हमीरपुर सामचार Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

हमीरपुर: प्रेमी युगल ने शादी कर परिजनों पर जताई हत्या करवाने की आशंका, वीडियो वायरल
यूपी के हमीरपुर जिले में एक प्रतिष्ठित परिवार की युवती द्वारा वायरल किए गए वीडियो की बहुत चर्चा हो रही है। इस वीडियो में एक युवती ने प्रेम विवाह किये जाने से नाराज, अपने परिजनों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। फेसबुक पर अपने पति के साथ लाइव आई युवती का वीडियो अब तक हजारों लोग देख चुके है। यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी सत्यता क्या है, इसकी पुष्टि फिलहाल पुलिस ने नहीं की है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि जिले के मौदहा कस्बा निवासी युवती के वायरल हो रहे वीडियो में वो कह रही है कि उसने परिवार के सामने प्रेम विवाह का प्रस्ताव रखा था। जब परिवारजन इस बात से नहीं माने, तो वह अपनी स्वेच्छा से वैभव सिंह के साथ भाग गई। जिसके बाद कानपुर के एक आर्य समाज के मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। युवती का कहना है कि अब उनके पीछे उसके परिजनों ने कुछ ऐसे लोगों को लगा रखा है, जिससे उनकी जान को खतरा है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। युवती का कहना है कि उनकी सुरक्षा आवश्यकता है। उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उसके परिजन होंगे। युवती यह भी कह रही है कि शांति से रहो और रहने दो। क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार यादव की माने तो युवती के परिजनों ने युवती के प्रेमी वैभव पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है जिसके चलते पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हमीरपुर: जिला प्रशासन ने बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित बचाने का किया मॉकड्रिल
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से गुजरने वाली यमुना औऱ बेतवा नदी से आने वाली बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। पिछले वर्ष यमुना और बेतवा नदी की बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया था, जिसको देखते हुए जिले में बाढ़ के दौरान पहुँचाई जाने वाली राहत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मॉकड्रिल किया गया। इसमें बाढ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ राहत कैंप में पहुंचाया गया। जहां पर उनके रहने, खाने, चिकित्सा, सहित जानवरों के चारे भूसे का प्रबंध किया गया है तो वही बाढ़ के दौरान डूबने वाले लोगों को बचाने के लिए बेतवा नदी में राहत टीम द्वारा डूबते हुए युवक का सफल रेस्क्यू किया गया। बाढ़ राहत शिविरों में इस वर्ष शरणार्थियों की व्यवस्थाएं बढ़ाई गई है। जिसको लेकर स्कूल क्लास सहित दैनिक जरूरतों की कैंप में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

हमीरपुर जिले से बहने वाली यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैँ जिसको लेकर जिल प्रशासन अलर्ट हो चुका है। इसके चलते अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व मे मुख्यालय के केसरिया के डेरे मे जाकर मुनादी करायी गयी। बाढ़ से बचाव की जानकारी दी गयी वहीं धनीराम सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से बाढ़ आने पर सामान सहित सुरक्षित स्थान पर जाने का मॉकड्रिल किया गया।

इसके बाद मुख्यालय से जाने वाली बेतवा नदी मे डूबते हुए व्यक्ति क़ो कैसे बचाया जाय इसका लाइव डेमो नाविको व गौतखोरो के द्वारा दिखाया गया मौक ड्रिल के दौरान बाढ़ आने के समय सभी अधिकारियो की जिम्मेदारियों तय की गयी देश के कई प्रदेशो मे बाढ़ के कहर क़ो देखते हुए प्रशासन नें मौक ड्रिल किया एडीएम नें बाढ़ के दौरान हर परिस्थिति से निपटने के लिये अधिकारियो क़ो जिम्मेदारी सौंप दी गई है जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटनें के लिये बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रो मे रहने वालों की सूची तैयार कर व्यवस्थायें पूरी कर ली गई है।