने मुख्यमंत्री बनते ही सारा सिस्टम बदल दिया.

पंजाब में 70 फीसद खेतों तक नहरी पानी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले पंजाब की कुल कृषि भूमि में से सिर्फ 20 फीसद ही नहर से सिंचाई होती थी. लेकिन अब 70 फीसद खेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा है और अगले साल तक 90 फीसद खेतों तक पानी पहुंच जाएगा. पूरे देश में पंजाब इकलौता राज्य है, जहां खेती के लिए बिजली मुफ्त मिलती है. गुजरात में नेताओं-अमीरों की सरकार है, इसलिए खेती की बिजली मुफ्त नहीं है. पंजाब में जनता की सरकार है, जो 24 घंटे जनता के बारे में सोचती है. पंजाब में मंडी में आने वाली किसानों की सारी फसल सरकार खरीदती है, किसी को वापस नहीं भेजती है और घर पहुंचने से पहले उसके खाते में पैसे आ जाते हैं. लेकिन गुजरात में तीन-तीन महीने तक किसानों को फसल का पैसा नहीं मिलता है. क्योंकि नेताओं को किसानों की परवाह ही नहीं है.

सौराष्ट्र में आम की खेती बर्बाद

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सौरष्ट्र में आम की खेती होती है. हर साल आम की खेती बर्बाद होती है, लेकिन सरकार ने आज तक इस नुकसान की भरपाई के लिए कोई पॉलिसी ही नहीं बनाई. गुजरात सरकार ने ईको जोन कानून बनाया, आज इस कानून से पूरा किसान परेशान है. यह कानून खत्म होना चाहिए. भाजपा को किसानों से कोई लेना-देना होता तो यह कानून नहीं बनाते. वन विभाग वाले भी किसानों को परेशान करते हैं. पंजाब की तरह गुजरात में भी किसानो के लिए काम होना चाहिए.

सरकार बनी तो गुजरात का नक्शा बदल जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 में सौराष्ट्र की जनता ने 48 में से 40 सीट भाजपा को दी तो 4 सीट आम आदमी पार्टी को भी दी और गुजरात में ‘‘आप’’ का खाता खोला. आज भाजपा के लोग आम जनता को डंडे मारते हैं तो उन्हें बचाने के लिए ‘‘आप’’ के नेता डंडे खाने, जेल जान के लिए आगे आते हैं. सौराष्ट्र में 40 सीट पाने वाली भाजपा जनता को डंडे मारती है और 4 सीट पाने वाली ‘‘आप’’ के नेता अपनी छाती के उपर डंडे खाकर जेल जाते हैं. चैतर वसावा, प्रवीण राम समेत हमारे तमाम नेता जेल गए. लेकिन हम डरने वाले हैं. जब इन्होंने मुझे जेल में डाल दिया और मैं नहीं डरा तो हमारी पार्टी के लोग इनके डंडों और जेल से डरने वाले नहीं है. सौराष्ट्र ने ‘‘आप’’ सिर्फ 4 सीट दी, तब भी हम जनता के लिए लड़ रहे हैं. अगर गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी की अपनी सरकार बना लेंगे तो गुजरात का नक्शा बदल जाएगा.

अपनी पार्टी के विधायक को जेल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इतने काम इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं होने देते हैं. बुधवार सुबह ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी ही पार्टी के एक विधायक को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया, क्योंकि वह भ्रष्टाचार कर रहा था. कभी नहीं सुना गया था कि कोई पार्टी अपने ही विधायक को गलत काम करने पर जेल में डालती है. अगर किसी विधायक के भ्रष्टाचार के बारे में पता चलता है तो मुख्यमंत्री बुलाकर कहता है कि कमाई का हिस्सा मुझे क्यों नहीं दिया? लेकिन भगवंत मान ऐसे विधायक को पकड़ कर जेल में डालते हैं कि उसने जनता का पैसा चोरी करने की हिम्मत कैसे की? पंजाब में ‘‘आप’’ सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया. सरकार का एक-एक पैसा जनता के उपर खर्च हो रहा है.

63 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 24 घंटे जनता के बारे में सोचते हैं कि और क्या काम करें? आज इलाज बहुत महंगा हो गया है. सिटी स्कैन समेत कई जांचें बहुत महंगी हैं. दवाई और एमआरआई में हजारों रुपए खर्च होते हैं. कैंसर में लाखों रुपए लग जाते हैं. गरीब आदमी कहां से पैसे लाएगा? भगवंत मान ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब जिस अस्पताल में मुख्यमंत्री का इलाज होता है, उसी में आम आदमी का भी इलाज हो रहा है. क्योंकि पंजाब के 63 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कर दिया. ये नेता गुजरात की जनता को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा नहीं देने वाला है, इसके लिए अपनी सरकार बनानी होगी. भाजपा और कांग्रेस ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है.

हर महिला के खाते में हजार रुपए आएंगे

रविंद केजरीवाल ने कहा कि अहमदाबाद के केडी अस्पताल में अमित शाह अपना इलाज कराते हैं. गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी सरकार बनाए, सबका इलाज केडी अस्पताल में फ्री में करवाएंगे. दूसरी पार्टी वाले आकर गालियां देते हैं. लेकिन मैं किसी को गाली नहीं देता, सिर्फ आम लोगों के परिवार, उनके बच्चों और गुजरात के भविष्य और तरक्की की बात करता हूं. हम पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को 1 हजार रुपए और दलित समाज की महिला को 1500 रुपए देने जा रहे हैं. एक घर में तीन महिलाएं हैं तो उसके परिवार को तीन हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा. कांग्रेस और भाजपा वाले हमें गालियां दे रहे हैं कि महिलाओं को पैसे की देने की क्या जरूरत है? महिलाएं बिगड़ जाएंगी. ये लोग जनता के करोड़ों रुपए डकार गए, ये नहीं बिगड़े. आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गुजरात की हर महिला के खाते में हजार रुपए आएंगे.

गुजरात में जिला परिषद चुनाव सेमीफाइनल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में जिला परिषद के चुनाव है. इस चुनाव में आम घरों के बच्चों को टिकट देंगे. ‘‘आप’’ के नेताओं के बच्चों, भाई या रिश्तेदार को टिकट नहीं मिलेगा. आम लोगों को आम आदमी पार्टी चलानी है और अपनी सरकार बनानी है. जिला परिषद का चुनाव विधानसभा का सेमीफाइनल है. डेढ़ साल बाद विधानसभा का चुनाव है. इससे पहले जिला परिषद में आम आदमी पार्टी को जिताकर अपनी सरकार बनानी है और अपने बच्चों को पंचायतों और नगर पालिका में भेजा है और हम सभी को मिलकर गुजरात को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है.

भगवंत मान बोले मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त इलाज

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम लोगों की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी बनी है. जब दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार थी, तब वहां सरकारी स्कूल बहुत अच्छे हो गए थे. मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त दवाई और गरीबों को मुफ्त इलाज मिलता था. झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की जिंदगी में सुधार आ गया था और लोगों को रोजगार मिल रहे थे. उसके बाद भाजपा की सरकार आ गई और सब कुछ बंद कर दिया गया. सब कुछ उठाकर बड़े उद्योगपतियों को दे दिया गया. प्राइवेट स्कूल मनमर्जी कर रहे हैं. उन्होंने कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार है. पंजाब में हर परिवार का 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे लोग अपनी पसंद के किसी भी बड़े प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं. पंजाब के सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए और दलित समाज की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे.

भाजपा-कांग्रेस पर हमला

भगवंत मान ने जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में वे इस बात का ख्याल रखें कि भाजपा पिछले 30 साल से लूट रही है और कांग्रेस भी उनके साथ मिली हुई है. ऐसे में लोग किसके पास जाएं? अब आम आदमी पार्टी आ गई है, इसलिए लोगों को झाड़ू चुनाव चिह्न का बटन दबाना चाहिए. यह झाड़ू राजनीतिक तौर पर 30 साल से फैली सारी गंदगी की सफाई कर देगा. अगर लोग झाड़ू वाला बटन दबाएंगे तो किस्मत चमक जाएगी, लेकिन अगर वे पहले वाले बटन दबाएंगे तो अपनी किस्मत को अगले पांच या 10 साल के लिए इन लुटेरों के पास गिरवी रख देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात को बर्बाद कर दिया है. देश में गुजरात का झूठा मॉडल बेचे गए. इसलिए जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दें. भाजपा-कांग्रेस वाले लोगों केा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाएंगे, लेकिन अरविंद केजरीवाल आपके बच्चों को पढ़ाएंगे.

90 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल वादे नहीं करती, बल्कि गारंटियां देती है और उन्हें पूरा भी करती है. आज पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो आता है. पंजाब में किसानों को बिल्कुल मुफ्त बिजली मिलती है और वह भी दिन के समय. किसान सुबह 10 बजे खेत में जाता है और शाम को छह बजे अपना ट्यूबवेल बंद करके घर आ जाता है, जैसे किसी दफ्तर की छुट्टी हो गई हो. हम किसानों को यही इज्जत और सम्मान देते हैं.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में विधायकों ने ‘‘नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर’’ के जमकर लगाए नारे
LPG Crisis : आम आदमी पार्टी के विधायकों ने निलंबन वापस नहीं होने पर बजट सत्र के तीसरे दिन भी विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के निकम्मेपन की पोल खोली। मंगलवार को जहां पालम अग्निकांड का मुद्दा उठाकर रेखा गुप्ता सरकार को कटघरे में खड़ा किया, वहीं बुधवार को गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की विफल विदेश नीति पर हमला बोला।

नरेंद्र मोदी हुए सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने गैस सिलेंडर का पम्पलेट्स लेकर पैदल मार्च किया और ‘नरेंद्र मोदी हुए सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर’ के जमकर नारे लगाए। इस दौरान आतिशी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने ट्रंप के आगे सरेंडर कर दिया है और इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। दिल्ली समेत देश भर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी- लंबी लाइनें लग रही हैं।

एक गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइनें

आतिशी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी 56 इंच की छाती है, लेकिन उन्होंने ट्रंप और अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है। उनकी आवाज निकलनी बंद हो गई है और उसका खामियाजा दिल्ली वाले और देश की जनता भुगत रही है। आज पूरे देश में एक गैस सिलेंडर के लिए लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। पूरा देश यह जानना चाह रहा है कि 56 इंच की छाती वाले नरेंद्र मोदी कहां गए और आज आम लोग क्यों परेशान हो रहे हैं?

केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल फेल

आतिशी ने कहा कि इसी दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने वादा किया था कि होली और दिवाली पर फ्री सिलेंडर देंगे और कई बार इसकी घोषणा भी की गई। अब इनकी फ्री सिलेंडर की तरकीब समझ में आई है कि सिलेंडर को गायब ही कर दो, ताकि सब कुछ फ्री हो जाए और पैसे देने ही न पड़ें। जब सिलेंडर मिलेगा ही नहीं, तो सब कुछ ही फ्री हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को सरकार चलानी नहीं आती है। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल फेल हैं। पीएम अमेरिका के आगे नतमस्तक हो गए हैं। उधर, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता एक लाख करोड़ रुपए के बजट से फायर विभाग को एक सीढ़ी नहीं दे पाईं।

सड़कें टूटी हुई, सुरक्षा नहीं दे पा रही पुलिस

आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली वाले भाजपा से परेशान हैं। एक आम परिवार को बिजली चाहिए होती है लेकिन पावर कट हो रहे हैं। पानी चाहिए होता है जो गंदा आ रहा है। सड़कें टूटी हुई हैं, पुलिस सुरक्षा दे नहीं पा रही है और अस्पतालों में दवाई मिल नहीं रही है।

आम आदमी पार्टी के विधायक अंदर जाएंगे

खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर चाहिए जिसके लिए दिनों दिन लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। भाजपा की सरकार बिल्कुल फेल है और इसी विफलता की वजह से वह हमारे विधायकों को विधानसभा के अंदर नहीं घुसने देना चाहती। उन्हें डर है कि आम आदमी पार्टी के विधायक अंदर जाएंगे और आवाज उठाएंगे तो भाजपा की पोल खुलेगी। लेकिन हम भाजपा की पोल दिल्ली की सड़कों पर खोलते रहेंगे।

दिवाली और होली पर फ्री दिया जाएगा सिलेंडर

आतिशी ने कहा कि मंगलवार को पेश हुए बजट में भी रेखा गुप्ता ने सिलेंडर का जिक्र किया है और कहा है कि दिवाली और होली पर सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। अब तो सब पूरा ही फ्री हो गया है और कोई भी सिलेंडर के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं कर रहा है।

किसी को पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं

अब किसी को भी सिलेंडर पर खर्चा नहीं करना पड़ रहा है क्योंकि लोग इंडक्शन और लकड़ी खरीद रहे हैं। जहां शादी ब्याह हो रहा है, वहां भी सिलेंडर फ्री हो गया है और किसी को पैसा खर्च करने की जरूरत ही नहीं है। जब सिलेंडर मिल ही नहीं रहा है तो उस पर खर्चा वैसे ही खत्म हो गया। भाजपा वाले इसी तरीके से बिजली और पानी भी फ्री कर देंगे, क्योंकि सब कुछ मिलना ही बंद हो जाएगा।

महिलाओं को 2500 रुपए देने की बात

आतिशी ने कहा कि मंगलवार के बजट में महिलाओं को 2500 रुपए देने की बात कही गई है। ये हर साल 2500 रुपए की बात करेंगे लेकिन वे रुपए कभी नहीं आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 फरवरी से पहले यह वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपए आएंगे। 8 मार्च 2025 तो दूर, 8 मार्च 2026 भी निकल गया, लेकिन दिल्ली की एक भी महिला के पास 2500 रुपए नहीं आए।

पिंक कार्ड बनवाने ढेरों दिक्कतें

उन्होने कहा कि महिलाओं को फ्री बस यात्रा मिल रही थी, अब उसमें भी समस्या हो रही है। कहा गया था कि महिलाओं को पिंक कार्ड देंगे, लेकिन महिलाओं को पिंक कार्ड बनवाने ढेरों दिक्कतें हो रही हैं। जो मोहल्ला क्लीनिक में फ्री इलाज मिल रहा था, वे मोहल्ला क्लीनिक भी बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं और पानी गंदा आ रहा है।

विधानसभा से बाहर कर देंगे

आतिशी ने आगे कहा कि मैं भाजपा वालों को बता देना चाहती हूं कि उन्हें लगता है कि वो हमें विधानसभा से बाहर कर देंगे और हमारी आवाज दबा देंगे। इनको इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। हम आम आदमी पार्टी के विधायक है, अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। सदन के अन्दर और सड़क पर हम दिल्ली वालों के हक आवाज उठाते रहेंगे।

दिल्ली की जनता देगी इसका जवाब

इन्होंने हमारे सभी नेताओं को जेल में भी डाल दिया, फिर भी हमें डरा नहीं पाए चुप नहीं करा पाए। दिल्ली में एक परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई इसपर बात नहीं करेंगे, ये उसपर भी खीर खाते हैं। लेकिन दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी। धोखे से 27 साल बाद सरकार बना लिया अब 100 साल तक इनकी सरकार नहीं बनेगी।

नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना

इस दौरान विधायक संजीव झा ने कहा कि पूरे देश में तबाही मची हुई है और लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। आज देश के लोगों की सिर्फ एक ही गलती है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुना। प्रधानमंत्री की गलत कूटनीति, गलत नीतियों और अमेरिका तथा ट्रंप के सामने सरेंडर होने के कारण आज देश के लोगों को गैस नहीं मिल रही है।

केंद्र सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई

लोग इस तपती धूप में लंबी लंबी लाइनें लगा रहे हैं और भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही है। आज मजदूरों के लिए कोरोना के समय से भी ज्यादा खराब स्थिति है, लेकिन केंद्र सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है और इन्हें लोगों से कोई मतलब नहीं है।

विधानसभा के अंदर लोगों को जाने नहीं दिया

संजीव झा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार और कैबिनेट खीर खा रही है, लेकिन दिल्ली की जनता के पास खीर पकाने के लिए गैस सिलेंडर तक नहीं है। विधानसभा के अंदर हम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर सरकार हमें सदन में दिल्ली और देश के मुद्दे नहीं बोलने देगी, तो हम इन्हें सड़क पर उठाएंगे।

अभी तक हमारा निलंबन वापस नहीं हुआ

सत्र के पहले ही दिन नेता प्रतिपक्ष आतिशी स्पीकर से मिलकर पार्टी के चारों विधायकों का निलंबन वापस लेने का अनुरोध किया था, लेकिन अभी तक हमारा निलंबन वापस नहीं हुआ है। यह देश में पहली बार विधायकों को न केवल सदन से निकाला गया बल्कि पूरे परिसर से बाहर कर दिया गया और 70 विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप से भी निकाल दिया गया।

विपक्ष के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार

संजीव झा ने आगे कहा कि सदन चलाने की जिम्मेदारी विधानसभा स्पीकर की होती है। स्पीकर ने एक बार भी पक्ष और विपक्ष को नहीं बुलाया औन सदन चलाने को लेकर कोई सहमति बनाई। अलबत्ता स्पीकर विपक्ष के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, उन्हें जलील कर रहे हैं और दिल्ली के लोगों की आवाज को दबा रहे हैं। जब तक निलंबन वापस नहीं होगा, हम सदन में नहीं जाएंगे।

पांच से छह हजार रुपए का मिल रहा सिलेंडर

उधर, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि गुरुवार को रामनवमी है। लोगों को भंडारे करने हैं और घरों में व्रत का खाना बनना है, लेकिन सिलेंडर नहीं है। दिल्ली में पांच से छह हजार रुपए का सिलेंडर मिल रहा है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। सदन दो करोड़ जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए बना है, लेकिन वहां भाजपा मुद्दों पर बात नहीं करने दे रही है।

लापरवाही के कारण मर गए नौ लोग

पालम में सरकारी लापरवाही के कारण नौ लोग मर गए, सरकार इस पर भी चर्चा से भाग रही है। भाजपा के लोग सिर्फ हमें सदन से बाहर करने पर चर्चा करते हैं। हमें बाहर करने से जनता का भला नहीं होगा। जनता का भला सदन में सीवर, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर पर चर्चा से होगा। भाजपा सरकार गैस किल्लत पर चर्चा करे। गैस की कालाबाजारी करे।

चार्जशीट को ट्रायल के लायक भी नहीं समझा

कुलदीप कुमार ने कहा कि कैग-कैग करके भाजपा ने दिल्ली में सरकार बना ली है। इसका जवाब आम आदमी पार्टी ने नहीं, बल्कि खुद कोर्ट ने दिया है। कोर्ट ने इनकी सीबीआई की चार्जशीट को ट्रायल के लायक भी नहीं समझा और खारिज कर दिया। अगर भाजपाइयों को अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेना है, तो कैग से नहीं बल्कि कोर्ट से जाकर लें।

फायर विभाग के पास एक सीढ़ी तक नहीं

अब भाजपा गैस की किल्लत और एलपीजी सिलेंडर पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार का बजट हवा हवाई और खोखला है। बजट में जनता के हित की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री के एक लाख करोड़ रुपए के बजट का दिल्लीवाले क्या करें, जब नौ लोगों की जान बचाने के लिए सरकार के फायर विभाग के पास एक सीढ़ी तक नहीं है। ऐसी सरकार पर धिक्कार है।

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP सरकार का सख्त संदेश, आरोप लगते ही मंत्री पर तुरंत कार्रवाई, BJP पर आरोपियों को बचाने का आरोप
Delhi News : हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया।

हरियाणा केस का किया जिक्र

वहीं कुछ समय पहले हरियाणा में एक ADGP ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों पर गंभीर आरोप लगे, लेकिन उनकी पूरी पार्टी और सरकार दोषियों के समर्थन में उतर आयी।

हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे। हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया।

वहीं कुछ समय पहले हरियाणा में एक ADGP ने आत्महत्या कर ली। कई लोगों…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2026

अपने लोगों को बचा रही भाजपा

यही फर्क है आम आदमी पार्टी और भाजपा में। जब बात इंसाफ की हो तो आम आदमी पार्टी अपनी ही सरकार के मंत्री पर भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती, जबकि भाजपा अपने लोगों को बचाने के लिए न्याय की ही बलि चढ़ा देती है।

ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मोदी सरकार मध्य पूर्व में युद्ध से पैदा संकट को संभालने में रही विफल, भुगत रही जनता- केजरीवाल
Middle East Conflict : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध से भारत में पैदा हुए संकट से निपटने के केंद्र सरकार के कदमों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तैयारियों की कमी ने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है और इसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

मजदूरों के सामने रोजगार संकट

अरविंद केजरीवाल ने गिरते शेयर बाजार और एलपीजी की कमी को लेकर कहा कि एलपीजी की कमी से कारोबार बंद हो रहे हैं। सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हैं। प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। ये सभी व्यवस्था की विफलता के संकेत हैं।

गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे लोग

सोमवार को एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार मध्य पूर्व चल रहे युद्ध से पैदा हुए संकट को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। देश में शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। एलपीजी की कमी के कारण कई व्यवसाय बंद हो गए हैं। लोग भीषण गर्मी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं। प्रवासी मजदूरों की बेरोजगार हो गए हैं। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।

जनता पर क्यों डाला जाता है बोझ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती थी कि किसी भी समय युद्ध छिड़ सकता है। फिर मोदी सरकार बिना किसी तैयारी के क्यों बैठी रही? सरकार ने समय रहते पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए? पहले से ही वैकल्पिक आपूर्ति सुरक्षित क्यों नहीं की गई? हर संकट का बोझ जनता पर क्यों डाल दिया जाता है? मोदी सरकार की विफलताओं की सजा आम आदमी क्यों भुगते?

ये भी पढ़ें- LPG Crisis : 14.2 किलो सिलेंडर में अब 10 किलो गैस, सरकार की नई योजना, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक ज़िम्मेदारी लें, हर गांव की जवाबदेही करें सुनिश्चित- मनीष सिसोदिया
Drug Free Punjab : आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमृतसर में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत पार्टी नेताओं, विधायकों, ब्लॉक इंचार्ज और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायकों को पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी और हर गांव की रोजाना जवाबदेही पक्की करनी होगी। उन्होंने पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ एक मजबूत और मिशन-मोड लड़ाई की अपील की, और इस बात पर जोर दिया कि ‘आप’ की नींव संघर्ष और कुर्बानी में है, न कि पावर या सुविधाओं में।

सहयोग से 14 दिन की भूख हड़ताल

भारी सभा को संबोधित करते हुए, आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल जी, हम सभी और आप में से कई लोगों के सहयोग से 14 दिन की भूख हड़ताल से निकली है। यह पार्टी सत्ता का आनंद लेने या विधायक मंत्री बनने के लिए ड्राइंग रूम में नहीं बनी। यह संघर्ष से पैदा हुई पार्टी है और हमने कभी हिम्मत नहीं हारी है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की पॉलिसी

दिल्ली सरकार के सामने आई चुनौतियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद पहला हमला केंद्र सरकार द्वारा किया। जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, तो हमने तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक, सभी लेवल पर भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की पॉलिसी अपनाई। केंद्र को खतरा महसूस हुआ और उसने दिल्ली सरकार से एंटी-करप्शन ब्रांच (एसीबी) छीन ली। बाद में आईएएस अधिकारियों से लेकर शिक्षकों और सेवादारों तक के ट्रांसफर की पावर भी छीन ली गई। सभी पावर छीन लेने के बावजूद, हमने काम करना जारी रखा और नतीजे दिए।

बिजली और पानी पर नीतियां बन गईं मिसाल

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता जाने के बाद भी, हमने ऐसे स्कूल और अस्पताल बनाए जो भारत में पहले कभी नहीं देखे गए। हमने बिजली और पानी पर ऐसी नीतियां लागू कीं जो एक मिसाल बन गईं। अरविंद केजरीवाल कह सकते थे कि वह शक्तियों के बिना काम नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने करके दिखाया। यही वजह है कि दिल्ली के लोगों ने उन्हें 2020 में 70 में से 62 सीटें दीं।

केजरीवाल को भ्रष्ट साबित करने की कोशिश

आप नेताओं को राजनीति तौर पर निशाना बनाने के बारे में मनीष सिसोदिया ने कहा कि ईमानदारी की इस इमेज को तोड़ने के लिए नरेंद्र मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की। सत्येंद्र जैन को झूठे केस में गिरफ्तार किया गया। मुझ पर भी कथित शराब घोटाले का आरोप लगाया गया। पहले उन्होंने 10,000 करोड़ कहा, फिर 1,000 करोड़, फिर 100 करोड़ और कोर्ट में यह ज़ीरो हो गया। कोर्ट ने कहा कि कोई केस नहीं है।

गुरुओं और शहीदों की धरती

हिम्मत बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आपमें हिम्मत होनी चाहिए। यह एक दिन की लड़ाई नहीं है। यह एक लंबी लड़ाई है। आप गुरुओं और शहीदों की धरती पर पैदा हुए हैं। आपको वहीं से ताकत लेनी चाहिए। आज हम अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के लिए लड़ रहे हैं। क्या आप गारंटी दे सकते हैं कि 10 साल बाद आपका बच्चा नशे में नहीं पड़ेगा? गारंटी बस यही है कि हम सब मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बनाएं।

नशा बिक रहा है, तो नींद नहीं आनी चाहिए

विधायकों और लोकल लीडरशिप को सीधे संबोधित करते हुए पंजाब आप प्रभारी ने कहा कि अगर एक भी गांव या एक भी वार्ड में नशा बिक रहा है, तो आपको नींद नहीं आनी चाहिए। कोई विधायक अपने ब्लॉक इंचार्ज को फोन करके क्यों नहीं पूछता कि क्या हो रहा है? विधायक खुद गांव क्यों नहीं जाता? ज़िम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।

गांव नशा मुक्त है या नहीं और…

उन्होंने जवाबदेही और तालमेल की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “24 मार्च से 31 मार्च तक सभी ब्लॉकों में मीटिंगें की जाएंगी। हर VDC रिपोर्ट देगी कि उनका गांव नशा मुक्त है या नहीं और किस हद तक नशा अभी भी बाकी है। अगर नशा बिक रहा है तो जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए। विधायक और हलका इंचार्ज ब्लॉक इंचार्जों का पूरा साथ दें।

नशों में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

इस मुहिम के सामूहिक स्वरूप के बारे में उन्होंने कहा, “पंजाब में पहली बार सरकार, पुलिस और जनता ‘नशों के खिलाफ जंग’ जैसी मुहिम में ईमानदारी से मिलकर काम कर रहे हैं। पहले ऐसा समय था जब मंत्री भी नशा तस्करी में शामिल होते थे और माफिया की बजाय ईमानदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती थी। आज अरविंद केजरीवाल जी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की स्पष्ट हिदायत है कि नशों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आप की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

उन्होंने ‘आप’ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए कहा, “अगर ‘आप’ का कोई दूर का कार्यकर्ता भी नशा तस्करी से जुड़ा पाया जाता है या नशा तस्करों से उसके संबंध पाए जाते हैं, तो उसे जेल भेजा जाना चाहिए। पार्टी और शासन दोनों में जीरो टॉलरेंस लागू होनी चाहिए।

लोग निडर होकर रिपोर्ट करें

मनीष सिसोदिया ने शिकायतों के लिए गोपनीय रिपोर्टिंग प्रणाली के बारे में बताते हुए कहा, “शिकायतों के लिए तैयार की गई ऐप पूरी तरह गोपनीयता सुनिश्चित करती है। यहां तक कि मंत्री, कमिश्नर या मुख्यमंत्री को भी यह पता नहीं चल सकता कि जानकारी किसने दी है। सिर्फ की गई कार्रवाई को ही ट्रैक किया जा सकता है। इसलिए लोग निडर होकर रिपोर्ट करें।

भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा, “अगर हम पंजाब के हर गांव और शहर को नशा मुक्त नहीं कर सकते, तो हमारा राजनीति में होना बेमानी है। अरविंद केजरीवाल इस बारे में बहुत गंभीर हैं और कहते हैं कि अगर हम असफल रहे तो हमें शर्म महसूस करनी चाहिए।

जरूरत पड़े तो नशा तस्करों को 40 बार जेल भेजो

उन्होंने पंजाब की आध्यात्मिक और क्रांतिकारी विरासत का हवाला देते हुए कहा, “यह गुरु साहिबान की, सेवा और हिम्मत की धरती है। यह शहीद-ए-आजम भगत सिंह, ऊधम सिंह, करतार सिंह सराभा और मदन लाल ढींगरा की धरती है। उनसे प्रेरणा लो। अगर शहीद-ए-आजम भगत सिंह हिचकिचाते तो आज हम कहां होते? अगर जरूरत पड़े तो नशा तस्करों को 40 बार जेल भेजो, लेकिन रुको मत।

पार्टी नेताओं को सख्त संदेश देते हुए उन्होंने कहा, “अगर आपमें नशा माफिया से टक्कर लेने की हिम्मत नहीं है, तो अरविंद केजरीवाल को शर्मिंदा मत करो। पार्टी छोड़ दो। यह पार्टी लड़ने के लिए बनी है।

तीन साल तक झूठे आरोपों का बोझ

अपना निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, “CBI ने मेरे घर छापा मारा, अलमारियां खंगालीं, यहां तक कि पैसों की तलाश में तकिए भी फाड़ दिए। मैंने तीन साल तक झूठे आरोपों का बोझ उठाया। मुझसे पार्टी छोड़ने और विधायकों को तोड़ने के लिए कहा गया। लेकिन अरविंद केजरीवाल को छोड़ने का मतलब है ईमानदारी और शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण के सपने को छोड़ना। मैंने नहीं छोड़ा और आपको भी नहीं छोड़ना चाहिए।”

हर हलके को पेश करना होगा डेटा

भविष्य की रणनीति की बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि 31 मार्च के बाद वह गांव-गांव की प्रगति का जायजा लेने के लिए निजी तौर पर ब्लॉक इंचार्जों और विधायकों से मिलेंगे। हर हलके को यह डेटा पेश करना होगा कि कितने गांव नशा मुक्त हो गए हैं और नशों को पूरी तरह खत्म करने के लिए समय-सीमा तय करनी होगी। यह लड़ाई सिर्फ लड़नी ही नहीं, बल्कि जीतनी भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरी टीम नए इरादे के साथ लौटेगी और सामूहिक कोशिशों तथा दृढ़ संकल्प के साथ नशा मुक्त पंजाब का निर्माण करेगी।

ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Punjab News : भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का नक्शा कुछ और होता- सीएम मान
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि यदि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज देश का नक्शा बिल्कुल अलग होता। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आज़ादी के दशकों बाद भी देश पुराने सिस्टम के जाल में क्यों उलझा हुआ है, जबकि इसी सिस्टम से मुक्ति के लिए भगत सिंह और करतार सिंह सराभा जैसे क्रांतिकारियों ने अपनी जान न्योछावर की थी।

जनता के सामने जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं

उन्होंने कहा कि यह दीवार पर लिखी बात पढ़ लेनी चाहिए कि वर्ष 2027 में भी आम आदमी पार्टी ही सत्ता में आएगी, क्योंकि चार वर्षों में सभी गारंटियां पूरी कर दी गई हैं और विरोधियों के पास जनता के सामने जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा।

लोगों के अधिकारों की रक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियां बारी-बारी से पंजाब को लूटने के बाद अब फिर सत्ता में आने के लिए आपस में लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद हुए 750 किसानों को पंजाब अभी तक नहीं भूला है।

सरकार ने लिए कई जनहितकारी फैसले

आज नए बने सब-डिवीजनल अस्पताल को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह दीवार पर लिखी बात पढ़ लेनी चाहिए कि जनहित में लिए गए फैसलों के कारण ‘आप’ राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के लोग 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद ‘आप’ की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं। वर्ष 2022 में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के पैतृक गांव से सत्ता संभालने के बाद हमारी सरकार ने कई जनहितकारी फैसले लिए। हमने चार वर्षों में अपने सभी वादे पहले ही पूरे कर लिए हैं और आने वाले एक वर्ष में हम राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

हमारी सरकार सुधार रही है सिस्टम

शासन व्यवस्था में नई पहल का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने चार साल में सभी वादे पूरे कर राजनीति में एक नई परंपरा शुरू की है, जबकि अन्य पार्टियां पांच साल में भी ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं। पहले दिन से ही हमारी सरकार पिछली सरकारों के खराब सिस्टम को सुधार रही है और हम आम आदमी की भलाई के लिए साहसिक फैसले लेने से नहीं हिचकते।” उन्होंने आगे कहा, “अब कांग्रेस और बादल फिर से राज्य को लूटने का एक और मौका तलाश रहे हैं, जबकि राज्य पहले ही इनके शासनकाल में बहुत कुछ झेल चुका है।

नेताओं ने नशे के कारोबार को दिया संरक्षण

लोगों की भावनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “राज्य के समझदार लोग इन्हें कभी भी एक और मौका नहीं देंगे और चुनावों के बाद इन्हें राजनीतिक गुमनामी में भेज दिया जाएगा।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “जिन नेताओं ने नशे के कारोबार को संरक्षण दिया था, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा गया है।

प्रभावशाली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई

इन नेताओं ने न केवल राज्य में नशे के व्यापार को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी सरकारी गाड़ियों में नशे बेचे और सप्लाई भी किए। पहले किसी ने भी इन प्रभावशाली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं की थी, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा किया और अब वे अपने कर्मों की सजा भुगत रहे हैं।

अपराधों को छुपाने के लिए आंखें मूंदी

इन नेताओं की आपसी मिलीभगत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन राजनीतिक पार्टियों के बीच एक नापाक गठजोड़ बना हुआ था क्योंकि वे राज्य का खजाना लूटने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिला लेते थे। जब ये सत्ता में होते थे तो एक-दूसरे के अपराधों को छुपाने के लिए जानबूझकर आंखें मूंद लेते थे और बचाव कर लेते थे। हालांकि, ‘आप’ सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को जेल भेजा जाए।

मुझे निशाना बनाने वाले समूह में शामिल

विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “आज भी वे एकजुट हैं। चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेता मुझे निशाना बनाने वाले समूह में शामिल हैं। पहले ये नेता मुझे एक मनोरंजन करने वाला बताकर मेरा मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब डर के मारे दिन-रात मेरा नाम लेते हैं।

लोगों के हित में कीं कई पहल

उन्होंने आगे कहा, “2017 में जब ‘आप’ को कई सीटें मिलीं और वह विपक्ष बनी, तब उन्होंने कहा था कि कुछ नहीं होगा। 2022 में भी उन्होंने यही कहा, लेकिन हमारी सरकार ने लोगों के हित में कई पहल कीं। अब फिर वे कहते हैं कि 2027 में कुछ नहीं होगा, लेकिन ‘आप’ भारी बहुमत से दोबारा सरकार बनाएगी।

केवल अपने पदों को लेकर चिंतित

विपक्ष की खराब कार्यप्रणाली पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पूरे विपक्षी पक्ष ने विधानसभा के अंदर और बाहर जनता का एक भी मुद्दा नहीं उठाया। इससे स्पष्ट होता है कि वे केवल अपने पदों को लेकर चिंतित हैं क्योंकि वे सिर्फ सत्ता के भूखे हैं।

मुद्दे की कमी के कारण वे हताश

उन्होंने आगे कहा, “सत्ता हासिल करने के लिए बेताब अकाली दल लोगों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर मेरे बारे में एआई के माध्यम से बनाए गए वीडियो पोस्ट कर रहा है। यह दर्शाता है कि मेरे खिलाफ किसी भी मुद्दे की कमी के कारण वे हताश हैं और निराश होकर सत्ता के लिए बेताबी में हर कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब-विरोधी रुख के कारण जनता का विश्वास

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां मुझसे जलन रखती हैं क्योंकि वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं कि एक साधारण परिवार का बेटा राज्य की सत्ता को अच्छे तरीके से चला रहा है। इन पार्टियों ने अपने जन-विरोधी और पंजाब-विरोधी रुख के कारण जनता का विश्वास खो दिया, जिसके चलते उन्हें 2022 में सत्ता से बाहर कर दिया गया।

लोग उन्हें हराकर करते हैं स्वागत

उन्होंने कहा कि ये पार्टियां लोगों को गुमराह करने के लिए घटिया हथकंडों का सहारा ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, “पहले इन नेताओं का स्वागत फूल-मालाओं से किया जाता था, लेकिन अब वे जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें हराकर स्वागत करते हैं। लोगों ने आम घरों के बेटों-बेटियों को चुना है, जो अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, जबकि ये पारंपरिक पार्टियां सत्ता में रहते हुए पूरी तरह असफल रही हैं।

अवैध तरीकों से पैसा कमाने में लगे

पिछली सरकार के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन नेताओं ने अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए राज्य के संसाधनों को अंधाधुंध लूटा। जब पंजाब बेरोजगारी, युवाओं के विदेश जाने की प्रवृत्ति और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहा था, तब ये नेता अवैध तरीकों से पैसा कमाने में लगे हुए थे। उन्होंने जनता और राज्य की कीमत पर महल और व्यापारिक साम्राज्य खड़े किए।

पीठ में छुरा घोंपने के लिए नहीं करेगा माफ

उन्होंने आगे कहा, “इन लोगों ने पंजाब की तरक्की और खुशहाली को पटरी से उतार दिया और पंजाब तथा उसकी युवा पीढ़ियों के लिए समस्याएं खड़ी कर दीं। उनके हाथ इस अपराध से रंगे हुए हैं और इतिहास उन्हें पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

वादों से बहकाकर कारोबार कर दिए बर्बाद

उन्होंने आगे कहा, “ये नेता बौखला गए हैं क्योंकि हमने जनता के सामने इनके घटिया चरित्र को उजागर कर दिया है और यह उनकी सत्ता के लिए खतरा बन गया है। वे यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि अब आम लोगों को पद मिल रहे हैं।” बादलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “उन्होंने लोगों को झूठे वादों से बहकाकर कारोबार बर्बाद कर दिए। कहा जाता है कि अगर आप पेड़ पर ‘बादल’ लिख देंगे तो वह पेड़ भी सूख जाएगा।

मात्र साढ़े 23 वर्ष की आयु में हुए शहीद

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था और 23 मार्च 1931 को वे मात्र साढ़े 23 वर्ष की आयु में शहीद हो गए थे। उन्होंने देश की आज़ादी और अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए संघर्ष किया।

उनका तरीका अलग था क्योंकि वे युवा और जोशीले थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी जैसे अन्य नेताओं के अपने तरीके थे। लेकिन बाद में हमने उनकी विरासत को साल में एक बार 23 मार्च को केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित कर दिया।

चिंता नहीं थी कि आज़ादी आएगी या नहीं

उन्होंने आगे कहा, “अगर भगत सिंह जीवित होते या उन्हें आज़ादी के बाद नेतृत्व का अवसर दिया जाता, तो देश की तस्वीर पूरी तरह अलग होती। उन्होंने बहुत कुछ लिखा था। उनके जेल के पत्र और लेखन एक घोषणापत्र की तरह थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि आज़ादी आएगी या नहीं, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि आज़ादी जरूर आएगी, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता थी कि आज़ादी के बाद देश पर शासन कौन करेगा।

उनकी शहादत के 16 साल बाद देश आज़ाद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “उनकी शहादत के 16 साल बाद देश आज़ाद हुआ। 1952 में जब पहली बार चुनाव हुए, तब भगत सिंह की उम्र लगभग 45 वर्ष होती। उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री होना चाहिए था। अगर भगत सिंह ने भारत का नेतृत्व किया होता, तो देश का पूरा नक्शा और भाग्य अलग होता।

पटवारी-तहसील ढांचे में फंसे

उन्होंने आगे कहा, “उन्होंने पहले ही कह दिया था कि आज़ादी के बाद सत्ता गलत हाथों में नहीं जानी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा ही हुआ। 80 साल बाद भी हम उसी पुराने सिस्टम, उसी पटवारी-तहसील ढांचे में फंसे हुए हैं और लोग आज भी नौकरियों और सेवाओं जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

राजनीतिक पार्टियों ने पहुंचाया नुकसान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जैसे महात्मा गांधी को बापू कहा जाता है, जवाहर लाल नेहरू को चाचा और चौधरी देवीलाल को ताऊ कहा जाता है, उसी तरह मैं खुद को लोगों का बेटा और भाई मानता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संकीर्ण राजनीति की, जबकि अन्य पार्टियों ने वोट हासिल करने के लिए धर्म का सहारा लिया और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।

गुमराह करने के लिए खोखले दावे

नशों के बारे में उन्होंने कहा, “इन पार्टियों ने युवाओं की नसों में नशा भरकर पंजाब की पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। पंजाब की युवा पीढ़ी को तबाह करने वाले अब लोगों को गुमराह करने के लिए खोखले दावे कर रहे हैं, लेकिन पंजाबी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि यह पैसा नहीं, बल्कि हमारे किए गए काम बोल रहे हैं, जिनकी बदौलत हमने लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं

‘आप’ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है, जिसके तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। यह हमारी माताओं और बहनों के प्रति सच्चे सम्मान का प्रतीक है और उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने मुझे बहुत संतोष दिया है।

खाली दिमाग शैतान का घर

रोजगार के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “हम युवाओं के हाथों में टिफिन देना चाहते हैं, ताकि वे नशे से दूर रहकर अपना भविष्य संवार सकें। एक कहावत है कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है, इसलिए हम अधिक से अधिक रोजगार सुनिश्चित कर रहे हैं। अब तक 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

सभी क्षेत्रों में बिजली दरें कम

बुनियादी ढांचे और कृषि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी क्षेत्रों में बिजली दरें कम कर दी गई हैं। नहर के पानी का उपयोग 21 प्रतिशत से बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया है और अगले धान सीजन तक यह 85 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। लगभग 6900 किलोमीटर तक फैले करीब 18,349 नालों को पुनर्जीवित किया गया है और नहर प्रणाली को मजबूत करने के लिए 6500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा, “पहली बार 1365 गांवों को नहर का पानी मिल रहा है। 16,209 करोड़ रुपए की लागत से 49,000 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों पर काम चल रहा है।

केरल को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थान

शिक्षा के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं और लैब्स के साथ उत्कृष्ट स्कूल स्थापित किए गए हैं। शिक्षकों और प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जा रहा है। पंजाब ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे में केरल को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों के कई छात्र जेईई, नीट, क्लैट और एनआईएफटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग लेकर सफल हो रहे हैं।

10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज

स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के 65 लाख परिवार 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज के लिए पात्र हैं। पंजाब सभी नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाला पहला राज्य बन गया है, जहां 881 आम आदमी क्लीनिक रोजाना इलाज प्रदान कर रहे हैं।

70 पैसे से घटाकर 1.50 रुपए प्रति यूनिट

उन्होंने आगे कहा कि लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को धान सीजन के दौरान आठ घंटे से अधिक निर्बाध दिन के समय बिजली मिल रही है। बिजली दरें 70 पैसे से घटाकर 1.50 रुपए प्रति यूनिट तक कर दी गई हैं और सरकार ने एक निजी थर्मल प्लांट भी खरीदा है, जिसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा गया है।

पंजाब की प्रगति और उसके लोगों की खुशहाली

समापन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मेरा एकमात्र एजेंडा पंजाब की प्रगति और उसके लोगों की खुशहाली है। मैं धूरी के लोगों का ऋणी हूं और इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर गोयल भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर मारेंगे- इजराइल, अमेरिका ने 2200 किलो वजनी बम गिराया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा में ‘‘आप’’ हुई पास, अब झाड़ू से पूरा देश करेंगे साफ- केजरीवाल
Aam Aadmi Party : दिल्ली की निचली अदालत से कट्टर ईमानदार साबित होने के बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे. फर्जी शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने पर पणजी में आयोजित बधाई समारोह में उन्होंने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते चलकर आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा को पास कर ली है. अब हम झाड़ू से गोवा समेत पूरे देश को साफ करेंगे. भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी टॉप लीडरशीप की छवि खराब करने के लिए हमें भ्रष्ट साबित करने की कोशिश की गई. लेकिन कोर्ट ने कह दिया है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं. इसमें इतना भी सबूत और गवाह नहीं है कि मुकदमा चलाया जा सके.

