Aam Aadmi Party (AAP) Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ में सांसद राघव चड्ढा ने खोली पाकिस्तान के आतंक की पोल, कहा- पाकिस्तान पीड़ित नहीं, बल्कि आतंकी देश है
Raghav Chadha In London : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने लंदन में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया 2025 कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के आतंकवाद से गहरे संबंधों को लेकर जमकर घेरा है. अपने भाषण में उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह पाकिस्तान को पीड़ित के रूप में देखना बंद करें और उसे आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार मानें. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “झूठ और कर्ज साथ-साथ नहीं चल सकते. कूटनीति और छल-कपट साथ नहीं हो सकते. आतंकवाद और टॉलरेंस दोनों साथ नहीं चल सकते और खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. ”

सांसद राघव चड्ढा ने लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया 2025’ में पाकिस्तान के आतंकी कनेक्शन के बारे में दुनिया को बताया.

राघव चड्ढा ने की पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी मदद बंद करने की मांग, कहा- “झूठ और कर्ज साथ-साथ नहीं चल सकते. कूटनीति और छल-कपट साथ नहीं हो सकते.”

सांसद ने कहा- भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो सॉफ्टवेयर और शिक्षा का एक्सपोर्ट करता है, जबकि पाकिस्तान केवल आतंकवाद का निर्यात करता है.

ऑपरेशन सिंदूर को सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति को बताया सटीक.

भारत और यूके के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत को मजबूत करने पर दिया जोर.

चड्ढा ने भारत को बताया वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र, बदलते भू-राजनीतिक और व्यापारिक परिदृश्य में निभा रहा अहम भूमिका.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान को रोके मदद

राघव चड्ढा ने विश्व समुदाय से पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी तरह की आर्थिक और अन्य मदद को तत्काल रोकने की मांग की. उन्होंने कहा, “भारत स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और रिसर्च में निवेश कर रहा है. लेकिन पाकिस्तान केवल सैन्य ताकत और कट्टरपंथ में निवेश कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को यह सोचना चाहिए कि पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद कहां जा रही है. क्या यह पैसा स्वास्थ्य, शिक्षा, या इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में खर्च हो रहा है? यह समय है कि दुनिया को यह समझना होगा कि झूठ और कर्ज एक साथ नहीं चल सकते.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान की नीतियां और आतंकवाद को बढ़ावा देने की उसकी रणनीति क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा हैं. उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि वह पाकिस्तान की असलियत को समझें और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए.

ऑपरेशन सिंदूर ने कायम की मिसाल

आप सांसद राघव चड्ढा ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ एक मिसाल बताया. उन्होंने इसे सटीक रणनीति और नैतिकता का शानदार उदाहरण बताया. उन्होंने कहा, “भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए एक शांतिपूर्ण, सटीक, और एक सुनियोजित जवाब दिया. हमने सीमा पार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, न कि नागरिकों या सैन्य ठिकानों को. यह भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत हमेशा शांति और दोस्ती का पक्षधर रहा है, लेकिन अगर कोई गलत हरकत करता है, तो हमारा दोस्ती का हाथ प्रतिशोध की मुट्ठी में बदल सकता है.” ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल भारत की सैन्य क्षमता को दिखाया, बल्कि स्वदेश में ही बने हथियारों की ताकत का जलवा पूरी दुनिया ने देखा.

“आतंकवाद” निर्यात करता है पाकिस्तान

भारत एक बहुध्रुवीय दुनिया (India in a Multipolar World) विषय पर चर्चा के दौरान हिस्सा लिया, आप सांसद राघव चड्ढा ने भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता, वैश्विक प्रभाव, और ग्लोबल नॉर्थ व साउथ के बीच ब्रिज की भूमिका पर अपने विचार रखे. राघव चड्ढा ने अपने भाषण में भारत की आर्थिक ताकत को भी दुनिया के सामने रखा. उन्होंने कहा, “आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. जब दुनिया व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, तब भारत एक बड़े डेवलपमेंट सेंटर के तौर पर उभर रहा है. जहां भारत सॉफ्टवेयर, शिक्षा, और तकनीक का एक्सपोर्ट करता है, वहीं पाकिस्तान केवल एक चीज का निर्यात करता है, और वह है आतंकवाद.” उन्होंने कहा कि भारत न केवल आर्थिक विकास में योगदान दे रहा है, बल्कि भू-राजनीतिक स्थिरता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

भारत-यूके साझेदारी को मजबूत करने का अवसर

आप सांसद ने भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य बदल रहे हैं. ऐसे में भारत और यूके के पास अपने रिश्तों को और मजबूत करने का सुनहरा मौका है. यूके-भारत मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह न केवल व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि दोनों देशों के बीच तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को भी गहरा करेगा.”

उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस को भारत के अगले दशक के लिए व्यापार, निवेश, और नीतिगत विचारों को बढ़ावा देने का मंच बताया। उन्होंने कहा, “मैं इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ भारत के विकास के अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए उत्साहित हूं.”

आइडियाज फॉर इंडिया’ का फोकस है भारत का विकास

आइडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन यूके के प्रतिष्ठित थिंक टैंक ब्रिज इंडिया ने लंदन के रॉयल लैंकेस्टर में किया है. यह कॉन्फ्रेंस इंडिया वीक का मुख्य हिस्सा है, जो भारत के आर्थिक और वैश्विक विकास पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण मंच है. इसमें 1,100 से अधिक नीति निर्माता, उद्योगपति, निवेशक, शिक्षाविद, और भारतीय डायस्पोरा के लोग शामिल हुए. इंडिया वीक हर साल दुनिया भर से नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाता है. इस कॉन्फ्रेंस में पहले भी कई बड़े नाम शामिल हो चुके हैं, जैसे यूके की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर, भारत के पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, शेल के पूर्व चेयरमैन लॉर्ड जॉन ब्राउन, और यूके हाउस ऑफ कॉमन्स व हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य. यह मंच भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नए विचारों को सामने लाने का अवसर देता है.

एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में भी घेरा था पाकिस्तान को

इससे पहले इसी महीने 21 मई को राघव चड्ढा ने दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित एशियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 2025 में पहलगाम में हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए कहा था, “भारत अब आतंकवाद के खिलाफ केवल शोक व्यक्त नहीं करता, बल्कि सटीक और निर्णायक सैन्य कार्रवाई के जरिए जवाब देता है. भारत शांति में विश्वास करता है, लेकिन आतंकवाद का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.”

यह भी पढ़ें : AAP सांसद राघव चड्ढा को लंदन में मिला ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस 2025 को संबोधित करने का न्योता

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“अमीर आदमी का लोन माफ मत करो, टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी…,” पीएम मोदी को केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पत्र लिखकर मांग की है कि पीएम मोदी ऐलान करें कि किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा। माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करें। इस पैसे से मिडिल का बहुत फायदा होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैंने हिसाब लगाया है, अगर लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी सैलरी टैक्स में देता है, ये मिडिल क्लास का दुख है।

केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केजरीवाल ने पीएम को चिट्ठी लिखने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा, मैंने आज प्रधानमंत्री जी को अहम मुद्दे पर चिट्ठी लिखी है। जिसमें मैंने बताया है कि बीजेपी की जो सरकार है वो देश के चंद अरबपति दोस्तों पर सारा खजाना लुटा रही है। तरीका ये है कि पहले अपने अरबपति दोस्तों को कर्ज देते हैं, फिर माफ कर देते हैं। अभी तक 400 से 500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ माफ कर दिए हैं। इनके एक दोस्त पर 47 करोड़ का कर्ज था उसके 46 करोड़ माफ कर दिए हैं।

महिलाओं के लिए बस फ्री की

केजरीवाल ने आगे कहा, इतने पैसों में मैंने महिलाओं के लिए बस फ्री की है। 12 लाख कमाने वाला आदमी 6 लाख टैक्स देता है।

आतिशी ने आज एक और चिट्ठी लिखी

इसी के साथ केजरीवाल ने बताया कि पानी के मुद्दे पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने आज एक और चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कल बताया था कि दिल्ली के पानी में अमोनिया नाम का जहर दिया जा रहा है।

उदय गिल अपने साथियों के साथ AAP में हुए शामलि

वहीं वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता श्री उदय गिल जी आज अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पार्टी परिवार में उनका हार्दिक स्वागत है। उन्होंने अपनी संस्था ‘वाल्मीकि चौपाल’ के माध्यम से पूरी दिल्ली में दलित व वंचितों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है।

वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेता श्री उदय गिल जी आज अपने सैंकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी परिवार में उनका हार्दिक स्वागत है। उन्होंने अपनी संस्था ‘वाल्मीकि चौपाल’ के माध्यम से पूरी दिल्ली में दलित व वंचितों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है। https://t.co/Ktp8v4RRGt pic.twitter.com/Holh0LAOxN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 28, 2025

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। जिसको लेकर इतनी जद्दोजहद जारी है।

यह भी पढ़ें : यूसीसी: एक नजर में जानें, क्यों जरूरी है इसका लागू होना!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं, पहला केजरीवाल दूसरा बीजेपी मॉडल…, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले केजरीवाल
Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच रही है। चुनाव प्रचार के माहौल के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली की जनता को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं। पहला है केजरीवाल मॉडल, जहां जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है और दूसरा है बीजेपी मॉडल, जहां जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है। अब जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है।

उन्होंने कहा, दिल्ली में रहने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार रहनी जरूरी है। हम सीधे तौर पर लोगों का पैसा बचा रहे हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन अगर बीजेपी आ गई तो वह दिल्ली सरकार की सारी योजनाएं बंद कर देगी।

गरीब से गरीब आदमी टैक्स देता है

केजरीवाल ने आगे कहा कि जनता टैक्स देती है और गरीब से गरीब आदमी भी टैक्स देता है। एक भिखारी भी जब माचिस खरीद कर लाता है, गरीब आदमी खाने-पीने की चीज खरीद कर लाता है, तो उस पर टैक्स देता है। ये सारा पैसा देश के गरीब-अमीर और मध्यम वर्ग सरकार को देते हैं। दिल्ली का चुनाव तय करेगा कि ये पैसा कैसे खर्च होना चाहिए।

दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं: पहला है केजरीवाल मॉडल – जहाँ जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है… और दूसरा है बीजेपी मॉडल – जहाँ जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है। अब जनता को तय करना है, उसे कौन सा मॉडल चुनना है। https://t.co/mOyF20dqFl
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 26, 2025

देश बचाने का चुनाव है

AAP संयोजक ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ दिल्ली को नहीं बल्कि देश को बचाने का चुनाव है। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच का चुनाव नहीं है बल्कि दो किस्म की विचारधाराओं का चुनाव है। उन्होंने आगे कहा, इस चुनाव में जनता को तय करना है कि राज्य का सरकारी खजाना और सरकारी पैसा कहां खर्च होना चाहिए।

केजरीवाल ने शनिवार को किया था डिजिटल प्रेस वार्ता

बता दें कि इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को डिजिटल प्रेस वार्ता कर दिल्लीवालों को सीवर की समस्या से मुक्ति दिलाने के का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि पिछले 10 साल में नए सीवर डलवाने के बहुत काम किए हैं, कुछ इलाके बचे हैं। अगले 5 साल में दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन ठीक करेंगे।

यह भी पढ़ें : बुड़े दरिया पुनर्जीवित परियोजना: मंत्री डॉ. रवजोत ने पंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi News: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP ने की DP अभियान की शुरुआत, मंत्री आतिशी ने AAP नेताओं समेत जनता से की DP बदलने की अपील
Delhi News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी क बाद आम आदमी पार्टी ने सोमवार 25 मार्च को ‘मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल’ डीपी कैंपेन की शुरुआत की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और मंत्री आतिशी ने इसकी घोषणा करते हुए देशवासियों से अपील की है कि तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज़ उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी लगाए।

इस मौक़े पर आतिशी ने कहा कि, ये सोशल मीडिया कैम्पेन अरविंद केजरीवाल जी की चिंगारी को उनकी प्रेरणा को घर घर तक पहुँचाएगा। उन्होंने कहा कि, अगर आप अरविंद केजरीवाल जी का समर्थन करते है और देशभर में ये संदेश पहुँचाना चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को ख़त्म कर रहे है तो इस कैंपेन का हिस्सा ज़रूर बने। अपनी डीपी बदले और पूरे देश को ये संदेश दे कि ये लड़ाई सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल की नहीं है; ये पूरे देश की लड़ाई है, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

मोदी का सबसे बड़ा डर – केजरीवाल

मोदी ने साज़िश के तहत लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर दिया है, दिल्लीवाले इस तानाशाही के खिलाफ अपना विरोध दर्ज़ कराएं

मोदी केजरीवाल से डरता है, इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं

कृपया अपनी… pic.twitter.com/xc4OMQWp33
— Atishi (@AtishiAAP) March 25, 2024

Delhi News: एक झूठे केस में ED ने किया गिरफ्तार – आतिशी

आप नेता आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, उनकी भारतीय जनता पार्टी ने और उनके राजनैतिक हथियार ईडी ने एक झूठे केस में गिरफ़्तार कर लिया है। एक ऐसा केस जिसमें 2 साल की जाँच के बाद भी आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता से एक रुपये का प्रोसीड ऑफ़ क्राइम रिकवर नहीं हुआ।

अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ एक इंसान नहीं, वो एक विचार हैं – आतिशी

आतिशी ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इसी डर की वजह से वो आज अरविंद केजरीवाल को कुचलना चाहते है, उन्हें ख़त्म करना चाहते है। वो चाहते है किए अरविंद केजरीवाल उन्हें चैलेंज न कर सके। यही कारण है कि ईडी के झूठे केस में अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाल दिया गया है।

लेकिन मैं भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ये बताना चाहती हूँ कि, उन्हें भ्रम है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ एक इंसान है। अरविंद केजरीवाल एक विचार है और ये एक अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल सकते हो लेकिन उनकी प्रेरणा से हज़ारों केजरीवाल पूरे देश से निकलकर आयेंगे।

आतिशी ने AAP नेताओं समेत जनता से की DP बदलने की अपील

आतिशी ने कहा कि, मैं आज देश के सभी लोगों से अपील करना चाहती हूँ कि, आप अगर अरविंद केजरीवाल जी का समर्थन करते है, तानाशाही के ख़िलाफ़ इस जंग में अपनी आवाज़ उठाना चाहते है, इस देश के लोकतंत्र को बचाना चाहते है और अगर देशभर में ये संदेश पहुँचाना चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को ख़त्म कर रहे है तो मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि, indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी लगाये।

उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, सारे प्लेटफार्म पर चाहे वो व्हाट्सएप हो, ट्विटर हो, फ़ेसबुक हो या इंस्टाग्राम हो पर अपनी डीपी बदले और पूरे देश को ये संदेश दीजिए कि ये लड़ाई केवल अरविंद केजरीवाल की नहीं है। ये पूरे देश की लड़ाई है, इस लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और ये हमारे संविधान को बचाने की लड़ाई है।

ये भी पढ़ें- Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर ‘AAP’, आज पीएम आवास का करेंगे घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप