1PL 2022 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

IPL 2022 Harshal Patel: बहन के निधन पर हर्षल पटेल की भावुक पोस्ट, ऐसा खेल दिखाऊंगा…
क्रिकेट को जेंटलमैन का खेल यूं ही नहीं कहा जाता. इस खेल में एक दूसरे के साथ भावना भी जुड़ी होती है. कभी-कभी यह देश प्रदेश ही नहीं परिवार के साथ भी जुड़ जाती है. ऐसा दर्द लेकर आती है कि, कभी-कभी बताया भी नहीं जाता और पोस्ट के सहारे दिखाया जाता है.

RCB के लिए खेल रहे हर्षल

इन दिनों IPL 2022 का सीजन खेला जा रहा है. इस सीजन में हर्षल पटेल RCB के लिए खेल रहे हैं. यह तेज गेंदबाज इस समय बड़े दर्द के साथ गुजर रहा है. हाल ही में हर्षल पटेल Harshal Patel की बहन का निधन हुआ है. हर्षल पटेल की बहन अर्चिता पटेल ने 9 अप्रैल को अंतिम सांस ली है.

हर्षल पटेल ने लिखी भावुक पोस्ट

जिसको लेकर हर्षल पटेल ने एक भावुक पोस्ट लिखी है, अपनी बहन के साथ एक फोटो भी शेयर की है. हर्षल पटेल ने लिखा, ‘आप हमारे जीवन में सबसे खुशमिजाज और सरल-दयालु स्वभाव की इंसान थीं. आपने बेहद मुश्किल हालात को भी बड़ी सी मुस्कान के साथ फेस किया. यह आपने अपनी आखिरी सांस तक किया.

बहन ने दी हिम्मत- हर्षल पटेल

जब भारत आने से पहले मैं आपके साथ हॉस्पिटल में था, तब आपने मुझसे कहा था कि मेरे बारे में ज्यादा मत सोचो और अपने खेल पर ध्यान दो. यही एक वजह थी कि मैं वापस आ सका और पिछली रात को मैदान पर उतर सका.

आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं आपको सम्मान देने और याद करने के लिए यही सब कर सकता हूं. मैं हमेशा आगे भी वो सब करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व हो. मेरे जीवन में बुरा समय हो या अच्छा, मैं आपको हमेशा याद करूंगा. मैं आपको बहुत प्यार करता हूं.

हर्षल ने RCB से जुड़कर मैच भी खेला

बताते चले कि, RCB ने 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस Mumbai Indians के खिलाफ मैच खेला था. इसमें आरसीबी की टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी. इसी मैच के बाद हर्षल पटेल को भी ख़बर मिली कि उनकी बहन का निधन हो गया. इसी के बाद वे सीधे घर लौट गए थे. इसके बाद वे वापस टीम से भी जुड़ गए और उन्होंने 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच भी खेला था.