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि इन्हें सत्ता की हवस है. इसी के चलते इन्होंने हमें गिरफ्तार किया, दिल्ली का काम ठप करके जनता को परेशान किया और दिल्ली का चुनाव चोरी कर लिया, उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आपने मुझे निपटाने के लिए सबकुछ कर लिया, लेकिन आज भी केजरीवाल दहाड़ रहा है. अब केजरीवाल न झुकेगा और न रूकेगा. अगर आपको मुझे निपटान है तो मुझसे ज्यादा काम करके एक लंबी लकीर खींचो या फिर आपको मेरी हत्या करानी पड़ेगी.

केजरीवाल न झुकेगा और न रूकेगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व अग्नि परीक्षा से निकल कर आया है. इतिहास गवाह है कि जब-जब कोई सच्चाई के रास्ते पर चलता है, तो उसे अग्नि परीक्षा देनी ही पड़ती है. सच्चाई के रास्ते पर चलना आसान नहीं है; कदम-कदम पर कांटे और पत्थर होते हैं तथा लोगों पर तरह-तरह के इल्जाम लगाए जाते हैं. हमने रामायण में भी सुना है कि जब भगवान श्रीराम रावण को हराकर लंका से निकले और अयोध्या की तरफ आए, तो सीता माता को भी अपनी पवित्रता साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी. उसी तरह सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चल रही आम आदमी पार्टी को भी पिछले चार-पांच सालों से बदनाम करने की कोशिश की गई. पार्टी पर लगातार एक के बाद एक प्रहार हुए और हम लोग भी इस अग्नि परीक्षा से गुजर कर बाहर आए हैं.

कैश या खर्च का भी कोई सबूत नहीं मिला

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाए गए कि केजरीवाल ने शराब घोटाला कर दिया और 100 करोड़ रुपए खा गया. दिन-रात 24 घंटे टीवी चैनलों पर यही डिबेट होती थी. हमारी छवि को बर्बाद करने और हमें भ्रष्ट व चोर साबित करने की पूरी कोशिश की गई. हमारे ऊपर पुलिस, इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई की रेड हुई. हमारे घरों, ऑफिस और बैंकों में जाकर सारे अकाउंट खंगाले गए. हमने कहा कि अगर 100 करोड़ का घोटाला हुआ है, तो पैसा कहीं तो रखा होगा. वह 100 करोड़ कहां गया? कोई जमीन या प्रॉपर्टी खरीदी होगी, पैसा बैंक में होगा या कहीं कैश रखा होगा, कुछ तो खर्चा किया होगा. लेकिन इन्हें कुछ नहीं मिला, एक नया पैसा भी नहीं मिला. इसके बावजूद लोगों के मन में शक पैदा करने की कोशिश की गई और इस तरह से बदनाम करके हमें जेल में डाल दिया गया.

गलत किया होता तो भाजपा में जाना पड़ता

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक ही राजनीतिक पार्टी के पांच सबसे वरिष्ठ नेताओं मुझे (मुख्यमंत्री), मनीष सिसोदिया (डिप्टी सीएम), सत्येंद्र जैन (स्वास्थ्य मंत्री), विजय नायर और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जेल में डाल दिया गया. शीर्ष “आप” नेताओं के ऊपर तरह-तरह से दबाव बनाया गया कि केजरीवाल को छोड़ कर भाजपा में आ जाओ. लेकिन हमारा एक भी नेता नहीं टूटा. क्योंकि अगर हमने कुछ गलत किया होता, तो आज मैं लोगों के सामने सिर उठाकर खड़ा नहीं हो पाता. अगर हमने कुछ गलत किया होता, तो हमें भाजपा में जाना पड़ता, क्योंकि वे हमें हमेशा के लिए जेल में रख सकते थे. जिन लोगों को ये एजेंसियां पकड़ती हैं और वे डरकर भाजपा में चले जाते हैं, उसका मतलब यही होता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है, उन्हें पता होता है कि अगर वे भाजपा में नहीं गए, तो उन्हें हमेशा के लिए जेल में डाल दिया जाएगा, इसलिए उन्हें भाजपा में जाना पड़ता है. लेकिन हमें पता था कि हमें झूठा फंसाया गया है और केस बिल्कुल फर्जी है. हमें भरोसा था कि आज नहीं तो कल बाहर आना ही है. हमें पता था कि कोर्ट में यह मामला टिकने वाला नहीं है, इसीलिए हम मजबूती से डटे रहे.

5 महीने तक इस मामले की रोजाना सुनवाई हुई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं 150 दिन जेल में रहे, उन्होंने कहा कि वे लड़ेंगे क्योंकि वे सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं. मोदी जी की भाजपा ने हमें बेईमान साबित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन अब जो 600 पेज का कोर्ट का ऑर्डर आया है, उसने सब साफ कर दिया है. 5 महीने तक इस मामले की रोजाना सुनवाई हुई, जिसमें सीबीआई और ईडी के वकीलों के साथ-साथ हमारे वकील भी जिरह करते थे. 5 महीने की लंबी सुनवाई और सारे सबूत व गवाह देखने के बाद जज साहब ने यह 600 पेज का आदेश पारित किया है. इस आदेश में उन्होंने साफ लिखा है कि भाजपा और एजेंसियों के पास रत्ती भर भी सबूत या गवाह नहीं है. सीबीआई और ईडी जज साहब के पास मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगने गए थे, लेकिन जज साहब ने कह दिया कि मुकदमा शुरू करने लायक कोई सबूत ही नहीं है. इस मामले में न तो कोई ट्रायल होगा, न मुकदमा चलेगा और न ही कोई प्रथम दृष्टया सबूत है. यह बात मैं नहीं कह रहा, बल्कि हम जो अग्नि परीक्षा पास करके आए हैं, उस पर मुहर लगाते हुए खुद जज साहब ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है.

कोर्ट के ऑर्डर में यह खास बात सामने आई

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जज साहब ने कहा है कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है और भाजपा झूठ बोल रही है. भाजपा ने यह खूब फैलाया कि शराब घोटाला करके पैसा गोवा ले जाया गया. लेकिन ऑर्डर के अंदर जज साहब ने स्पष्ट रूप से कहा है कि गोवा के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बेईमानी का एक भी पैसा इस्तेमाल नहीं किया. यह केवल मेरी या आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है, बल्कि यह गोवा के लोगों की भी जीत है. गोवा को यह कहकर बदनाम करने की कोशिश की गई कि वहां गलत पैसे का इस्तेमाल हुआ है. ऑर्डर के अंदर एक बहुत ही खास बात है; जज ने पहली बार यह लिखा है कि जिस सीबीआई ऑफिसर ने यह झूठा और फ्रॉड केस बनाया, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए.

आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हमारे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह को सत्ता की हवस है और वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, उन्हें दिल्ली चाहिए थी, लेकिन वे इसे जीत नहीं पा रहे थे. दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी रहते हैं, लेकिन वहां का मुख्यमंत्री किसी और पार्टी का था, यह बात उनसे बर्दाश्त नहीं होती थी, उन्हें हर हाल में दिल्ली हथियानी थी. 2014 में जब नरेंद्र मोदी जी भारी बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बने, तो उसके बाद वे जहां भी चुनाव लड़े, चाहे हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो या झारखंड, जीतते चले गए. लेकिन फरवरी 2015 में जब दिल्ली का चुनाव हुआ, तो 70 में से भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिलीं और आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतीं. मोदी जी यह बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनके बदन में आग लग गई कि अब आम आदमी पार्टी का कुछ करना पड़ेगा.

पूरी दिल्ली के लोगों को बहुत परेशानी हुई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2020 में जब दिल्ली के चुनाव हुए, तो भाजपा ने शाहीन बाग के नाम पर खूब हिंदू-मुस्लिम करने की कोशिश की. लेकिन हमने स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और सड़क जैसे अपने कामों के आधार पर चुनाव लड़ा. भाजपा का हिंदू-मुस्लिम दिल्ली में नहीं चला और हमें 70 में से 62 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को केवल 8 सीटें ही मिल सकीं. तब उन्होंने सोचा कि दिल्ली में हिंदू-मुस्लिम काम नहीं करता, इसलिए कुछ और करना पड़ेगा. तब उन्होंने यह षड्यंत्र रचा कि इन्हें गिरफ्तार करो, इन पर झूठे इल्जाम लगाओ, इन्हें काम मत करने दो और बदनाम करो, उन्होंने हमें बदनाम करके और गिरफ्तार करके दिल्ली के काम को ठप कर दिया, जिससे पूरी दिल्ली के लोगों को बहुत परेशानी हुई. लेकिन अंत में सच की ही जीत हुई.

दिल्ली में शानदार सरकारी स्कूल बनाए गए

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बहुत छोटे और आम लोग हैं मोदी जी की भाजपा के पास बहुत पैसा सारी एजेंसियां और सब कुछ है लेकिन हमारे पास जनता की दुआएं और आशीर्वाद है. हमने दिल्ली में शानदार सरकारी स्कूल बनाए हैं जहां अब रिक्शे वाले मजदूर और किसान के बच्चे पढ़कर इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे हैं. जिस गरीब का बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़कर इंजीनियर बन जाता है उसके दिल से केजरीवाल के लिए दुआ और आशीर्वाद तो निकलता ही है. हमने जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं जहां गरीबों को मुफ्त इलाज दवाइयां और टेस्ट की सुविधा मिलती है. वहां से जो भी अपना इलाज कराकर जाता है उसके दिल से दुआ जरूर निकलती है और बस यही हमारी असली कमाई है. आज हम जनता की दुआओं और आशीर्वाद के कारण ही उनके सामने मजबूती से खड़े हैं.

दिल्ली में पहली बार आम लोगों की सरकार बनी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मुझे और हम सब लोगों को जेल में डालकर इस देश की उम्मीद तोड़ने की कोशिश की है. अन्ना आंदोलन जैसे इतने बड़े भ्रष्टाचार विरोधी मूवमेंट से आम आदमी पार्टी निकली. हम सब आम लोग हैं; हमारे पिता, दादा या चाचा नेता नहीं थे और हम किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते. जब दिल्ली में पहली बार आम लोगों की सरकार बनी, तो इस देश के युवाओं और पढ़े-लिखे लोगों को लगने लगा कि वे भी राजनीति में आ सकते हैं. वरना लोग यही देखते थे कि भाजपा में नेता, उसके बच्चों, पत्नी और रिश्तेदारों को ही टिकट मिलती है. आम आदमी के बच्चों को कोई टिकट नहीं देता. मोदी जी ने हम लोगों को गिरफ्तार करके पूरे देश के युवाओं को यह संदेश दिया है कि राजनीति में आने की हिम्मत मत करना, वरना तुम्हारा हाल भी केजरीवाल की तरह कर दूंगा और जेल में डाल दूंगा.

स्कूल और सरकारी अस्पताल अच्छे होने लगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने इस देश के लाखों युवाओं की उम्मीदें और आकांक्षाएं तोड़ दी हैं. उन्होंने उन सभी युवाओं की उम्मीद तोड़ दी जो सोचते थे कि वे राजनीति में जाकर देश के लिए कुछ करेंगे. मोदी जी ने यह संदेश दिया है कि जब वे केजरीवाल का यह हाल कर सकते हैं, तो उनका क्या हाल करेंगे, यह वे खुद देख लें. 75 सालों से हमारा देश गरीब है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, बिजली नहीं आती या बहुत महंगी हो गई है, अस्पताल काम नहीं करते और पानी भी नहीं आता. चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की, कोई काम नहीं करता. लेकिन जब पहली बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो स्कूल और सरकारी अस्पताल अच्छे होने लगे, मोहल्ला क्लीनिक काम करने लगे, 24 घंटे मुफ्त बिजली आने लगी और पानी भी मुफ्त हो गया. इतने सारे काम होने लगे, तो देश में यह उम्मीद पैदा हुई कि सरकार अच्छा काम भी कर सकती है.

काम की राजनीति की उम्मीद खत्म कर दी गई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार राजनीति के अंदर काम की राजनीति की बात होने लगी. आज वेंजी और क्रूज अपने काम के लिए प्रसिद्ध हैं; विपक्ष में होने के बावजूद वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. मोदी जी ने मुझे जेल में डालकर सारे राजनेताओं को यह संदेश दिया है कि खबरदार, अगर कोई ज्यादा काम करेगा, तो उसे जेल में डाल दूंगा. उन्होंने काम की राजनीति की उम्मीद को खत्म कर दिया है. आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो राजनीति में ईमानदारी की बात करती है. क्या कभी किसी ने भाजपा या कांग्रेस वाले को ईमानदारी की बात करते सुना है? मैं सीना ठोककर कहता हूं कि मैं ईमानदार हूं और अग्नि परीक्षा पास करके आया हूं. लेकिन मोदी जी ने सारे नेताओं को यह संदेश दिया है कि खबरदार, ज्यादा ईमानदारी दिखाने की कोशिश की, तो पकड़कर जेल में डाल दूंगा.

केजरीवाल झुकने वाला नहीं

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि आपने केजरीवाल को निपटाने के लिए सब कुछ कर लिया. सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और दिल्ली पुलिस सब भेज लीं. मुझे और मेरे सारे साथियों को जेल में डाल दिया, लेकिन फिर भी केजरीवाल को निपटा नहीं पाए. केजरीवाल आज भी जिंदा है और दहाड़ रहा है. अब अगर मोदी जी को केजरीवाल को निपटाना है, तो उनके पास सिर्फ एक ही तरीका है कि वे केजरीवाल का मर्डर करा दें, क्योंकि केजरीवाल झुकने वाला नहीं है. या दूसरा तरीका यह है कि मोदी जी मेरे सामने काम की लंबी लकीर खींचें. केजरीवाल अपने काम के लिए जाना जाता है; वह एक इंजीनियर है जो स्कूल, अस्पताल, सड़कें और सीवर-पानी का काम करवाता है. मैंने दिल्ली में 500 स्कूल बनाए हैं; मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, वे 5 लाख स्कूल बनवाएं और फिर देखें कि जनता उनकी कितनी तारीफ करती है. मैंने 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं, वे 5 लाख बनाएं. लेकिन मोदी जी से काम नहीं होता.

गंभीर बीमारी में 10 लाख तक का इलाज मुफ्त

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और हमने वहां के सभी 63 लाख परिवारों का 10 लाख रुपए का बीमा कर दिया है. इसका मतलब है कि अगर किसी को हार्ट अटैक, कैंसर या किडनी ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर बीमारी हो जाए, जिसमें 6 लाख रुपए तक का खर्चा आता है, तो एक आम आदमी, जिसके पास बैंक में पैसे नहीं हैं, वह भी मैक्स या अपोलो जैसे बड़े और अच्छे प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त करा सकता है. क्या गोवा के लोगों को यह सुविधा नहीं मिलनी चाहिए? मोदी जी को चाहिए कि वे पूरे देश और गोवा के लोगों को भी 10 लाख रुपए का बीमा दें, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे.

कई इलाकों में पानी नहीं आता

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का एलान किया है. मोदी जी को भी हर महिला को एक हजार रुपए देना चाहिए, लेकिन वे ये नहीं करेंगे, केजरीवाल को जेल में डालेंगे ताकि वह कोई काम न कर सके. पंजाब में 93 फीसदी आबादी का बिजली का बिल जीरो है; गोवा के लोगों को भी मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए. पोंडा के लोगों ने बताया कि वहां नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों पर हर जगह कूड़ा ही कूड़ा पड़ा है. भाजपा वालों को वह कूड़ा साफ कराना चाहिए, केजरीवाल को जेल में डालने से कूड़ा साफ थोड़ी हो जाएगा. कुर्ति के लोगों ने बताया कि वहां एक गंदा नाला बहता है जिसमें बहुत कूड़ा-कचरा है; उसे साफ कराना चाहिए. वहां सड़कें टूटी हैं, स्ट्रीट लाइट नहीं हैं और कई इलाकों में पानी नहीं आता. लोगों को पानी देना चाहिए; केजरीवाल को जेल में डालने से क्या होगा?

मैं एक आम आदमी हूं, आप ही की तरह हूं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल से कुछ लोग पूछ रहे थे कि केजरीवाल चुप क्यों है? ये जितने भी राजनेता होते हैं, वे स्कूल, अस्पताल, सड़क, रोड़ी, बजरी और लोहा सब खा जाते हैं और डकार भी नहीं लेते क्योंकि इनकी चमड़ी बहुत मोटी होती है. लेकिन मैं एक आम आदमी हूं, आप ही की तरह हूं. जब कोई मुझे बेईमान कहता है, तो मुझे बहुत दुख होता है और मेरे परिवार को भी तकलीफ होती है क्योंकि केजरीवाल बेईमान नहीं है. इसलिए मैंने तय किया था कि जब तक कोर्ट यह नहीं कहेगा कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मैं चुप रहूंगा. अब कोर्ट ने बोल दिया है और देश की जनता भी बोलेगी कि केजरीवाल ईमानदार है.

आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने मुझे और हमारे पांच नेताओं को जेल में डालकर दिल्ली को ठप कर दिया और दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गए. आम आदमी पार्टी चुनाव हारी नहीं है, बल्कि इन्होंने चुनाव हथिया लिया और चोरी कर लिया. आज मैं मोदी जी को चुनौती देता हूं कि वे आज दिल्ली में चुनाव करा लें; भाजपा की 10 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी और आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी. मुझ पर और मनीष सिसोदिया पर फर्जी केस करके हमें जेल में डाल दिया गया और जनता द्वारा चुनी गई एक सरकार को गिरा दिया गया. यह बात केवल केजरीवाल की नहीं है, बल्कि हमारे देश के लिए बहुत खतरनाक है; इसका मतलब है कि ये लोग किसी भी पार्टी के नेता को जेल में डाल सकते हैं.

वोट काम के नाम पर मांगना चाहिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोग डरे हुए हैं. 2017 और 2022 के चुनाव में लोगों में इतना डर नहीं था, लेकिन आज कोई भी बात करने से घबराता है कि कहीं भाजपा वाले उन्हें देख न लें. भाजपा की गुंडागर्दी, बेईमानी और उनका अहंकार बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जो कि सही नहीं है. वोट काम के नाम पर मांगना चाहिए, न कि गुंडागर्दी के नाम पर. मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि यह देश हमारा है, इन लूटने वाली पार्टियों का नहीं. जनता को इसके खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा. वोट डालने जाते समय लोग यह न सोचें कि वे भाजपा या कांग्रेस के हैं, क्योंकि इन दोनों ने जनता को क्या दिया है? आज केवल एक ही पार्टी देश के लिए लड़ रही है और वह है आम आदमी पार्टी. जब वोट डालने जाएं तो देश को सामने रखें. कुदरत ने हमें झाड़ू का चिह्न दिया है, जो भगवान की देन है. भगवान कह रहा है कि इस झाड़ू से अब पूरे देश और गोवा को भी साफ करना है.

केजरीवाल को छह महीने जेल में बिताना पड़ा

वहीं, गोवा प्रभारी आतिशी ने कहा कि झूठा केस और षड्यंत्र भाजपा वालों ने किया, जिसकी वजह से आम आदमी पार्टी के नेता और पदस्थ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह महीने जेल में बिताना पड़ा. उस झूठे केस पर सीबीआई कोर्ट ने फटकार लगाई है और स्पष्ट कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि केस चलाया जा सके. कोर्ट ने सबके सामने यह रख दिया है कि आम आदमी पार्टी और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं. कोर्ट ने भाजपा का षड्यंत्र पूरे देश के सामने खोल दिया है. उन्होंने कहा कि जब यह बात फैलाई गई कि गोवा का चुनाव भ्रष्टाचार के पैसे से लड़ा गया है, तो हमारे कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं को गहरी ठेस पहुंची.

पार्टी ने एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं किया

आतिशी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लोगों को जवाब देते रह गए कि आम आदमी पार्टी ने एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है और न ही कभी करेगी. जिन्होंने यह षड्यंत्र किया उनके पास पैसे की ताकत है और मीडिया की ताकत है. जो भी चैनल खोलिए, सिर्फ शराब घोटाला ही दिखा रहे थे. इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते रहे और अपनी सच्चाई का बचाव करते हुए थक गए थे. जिस दिन कोर्ट का आदेश आया, उस दिन पूरे देश के लोगों ने खुशियां मनाईं और सबसे ज्यादा खुशियां गोवा के लोगों ने मनाईं.

आतिशी ने कहा कि चुनाव लड़ने में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की और जिस ईमानदारी से चुनाव लड़ा, उसी की बदौलत दो ईमानदार विधायकों को चुनाव जिताकर विधानसभा भेजा. जिसके बाद अब आम आदमी पार्टी की ईमानदारी सबके सामने फिर से आ गई है और यह साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है.

अस्पताल का पैसा रिसॉर्ट और जायदाद में गया

आतिशी ने कहा कि जो पैसा गोवा की सड़कों में लगना था, वो उनके घर बनाने में चला गया. जो पैसा क्षेत्र में बस चलाने के लिए लगना था, वो उनकी बड़ी गाड़ियों में लगा और जो पैसा अस्पताल में लगना था, वो उनके रिसॉर्ट, होटल और जायदाद बनाने में लग गया. वहीं, हमारे विधायक अपनी सैलरी से लोगों के आंखों के ऑपरेशन करवाते हैं. उन्होंने कहा कि पिछली बार जब अरविंद केजरीवाल आए थे, तो उन्होंने अपने हाथों से कैप्टन बेंजी वेगस की तनख्वाह का चेक महिलाओं को दिया था ताकि वे अपने मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा सकें. जिसका पैसा नौ गुना बढ़ा वो ईमानदार है, या जो अपनी सैलरी में से बुजुर्गों के ऑपरेशन कराता है वो ईमानदार है.

भाजपा ने ईमानदार नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचा

आतिशी ने कहा कि कोर्ट के आदेश ने यह सबको दिखा दिया है कि आम आदमी पार्टी ने न कभी एक रुपए का भ्रष्टाचार किया है और न ही कभी करेगी. इस षड्यंत्र का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी नहीं देगी, बल्कि पूरा देश देख रहा है कि ईमानदारी से काम करने वाली पार्टी और नेता के खिलाफ भाजपा ने षड्यंत्र रचा. इसका जवाब आने वाले चुनाव में गोवा के लोग देंगे, गुजरात के लोग देंगे, पंजाब और देशभर के लोग देंगे. इतिहास गवाह है कि जब भी कोई राजा क्रूर हो जाता है तो उसका अत्याचार बढ़ जाता है, यही भाजपा वालों के साथ हो रहा है. अब भाजपा वालों के अंत का समय आ गया है और भाजपा का अंत करने वाले व्यक्ति अरविंद केजरीवाल हैं.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुफ्त बिजली से शिक्षा क्रांति तक, सीएम मान ने गिनाईं ‘आप’ सरकार की उपलब्धियां
Punjab News : आम आदमी पार्टी की सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘काम की राजनीति’ के रास्ते लोगों को दी गई सभी गारंटियां पूरी कर दी हैं, उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को ठुकराकर हम पर उम्मीदें लगाई थी और हमने लोगों का भरोसा नहीं टूटने दिया.

मुख्यमंत्री ने मुख्य उपलब्धियों का जिक्र किया, जिनमें मुफ्त बिजली, किसानों के लिए दिन में बिजली, 78 प्रतिशत खेतों को नहरी पानी, 65,000 सरकारी नौकरियां और 5.5 लाख रोजगार के नए मौके, आम आदमी क्लिनिकों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज शामिल हैं.

विपक्ष पर सीएम मान का हमला

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’, 1.55 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश और सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ सरकार के इरादे स्पष्ट हैं कि पंजाब के पुनर्निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है. विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां कांग्रेस, अकाली और भाजपा सत्ता की चिंता कर रहे हैं, वहीं ‘आप’ सरकार पंजाब को बचाने के लिए फिक्रमंद है और राज्य में फूट डालो राजनीति को सफल नहीं होने देगी.

भगत सिंह के पैतृक गांव से संभाला था पदभार

‘आप’ सरकार के चार साल पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने चार सालों में सभी वादे पूरे करके राजनीति में नई परंपरा कायम की है, जबकि पारंपरिक पार्टियां पांच सालों में भी ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं,” उन्होंने आगे कहा, “साल 2022 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में पदभार संभालने के बाद, पंजाब सरकार ने कई लोक-हितैषी फैसले लिए.” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “मेरे साथ, लाखों पंजाबियों ने राज्य की पुरानी शान बहाल करने की शपथ ली थी.”

‘आप’ सरकार के चार साल पूरे

अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में, पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत और समर्पण भावना से प्रयास किए हैं और उनके साथ किए वादे पूरे कर दिए हैं,” उन्होंने आगे कहा, “आने वाला साल पंजाब को विकास और खुशहाली के एक नए शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित होगा.”

पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी

शिक्षा क्षेत्र में बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब के सरकारी स्कूल अब पढ़ाई में देश में पहले स्थान पर हैं.” उन्होंने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में अब कोई भी बच्चा फर्श पर नहीं बैठता क्योंकि एक लाख से अधिक डेस्क दिए गए हैं ताकि हर विद्यार्थी सम्मान से पढ़ सके.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति के तहत 9,000 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम और 5,000 कंप्यूटर लैब खोले गए हैं, जिससे पूरे पंजाब के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है,” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार ठेके पर रखे शिक्षकों को नियमित नौकरियां दी गई हैं और सरकारी स्कूलों को मजबूत करने के लिए 15,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है.”

युवाओं में बढ़ रहा उद्यमिता का रुझान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षक फिनलैंड, सिंगापुर और आई.आई.एम. अहमदाबाद में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिससे पंजाब में बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिल रही है,” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के युवाओं को नौकरी ढूंढने वाले नहीं बल्कि नौकरियां पैदा करने वाले बनने के लिए तैयार किया जा रहा है और हर साल लगभग 1.5 लाख कॉलेज विद्यार्थी उद्यमिता और कौशल सीख रहे हैं.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से मुकाबला कर रहे हैं,” उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ साल 2026 में सरकारी स्कूलों के 305 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. मेन्स और 845 ने नीट पास की.”

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का ऐलान

स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को बड़े प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा,” उन्होंने आगे कहा, “यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “जब पिछली सरकारों ने 75 सालों में पंजाब में सिर्फ 400 क्लीनिक बनाए थे, वहीं पंजाब सरकार ने पिछले चार सालों में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं,” उन्होंने आगे कहा, “इन क्लीनिकों की ओ.पी.डी. में इलाज के लिए आने वालों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है.”

जाब में चार साल में 1,575 डॉक्टरों की भर्ती

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सबसे बड़ी भर्ती हुई है और पिछले चार सालों में 1,575 डॉक्टरों की भर्ती की गई है.” ‘फरिश्ते’ स्कीम के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह स्कीम सड़क पर चलने वाले हर राहगीर को मदद के लिए प्रेरित करती है और मदद करने वाले को 2,000 रुपए की सम्मान राशि दी जाती है, ताकि घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और दुर्घटना पीड़ितों को पंजाब के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिल सके.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि इस स्कीम के तहत 1,700 से अधिक घायलों को मुफ्त इलाज मिला है,” उन्होंने आगे कहा, “सीएम दी योगशाला पहल पूरे पंजाब में स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित कर रही है और लगभग दो लाख लोग रोजाना मुफ्त योगा करते हैं.”

पंजाब में 7 नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा, “होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर, एस.बी.एस. नगर, लहराघागा, मलेरकोटला और लुधियाना में 7 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं,” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में एम.बी.बी.एस. की 600 नई सीटें होंगी, जिससे छात्रों को राज्य के अंदर ही मेडिकल पढ़ाई के और अधिक अवसर मिलेंगे.”

खेलों की उपलब्धियों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब गांवों के खेल मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है और 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं,” उन्होंने आगे कहा, “6,000 और खेल मैदानों पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और सभी गांवों के खेल मैदानों में क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल के मैदानों सहित मुफ्त खेल किट प्रदान की जाएंगी, ताकि हर युवा को खेलने का मौका मिल सके.”

पंजाब के गांवों में बनेंगे 6,000 इंडोर जिम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “युवाओं में स्वास्थ्य और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए गांवों में 6,000 इंडोर जिम बनाए जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “ओलंपिक पदक विजेता पंजाबी हॉकी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरियां मिली हैं, जबकि महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 की विजेताओं को 4.91 करोड़ रुपए से सम्मानित किया गया है.”

ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे की मजबूती

ग्रामीण विकास की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में 76,000 परिवारों को अपने घर बनाने के लिए सहायता मिली है, जिसमें बाढ़ प्रभावित 30,000 परिवार भी शामिल हैं,” उन्होंने आगे कहा, “पिछली सरकार ने पांच सालों में 39,000 घर बनाए, जबकि वर्तमान सरकार ने सिर्फ चार सालों में 76,000 परिवारों को सहायता दी है.”

5 साल की रखरखाव गारंटी: सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “40,000 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है और यह पंजाब के इतिहास में एक साल में अब तक की सबसे बड़ी सड़क नवीनीकरण योजना है,” उन्होंने आगे कहा, “ये सड़कें पांच साल की रखरखाव गारंटी के साथ बनाई जा रही हैं.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पूरे पंजाब में कुल 13,414 गांवों के तालाबों की सफाई की गई है, जबकि राज्य की 36 मंडियों में सोलर पैनल लगाए गए हैं और 664 को शेड से ढककर पूरे राज्य की मंडियों को अपग्रेड किया गया है,” उन्होंने आगे कहा, “मनरेगा के तहत लगभग 9 लाख मजदूरों को रोजगार मिला है, जिससे 1,100 करोड़ रुपए मजदूरी पर खर्च हुए हैं और 2.3 करोड़ कार्य दिवस पैदा हुए हैं.”

किसानों और कृषि सुधारों के लिए ऐतिहासिक कदम

कृषि सुधारों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार किसानों को सिंचाई के लिए दिन में आठ घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है,” उन्होंने आगे कहा, “लंबे समय से बंद पड़े कुल 18,349 नहरों को पुनर्जीवित किया गया है, जिससे अब किसानों के खेतों में नहरी पानी पहुंच रहा है.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पंजाब के किसानों को गन्ने के लिए प्रति क्विंटल 416 रुपये मिल रहे हैं, जो देश में सबसे अधिक कीमत है,” उन्होंने आगे कहा, “किसानों को फसलों के नुकसान के लिए 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिला है, जो भारत में सबसे अधिक है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए किसानों को सब्सिडी पर कुल 1.58 लाख फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें प्रदान की गई हैं.” उन्होंने आगे कहा, “फसलों की तुरंत खरीद की जा रही है और किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है.”

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण पहल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है, जिसके तहत हर महिला को हर महीने 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपए उनके बैंक खातों में मिलेंगे,” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना भी शुरू की गई है और हर साल 14.5 करोड़ से अधिक मुफ्त बस यात्राओं का लाभ उठाया जा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार सालों में पेंशन योजनाओं में कुल 5.2 लाख नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं और 35.7 लाख लोगों को 23,102 करोड़ रुपए का लाभ दिया गया है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “4,400 वर्करों की भर्ती और 6,100 और भर्तियों के जारी होने से आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत किया गया है.”

उन्होंने यह भी कहा, “27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाते हैं और अब तक 13.7 लाख महिलाओं को 7.4 करोड़ सैनिटरी पैड वितरित किए जा चुके हैं.”

बिजली क्षेत्र के सुधारों से घरों को राहत मिली

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को अब जीरो बिजली बिल आता है, जिससे परिवारों को बड़ी राहत मिली है.” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार बिजली की दरें घटाई गई हैं, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 1.5 रुपए, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए 79 पैसे और उद्योगों के लिए 74 पैसे की कटौती की गई है.” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब सरकार ने 540 मेगावाट क्षमता वाला जी.वी.के. प्राइवेट पावर प्लांट खरीदा है, जिससे बिजली उत्पादन की लागत कम करने में मदद मिली है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पी.एस.पी.सी.एल., जो पहले घाटे में चल रहा था, अब लगातार तीन साल से मुनाफे में है और भारत सरकार से सबसे ऊंचा ए+ रेटिंग प्राप्त किया है.”

उन्होंने यह भी कहा, “पछवाड़ा कोयला खदान से सस्ता कोयला खरीदकर सरकारी खजाने में 1,000 करोड़ रुपए की बचत की गई है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “‘रोशन पंजाब’ पहल के तहत बिजली ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने तथा 24×7 बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है.”

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

रोजगार सृजन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने राज्य में रोजगार क्रांति शुरू की है,” उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार सालों में युवाओं को सिफारिश या रिश्वत के बिना सिर्फ योग्यता के आधार पर 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पिछले चार सालों के दौरान पंजाब में रिकॉर्ड औद्योगिक निवेश से लगभग 5.5 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं.”

युद्ध नशे के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई

नशे के खिलाफ अभियान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक और सख्त कार्रवाई की गई है.” उन्होंने कहा, “कुल 68,389 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 92,264 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “5,480 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जो देश भर में जब्त की गई सबसे बड़ी खेप है,” उन्होंने कहा, “नशा तस्करों से संबंधित 760 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 64 हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया गया है.” उन्होंने कहा, “राज्य भर में 1.5 लाख से अधिक सदस्यों वाली विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं, जो नशे के खिलाफ सरकार की आँखें और कान के रूप में काम कर रही हैं.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “इन कमेटियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 600 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.”

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी मुहिम

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिंड दे पहरेदार गांवों और वार्डों में तैनात किए गए हैं ताकि समुदायों को नशे के खिलाफ जागरूक रखा जा सके.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “चार सालों में नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में बेडों की संख्या 1,455 से बढ़ाकर 5,255 कर दी गई है, जो 360 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है, और सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए विशेष नशा विरोधी पाठ्यक्रम शुरू किया गया है.”

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा ‘गैंगस्टरों पर वार’ और ऑपरेशन प्रहार शुरू किया गया है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि संगठित गिरोह पंजाब में पैर न पसार सकें.” उन्होंने आगे कहा, “अब तक 12,000 पुलिस कर्मियों वाली टीमों द्वारा 44,424 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिससे 14,722 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 711 फरार अपराधी भी शामिल हैं.”

जाब में 76 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस कार्रवाई के तहत 76 आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया और 486 आतंकवादियों तथा कट्टरपंथियों को बड़ी मात्रा में हथियारों, विस्फोटकों और ग्रेनेडों सहित पकड़ा गया है, जिससे आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ दी गई है,” उन्होंने आगे कहा, “नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के अनुसार पंजाब की अपराध दर घटकर प्रति लाख व्यक्ति पर 227 अपराध हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 448 का लगभग आधा है और हरियाणा की 740 की अपराध दर से तीन गुना कम है.”

जाब पुलिस को मिली मजबूती

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार सीमा पार ड्रोन खतरों से निपटने के लिए 9 उन्नत एंटी-ड्रोन सिस्टम खरीदे गए हैं,” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस फोर्स को मजबूत करने के लिए कुल 12,197 कर्मचारियों की भर्ती की गई है, जिनमें 1,062 सब-इंस्पेक्टर, 450 हेड कांस्टेबल और 10,285 कांस्टेबल शामिल हैं,” उन्होंने आगे कहा, “पुलिस के आधुनिकीकरण, बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन, साइबर क्षमताओं, खुफिया जानकारी की मजबूती, सीमावर्ती पुलिस स्टेशनों और पुलिस कल्याण में 1,156 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया गया है.”

मजबूत वित्तीय प्रबंधन से पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार

पंजाब की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “वर्तमान सरकार के पांच सालों में आबकारी नीति से पंजाब को 53,122 करोड़ रुपए की कमाई होने की संभावना है, जो पिछली सरकार के मुकाबले लगभग दोगुनी है.” उन्होंने आगे कहा, “स्टांप और रजिस्ट्रेशन से 30,367 करोड़ रुपए की कमाई हुई है, जो पिछली सरकार से लगभग 2.5 गुना अधिक है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “जीएसटी वसूली में भी भारी वृद्धि हुई है क्योंकि सिर्फ 46 महीनों में 83,739 करोड़ रुपए जीएसटी वसूला गया है, जो पिछली सरकार द्वारा पांच सालों में वसूले 61,286 करोड़ रुपए से अधिक है.” उन्होंने आगे कहा, “मजबूत वित्तीय प्रबंधन ने पंजाब के कर्ज-जीएसडीपी अनुपात को 2022 में 48.25 प्रतिशत से घटाकर 2026 में 44.47 प्रतिशत कर दिया है.”

रिकॉर्ड निवेश और औद्योगिक विकास

औद्योगिक विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मोहाली में हुए प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में विश्व भर के निवेशक शामिल हुए और पंजाब ने चार सालों में 1.55 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश प्राप्त किया है.” उन्होंने आगे कहा, “यू.के., जापान और दक्षिण कोरिया के साथ रणनीतिक साझेदारी से पंजाब में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं.”

राइट टू बिजनेस एक्ट से उद्योगों को राहत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत एमएसएमई को अब नई फैक्टरियाँ स्थापित करने के लिए अनुमतियाँ स्व-घोषणा के आधार पर 5 से 18 दिनों के अंदर दी जा रही हैं, जो उद्योगों को जल्द निर्माण शुरू करने में मददगार साबित हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के माध्यम से 50 से अधिक नियामक अनुमतियाँ और 200 सेवा अनुरोध प्रदान की जा रही हैं और यदि 45 दिनों के अंदर अनुमतियाँ नहीं दी जातीं तो डीम्ड (स्वतः) अनुमति जारी हो जाती है.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा, “उद्योगपतियों से व्यापक परामर्श के बाद पंजाब औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2026 तैयार की गई है, जो बेहतर रियायतें प्रदान करती है.”

डिजिटल गवर्नेंस और भ्रष्टाचार विरोधी कदम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “एक भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन शुरू की गई है ताकि नागरिक सीधे भ्रष्टाचार की रिपोर्ट कर सकें.” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब पहला राज्य बन गया है जहाँ संपत्ति की रजिस्ट्रेशन पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है और आसान रजिस्ट्री प्रणाली के माध्यम से 48 घंटों के अंदर पूरी की जाती हैं.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “‘सरकार आपके द्वार’ पहल के तहत 1076 हेल्पलाइन के माध्यम से अब लोगों को उनके घर पर कुल 406 सरकारी सेवाएँ प्रदान की जाती हैं.” उन्होंने आगे कहा, “ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से संबंधित 56 सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, जिससे आरटीओ कार्यालयों में जाए बिना सालाना 30 लाख से अधिक लेन-देन संभव हो सकेंगे.”

ऐतिहासिक नहर सिंचाई क्रांति

सिंचाई सुधारों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में नहर सिंचाई में 6,700 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है.” उन्होंने आगे कहा, “नहर के पानी से सिंचित कृषि भूमि 2022 में 26 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 78 प्रतिशत हो गई है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “40 से 50 सालों में पहली बार 1,365 गाँवों तक नहर का पानी पहुँचा है, जबकि 15,539 किलोमीटर से अधिक नहरों की सफाई की गई है और 18,349 जल मार्गों को बहाल किया गया है.”

उन्होंने कहा, “239 करोड़ रुपए की लागत से कंडी नहर प्रणाली के पुनर्विकास से 1.25 लाख एकड़ क्षेत्र वाले 433 गाँवों तक सिंचाई का पानी पहुँचा है, जबकि 288 करोड़ रुपए की लागत वाले महोराना डिस्ट्रिब्यूटरी रीमॉडलिंग और मलेरकोटला माइनर प्रोजेक्ट से 55 गाँवों के 44,000 एकड़ क्षेत्र को नहर का पानी दिया जाएगा.”

धार्मिक पर्यटन और विरासत पहल

धार्मिक पर्यटन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 9,300 से अधिक वरिष्ठ नागरिक हर सप्ताह पवित्र नगरी अमृतसर या आनंदपुर साहिब के दर्शन के लिए मुफ्त यात्रा करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “तीर्थ यात्रा के दौरान संगत को मुफ्त एसी बसें, एयर कंडीशन्ड आवास और मुफ्त भोजन प्रदान किया जाता है.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के लिए विशेष विकास योजना शुरू की गई है,” उन्होंने आगे कहा, “श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य भर में विशाल समागम करवाए गए हैं, जबकि खुरालगढ़ और अन्य ऐतिहासिक स्थानों पर गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जन्म दिवस को समर्पित साल भर चलने वाले उत्सव मनाए जा रहे हैं.”

सड़क सुरक्षा फोर्स और लोक कल्याण पहल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब में भारत की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स स्थापित की गई है, जिसके कारण दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50.12 प्रतिशत की कमी आई है. सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल 47,000 से अधिक लोगों को समय पर सहायता दी गई है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब भर में कई टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, जिससे पंजाबियों को रोजाना लगभग 64 लाख रुपए की बचत हो रही है.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की, “शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है.”

विपक्ष और केंद्र-राज्य मुद्दों पर जवाब

वित्तीय स्थिति की आलोचना पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कुछ लोगों ने फंड प्रबंधन पर संदेह जताया था, लेकिन पंजाब सरकार ने कई पहलों के माध्यम से पूर्ण विकास सुनिश्चित किया है.” उन्होंने आगे कहा, “संगरूर में मेडिकल कॉलेज अब तक कार्यशील हो जाना था, लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रुकावटें पैदा कीं, जो राज्य के हितों के खिलाफ थी.”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा सरकारें कभी वादे पूरे करने पर ध्यान नहीं देतीं और बार-बार पेपर लीक करके युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. लोगों के खातों में 15 लाख रुपए जमा करने और 2 करोड़ नौकरियाँ देने जैसे वादे जुमला साबित हुए हैं.”

पंजाब में नफरत के बीज कभी नहीं उगेंगे

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भाजपा को याद रखना चाहिए कि पंजाब में नफरत के बीज कभी नहीं उगेंगे और राज्य को डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत नहीं है क्योंकि एक इंजन से ही सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “केंद्र सरकार द्वारा एनएचएम, आरडीएफ और अन्य योजनाओं से संबंधित पंजाब के फंड रोके गए हैं, जो घोर अन्याय है और संघीय ढांचे को ढाह लगाने वाला व्यवहार है.” उन्होंने आगे कहा, “अकाली नेता, जिनकी पार्टी में नेतृत्व भी नहीं है, अब चुनाव टिकट बाँटने के लिए गैंगस्टरों की सरपरस्ती कर रहे हैं और अपने शासनकाल में पनपे गैंगस्टर संस्कृति के बारे में अनजान बनने का दिखावा कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया, वे अब पंजाब बचाओ के नारे लगा रहे हैं, लेकिन लोग उनकी सड़ी चालों से अच्छी तरह वाकिफ हैं.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेसी नेताओं ने भी पंजाब में गैंगस्टरों को सरपरस्ती दी थी.”

भविष्य की घोषणाएँ और बड़े प्रोजेक्ट

भविष्य की पहलों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब लंबे समय बाद संभावित रूप से एशिया कप हॉकी की मेजबानी करेगा. जालंधर के बटलन पार्क में अत्याधुनिक स्टेडियम तैयार हो जाएगा, जबकि मोहाली स्टेडियम भी टूर्नामेंट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा,” उन्होंने यह भी घोषणा की कि अमृतसर में जल्द ही विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, जो खेलों को बढ़ावा देगा और युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद करेगा.

20 मार्च से पंजाब में शुरू होगा प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “पंजाब सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है और हमारी जंग सियासी पार्टियों से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीबी से है,” उन्होंने यह भी घोषणा की कि टाटा स्टील 20 मार्च को पंजाब में अपना काम शुरू करेगी, जो जमशेदपुर के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा निवेश होगा.”

अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार जबरन वसूली जैसे अपराधों से सख्ती से निपटने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस फोर्स को और मजबूत करना जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप