3 injured Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

ग्वालियर में नवरात्रि भजन के दौरान विवाद, फायरिंग में 3 लोग घायल
MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में नवरात्रि के दौरान एक धार्मिक आयोजन विवाद का कारण बन गया, जो बाद में हिंसा में बदल गया. शुक्रवार को मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके में एक मंदिर परिसर में चल रही भजन संध्या के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की घटना सामने आ गई.

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी राजकुमार पांडेय के घर के पास स्थित मंदिर में साउंड सिस्टम के जरिए भजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. इसी दौरान इलाके के ही पप्पी उर्फ मुन्ना रजक अपने बेटों निर्मल उर्फ भूरा और सूरज के साथ वहां पहुंचे और कार्यक्रम बंद करने की मांग करने लगे. लोगों द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद तीनों ने हंगामा शुरू कर दिया.

वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग कर दी

वहीं, हालात बिगड़ने पर आरोप है कि पप्पी रजक अपने घर से देशी हथियार लेकर आया और वहां मौजूद लोगों पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान संतोष पांडेय के हाथ में गोली लगी, जबकि आकाश पांडेय को आंख और हाथ के पास चोट आई. एक अन्य व्यक्ति भी इस घटना में घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि संतोष पांडेय एक बीजेपी नेता के निजी चालक हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मध्यप्रदेश के दमोह में भीषण सड़क हादसा, ऑटो के ऊपर चढ़ा ट्रक, सात की मौत
Seven died in Damoh : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक गंभीर हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.  हादसा देहात थाना क्षेत्र के समन्ना के पास हुआ, जब ऑटो में सवार परिवार के लोग बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून बिखरा पड़ा।

ऑटो में सवार थे 10 लोग

इस हादसे में ऑटो में सवार 10 लोगों में से सात की जान चली गई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में 12 साल की साक्षी, 50 साल के राकेश गुप्ता, 40 साल के आलोक गुप्ता, 13 साल के शिवा गुप्ता, 5 साल के महेंद्र गुप्ता और अन्य शामिल हैं। हादसे में ऑटो ड्राइवर की भी मौत हो गई है।

दो घायलों को जबलपुर किया रेफर

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो को जबलपुर रेफर किया गया है। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने भी घटना की गंभीरता पर ध्यान दिया है और कहा है कि हादसे की सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

प्रदेश सरकार देगी आर्थिक सहायता

हादसे की जानकारी मिलते ही दमोह सांसद राहुल लोधी ने अस्पताल जाकर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि सरकार और प्रशासन पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ड्राइवर नीरज सिंह लोधी शराब के नशे में था। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्या वह हादसे के समय नशे में था या नहीं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, और मृतकों के परिवारों के सदस्यों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Punjab : विधायक रंधावा ने डेराबस्सी के विभिन्न गांवों में 1 करोड़ 56 लाख रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Accident: कार और टाटा मैक्स वाहन की जोरदार टक्कर, दो की मौत
Road Accident in Sambhal: उत्तरप्रदेश के संभल जिले के बनियाठेर थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अर्टिगा कार और टाटा मैक्स वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता पुत्र की मौत हुई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शाम तकरीबन पांच बजे की घटना

आपको बता दें कि संभल जिले के बनियाठेर थाना इलाके में चंदौसी मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम लगभग 5 बजे के करीब मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार तथा चंदौसी की ओर से आ रही टाटा मैक्स गाड़ी की आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर

इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की मदद से अर्टिगा कार में सवार चार लोगों तथा टाटा मैक्स चालक प्रेमपाल सहित पांच लोगों को चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉक्टर हरवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में महिला सहित पांच लोग आए थे जिनमें एक मृत अवस्था में आया था जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दवाई लेकर परिवार सहित घर लौट रहे थे कार सवार

जिला कन्नौज के 60 वर्षीय जुल्फकार अपनी अर्टिगा कार से संभल दवाई लेने आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी राबिया तथा दोनों पुत्र वाजिद एवं खुशनूर थे। यह सभी लोग दवाई लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बिलारी की ओर से आ रही टाटा मैक्स गाड़ी से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें जुल्फकार एवं उनके पुत्र वाजिद की मौत हो गई, जबकि पत्नी एवं दूसरे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टः अरुण कुमार, संवाददाता, संभल, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir में Arun Govil नहीं कर पाए रामलला के दर्शन, निराश वापस लौटे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Bihar Crime: वार्ड पार्षद के पिता को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला
Murder in Sonpur: सारण जिले में रास्ते के विवाद में वार्ड पार्षद के पिता को लोहे की रॉड से पीटा गया। घटना में उनकी मौत हो गई। मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह का बताया जा रहा है। यहां पहाड़ी चौक गांव में रास्ता घेरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

Murder in Sonpur: रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

वार्ड छह में राजीव कौशल वार्ड पार्षद हैं. आरोप है कि यहां पहाड़ी चौक गांव में उनके घर का रास्ता स्थानीय निवासी संजय कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, बिट्टू कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने ईंटों से घेर दिया था। गुरुवार सुबह राजीव कौशल, उनके पिता अरुण कुमार सिंह, अन्य लोग इस रास्ते से ईंट हटा रहे थे।

अन्य तीन गंभीर रूप से घायल

आरोप है कि तभी संजय और अन्य लोगों ने गाली गलौज की। मामला बढ़ने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में अरुण कुमार और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में अरुण कुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन फानन में राजीव कौशल, कुणाल कुमार, विजय सिंह को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी पर सोनपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अरुण कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें: Tribute : राज्यपाल और सीएम नीतीश ने अरुण जेटली को अर्पित की श्रद्धांजलि

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar